Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 59

समता आंदोलन का स्थापना दिवस 17 को, राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण होंगे शामिल


यूजीसी रोलबैक सहित एससी-एसटी एक्ट में संशोधन समेत कई मांगों पर मंथ

कोटा। सामाजिक समानता एवं आरक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय समता आंदोलन समिति, कोटा महानगर द्वारा 17 मई को स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम रावतभाटा रोड स्थित गोदावरी धाम की हनुमत वाटिका में रविवार शाम 6:30 बजे आयोजित होगा।।किशोरपुरा स्थित पारीक भवन में आयोजित की गई। संभागीय अध्यक्ष ​अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गईंं।

संभागीय अध्यक्ष ​अनिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा शैलेन्द्र भार्गव करेंगे। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, समान अवसर एवं आरक्षण नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संभागीय संयोजक राजेन्द्र गौत्तम ने बताया कि समिति ने कार्यक्रम के माध्यम से सात सूत्रीय मांग-पत्र को प्रमुखता से उठाने की घोषणा की है। इसमें यूजीसी एक्ट वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने, ईडब्ल्यूएस आरक्षण का दायरा सभी वर्गों तक बढ़ाने तथा जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव जैसे मुद्दे शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष गोपाल गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समान अधिकार एवं वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के प्रभावों पर चर्चा करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की राय सामने लाई जाएगी। मंगलवार को समिति ने रूपरेखा तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया जिसमें महामंत्री रासबिहारी पारीक,महामंत्री कमल सिंह,अध्यक्ष ओबीसी हरिशंकर सैनी,यतीश विजय,शंकर लाल सिंघल,इन्द्र शर्मा,निमिष सक्सेना सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

आरयूबी निर्माण कार्य में देरी के कारण ब्लॉक अवधि बढ़ी, रेल यातायात सुरक्षित बहाल

कोटा। कोटा-नागदा रेलखंड के कंवरपुरा-दरा सेक्शन में आर्च ब्रिज संख्या 148 के निकट नए रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण हेतु गुरुवार को आरएच गर्डर लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया गया। यह कार्य बॉक्स पुशिंग पद्धति के तहत अत्यंत संवेदनशील एवं तकनीकी दृष्टि से जटिल स्थल पर किया जा रहा है।

कार्य के दौरान प्रयुक्त भारी क्रेन में तकनीकी समस्या आने के कारण निर्धारित समयावधि में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसके चलते अप लाइन पर ब्लॉक अवधि लगभग 1 घंटा 20 मिनट तथा डाउन लाइन पर लगभग 1 घंटा अतिरिक्त बढ़ी। हालांकि रेल प्रशासन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियंत्रित गति से रेल यातायात को सुरक्षित रूप से बहाल कर दिया।

मौके पर इंजीनियरिंग, परिचालन एवं तकनीकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार मौजूद रहे तथा समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। रेल प्रशासन के अनुसार यह स्थल अत्यंत क्रिटिकल होने के कारण कार्य को पूरी सावधानी एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही आगे बढ़ाया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने बताया कि गुरुवार को कार्य आंशिक रूप से सम्पन्न हुआ है तथा शेष गर्डर लॉन्चिंग एवं संबंधित निर्माण कार्य आगामी दिनों में नियोजित ब्लॉक लेकर किया जाएगा।

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम: शिव परिवार संग प्राण प्रतिष्ठित हुए ‘नर्मदेश्वर’

कोटा। विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान के तहत् गुरुवार को मंदिर परिसर में नवनिर्मित भव्य शिवालय के भीतर शिव परिवार और दिव्य ‘नर्मदेश्वर शिवलिंग’ की शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ स्थापना की गई।

सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा। प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने वेदोक्त रीति से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर दर्शन किए।

​समिति के महंत पंडित अशोक तिवारी ने शिवालय की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस मंदिर का निर्माण विशेष स्थापत्य कला के सिद्धांतों के अनुरूप किया गया है। मंदिर की संरचना में 25×25 फीट का एक भव्य अष्टभुजाकार रंग मंडप में शिव परिवार और नर्मदेश्वर शिवलिंग’ की स्थापना की गई।

यह भी पढ़ें –भागवत कथा का सातवां दिन: राधा और कृष्ण दो नहीं, बल्कि एक ही तत्व के दो रूप हैं

मुख्य गर्भगृह का आकार 27×27 फीट रखा गया है। इस दुर्लभ शिवलिंग के साथ ही भगवान शंकर, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की 27 इंच की नयनाभिराम प्रतिमाएं तथा 41 इंच के नंदी महाराज की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस अवसर पर शिवशक्ति यज्ञ की भी पूर्णाहुति हुई। जिसमें 11 हजार आहुतियां अर्पित गईं।

विशाल ‘आम भंडारा आज
महंत अशोक तिवारी ने बताया कि ​इस वृहद धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन शुक्रवार को होगा। समापन के अवसर पर मंदिर परिसर में एक विशाल ‘आम भंडारा’ आयोजित किया जा रहा है। समिति द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

भागवत कथा का सातवां दिन: राधा और कृष्ण दो नहीं, बल्कि एक ही तत्व के दो रूप हैं

केवल मनोरथ से नहीं पुरुषार्थ से सिद्ध होते हैं लक्ष्य: श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर

कोटा। कॉमर्स कॉलेज मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को भव्य पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन विख्यात कथा व्यास श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर महाराज ने व्यास पीठ से भक्ति, राष्ट्रवाद और कर्मयोग की ऐसी अविरल धारा बहाई कि पाण्डाल में मौजूद हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के समापन पर महाराज श्री ने आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सुलझाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए कर्मठ बनने का आह्वान किया।

कथा की शुरुआत में महाराज श्री ने राधा-कृष्ण के अभिन्न स्वरूप की व्याख्या की। उन्होंने मधुर भजन “राधा गोरी-गोरी” की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए कहा कि राधा और कृष्ण दो नहीं, बल्कि एक ही तत्व के दो रूप हैं।

उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि “राधा ही कृष्णा है और कृष्ण ही राधा है।” इसी क्रम में उन्होंने राजस्थान, विशेषकर जयपुर और कोटा की महिमा का बखान करते हुए इन्हें ‘दूसरा वृंदावन’ की संज्ञा दी।

यह भी पढ़ें –श्री मंगलमय चमत्कारी धाम: शिव परिवार संग प्राण प्रतिष्ठित हुए ‘नर्मदेश्वर’

उन्होंने कहा कि जिस धरा पर जयपुर में गोविंद देव जी और कोटा में प्रथम पीठ मथुराधीश प्रभु व श्रीनाथजी की गादी विराजमान हो, वह भूमि साक्षात वैकुंठ के समान है। यह वैष्णवों, भक्तों और कर्मयोगियों की भूमि है।

विद्यार्थियों और युवाओं को संदेश देते हुए महाराज श्री ने कहा कि कोटा आज पूरे देश के लिए शिक्षा का केंद्र है, लेकिन यहाँ के युवाओं को ‘कर्मयोगी’ बनना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल इच्छाएं पालने या मनोरथ करने से सफलता नहीं मिलती। इसके लिए बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक श्रम की आहुति देनी पड़ती है।

गीता के श्लोक का संदर्भ देते हुए उन्होंने ‘मामनुस्मर युध्य च’ की युक्ति समझाई, जिसका अर्थ है कि ईश्वर को हृदय में धारण कर निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहो। समाज हित में लक्ष्य तय करना ही वास्तविक पुरुषार्थ है।

कथा के दौरान महाराज श्री ने भारत की सांस्कृतिक पहचान और इतिहास पर भी बेबाकी से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ हमारे देश का मूल नाम नहीं हो सकता। उन्होंने ऐतिहासिक विसंगतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पांडवों की राजधानी ‘इंद्रप्रस्थ’ का नाम बदलकर दिल्ली कर दिया गया।

उन्होंने सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लाल किले को तो सहेजा गया, लेकिन महाभारत कालीन पांडवों के किले और उनके अवशेषों की उपेक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने प्राचीन पांचाल (वर्तमान पंजाब) की जल संपदा, गुरुद्वारों की सेवा परंपरा और वहां के लोगों की अटूट निष्ठा की जमकर प्रशंसा की।

सामाजिक सरोकारों पर बोलते हुए उन्होंने अन्न की बर्बादी को महापाप बताया और दान की महिमा पर प्रकाश डाला। महाराज श्री ने कहा कि दान और यज्ञ करने से संपत्ति घटती नहीं, बल्कि हजार गुना होकर भंडार में वापस आती है। उन्होंने धर्म की रक्षा का संकल्प लेने पर जोर देते हुए कहा कि “धर्मो रक्षति रक्षितः”—अर्थात यदि आप धर्म की रक्षा करेंगे, तो धर्म आपकी रक्षा करेगा।

उन्होंने भारत के उन गौरवशाली राजघरानों को याद किया जहाँ राजा स्वयं भूखा रह जाता था, लेकिन अपनी प्रजा को भूखा नहीं सोने देता था। अंतिम सत्र में उन्होंने संतोष की महत्ता बताते हुए कहा कि संतुष्ट व्यक्ति कभी दरिद्र नहीं होता। सुदामा जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि वे गरीब अवश्य थे, लेकिन उनके पास संतोष रूपी धन था, इसलिए वे दरिद्र नहीं थे।

उन्होंने स्वाभिमान का पाठ पढ़ाते हुए रहीम दास जी का दोहा उद्धृत किया कि मांगने से व्यक्ति का आत्मबल मर जाता है। कथा के अंत में “काली कमली वाले पे वारी-वारी जाऊं” और “सबसे ऊंची प्रेम सगाई” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महाआरती और छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के साथ इस आध्यात्मिक महोत्सव का मंगल समापन हुआ।

इस दौरान पंडित महंत अशोक तिवारी, विधायक संदीप शर्मा, महारानी कल्पना देवी, राजेश बिरला, चैन सिंह राठौड़, अनूप दुबे, पुनीत चतुर्वेदी, मुकेश जैन, पंकज शर्मा, संजय शर्मा, आनंद राठी, संजय अग्रवाल, रणछोड़ अग्रवाल, विकास शर्मा, राजेंद्र खंडेलवाल, गिरधर लाल बडेरा, प्रणय दुबे, नरेंद्र सैनी, सुरेश अग्रवाल, दिलीप सिंह, अजय चतुर्वेदी, विवेक मित्तल, कपिल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

‘जोड़ी कमाल की’ प्रतियोगिता में पौराणिक स्वरूपों को किया जीवंत

माहेश्वरी महिला मंडल कुन्हाड़ी ने किया सांस्कृतिक उत्सव ‘स्पंदन’ का आयोजन

कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल, कुन्हाड़ी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘स्पंदन’ में गुरुवार को सनातन संस्कृति और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में ‘युगल दर्शन’ थीम के तहत ‘जोड़ी कमाल की’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला एवं एलेन के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी उपस्थित रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

मंडल अध्यक्ष मोनिका भराड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सीता-राम, राधा-कृष्ण, लक्ष्मण-उर्मिला, रुक्मणी-सत्यभामा, कान्हा-यशोदा एवं मीराबाई-कृष्ण जैसे पौराणिक स्वरूपों को जीवंत किया।

नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत किए गए इन आदर्शों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कलाकारों की वेशभूषा और सधे हुए अभिनय ने सनातन धर्म के पारिवारिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

मंडल सचिव अनीता समदानी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रचना लड्ढा, प्रियंका शारदा, सुनीता शारदा एवं हिमांशु के निर्देशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन ऋतु तोषनीवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आशा माहेश्वरी, मधु ललित बाहेती, किरण माहेश्वरी, कुंती मूंदड़ा, पुष्पा सोमानी, संतोष तोषनीवाल, विनीता लाहोटी एवं श्वेता माहेश्वरी सहित कुन्हाड़ी महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

कर्मचारी एवं आमजन कर सकेंगे मंडल रेल प्रबंधक से सीधे संवाद

कोटा मंडल की पहल, हर गुरुवार को डीआरएम कार्यालय में होगा शिकायतों का समाधान

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के निर्देशानुसार अब प्रत्येक गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत कोटा मंडल के कर्मचारी एवं सामान्य शिकायतकर्ता प्रत्येक गुरुवार सायं 5 बजे से 6 बजे तक पूर्व निर्धारित पंजीकरण के आधार पर मंडल रेल प्रबंधक से मिल सकेंगे। यदि किसी कारणवश गुरुवार को यह बैठक संभव न हो सके, तो उसी सप्ताह शुक्रवार को निर्धारित समय पर शिकायतकर्ताओं को अवसर प्रदान किया जाएगा।

शिकायत निवारण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए यह अपेक्षित होगा कि शिकायतकर्ता पहले संबंधित शाखा अधिकारी अथवा अपर मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर अपनी समस्या प्रस्तुत कर चुके हों। तत्पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में समय प्राप्त किया जा सकेगा।

मंडल प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध कार्रवाई की जाए एवं शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान की प्रगति से निरंतर अवगत कराया जाए। इसके लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

रेल प्रशासन का मानना है कि इस पहल से कर्मचारियों एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, संवाद व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।

Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी सोयाबीन ऊपर में 7400 रुपये बिकी

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की लिवाली से गेहूं 25 रुपये, सोयाबीन, सरसों 100 रुपये और चना 50 रुपये ऊंचा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर एक लाख कट्टे और लहसुन की 13000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2470 से 2525, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2625, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 2050, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3701, धान (1509) 3400 से 4250, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 4200 से 4450, धान (पूसा-1) 3000 से 4000, धान (1401-1886) 4100 से 4250, धान दागी 1500 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5800 से 7400, सोयाबीन बीज क्वालिटी 7400 से 7601, सरसों 6500 से 7331, अलसी 8000 से 9050, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 4800 से 5375, चना मौसमी नया 5100 से 5250, चना पेप्सी 5100 से 5401 चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 3500 से 14500, मैथी नयी 5800से 6550, धनिया बादामी 11000 से 11300, धनिया ईगल 11500 से 12000, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।

Stock Market: सेंसेक्स 790 अंक उछल कर 75399 पर और निफ्टी 23680 के पार

नई दिल्ली। Stock Market Closed, May 14, 2026 : घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशाँ पर बंद हुए। क्लोजिंक के टाइम पर सेंसेक्स 790 अंक या फिर 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 75398.72 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज 277 अंक या फिर 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 23689.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। भारती एयरटेल के शेयरों का दाम आज गुरुवार को 5.53 प्रतिशत चढ़ गया। इटरनल के शेयरों में 3 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 463 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 5.53 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।

इटरनल, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

निफ्टी में सिप्ला, अडानी एंटरप्राइजेज और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 1.12 फीसदी तेजी आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.01 फीसदी गिरावट रही। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा तेजी आई। दूसरी ओर निफ्टी आईटी में गिरावट रही। कच्चा तेल 0.36 फीसदी तेजी के साथ 106 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, AI फीचर्स वाले ये वाटरप्रूफ फोन 10 हजार से कम में

नई दिल्ली। अगर आप सस्ते में शानदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो हमने आपके लिए एक स्पेशल लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में 10 हजार रुपए से कम में मिलने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स है। जो इस बजट में भी 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और AI कैमरा जैसे धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। लिस्ट में हमने Poco, Tecno, Lava और Ai+ के फोन्स को शामिल किया है।

POCO C81x
Poco C81x उन यूजर्स के लिए शानदार है जो कम बजट में अच्छा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। फोन में 6.88 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को फ्लिपकार्ट से 9999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Ai+ Pulse 2
Ai+ Pulse 2 फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें 50MP का AI कैमरा दिया है, जिससे अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती हैं। फोन Android 16 पर काम करता है, जो इसे इस बजट में खास बनाता है। इसके अलावा इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 8,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

Tecno Spark Go 3
Tecno Spark Go 3 को बैंक छूट के साथ 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन बजट सेगमेंट में HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है,। कैमरा सेटअप में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Android 15 पर चलता है।

Lava Bold N2 Pro
Lava Bold N2 Pro फोन में 128GB स्टोरेज मिलती है, जो इस बजट में काफी खास मानी जाती है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लावा के इस फोन को फ्लिपकार्ट से 7,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

Tecno Pop X
Tecno Pop X को अमेजन से 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसे मजबूत और ड्यूरेबल बनाया है, जिसमें IP64 प्रोटेक्शन और ड्रॉप रेसिस्टेंट डिजाइन दिया गया है। खास बात यह है कि फोन में नेटवर्क न होने पर भी लिमिटेड कॉलिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी और Ella AI सपोर्ट यूजर्स को बेहतर और स्मार्ट एक्सपीरियंस देता है।

क्या पीएम मोदी खत्म कर पाएंगे एलपीजी और तेल का खेल, जानिए क्या है योजना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को चार यूरोपीय देशों की 5 दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह कुछ घंटे के लिए खाड़ी देश यूएई में भी रुकेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ये एलपीजी और स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े हैं।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि मोदी के यूएई में तीन घंटे के स्टॉपओवर के दौरान एनर्जी सिक्योरिटी सबसे अहम मुद्दा होगा। ईरान युद्ध के कारण दुनिया में एनर्जी की सप्लाई टाइट हो गई है। भारत पर भी इसका असर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री ने हाल में लोगों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील की थी।

यूएई भारत का अहम एनर्जी सप्लायर है। यह भारत के लिए कच्चे तेल का चौथा बड़ा सोर्स होने के साथ-साथ एलपीजी और एलएनजी का दूसरा बड़ा सप्लायर है। ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बंद है।

इस कारण अप्रैल में खाड़ी देशों के उत्पादन में गिरावट आई है। अप्रैल में केवल यूएई के उत्पादन में तेजी आई। इसकी वजह यह है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को बाइपास करके गल्फ ऑफ ओमान में स्थित फुजैरा पोर्ट से तेल एक्सपोर्ट कर रहा है।

यूएई रोजाना 3.2 से 3.6 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन कर रहा है। हाल में वह ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर आ चुका है और अगले साल तक रोजाना 5 मिलियन बैरल तेल निकालने की तैयारी कर रहा है। यही वजह है कि भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए यूएई काफी अहम है।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि मोदी यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ आपसी रिश्तों, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत की यूएई के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। 45 लाख से अधिक भारतीय इस खाड़ी देश में रहते हैं।

क्यों अहम हैं ये समझौते

  • मोदी 15 मई को चार यूरोपीय देशों की की यात्रा पर रवाना होंगे
  • इस दौरान वह करीब तीन घंटे के लिए खाड़ी देश यूएई में रुकेंगे
  • इस दौरान एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े दो समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे
  • ईरान युद्ध के कारण दुनिया में एनर्जी की सप्लाई टाइट हो गई है
  • यूएई रोजाना करीब 3.6 मिलियन बैरल तेल उत्पादन कर रहा है

ईरान युद्ध का असर
पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई को ढाई महीने हो चुके हैं और फिलहाल इसके थमने की उम्मीद नहीं है। इसके कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हुई है। दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते गुजरता है। कच्चा तेल महंगा होने से भारत की इकॉनमी पर भी असर दिखने लगा है क्योंकि हमारा करीब 90 फीसदी तेल बाहर से आता है। ऐसे में यूएई के साथ समझौते भारत के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।