Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4908

घरेलू मांग से सोना महंगा, चांदी सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 180 रुपए की गिरावट में 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से लंदन का सोना हाजिर 1.35 डॉलर की गिरावट में तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,291.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की नरमी के साथ 15.00 डॉलर प्रति औंस बिकी।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये पर टिकी रही। चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 180 रुपए फिसलकर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम टिकी रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32650 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38080 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32810 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38270 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 39 हजार के पार जाकर हुआ बंद

नई दिल्ली। ऑटो और आईटी सेक्टर में छाई लिवाली के चलते दिनभर के कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 184 अंकों की गिरावट के साथ 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 39,056 पर जाकर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 44 अंकों की तेजी के साथ 11,703 अंकों के नए स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 39 हजार के स्तर को पार करके बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स ने दिनभर के कारोबार में दो बार 39 हजार अंकों का स्तर छुआ। लेकिन कारोबार के अंत में यह गिरकर नीचे आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 11,700 के पार जाकर बंद हुआ।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में सुजलॉन में 11.15 फीसदी, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 9.68 फीसदी, लक्ष्मी विलास बैंक में 9.28 फीसदी, लेमन ट्री में 8.89 फीसदी और आईआईएफएल में 8.70 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में टाटा मोटर्स में 6.57 फीसदी, भारती एयरटेल में 4.14 फीसदी, आयशर मोटर्स में 3.15 फीसदी, गेल में 2.40 फीसदी और टीसीएस में 2.14 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में Cyient लिमिटेड में 11.18 फीसदी, वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड में 6.42 फीसदी, आरकॉम में 4.80 फीसदी, एनबीसीसी में 4.28 फीसदी और दीपक फर्टिलाइजर में 3.77 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट में 4.45 फीसदी, बीपीसीएल में 2.91 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.09 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.99 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.92 फीसदी की गिरावट रही।

SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, 2000 पदों पर वेकेंसी

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशन अधिकारियों के पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। बैंक ने 2000 भर्तिया निकाली हैं। इसके अलावा LD, VI, HI, d&e कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 133 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए एसबीआई ने अपनी आधिकारीक वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। आवेदक 22 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन
इन पदों के योग्य होने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रारंभिक टेस्ट देना होगा। यह परीक्षा 8,9,15 और 16 जून को आयोजित की जाएगी। इसका नतीजा जुलाई के पहले सप्ताह में आएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 20 जुलाई, 2019 को आयोजित की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को फिर ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में बैठना होग, जिसके बाद अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई

  • 22 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि
  • -होमपेज पर Careers पर क्लिक करें।
  • -Important announcement section में जाकर ‘recruitment of probation officers’ लिंक पर क्लिक करें।
  • -‘apply online’ पर क्लिक करें।
  • -‘click here for new registration’ पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
  • -रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • -फॉर्म भरें, तस्वीर अपलोड करें।
  • -पेमेंट करें।

उम्मीदवारों को अच्छे से भरे फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा। इसकी अंतिम तिथि 7 मई, 2019 है।

आवेदन शुल्क
SBI PO के पदों के लिए आवेदकों को 750 रुपए बतौर आवेदन शुल्क देने होंगे। SC, ST, PWD के उम्मीदवारों को 125 रुपए का सूचना शुल्क देना होगा।

योग्यता
शैक्षणिक- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन डिग्री। अंतिम सेमेस्टर/अंतिम वर्ष वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 अगस्त, 2019 तक ग्रैजुएशन का प्रमाण देना होगा।

उम्र- उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल, 2019 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित समुदायों के लोगाें के लिए उम्र में 15 साल की छूट दी गई है।

40 साल पहले किया होता 1 लाख का निवेश तो आज होते 3.9 करोड़ रुपये

मुंबई। सोमवार को सेंसेक्स पहली बार 39,000 के स्तर को पार कर गया। इसने चुपचाप एक और मुकाम हासिल किया, 40 साल पहले 1 अप्रैल 1979 को ही सेंसेक्स की शुरुआत हुई थी। 100 पॉइंट्स के साथ शुरुआत करने वाला सेंसेक्स 40 सालों में 390 गुना बढ़ चुका है। इसे आप इस रूप में भी समझ सकते हैं कि यदि किसी ने उस समय 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज 3.9 करोड़ रुपये मिलते।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने सेंसेक्स के आकंड़ों को 1985 से प्रकाशित करना शुरू किया, तब यह 400 अंकों पर था। इसी साल इसने सर्वाधिक 94 फीसदी रिटर्न दिया। हालांकि, 2008 में इसने 20,000 के स्तर से 9,600 अंकों का गोता लगाया। सोमवार को मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से सेंसेक्स करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 38,859 पर खुला। कुछ ही देर में यह सर्वकालिक ऊंचाई 39,116 तक पहुंच गया और अंत में 199 अंकों की तेजी के साथ 38,859 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स द्वारा अर्जित जबरदस्त रिटर्न शेयर बाजार के धन सृजन की शक्ति को दिखाता है, लेकिन इसके लिए निवेशक का बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ टिकना अनिवार्य है। लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड, पराग पारिख के फंड मैनेजर राजीव ठक्कर कहते हैं, ‘जो लोग अस्थिरता से डर जाते हैं और बाजार में बने नहीं रहते हैं उन्हें चक्रवृद्धि का लाभ नहीं मिलता है।’

निवेशकों के लिए यह भी सलाह है कि वे स्टॉक की कीमत को जल्दी-जल्दी ना देखें। 40 सालों में एक प्रधानमंत्री और एक पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या हुई, परमाणु परीक्षण हुए, दो बड़े स्टॉक मार्केट घोटाले हुए, एक युद्ध और पाकिस्तान के साथ सीमा तनाव के कई मौके आए, 9/11 और 21/11 जैसे आतंकी घटनाओं ने दुनिया को हिलाया, केंद्र में कई सरकारें गिरीं, इन सबके इन 40 सालों में औसत वार्षिक रिर्टन 16 फीसदी से कुछ अधिक है।

इसकी तुलना में अनुमान के मुताबिक, बैंक एफडी का सालाना औसत 7 फीसदी है और गोल्ड से 9 फीसदी का रिटर्न मिला। वेल्थ मैनेजमेंट और फाइनैंस अडवाइजरी फर्म इटिका के एमडी और सीईओ गजेंद्र कोठारी कहते हैं, ‘किसी भी निवेशक के लिए पैसे बनाने का सेंसेक्स एक आदर्श रास्ता है। इस इंडेक्स में निवेश करने से आप भारत की तरक्की का हिस्सा बनते हैं। इसमें देश की 30 सर्वोत्तम कंपनियां हैं।’

‘अंगूरी भाभी’ का यह हॉट अंदाज देखिये इन वीडियो में

‘भाभी जी घर पे हैं‘ की अंगूरी भाभी ऐक्‍ट्रेस शुभांगी आत्रे सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। शुभांगी आत्रे अक्सर अपनी फोटोज और विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल में शुभांगी ने इंस्टाग्राम पर कई TikTok विडियोज शेयर किए हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। ये विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक विडियो में शुभांगी ‘कान्हा सो जरा..’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

दूसरे विडियो में वह तीन और लोगों के साथ पॉप्युलर गाने पर डांस कर रही हैं।

वहीं तीसरे विडियो में वह सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘दिल दिवाना’ पर डांस कर रही हैं। इस विडियो में वह अपनी डिमांड भी रख रही है।

बता दें कि शुभांगी पिछले दिनों थाइलैंड में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। वहां उन्‍होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पिक्‍चर्स डाले थे जिनमें वह बिकनी पहने नजर आ रही थीं। बस फिर क्‍या था, अब तक शुभांगी को पारंपरिक लिबास साड़ी में देखते आ रहे लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करने लगे। बाद में शुभांगी ने भी उन्‍हें खूब खरी खोटी सुनाई।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया RBI को झटका, इन्सॉल्वेंसी सर्कुलर को बताया अवैध

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को झटका दिया है। आरबीआई द्वारा बैंकों को जारी किए गए सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी करार दिया है। इस सर्कुलर में कहा गया था कि 180 दिनों के भीतर 2000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज वाले खातों की किस्त और ब्याज अगर नहीं चुकाया जाता है तो उनके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह आरबीआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

RBI ने 12 फरवरी को बैंकों के लिए यह सर्कुलर जारी किया था। यह मामला अलग-अलग हाई कोर्ट से होकर सुप्रीम कोर्ट की बेंच तक पहुंचा था। हाई कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के इस सर्कुलर को चैलेंज किया गया था। रिजर्व बैंक ने 12 फरवरी 2018 को जारी परिपत्र में पुनर्गठन की पुरानी योजनाओं को खत्म कर दिया था। परिपत्र के तहत आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया था कि यदि कोई कंपनी ऋण पुनर्भुगतान में एक दिन की भी देरी करे तो उसे डिफाल्टर के रूप में देखना चाहिए।

हालांकि, रिजर्व बैंक के इस नियम को काफी सख्त बताया गया है और संसदीय समिति सहित कई मंचों पर इसकी आलोचना की गई। आरबीआई के इस सर्कुलर के तहत बैंकों को 180 दिन के बाद दो हजार करोड़ के कर्ज़ को नहीं चुकाने वालों के खिलाफ इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड के तहत इन्सॉल्वेंसी प्रॉसेस में जाना पड़ता था। इसकी अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट ने सर्कुलर को गैरकानूनी करार देते हुए खत्म कर दी है।

हरे निशान में खुले बाजार, 10 मिनट में ही सेंसेक्स मुनाफावसूली से लाल

नई दिल्ली। ऑटो सेक्टर के बेहतरीन नतीजों और वैश्विक संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन हरे निशान में खुले। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर नहीं रह सकी और मुनाफावसूली के चलते 10 मिनट के कारोबार में ही शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में चले गए।

थोड़ी ही देर में फिर सकारात्मक माहौल बना और बाजार लाल निशान से निकलने में कामयाब रहे। 9.30 बजे सेंसेक्स 17 अंकों की तेजी के साथ 38,889 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 3 अंकों की गिरावट के साथ 11,665 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में लक्ष्मी विलास बैंक, गोदरेज प्रॉपर्टीज, टाटा स्टील, हेक्सावेयर और Schaeffler इंडिया लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में भारती एयरटेल, ओएनजीसी, सनफार्मा, हिंडाल्को और सिप्ला में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में Cyient लिमिटेड, आरकॉम, जी एंटरटेनमेंट, पीएनबी हाउसिंग और जेके लक्ष्मी सीमेंट के शेयरों में मंदी का माहौल है। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रॉसिम, एचडीएफसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मंदी का माहौल है।

सैमसंग गैलेक्सी M30 और RealMe 3 स्मार्टफोन की सेल आज

नई दिल्ली। मंगलवार को दोपहर 12 बजे Samsung M30 और RealMe 3 की बिक्री होगी, जहां Samsung M30 की बिक्री Amazon India की वेबसाइट पर होगी। वहीं RealMe 3 की बिक्री Flipkart पर होगी। दोनों स्मार्टफोन में प्राइस का अंतर है, जहां Realme 3 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट 10990 रुपए में आता है। वहीं सैमसंग इसी रैम और स्टोरेज में 15,990 रुपए में आता है।

बेहतर ऑप्शन : दोनों स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में करीब 5 हजार रुपए का अंतर है। हालांकि सैमसंग के साथ एक बड़ा ब्रांड नेम के साथ अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि Realme उतना बड़ा ब्रैंड नहीं है। हालांक कीमत के मामले में Realme 3 एक अच्छा फोन है। ऐसे में बजट के हिसाब अपको चुनाव करना होगा कि आपके लिए कौन सा फोन अच्छा है।

ऑफऱ : Samsung की ओर से M30 फोन की खरीददारी पर 6 माह तक नो कास्ट एईएमआई की सुविधा दी जा रही है। साथ ही मोबाइल के साथ उसका केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर दिया जाएगा। इसके अलावा 198 और 299 के रिचार्ज पर अगले 10 रिचार्ज तक डबल डेटा का ऑफर भी मिलेगा। इससे करीब 31110 रुपए की बचत हो सकेगी।

Samsung Galaxy M30 फीचर्स
4GB रैम और 64GB स्टोरेज – 14,990
6GB रैम और 128GB स्टोरेज – 17,990
स्क्रीन साइज- 6.4 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी U
ऑपरेटिंग सिस्टम – Android 8.1 Oreo
प्रोसेसर- Exynos 7904 Octa core
रियर कैमरा-13MP+5MP+5MP
फ्रंट कैमरा- 16MP
बैटरी – 5000mAh

Realme 3 फीचर्स
3GB रैम और 32GB स्टोरेज – 8,999 रुपए
4GB रैम और 64GB स्टोरेज – 10,990 रुपए
स्क्रीन साइज- 6.2 इंच डिस्प्ले
ऑपरेटिंग सिस्टम – 9 Pi
प्रोसेसर- MediaTek Helio P70 octa-core
रियर कैमरा-13MP+2MP
फ्रंट कैमरा- 13MP
बैटरी – 4,230mAh

हुंडई वेन्यू की तस्वीरें लीक, क्रेटा और कोना जैसा है स्टाइल

नई दिल्ली। कार मार्केट में इन दिनों सुर्खियों में बनी हुंडई वेन्यू की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों से ह्यूंदै की इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की काफी डीटेल्स सामने आ गई हैं। Venue SUV की डिजाइन काफी हद तक कंपनी की Creta और Kona एसयूवी से ली गई है। नई एसयूवी के फ्रंट के केसकेडिंग ग्रिल और स्प्लिट-हेडलैम्प डिजाइन है। यह ह्यूंदै की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

लीक तस्वीर से यह साफ हो गया है कि ह्यूंदै वेन्यू में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, प्रोजेक्टर लेंस हेडलैम्प और स्वॉयर शेप में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। नई एसयूवी सामने की तरफ से क्रेटा की तरह ऊंची है। पीछे की तरह कंपनी का बड़ा ‘H’ बैज दिया गया है, जिसके ठीक नीचे Venue लिखा हुआ है। इसमें कारलिनो कॉन्सेप्ट की तरह स्क्वॉयर-ऑफ टेललाइट्स हैं। इस एसयूवी में नई क्रेटा की तरह डायमंड कट अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

इंटीरियर: नई एसयूवी के इंटीरियर का लुक भी सामने आ गया है। इस एसयूवी का कैबिन ब्लैक कलर में है। स्टीयरिंग वील पर लेदर फिनिश है और इस पर ऑडियो सिस्टम व क्रूज कंट्रोल सिस्टम के लिए बटन दिए गए हैं। एसयूवी में फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो सेंटर एयर वेंट्स के बीच सेंटर कंसोल के ऊपर दिया गया है।

इंजन: लीक तस्वीर में एसयूवी के पीछे टेल गेट पर Turbo बैज है, जिससे साफ हो गया है कि वेन्यू एसयूवी 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 7-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें 100hp पावर वाला 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन और 90hp पावर वाला 1.4-लीटर डीजल इंजन भी होगा।

लॉन्चिंग और कीमत
ह्यूंदै वेन्यू भारत में मई में लॉन्च होने वाली है। मार्केट में इसकी टक्कर मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी से होगी। इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।