महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां शुरू, 11 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी

0
4

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा के तत्वावधान में इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती 11 अक्टूबर को पूरे उत्साह, भव्यता और सामाजिक समरसता के साथ मनाई जाएगी। जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर अग्रवाल सेवा सदन में समाज की विभिन्न इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज की 40 इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में वाहन रैली, भव्य शोभायात्रा, आतिशबाजी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम सहित अनेक आकर्षक आयोजन होंगे। शोभायात्रा गीता भवन से प्रारंभ होकर नयापुरा स्टेडियम में सम्पन्न होगी।

महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव को समाज की एकता, संस्कृति, सेवा और संगठन की भावना का प्रतीक बनाते हुए पहले से अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन में समाज के सभी वर्गों—युवा, महिला, वरिष्ठजन एवं बच्चों—की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य नवल किशोर गर्ग, संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, संभागीय महामंत्री संजय गोयल, प्रदेश मंत्री रुचि अग्रवाल, संदीप अग्रवाल चांदीवाला, सुनील गर्ग, मुकुट अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, ओम अग्रवाल, मनोज जैन (काव्य क्लासेज), जिला चेयरमैन सुरेश गर्ग, महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र मित्तल, औद्योगिक इकाई अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, आरकेपुरम से विष्णु बंसल, कुन्हाड़ी नदीपार से अनूप अग्रवाल, जवाहर नगर अध्यक्ष राजेंद्र गोयल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवा अध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि बैठक के दौरान नव नियुक्त संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल तथा प्रदेश महिला मंत्री रुचि अग्रवाल सहीत नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं की भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की परंपरा एवं संस्कारों को प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में अनिल अग्रवाल, नवीन मित्तल, महेश अग्रवाल, उपेंद्र राय जैन, भास्कर गोयल, प्रवीण अग्रवाल, सुरेश गोयल, राजेश अग्रवाल, अरविंद गोयल, संजय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, ममता गोयल, बीना गुप्ता, रीना जैन, मोनिका जैन, अनामिका अग्रवाल, रेनू मित्तल, रानू अग्रवाल, शिखा गुप्ता, प्रतिमा गोयल, ममता अग्रवाल, सुनीता गर्ग, मेहा अग्रवाल, सरिता गोयल, सोनिया मित्तल, आशा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, मंजू मोदी, मधु गोयल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।