नई दिल्ली। Stock Market Closed: अमेरिका ने भारत और 16 अन्य देशों से खरीदे जाने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया है। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 331.62 अंक यानी 0.43% गिरावट के साथ 76,059.77 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 102.15 अंक यानी 0.43% फिसलकर 23,767.45 अंक पर आ गया।
कारोबार के दौरान 900 अंक तक गिरा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 23,700 से नीचे फिसला। बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। अंलगातार पांचवें दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। यानी पूरे हफ्ते बाजार में गिरावट रही।
30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत या फिर 331.62 अंक की गिरावट के साथ 76059.77 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी आज क्लोजिंग के वक्त पर 0.43 प्रतिशत या फिर 102.15 अंक की गिरावट के साथ 23767.45 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। इटरनल, महिंद्रा, बजाज फाइनेंस के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस के शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है।
दूसरी तरफ से इस गिरावट वाले माहौल में भी एचसीएल टेक, आईटीसी, एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट, टीसीएस, मारुति के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

