Saturday, July 25, 2026
Home Blog Page 4938

32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Vivo V15 लॉन्च, जानिए खासियत

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आज भारत में Vivo V15 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो वी15 की बिक्री भारत में 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। ग्लैमर रेड, फ्रोजन ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन को Amazon, Flipkart और वीवो इंडिया के ई-स्टोर समेत कई और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत Jio की तरफ से 3.3TB 4G डेटा, 10000 रुपये का जियो वीवो क्रिकेट ऑफर, अट्रैक्टिव ईएमआई ऑप्शन के साथ ही और भी आकर्षक दिये जाएंगे।

वीवो वी15 के लॉन्च के बारे में बात करते हुए वीवो इंडिया के ब्रैंड स्ट्रैटिजी के डायरेक्टर निपुण मार्या ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हमें अपने कंज्यूमर्स को बेस्ट टेक्नॉलजी और यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करते रहना है।

हाल ही में लॉन्च हुए वीवो वी15 प्रो को कंज्यूमर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और वीवो वी15 के साथ भी हमारी कोशिश है कि हम कंज्यूमर्स को इनोवेटिव टेक्नॉलजी जैसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा और अल्ट्रा फुलव्यू जैसे फीचर को एक्सपीरियंस करने का मौका दें और वह भी एक्साइटिंग प्राइस के साथ’।

वीवो वी15 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
वीवो वी15 की सबसे बड़ी खासियत है फोन में मौजूद 32 मेगापिक्सल का पाप-अप सेल्फी कैमरा। इसके अलावा फोन के रियर में 12 मेगापिक्सल+8 मेगिपिक्सल+5 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है।

वीवो वी15 में दिया गया कैमरा AI फीचर से लैस है। डिस्प्ले की अगर बात करें तो इसमें 6.53 इंच का अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90.95 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए वीवो वी15 फिफ्थ जेनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। 6जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक पी70 प्रोसेसर मौजूद है जो फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को काफी स्मूद बनाता है।

ऐंड्रॉयड 9 पाई ओएस के साथ फोन में Funyouch OS 9 दिया गया है जो फोन की एनर्जी मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज करने के साथ ही फोन यूज करने के एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बनाता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 mAh की बैटरी मौजूद है जो ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आती है।

Gmail में अब आया ‘कॉनफिडेंशल मोड’, ऐसे भेजें सीक्रेट ई-मेल

नई दिल्ली। Google अपने यूजर्स की प्रिवेसी को पहले से बेहतर करने के लिए हमेशा नए-नए फीचर लाता रहता है। इसी कड़ी में उसने अब अपनी ईमेल सर्विस यानी कि Gmail के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। Confidential Mode के नाम से लॉन्च किए गए इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने द्वारा भेजे जाने वाले इमेल को ‘पासकोड’ से प्रटेक्ट कर सकते हैं।

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद से ईमेल के अनऑथराइज्ड ऐक्सेस को रोका जा सकेगा। कॉनफिडेंशल मोड ईमेल के सेंड होने से पहले गूगल के द्वारा एक पासकोड को जेनरेट करता है।

जीमेल के इस नए फीच का इस्तेमाल कंप्युटर, लैपटॉप के साथ ही ऐंड्रॉयड और आईफोन पर भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जीमेल का यह फीचर कैसे काम करता है और किस प्रकार आप इससे अपने ईमेल की सिक्यॉरिटी को और बढ़ा सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो-
1- अगर आप कंप्युटर के सामने हैं तो www.gmail.com पर जाएं। स्मार्टफोन पर इस फीचर के लिए जीमेल का ऐप ओपन करें।
2- कंप्यूटर पर अपने लॉगइन डीटेल एंटर कर जीमेल ओपन करें। स्मार्टफोन पर टैप करने के साथ ही जीमेल ऐप ओपन हो जाएगा।
3- ऐसा करने के बाद आपको कंपोज बटन पर क्लिक या टैप करना है। कंपोज बटन कंप्यूटर पर स्क्रीन में ऊपर बाईं तरफ होगा। वहीं स्मार्टफोन में यह आपको नीचे दाईं तरफ मिलेगा। स्मार्टफोन पर कंपोज ईमेल के लिए ‘+’ आइकन दिया गया है।
4-कंपोज ईमेल में जाने के बाद जिसे आप ईमेल भेजना चाहते हैं उसका ईमेल अड्रेस डालें और अपने मेसेज को टाइप करें।
5-मेसेज के टाइप हो जाने के बाद आपको नीचे सेंड बटन के बगल में दाईं तरफ एक घड़ी का आइकन दिखेगा। फोन में आपको ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट को टैप करने पर कॉनफिडेंशल मोड का ऑप्शन मिल जाएगा।
6- कंप्युटर में क्लॉक आइकन को क्लिक कर ‘कन्फर्म बाइ पासकोड’ ऑप्शन को चूज करें। फोन में यहां आपको कॉनफिडेंशल मोड में जाकर सेटिंग में बदलाव कर उसे सेव करना होगा।
7- इसके बाद मेसेज का एक्पाइरेशन टाइम को सिलेक्ट कर लें।
8- इसके बाद आपको रिसीपिएंट का मोबाइल नंबर एंटर करना है जिसे आप कन्फर्मेशन मेसेज भेजना चाहते हैं।
9- इसके बाद रिसीपिएंट को एक ईमेल मिलेगा जिसमें वह पासकोड एंटर करना होगा जो उसे मेसेज के द्वारा प्राप्त हुआ है।
10- ऐसा करने के साथ ही मेसेज अनलॉक हो जाएगा।
11- इसके अलावा यूजर्स ‘No SMS passcode’ऑप्शन सिलेक्ट कर अपने मेसेज को एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं।
बता दें कि कॉनफिडेंशल मोड के द्वारा भेजे गए ईमेल को प्रिंट, कॉपी, डाउनलोड या फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 222 अंक फिसल कर 38,165 पर बंद

मुंबई। निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स ने शुक्रवार को 8 लगातार दिनों की तेजी खो दी। फिच रेटिंग के देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान कम करने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक बढ़त में खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में 222.14 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 38,164.61 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 64.15 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 11,456.90 अंक पर आ गया।

फिच रेटिंग ने शुक्रवार को देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान अगले वित्त वर्ष के लिए 7 प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स को सर्वाधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.44 प्रतिशत, मारुति सुजुकी का शेयर 1.84 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बेंक का शेयर 1.76 प्रतिशत और बजाज फाइनैंस का शेयर 1.23 प्रतिशत गिरा। दूसरी तरफ एनटीपीसी में सर्वाधिक 3.67 प्रतिशत की तेजी रही।

इससे पहले, होली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.72 अंक (0.17%) मजबूत होकर 38,452.47 अंक पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 28.15 अंक (0.24%) चढ़कर 11,549.20 अंक पर खुला था।

दुनिया की पहली उड़ने वाली BIKE, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। फ्रांस की कस्टम ऑटोमोबाइल कंपनी lazareth ने एक उड़ने वाली मोटरसाइकिल LMV 496 बनाई है, जो जमीन पर चलने के साथ ही हवा में भी उड़ान भर सकती है। कंपनी ने हाल ही में इसकी टेस्टिंग की है जिसमें बाइक को सफलता पूर्वक हवा में उड़ा कर दिखाया है। कंपनी ने इसे टेस्टिंग के दौरान लगभग 1 मीटर की ऊंचाई तक इसे उड़ा कर दिखाया। इसे दुबई में होने वाले ऑटो शो में पेश किया जाएगा। बाइक की कीमत करीब 3.84 करोड़ रुपए हो सकती है।

बाइक काफी हद तक कंपनी की दूसरी बाईक LM-847 से प्रेरित है, जिसमें कार पहिए लगे हैं। कंपनी के मुताबिक बाइक का वजन सिर्फ 140 किलोग्राम है, वहीं फ्लाइट मोड पर यह 240 किलो वजन लेकर उड़ सकती है।

यह बाइक पॉलिस्टर और कार्बन फाइबर चैसी पर आधारित है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे राइड मोड से फ्लाई मोड पर जाने में सिर्फ 60 सेकंड का वक्त लगता है।

इंजन और पावर : कंपनी ने मोटरसाइकिल में खासतौर पर मासेराती कार का 5.2 लीटर V8 इंजन लगाया है। Lazareth LMV 496 के सभी पहियों के हब में 96,000rpm जेटकैट जेट टरबाइन लगे हैं। इसमें लगे हाइड्रॉलिक एक्यूएटर्स चारों पहियों को ऊपर की तरफ मोड़ देते हैं। बाइक के चैसी के बीच में भी दो अतिरिक्त जेट लगे हैं, जिससे यह ज्यादा वजन लेकर उड़ सके।

एक्सपोर्टर्स को बड़ी सौगात, IGST-कम्पन्सेशन सेस से छूट 2020 तक बढ़ाई

0

नई दिल्ली। चुनाव से पहले सरकार ने एक्सपोर्टर्स को बड़ी सौगात दी। सरकार ने चुनिंदा एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स के अंतर्गत गुड्स की खरीद करने वाले एक्सपोर्टर्स के वास्ते मार्च 2020 तक के लिए आईजीएसटी और कम्पन्सेशन सेस से छूट एक्सटेंड कर दी है।

एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट (EOU) स्कीम, एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स (EPCG) स्कीम और अग्रिम अधिकार (एडवांस आथराइजेशन) के अंतर्गत घरेलू स्तर पर कच्चा माल (इनपुट्स) खरीदने या निर्यात के उद्देश्य से आयात करने वाले एक्सपोर्टर्स को ही यह छूट दी गई है।

इन योजनाओं के तहत मिलेगा फायदा
ईपीसीजी एक निर्यात प्रोत्साहन योजना है, जिसके अंतर्गत एक एक्सपोर्टर निर्यात से संबंधित टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने के लिए जीरो ड्यूटी पर चुनिंदा कैपिटल गुड्स का आयात कर सकता है। दूसरी तरफ, इनपुट्स के ड्यूटी फ्री आयात के लिए एडवांस ऑथराइजेशन जारी किया जाता है, जिसे एक्सपोर्ट प्रोडक्ट में ही गिना जाता है।

इस पहल का उद्देश्य निर्यातकों को राहत देना है, क्योंकि उन्हें शुरुआत में आईजीएसटी का भुगतान नहीं करना होता है। जीएसटी रेजीम में उन्हें इनडायरेक्ट टैक्स देना होता है और फिर वे रिफंड लेते हैं, जिसकी एक जटिल प्रक्रिया है।

31 मार्च, 2020 तक के लिए बढ़ाई छूट
एक नोटिफिकेशन में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने कहा कि फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2015-20 की ऑथराइजेशन स्कीम, ईओयू और ईपीसीजी आईजीएसटी और कम्पन्सेशन सेस से छूट को 31 मार्च, 2020 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।

आयात-निर्यात की यह है स्थिति
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान निर्यात 8.85 फीसदी बढ़कर 298.47 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जबकि आयात 9.75 फीसदी बढ़कर 464 अरब डॉलर हो गया। वहीं वित्त वर्ष के 11 महीनों के दौरान ट्रेड डेफिसिट बढ़कर 165.52 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 148.55 अरब डॉलर रहा था।

पाक को सदाबहार दोस्त चीन से 2.1 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सदाबहार दोस्त चीन से सोमवार तक दो अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, मंत्रालय के सलाहकार एवं प्रवक्ता खक्कान नजीब खान ने कहा कि चीन से मिलने वाले 2.1 अरब डॉलर के कर्ज के लिये सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं।

उन्होंने कहा कि राशि 25 मार्च तक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के खाते में जमा हो जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि इस कर्ज से विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा और भुगतान के स्थायित्व का संतुलन सुनिश्चित होगा। इससे पहले पाकिस्तान को मदद के तौर पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से भी एक-एक अरब डॉलर मिल चुके हैं।

स्टर्लिंग बायोटेक केस का आरोपी हितेश पटेल गिरफ्तार

अलबानिया। देश के बैंकों को चूना लगाकर भागनेवालों में एक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हितेश पटेल को अलबानिया में हिरासत में लिया गया है। पटेल स्टर्लिंग बॉयोटेक केस में वॉन्टेड है और उस पर 5000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है। पटेल के खिलाफ 11 मार्च को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार, पटेल को 20 मार्च को अलबानिया में नैशनल क्राइम ब्यूरो तिराना ने अरेस्ट किया।

सूत्रों के अनुसार, हितेश पटेल को जल्द ही भारत प्रत्यर्पण कराया जा सकता है। 5000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में उसके खिलाफ ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। पहले ऐसी सूचना आई थी कि पटेल अमेरिका में रह रहा है, लेकिन उसे अलबानिया से अरेस्ट किया गया।बता दें कि इसी सप्ताह पंजाब नैशनल बैंक से लोन लेकर भागने के मामले में नीरव मोदी को भी लंदन में अरेस्ट किया गया है।

बता दें कि 8,100 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में आपराधिक जांच से बचने के लिए स्टर्लिंग समूह के सभी चार प्रवर्तक देश छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपियों में स्टर्लिंग समूह के मुख्य प्रवर्तक नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, दीप्ति संदेसरा, हितेश पटेल, राजभूषण दीक्षित, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हाथी और बिचौलिया गगन धवन शामिल हैं। कंपनियों में स्टर्लिंग बॉयोटेक लिमिटेड, पीएमटी मशींस लिमिटेड, स्टर्लिंग सेज ऐंड इंफ्रा लिमिटेड, स्टर्लिंग पोर्ट लिमिटेड, स्टर्लिंग ऑयल रिसोर्स लिमिटेड और 179 मुखौटा कंपनियां शामिल हैं।

खुलासा: चीन के सर्वर को जाता था Nokia 7 Plus के यूजर्स का डेटा

नई दिल्ली। स्मार्टफोन, टेक्नॉलोजी और हाई-स्पीड इंटरनेट के आने के बाद से जहां एक तरफ यूजर्स की सहूलियत में इजाफा हुआ हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे यूजर्स के पर्सनल डेटा की सुरक्षा पर खतरा भी बढ़ा है। पिछले कुछ सालों में डेटा लीक की कई खबरें सुनने में आई हैं। इनमें Yahoo और Facebook के डेटा लीक ने यूजर्स के टेक्नॉलजी और कंपनियों की पॉलिसी के प्रति विश्वास को काफी कम कर दिया है।

ऐप्स और गेम्स के माध्यम से डेटा का लीक होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अगर आपका ब्रैंड न्यू स्मार्टफोन ही आपके डेटा को किसी दूसरे देश के सर्वर पर भेजने लगे, तो यह वाकई एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। ऐसा ही कुछ हुआ है Nokia 7 Plus स्मार्टफोन्स के साथ।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया के हैंडसेट चीन के सर्वर को फोन की डीटेल भेज रहे थे। नोकिया ब्रैंड के स्मार्टफोन्स द्वारा देश के डेटा नियमों का उल्लंघन किए जाने की खबरों के बाद फिनलैंड की डेटा प्रटेक्शन और जांच एजेंसी इस बात की जांच में जुट गई है। नॉर्वे की एक न्यूज वेबसाइट NRK के मुताबिक नोकिया 7 प्लस स्मार्टफोन्स यूजर्स के लोकेशन, फोन नंबर और डिवाइस का सीरियल नंबर चीन को भेजा करते थे।

इसके साथ ही कहा गया है कि इन जानकारियों की मदद से फोन के रियल टाइम मूवमेंट को ट्रैक किया जाता था। फोन के डेटा को vnet.cn डोमेन की सहायता से सर्वर तक भेजा जाता था। डोमेन की जांच करने पर पता चला कि यह ‘China Internet Network Information Center’ से जुड़ा हुआ था।

नोकिया ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को फिनलैंड की कंपनी HMD Global बनाती है। कंपनी ने डेटा लीक की खबरों से इनकार करते हुए कहा है कि उनके कंपनी के हैंडसेट द्वारा किसी थर्ड पार्टी से किसी भी प्रकार का डेटा शेयर नहीं किया गया है।

हालांकि कंपनी ने माना कि उनके सॉफ्टवेयर में एक बग जरूर आया था, लेकिन उसे अब फिक्स कर दिया गया है। वहीं नोकिया ने इस मामले में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल में किसी प्रकार का कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन उसे एचएमडी ग्लोबल की तरफ से रॉयल्टी मिलती है।

फिच ने अगले वित्त वर्ष के लिये घटाया आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान

नयी दिल्ली। फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष के लिये देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान सात प्रतिशत से घटाकर 6.80 प्रतिशत कर दिया। एजेंसी ने अपने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में कहा, ‘‘हालांकि हमने अर्थव्यवस्था में उम्मीद से कमतर तेजी के कारण अगले वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान कम किया है।

इसके बाद भी देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्तवर्ष 2019-20 में 6.8 प्रतिशत और वित्तवर्ष 2020-21 में 7.10 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।’’ फिच ने पिछले साल दिसंबर में चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7.8 प्रतिशत से घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया था।

फिच ने कहा, ‘‘हमने आधार दर के बारे में अपना परिदृश्य बदला है और हमें पहले की आशंका के अपेक्षाकृत आसान वैश्विक मौद्रिक परिस्थितियां तथा मुद्रास्फीति के दायरे में रहने के कारण आधार दर में 0.25 प्रतिशत की एक और कटौती का अनुमान है।’’

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 126 अंक उछला, निफ्टी 11,561 पर

नई दिल्ली। प्रमुख सूचकांकों में छाई लिवाली के कारण भारतीय शेयर बाजारों की होली के अगले दिन तेज शुरुआत हुई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126 अंकों की तेजी के साथ 38512 अंकों पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 11561 अंकों पर खुला।

हालांकि थोड़ी देर में यह बढ़त कम हो गई और सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 63 अंकों की तेजी के साथ 38,450 अंकों पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी बढ़त खोते हुए 31 अंकों की तेजी के साथ 11,552 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में निफ्टी और मिडकैप शेयरों में लिवाली का माहौल दिख रहा है और यह बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

टेक, आईटी और एनर्जी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में आईटी, मीडिया और मेटल को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी का माहौल दिख रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में स्पाइसजेट, आरकॉम, अडानी ट्रांसमिशन, ECLERX सर्विसेज लिमिटेड और भारती एयरटेल में तेजी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, जी एंटरटेनमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में कंसाई नेरोलेक पेंट्स लिमिटेड, डीबीएल, REC लिमिटेड, केपीआर मिल लिमिटेड और GET एंड डी के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में टीसीएस, आयशर मोटर्स, आईओसी, बीपीसीएल और मारुति सुजुकी में मंदी का माहौल है