मुंबई मंडल में जलभराव के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

0
11

कोटा। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में जलभराव के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें गुरुवार और शुक्रवार को प्रभावित हुई हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि लगातार भारी वर्षा के कारण पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के चलते रेल प्रशासन ने कोटा मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को निरस्त एवं शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है।

निरस्त ट्रेनें

  1. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  2. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  3. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  4. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  5. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल निरस्त रहेगी।
  6. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  7. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  8. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12952 नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  9. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  10. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12926 अमृतसर–बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  11. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  12. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर– बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  13. अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें

  1. बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
  2. बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। गाड़ियों की अद्यतन जानकारी एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध है