Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 4937

कोटा मंडी: सीजन में पहली बार रंगदार धनिया 9000 पार हुआ

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार रंगदार धनिया 500 रुपये उछलकर 9001 रुपये क्विंटल बिका। लिवाली निकलने से गेहूं मिल 50 से 100 ऊँचा बोला गया। कारोबारियों के अनुसार मंडी में 2500 बोरी नए धनिये की आवक हुई। जिसमें से करीब 400 बोरी धनिया 8000 से 9000 रुपये क्विंटल बिका है।

करीब 70 बोरी धनिया 9000 रुपये क्विंटल बिका। सभी जिसों का मिलाकर 25 हजार बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 500 कट्टे की हुई। जिंसों के भाव इस प्रकार रहे – गेहूं मिल 1750 से 1850 लोकवान 1800 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1700 से 2050 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2550 पूसा 1 2300 से 2600 पूसा 4 (1121) 2700 से 3420 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3101 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3701 सरसों 3000 से 3501अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3400 कलौजी 6500 से 9000 धनिया बादामी 4300 से5400 ईगल 4800 से 5701 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 600 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 3850 चना 3300 से 3810 चना कांटिया नया 3700 चना काबुली 3000 से 4600 चना पेपसी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 3850 मसूर 3000 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

वैश्विक रुख से सोना महंगा, चांदी 270 रुपये उछली, जानिए आज के भाव

नयी दिल्ली/ कोटा। विदेशों में मजबूत रुख के बीच आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 80 रुपये की तेजी के साथ 33,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 270 रुपये की तेजी के साथ 39,270 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय विदेशों में मजबूती के रुख को दिया जिसके कारण स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ गई जिससे बाजार धारणा पर अनुकूल असर हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,313.60 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 15.57 डॉलर प्रति औंस हो गई।

होली के मौके पर बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार बंद था। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 80 – 80 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,050 रुपये और 32,880 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। हालांकि आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहे।

हालांकि चांदी हाजिर भी 270 रुपये की तेजी के साथ 39,270 रुपये प्रति किलो तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 246 रुपये की तेजी के साथ 38,372 रुपये प्रति किलो रहे। चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।

कोटा सर्राफा
चांदी 39200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38700 रुपये प्रति तोला।

इंदौर मंडी: लिवाली निकलने से चना 50 रुपये उछला

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को ग्राहकी बढ़ने से चना (कांटा) 25 रुपये और चना (देसी) में 50 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। बटला (मटर) के भाव बुधवार की तुलना में 25 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

दलहन चना (कांटा) 4050 से 4075, चना (देसी) 3900 से 3950, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3825 से 3850, हल्की 3550 से 3600, बटला 3500 से 3525, मूंग 5500 से 5600, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4700 से 4800, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5250 से 5400, उड़द 4600 से 4800, हल्की 3000 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6450 से 6650, तुअर दाल फूल 6850 से 7050, तुअर दाल बोल्ड 7250 से 7450, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5150 से 5450, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5000 से 5100मूंग दाल 6400 से 6600, मूंग मोगर 6700 से 6900 उड़द दाल 5300 से 5500, उड़द मोगर 6300 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: ग्राहकी से शक्कर एवं खोपरा गोला में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर, खोपरा गोला, हल्दी सहित विभिन्न किराना जिन्सों में ग्राहकी सुधार लिए रही।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को 12 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर-3270 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 195 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2500 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 4600 से 5400, पैकिंग में 5900 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या खली एवं कपास्या तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को पाम तेल के भाव (बुधवार की तुलना में) पांच रुपये और कपास्या तेल के भाव 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। इस बीच सोयाबीन रिफाइंड तेल दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 20 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3300 से 3350सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1640, देवास 1640, उज्जैन 1640, खंडवा 1620, बुरहानपुर 1620, अकोला 2400 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

विकास के साथ हमें वनों को भी बचाना होगा

कोटा। विश्व वानिकी दिवस एवं जल संरक्षण दिवस पर स्मृतिवन अनंतपुरा में वन विभाग एवं स्मृतिवन सलाहकार समिति के सदस्यों ने नएं पौधारोपण कर पूर्व में रोपित पौधों को पानी पिलाया। उप वन संरक्षक जोधराज सिंह हाड़ा ने इस अवसर पर कहा कि जंगल कम होने से धरा पर पानी का संकट उत्पन्न हो गया। विश्व स्तर पर इसे मनाना पड़ रहा है। विकास के साथ संतुलन कायम करते हुए वनों को भी बचा कर रखना होगा।

समिति के सचिव बृजेश विजयवर्गीय ने कहा कि पेड़ और जल का सीधा संबंध है। दोनों को अस्तित्व एक दूसरें पर निर्भर है। कोटा में बनने वाला यह स्मृतिवन हरियाली के दृष्टिकोण से महा आॅक्सीजोन का रूप लेगा। जन सहभागिता बढ़ रही और वन विभाग के प्रति भी लोगों का सकारात्मक सोच विकसित होगा।

अर्थशास्त्री प्रो गोपाल धाकड़ ने वनों के विनाश पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता को वनों के संरक्षण के लिए आग आना होगा,तथी सही अर्थों में विकास आगे बढ़ेगा। वरिष्ठ नेता डाॅ एलएन शर्मा ने कहा कि अनंतुपरा में वन विभाग अपनी जमीन को बचाने और हरियाली विकसित करने का चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहा है।

समाजसेवी गीता दाधीच ने कहा कि वनों को बचाने से ही जल मिलेगा।वन और जल दिवस एक ही दिन के अंतर् से मनाये जाते हैं। इस अवसर पर समाज सेवी संजीव झा एवं वन विभाग के वन पाल अशोक चैधरी आदि वन विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पाकिस्तान के हाथ लगने वाला है खजाना, खत्म हो जाएगी कंगाली

इस्लामाबाद। पाकिस्तान को जल्द ही अरब सागर में तेल और गैस का इतना बड़ा भंडार मिलने जा रहा है कि इससे उसकी कंगाली पूरी तरह दूर हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि इस ‘जैकपॉट’ से नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की आर्थिक समस्याएं पूरी तरह दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि तेल के लिए ऑफशोर ड्रिलिंग अंतिम चरण में है और यह एक बड़ी खोज साबित हो सकती है।

इमरान खान ने कहा, ‘मैं अनुरोध करता हूं कि हम सभी पाकिस्तान को बड़ी मात्रा में नैचुरल रिसोर्स मिलने के लिए दुआ करें। एक्जॉनमोबाइल की अगुआई वाले कंसोर्टियम द्वारा की जा रही ड्रिलिंग से हमारी उम्मीदें और अनुमान सही साबित हों।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें पहले ही तीन हफ्तों की देरी हो चुकी है, लेकिन यदि कंपनियों से मिल रहे संकेतों पर गौर करें तो हमारे पानी में बड़े भंडार मिलने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान एक खास स्थिति में पहुंच जाएगा।’

अरब सागर में गहरे समुद्र में चल रही है खोज
हालांकि न्यूजपेपर एडिटर्स और अन्य वरिष्ठ पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में इमरान खान ने ऑफशोर ड्रिलिंग प्रोसेस की डिटेल साझा नहीं की। एक्जॉनमोबाइल और अंतरराष्ट्रीय ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी ईएनआई की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है, जो जनवरी से गहरे समुद्र (समुद्र से 230 किलोमीटर अंदर) में तेल के लिए ड्रिलिंग का काम कर रही हैं। इस क्षेत्र को केकरा-1 (Kekra-1) के नाम से जाना जाता है।

32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Vivo V15 लॉन्च, जानिए खासियत

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आज भारत में Vivo V15 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो वी15 की बिक्री भारत में 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। ग्लैमर रेड, फ्रोजन ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन को Amazon, Flipkart और वीवो इंडिया के ई-स्टोर समेत कई और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत Jio की तरफ से 3.3TB 4G डेटा, 10000 रुपये का जियो वीवो क्रिकेट ऑफर, अट्रैक्टिव ईएमआई ऑप्शन के साथ ही और भी आकर्षक दिये जाएंगे।

वीवो वी15 के लॉन्च के बारे में बात करते हुए वीवो इंडिया के ब्रैंड स्ट्रैटिजी के डायरेक्टर निपुण मार्या ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हमें अपने कंज्यूमर्स को बेस्ट टेक्नॉलजी और यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करते रहना है।

हाल ही में लॉन्च हुए वीवो वी15 प्रो को कंज्यूमर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और वीवो वी15 के साथ भी हमारी कोशिश है कि हम कंज्यूमर्स को इनोवेटिव टेक्नॉलजी जैसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा और अल्ट्रा फुलव्यू जैसे फीचर को एक्सपीरियंस करने का मौका दें और वह भी एक्साइटिंग प्राइस के साथ’।

वीवो वी15 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
वीवो वी15 की सबसे बड़ी खासियत है फोन में मौजूद 32 मेगापिक्सल का पाप-अप सेल्फी कैमरा। इसके अलावा फोन के रियर में 12 मेगापिक्सल+8 मेगिपिक्सल+5 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है।

वीवो वी15 में दिया गया कैमरा AI फीचर से लैस है। डिस्प्ले की अगर बात करें तो इसमें 6.53 इंच का अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90.95 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए वीवो वी15 फिफ्थ जेनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। 6जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक पी70 प्रोसेसर मौजूद है जो फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को काफी स्मूद बनाता है।

ऐंड्रॉयड 9 पाई ओएस के साथ फोन में Funyouch OS 9 दिया गया है जो फोन की एनर्जी मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज करने के साथ ही फोन यूज करने के एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बनाता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 mAh की बैटरी मौजूद है जो ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आती है।

Gmail में अब आया ‘कॉनफिडेंशल मोड’, ऐसे भेजें सीक्रेट ई-मेल

नई दिल्ली। Google अपने यूजर्स की प्रिवेसी को पहले से बेहतर करने के लिए हमेशा नए-नए फीचर लाता रहता है। इसी कड़ी में उसने अब अपनी ईमेल सर्विस यानी कि Gmail के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। Confidential Mode के नाम से लॉन्च किए गए इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने द्वारा भेजे जाने वाले इमेल को ‘पासकोड’ से प्रटेक्ट कर सकते हैं।

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद से ईमेल के अनऑथराइज्ड ऐक्सेस को रोका जा सकेगा। कॉनफिडेंशल मोड ईमेल के सेंड होने से पहले गूगल के द्वारा एक पासकोड को जेनरेट करता है।

जीमेल के इस नए फीच का इस्तेमाल कंप्युटर, लैपटॉप के साथ ही ऐंड्रॉयड और आईफोन पर भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जीमेल का यह फीचर कैसे काम करता है और किस प्रकार आप इससे अपने ईमेल की सिक्यॉरिटी को और बढ़ा सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो-
1- अगर आप कंप्युटर के सामने हैं तो www.gmail.com पर जाएं। स्मार्टफोन पर इस फीचर के लिए जीमेल का ऐप ओपन करें।
2- कंप्यूटर पर अपने लॉगइन डीटेल एंटर कर जीमेल ओपन करें। स्मार्टफोन पर टैप करने के साथ ही जीमेल ऐप ओपन हो जाएगा।
3- ऐसा करने के बाद आपको कंपोज बटन पर क्लिक या टैप करना है। कंपोज बटन कंप्यूटर पर स्क्रीन में ऊपर बाईं तरफ होगा। वहीं स्मार्टफोन में यह आपको नीचे दाईं तरफ मिलेगा। स्मार्टफोन पर कंपोज ईमेल के लिए ‘+’ आइकन दिया गया है।
4-कंपोज ईमेल में जाने के बाद जिसे आप ईमेल भेजना चाहते हैं उसका ईमेल अड्रेस डालें और अपने मेसेज को टाइप करें।
5-मेसेज के टाइप हो जाने के बाद आपको नीचे सेंड बटन के बगल में दाईं तरफ एक घड़ी का आइकन दिखेगा। फोन में आपको ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट को टैप करने पर कॉनफिडेंशल मोड का ऑप्शन मिल जाएगा।
6- कंप्युटर में क्लॉक आइकन को क्लिक कर ‘कन्फर्म बाइ पासकोड’ ऑप्शन को चूज करें। फोन में यहां आपको कॉनफिडेंशल मोड में जाकर सेटिंग में बदलाव कर उसे सेव करना होगा।
7- इसके बाद मेसेज का एक्पाइरेशन टाइम को सिलेक्ट कर लें।
8- इसके बाद आपको रिसीपिएंट का मोबाइल नंबर एंटर करना है जिसे आप कन्फर्मेशन मेसेज भेजना चाहते हैं।
9- इसके बाद रिसीपिएंट को एक ईमेल मिलेगा जिसमें वह पासकोड एंटर करना होगा जो उसे मेसेज के द्वारा प्राप्त हुआ है।
10- ऐसा करने के साथ ही मेसेज अनलॉक हो जाएगा।
11- इसके अलावा यूजर्स ‘No SMS passcode’ऑप्शन सिलेक्ट कर अपने मेसेज को एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं।
बता दें कि कॉनफिडेंशल मोड के द्वारा भेजे गए ईमेल को प्रिंट, कॉपी, डाउनलोड या फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 222 अंक फिसल कर 38,165 पर बंद

मुंबई। निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स ने शुक्रवार को 8 लगातार दिनों की तेजी खो दी। फिच रेटिंग के देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान कम करने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक बढ़त में खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में 222.14 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 38,164.61 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 64.15 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 11,456.90 अंक पर आ गया।

फिच रेटिंग ने शुक्रवार को देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान अगले वित्त वर्ष के लिए 7 प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स को सर्वाधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.44 प्रतिशत, मारुति सुजुकी का शेयर 1.84 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बेंक का शेयर 1.76 प्रतिशत और बजाज फाइनैंस का शेयर 1.23 प्रतिशत गिरा। दूसरी तरफ एनटीपीसी में सर्वाधिक 3.67 प्रतिशत की तेजी रही।

इससे पहले, होली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.72 अंक (0.17%) मजबूत होकर 38,452.47 अंक पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 28.15 अंक (0.24%) चढ़कर 11,549.20 अंक पर खुला था।