Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 5818

आईआईटी की 11,100 सीटों के लिए 1.74 लाख विद्यार्थियों का घमासान 21 को

  • जेईई-एडवांस्ड 2017: राज्य के 10 शहरों में होगी परीक्षा
  • इस वर्ष भी कोटा में परीक्षा केंद्र नहीं
  • भीषण गर्मी में 39,00ं0 कोचिंग विद्यार्थी दूसरे शहरों में देंगे पेप

अरविंद, कोटा।

21 मई को देश के 120 शहरों में 1 लाख 74 हजार परीक्षार्थी जेईई-एडवांस्ड,2017 परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर पहला पेपर सुबह 9 से 12 बजे तथा दूसरा पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। इस फाइनल मुकाबले में जेईई-मेन से 2.20 लाख विद्यार्थियों को क्वालिफाई घोषित किया गया था लेकिन जेईई-एडवांस्ड के लिए 1.74 लाख परीक्षार्थियों ने ही आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन  कराया। इसमें 33,050 (19 प्रतिशत) गल्र्स होंगी। इसके आॅनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए।

आईआईटी, मद्रास की देखरेख हो रही आॅफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए राजस्थान के 10 शहरों में परीक्षा केंद्र घोषित किए गए।आईआईटी,मुबई जोन के अधीन जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, भीलवाड़ा, पाली, टोंक तथा आईआईटी,दिल्ली जोन के अधीन सीकर, उदयपुर व अलवर शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोनों पेपर होंगे।

कोटा के सभी कोचिंग संस्थानों से इस वर्ष जेईई-मेन में लगभग 39,000 विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए। लेकिन आईआईटी बोर्ड ने इस वर्ष भी एजुकेशन हब कोटा में सेंटर घोषित नहीं किया, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में आक्रोश है।

उन्होंने बताया कि 45 से 46 डिग्री तापमान मे विद्यार्थियों को एक दिन पहले बस, ट्रैन  या टैक्सी से दूसरे शहरों में जाना पडे़गा। गर्मी के कारण उन्हें मानसिक, शारीरिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पडे़गा।

उल्लेखनीय है कि कोटा में अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जेईई-मेन, नीट, कैट, क्लेट, सीपीटी, नेट, सीएस, बैंक काॅमन एग्जाम आदि के लिए सेंटर हैं।

आईआईटी में इस वर्ष 528 सीटें बढ़ी

2 अप्रैल को जेईई-मेन आॅफलाइन तथा 9 व 10 अप्रैल को आॅनलाइन परीक्षा में देश के 10 लाख 20 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से 4 मई तक पंजीकृत हूए 1.74 लाख विद्यार्थी 23 आईआईटी की 11,100 सीटों पर एडमिशन के लिए जेईई-एडवांस्ड परी़क्षा देंगे।

गत वर्ष आईआईटी में 10,575 सीटें थीं, जिसमें 528 सीटें इस वर्ष बढ़ाई गई। खास बात यह कि जेईई-मेन में सामान्य वर्ग में न्यूनतम 81, ओबीसी में 49, एससी में 32, एसटी में 27 तथा दिव्यांग वर्ग में 1 अंक लाने वाले विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड देंगे । जेईई-मेन में 360 में से 360 अंक पाने वाले रेजोनेंस के क्लासरूम छात्र आॅल इंडिया टाॅपर कल्पित वीरवाल भी एडवांस्ड में टाॅप रैंक के लिए मुकाबला करेंगे।

फाइनल टिप्स –

  1. अंतिम 7 दिन में ऐसे तय करें जीत की मिस्ट्रीे
  2. दो राउंड में करें जेईई-एडवांस्ड का पेपर

आईआईटी में दाखिले के लिए सबसे कठिन परीक्षा जेईई-एडवांस्ड परीक्षा सामने है, इसलिए सभी परीक्षार्थियों के लिए अंतिम 7 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों ने जिस जोश व उत्साह के साथ पूरे वर्ष तैयारी की है, उस आत्मविश्वास को पेपर देने तक बनाए रखें। 21 मई को पेपर देने जाते समय ध्यान रहे कि हम जेईई-एडवांस्ड का पेपर देने जा रहे हैं, किसी ओर बात पर ध्यान न जाए।  

आपका हर कदम सफलता की ओर बढाएं-

  • अंतिम 6-7 दिनों में तनावमुक्त होकर 8 घंटे नींद अवश्य लें। रिलेक्स रहने का प्रयास करें।
  •  तेज गर्मी होने से इस समय ताजा फल, जूस, छाछ, लस्सी या ठंडे तरल पेय पदार्थ लें।
  •  अपने बायोलाॅजिकल सिस्टम को नहीं बदलें। रात में सोने का समय अंतिम दिनों में नहीं बदलें। देर रात तक पढने की आदत हो या सुबह जल्दी उठकर पढ़ते हों, उसे फोलो करें।
  •  बचे हुए दिनों में तीनों सब्जेक्ट में कोई नया चेप्टर नहीं देखें। एक्स्ट्रा नहीं पढें़। केवल जेईई-एडवांस्ड के पुराने पेपर साॅल्व करते रहें, जिससे किसी भी चेप्टर के वैटेज का पता चल जाए। आत्मविश्वास के साथ पेपर देने का फ्लेवर मन में बना रहे।
  •  दिमाग को हमेशा कंसेप्चुअल रखें, प्रतिवर्ष आईआईटी द्वारा पेपर पैटर्न में मामूली बदलाव किए जाते हैं। अपनी तैयारी पर 100 प्रतिशत भरोसा रखें।
  • पेपर हल करते समय उसे 2 राउंड में साॅल्व करें। पहले राउंड में ऐसे आसान क्वेश्चन चुनें, जिनमें समय बच सकता है। दूसरे राउंड में थोडे़ कठिन सवालों को लें, पहले राउंड के बचे हुए समय को इनमें लगाए। इससे टाइम मैनेजमेंट सही रहेगा।
  •  पेपर-1 तथा पेपर-2 दोनों समान महत्व रखते हैं। पेपर-1 देने के बाद क्वेश्चन या माक्र्स की तुलना न करें। 12 से 2 बजे के बीच कूल माइंड से केवल पेपर-2 के बारे में सोचें। दोनों पेपर में आसान, एवरेज व कठिन प्रश्नों का मिश्रण होता है, इसलिए इसमें समय न गवाएं।
  •  पुराने जेईई-एडवांस्ड पेपर की प्रेक्टिस करते समय फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स तीनों में जिस सीक्वेंस से प्रश्न हल किए, मेन पेपर को अटैम्प्ट करते समय सीक्वेंस को बदले नहीं।
  •  पेपर में स्कोर के लिए निगेटिव मार्किंग महत्व रखती है, इसलिए किसी ंकठिन प्रश्न में 2 अंक माइनस होने का संशय हो तो उसे छोड़ना बेहतर है।
  • याद रहे, आपने जेईई-एडवांस्ड के पेपर में 60 से 70 प्रतिशत प्रश्न आत्मविश्वास के साथ हल किए हैं, तो आप सुरक्षित जोन में रहेंगे।

पैन कार्ड में संशोधन या बदलाव अब खुद ही ऑनलाइन कर सकेंगे

कोटा। आपके पैन कार्ड में कोई गलती है या उसमें कुछ बदलाव की जरूरत है। ऐसे में अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि आप स्वयं ही अपने पैन कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। आयकर विभाग ने पैन और आधार में बदलाव के लिए ऑनलाइन सुविधा की शुरूआत कर दी है। इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर दो अलग अलग लिंक डाले गए हैं।

आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट पर आधार लिंक करने की सुविधा के साथ ही इस सुविधा की शुरुआत कर दी है। इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर एक हाइपरलिंक भी डाला गया है, जिसपर जाकर आप अपने पैन कार्ड में संशोधन कर सकेंगे। यहां से नया पैन कार्ड भी अप्लाई किया जा सकेगा।

 पिछले सप्ताह ही गत सप्ताह आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए एक सुविधा लांच की थी, जिसके जरिए वे अपने आधार और पैन को लिंक कर सकते हैं। इसके तहत करदाताओं को पैन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक अपना नाम और आधार संख्या दर्ज करना होता है। 

यूआईडीएआई द्वारा सत्यापन के बाद पैन और आधार के लिंक होने की पुष्टि कर दी जाती है। दिए गए आधार नाम में यदि कोई मामूली विसंगति दिखती है, तो यूआईडीएआई में व्यक्ति के दर्ज मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी भेजा जाता है। अब आयकर विभाग ने पैन और आधार दस्तावेज की गड़बड़ियों को ठीक करने की भी सुविधा लांच कर दी है।

​आधार में बदलाव के लिए आप ‘आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल’ पर लॉग इन कर अपने विवरणों को बदल सकते हैं। इसके लिए प्रमाण के तौर पर दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा। गौरतलब है कि आम बजट में संशोधन के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आधार की जानकारी देना जरुरी हो गया है। इसीलिए पैन को आधार के साथ लिंक करने की व्यवस्था की गई है।

बेवॉच : मियामी के बीच पर देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही मूवी बेवॉच में नज़र आने वाली हैं।थियेटर में इस फिल्‍म के आने से पहले प्रियंका ने मियामी के बीच पर बेवॉच के रूप में उतरकर सबका ध्‍यान खींच लिया।

ब्‍लैक बिकिनी में प्रियंका ने हॉट फोटो शूट करवाया जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।इसमें प्रियंका ब्राज़ील की सुंदरी एड्रियना लिमा के साथ नज़र आ रही हैं।

दोनों सुंदरियों ने लहरों के बीच मस्‍ती की और वे अब बेस्‍ट फ्रेंड भी कही जा रही हैं।प्रियंका की इस फिल्‍म का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट में अधिक व्‍यस्‍त हैं।

माँ बच्चे की सबसे अच्छी दोस्त ही नहीं, सच्ची गुरू भी

एसआर पब्लिक स्कूल  में  ‘‘ मदर्स डे ” पर  सेमिनार आयोजित 

कोटा। एसआर पब्लिक स्कूल  में चल रहे समर कैंप में रविवार को मदर्स डे स्पेशल सेमिनार आयोजित की गई। बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता भी थे। खास बात यह रही सेमिनार में माताओं एवं बच्चों ने उनके अपने-अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर बताया कि माँ हर बच्चें की सबसे अच्छी दोस्त ही नहीं गुरू भी होती है । बच्चे को जन्म देने से लेकर उसे एक अच्छा इंसान बनाने तक सभी पड़ावों में माँ अपने बच्चों के जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। ये केवल माँ ही है जो अपने बच्चे के चरित्र और पूरे जीवन को आकार देती है।

सभी माँ अपने बच्चे की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्णं भूमिका अदा करती है। वो हर एक चीज का ध्यान रखती है जो उसके बच्चे की जरुरत हो। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक वो खुद को अपने बच्चे के लिये पूरी तरह जिम्मेदार समझती है। हमारी माँ हमारे लिये सुरक्षा कवच की तरह होती है , वो हमें परेशानियों से बचाती है।

उतना ही लो थाली में, कि अन्न व्यर्थ न जाए नाली में

सेमिनार के पहले चरण में चारू बहेड़िया ने अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अतंर्गत बच्चों को बताया कि उतना ही लो थाली में, कि अन्न व्यर्थ न जाए नाली में। जिस तरह विद्यार्थी के लिए हर क्षण कीमती होता है उसी तरह अन्न का हर कण भी कीमती है। अन्न में भगवान बसता है उसका आदर करें एवं भगवान का शुक्रिया अदा करें।

हर चीज उम्र के अनुसार ही शोभा देती है

सेमिनार के दूसरे चरण में  निर्मला मारू ने बच्चों एवं परिजनों को बताया कि फेसबुक, फैशन, फास्ट फूड से किस प्रकार बच्चों को दूर रखे । अपनी आदत बदलें 14 वर्ष के पूर्व इनका उपयोग न करें । जब आप लक्ष्य हासिल कर लेंगे तो निश्चित तौर पर यही उपहार स्वरूप आपके परिजन स्वंय देंगे । हर चीज उम्र के अनुसार ही शोभा देती है। बच्चों एवं परिजनो की समस्या का निराकरण किया।

तृतीय चरण में डाॅ. सानिया शर्मा द्वारा मार्गदर्शित किया गया कि किस तरह आप बच्चे के टिफिन को आर्कषक, बना सकते हैं ताकि सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, आदि बच्चों को मिल सके। और उनका सर्वागींण विकास हो सके। विद्यालय चैयरमैन आनंद राठी, निदेशिका अंकिता राठी प्रचार्या सीमा शर्मा ने कैंप में पधारे सभी परिजनों का आभार व्यक्त  किया ।

अब सरकार 19 मेडिकल डिवाइसों के दाम कंट्रोल करेगी, टेस्ट की रेट में लूट पर भी शिकंजा

नई दिल्ली। आम आदमी को सस्ता और पुख्ता इलाज मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सरकार ने पिछले दिनों दिल में लगने वाले स्टेंट्स के रेट फिक्स किए थे। अब 19 मेडिकल डिवाइस के दामों को कंट्रोल करने की दिशा की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं।

यही नहीं, लैब टेस्ट और इलाज के दामों पर भी लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को खत लिखकर अधिकतम और न्यूनतम रेट तय करने के लिए सुझाव मांगे हैं। ऐसे में डिवाइस और टेस्ट के रेट को लेकर चल रही खुली लूट पर भी शिकंजा कस सकेगा।

मेडिकल डिवाइस पर रहेगी नजर
19 मेडिकल डिवाइस के दामों को कंट्रोल करने के लिए नैशनल फार्मासूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत किसी भी मेडिकल डिवाइस के मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) में एक साल में 10% से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी।

एनपीपीए का कहना है कि नए फॉर्मेट के मुताबिक अब हर कंपनी को मार्केट में बेचे जा रहे अपने मेडिकल डिवाइस के बारे में सरकार को सारी जानकारी देनी होगी। मेडिकल डिवाइस असोसिएशंस, मैन्युफैक्चरर्स और इंपोर्टर्स से 31 मई तक सभी 19 मेडिकल डिवाइस का डेटा जमा कराने को कहा गया है।

इसमें कैथटर, हार्ट वॉल्व, ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट, इंटरनल प्रॉस्थेटिक रिप्लेसमेंट, इंट्रा ऑक्युलर लेंस, डिस्पोजबल हाइपोडर्मिक नीडल, बोन सीमेंट, सर्जिकल ड्रेसिंग, अम्बिलिकल टेप और स्कैल्प वेन सेट जैसे डिवाइस हैं। सरकार इससे पहले स्टेंट्स की कीमतों में लगाम लगा चुकी है।

इलाज के दाम भी रेडार पर
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को खत लिखकर कहा है कि वह लैब टेस्ट और सभी इलाज के अधिकतम और न्यूनतम रेट सुझाएं। आरोप हैं कि ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जाते हैं।

ऐसे में सरकार दामों पर लगाम लगाने के लिए रेग्युलेटर भी नियुक्त कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार तमाम लैब्स और अस्पतालों को सुविधाओं के लिहाज से वर्गीकृत कर उनके रेट तय करना चाहती है।

 

महाकाल द्वार पर थंब इंप्रेशन मशीन से होगी नियमित दर्शनार्थियों की जांच

0

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल में नियमित दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को अब दर्शन से पहले अंगूठा लगाना होगा। मंदिर प्रशासन प्रवेश द्वार पर नियमित दर्शनार्थियों के लिए थंब इंप्रेशन मशीन लगाने की तैयारी कर रहा है।

मंदिर समिति ने करीब 400 श्रद्धालुओं को नियमित दर्शनार्थी के पास जारी कर रखे हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जो नियमित दर्शन करने नहीं आते। सिर्फ श्रावण मास, शिवरात्रि, नागपंचमी जैसे महापर्व के समय दर्शन के लिए पास का उपयोग करते हैं।

मंदिर प्रशासन ने इसे लेकर अब नई योजना बनाई है। मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत ने बताया कि नियमित दर्शनार्थियों की हाजिरी अब थंब इंप्रेशन मशीन से भरी जाएगी। लगातार दो माह इसकी मॉनीटरिंग होगी।

इस अवधि में जो भक्त नियमित दर्शन करने आएंगे, उनके पास यथावत रखे जाएंगे। बाकी के पास रद्द कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि मंदिर ने सीनियर सिटिजन, दानदाता आदि को भी विशेष दर्शन पास जारी कर रखे हैं। ऐसे दर्शनार्थियों की संख्या करीब 1300 है।

शपथ ग्रहण समारोह से उद्यमियों की समस्याएं सुने बिना ही चले गए मंत्री कालीचरण सराफ

गोविंदराम मित्तल, अशोक माहेश्वरी एवं अचल पोद्दार सम्मानित 

कोटा। दी एसएसआई का शपथग्रहण समारोह शनिवार को झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ थे। उन्होंने एसोसिएशन की नई कार्यकारणी का शपथग्रहण कराया। वे इस मौके पर उद्यमियों की समस्याएं सुने बिना भाषण की औपचारिकता पूरी कर चले गए।

उनके कार्यक्रम के बीच से अचानक चले जाने पर उद्यमी हैरान रह गए। संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द राम मित्तल ने भी इस मौके पर उद्यमियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया। समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष पवन लालपुरिया ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्ट्री का विमोचन भी कराया गया। 

32वीं कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में वर्ष 2017=2018 के लिए मनोनीत अध्यक्ष प्रेम भाटिया, सचिव राजकुमार जैन समेत सभी पदाधिकारियों व् कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एडवाइजर के रूप में संस्थापक अध्य्क्ष गोविंदराम मित्तल, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष  अचल पोद्दार आदि को सम्मानित किया गया। समारोह में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, जम्बू जैन, गोपाल सपरा, अनिल मूंदड़ा, लघु उद्योग कौंसिल ऑफ़ कोटा के अध्यक्ष एलसी बाहेती आदि मौजूद थे। 

नहीं आये बिरला, गुंजल व राजावत

समारोह की अध्यक्षता सांसद ओम बिरला को करनी थी, वह नहीं आये। इसी तरह विधायक भवानी सिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल भी नदारद रहे। नगर विकास न्यास के चेयरमैन रामकुमार मेहता समारोह शुरू होने के काफी देर बाद आये। विधायक संदीप शर्मा समारोह शुरू होने से पहले आये। परन्तु दोनों ही मंत्री कालीचरण सराफ के साथ ही समारोह के बीच से चले गए।

संडे को पेट्रोल पंप बंद रखने का प्रस्ताव वापस , पेट्रोल पंप मालिकों का यू टर्न

0

मुंबई। देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों ने 14 मई से रविवार के प्रस्तावित साप्ताहिक अवकाश और 15 मई से एक शिफ्ट में पंपों के संचालन का फैसला शनिवार को वापस ले लिया। एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

फेडरेशन ऑफ ऑल महाराष्ट्र पेट्रोल डीलर्स असोसिएशन (एफएएमपीईडीए) के अध्यक्ष उदय लोध ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों (ओमसी) द्वारा बुधवार को बुलाई गई समीक्षा बैठक में अगली सूचना तक प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

एफएएमपीईडी सहित भारत के पेट्रोल डीलर्स के गुट (सीआईपीडी) ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा में ‘कॉस्ट कटिंग मॉड्यूल’ लांच करने की योजना बनाई है।

लोध ने कहा कि प्रस्तावित कदम से महाराष्ट्र में ही 4,500 पेट्रोल पंप प्रभावित होते, जिनमें मुंबई में ही 225 पेट्रोल पंप हैं। एफएएमपीईडीए यह प्रस्तावित अवकाश सीआईपीडी के आह्वान पर ओमसी से की गई मांगों के समर्थन में शुरू करने जा रही थी।

सीआईपीडी काफी समय से ओएमसी से डीलर्स मार्जिन बढ़ाने सहित कई मांगें कर रही है। लोध ने कहा, ‘हमें पिछले साल नवंबर में तेल कंपनियों से हुए समझौते पर चर्चा करने के लिए अगले बुधवार को बुलाया गया है इसलिए तब तक हमने विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला किया है।’

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों को इस समय काफी कम मार्जिन मिल रहा है। उन्नत किस्म का सीसा रहित पेट्रोल और डीजल बहुत तेजी से वाष्पित होता है, जिससे काफी घाटा सहना पड़ता है। लोध ने कहा कि इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं, हर पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना संभव नहीं है।

पेट्रोल पंपों द्वारा रविवार को अवकाश करने और शेष दिन एक शिफ्ट में पंप का संचालन करने के फैसले से महाराष्ट्र में ही करीब एक लाख कामगार प्रभावित होते, जो अमूमन रोज दो शिफ्ट में काम करते हैं।

महीने के अंत में जारी होंगे CBSE के रिजल्ट

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन इस महीने के चौथे और पांचवे हफ्ते में 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी करेगा। 12वीं क्लास के रिजल्ट को 24 से 26 मई के बीच और 10वीं क्लास के रिजल्ट को 29 से 31 मई के बीच आने की उम्मीद है।

पिछले साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 21 मई को आया था। सीबीएसई के अधिकारियों ने  len-den news को बताया कि इस साल परीक्षा देर से हुई थी इसलिए रिजल्ट भी देर से आएगा। मार्च में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव था जिस कारण परीक्षाएं 9 दिनों की देरी से शुरू हुई थीं। उन्होंने बताया, ‘मौजूदा समय में हिंदी पेपर की जांच चल रही है।’

अब फेसबुक पर बेकार की चीजें पोस्ट नहीं कर पाएंगे आप , देने होंगे सवालों के जवाब

मुंबई।  आज के दौर में लगभग हर कोई फेसबुक का इस्तेमाल कर रहा है। किसी ऐसे शख्स को ढूंढना काफी मुश्किल है जो फेसबुक पर न हो। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर बड़ी तादाद में लोग कई ग्रुप का हिस्सा हैं। इन ग्रुप्स को पहले से ज्यादा सिक्यॉर और प्रॉडक्टिव बनाने के लिए फेसबुक ने एक नया फीचर लॉन्च किया है।

 जानें क्या है इसकी खासियत...

इसके नए फीचर के तहत अब आपको किसी भी फेसबुक ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए 3 सवालों के जवाब देने होंगे।ये सवाल ग्रुप के ऐडमिन तैयार करेंगे, जो यूजर ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए रिक्वेस्ट भेजेंगे, उन्हें इन सवालों के जवाब देने होंगे।

वहीं, अगर कोई खुद आपको किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है तो आपको एक लिंक का नोटिफिकेशन मिलेगा जिसपर क्लिक करने पर आपको एक क्वेस्चनायर भरना होगा।

इस नए फीचर का मकसद ग्रुप में ऐसे लोगों को ऐड करना है जो ग्रुप के लिए फायदेमंद हों। ऐसा करने से उन लोगों की तादाद घटेगी जो सिर्फ बेकार की चीजों का पोस्ट करने और सिर्फ मजे के लिए ग्रुप का हिस्सा बनते हैं।