किसानों की फसल सुरक्षा के लिए बायर कंपनी ने लॉन्च किया नया कीटनाशक

0
16

कोटा। Bayer Company Advertisment: बायर ने बेहतर फसल सुरक्षा के लिए नया कीटनाशक ‘ट्रांस’ लॉन्च किया है। इसे कपास की फसल में माहू, जैसिड और सफेद मक्खी के निम्फ जैसे रस चूसने वाले कीटों से बचाने के लिए बनाया गया है, ताकि किसानों को अच्छी फसल सुरक्षा मिल सके।

‘ट्रांस’ में दो अलग-अलग तरह से काम करने वाली चीजें एक साथ हैं, जिससे यह कई तरह के कीटों को कंट्रोल कर पाता है। साथ ही, यह फसलों को ज़्यादा हेल्दी रखने, ज़्यादा पैदावार देने और किसानों का मुनाफ़ा बढ़ाने में भी मदद करता है।

ट्रांस 100 मिली., 220 मिली. और 500 मिली. के पैक में मिलेगा। यह प्रोडक्ट इस महीने से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े कपास उगाने वाले राज्यों में मिल रहा है।

लॉन्चिंग पर बायर के क्रॉप साइंस डिवीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मोहन बाबू ने बताया कि, “बायर में नए-नए समाधानों की शुरुआत किसानों की बदलती जरूरतों और मुश्किलों को समझने से होती है।

रस चूसने वाले कीटों का हमला अब एक साथ कई कीटों के हमले और उनमें बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता के कारण कंट्रोल करना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है।

ट्रांस दो अलग-अलग तरीकों को एक ही प्रोडक्ट में मिलाता है, जो असरदार और टिकाऊ कीट मैनेजमेंट पक्का करने के साथ-साथ किसानों को फसल की अच्छी सेहत, ज़्यादा पैदावार और बेहतर मुनाफ़ा कमाने में मदद करता है।: