Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4909

32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ Vivo V15 की भारत में बिक्री शुरू

वीवो के वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजन, पीटीएम मॉल जैसी साइट्स से खरीदा जा सकता है। इससे पहले इस फोन की प्री-बुकिंग हो रही थी। इससे पहले कंपनी ने भारत में वीवो V15 Pro लॉन्च किया है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कैमरा: इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी : इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।

कीमत :Vivo V15 की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 23,990 रुपये है और यह फ्रोजेन ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में मिलेगी। इसके अलावा जियो की ओर से 3.3 टीबी डाटा मिगा।

Samsung का पहला 5G स्मार्टफोन 4 अप्रैल को होगा लॉन्च

नई दिल्ली । दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung अपने पहले 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 5G को 4 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को फरवरी में आयोजित हुए MWC2019 में पेश किया गया था। यह कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को 5 अप्रैल से कोरिया में खरीदा जा सकता है।

Samsung ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन को अन्य देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए कंपनी के टेलिकॉम ऑपरेटर्स के साथ काम कर रही है। इस साल 5G नेटवर्क वाले स्मार्टफोन्स से लेकर कई नई तरह की टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन के लिए है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में

इस स्मार्टफोन के साथ ही Samsung सुपरफास्ट 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन्स की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। इसमें आपको 4G स्मार्टफोन के मुकाबले 20 गुना ज्यादा स्पीड से इंटरनेट का लाभ मिलेगा। इसमें आप किसी भी लोकप्रिय टीवी शो को मिनटों में डाउनलोड कर सकेंगे।

Galaxy S10 5G में 6.7 इंच का डायनॉमिक AMOLED एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें आप एचडी क्वालिटी के ऑनलाइन और ऑफलाइन वीडियो एवं कंटेंट को देख सकते हैं। यह स्मार्टफोन हेक्सा कैमरे सेटअप के साथ आता है। इसमें कुल 6 कैमरे दिए गए हैं, इसके बैक में 4 रियर कैमरा और फ्रंट में दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

फोन के रियर में 12+16+12+0.038 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.038 मेगापिक्सल का 3D डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 0.038 मेगापिक्सल का 3D डेप्थ सेंसर सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन Exynos 9820 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही, फोन 25W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन मैजिस्टिक ब्लैक, रॉयल गोल्ड और क्राउन सिल्वर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे।

मुख्य प्रबंधक हाशमी को बहाल नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी करेंगे भूख हड़ताल

0

-बेटिकट यात्री मिलने पर मुख्य प्रबंधक ने बस सारथी के लगाया रिमार्क, बस सारथी ने फंसाने के लिए फर्जी वीडियो किए वायरल

कोटा। रोडवेज कर्मचारियों ने मुख्य प्रबंधक जावेद अली हाशमी की बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। कोटा एटक शाखा कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि झालावाड़ आगार के टर्मिनेट चालक नरेंद्र सिंह उर्फ बना ने झालावाड़ रोडवेज बस स्टैंड पर एक गिरोह बना रखा है तथा आए दिन झालावाड़ आगार के मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों को आए दिन धमकाता है।

उन्होंने बताया कि कोटा आगार के मुख्य प्रबंधक जावेद अली हाशमी ने पिछले दिनों कोटा स्थित केबल नगर में झालावाड़ आगार के बस सारथी नरेंद्र सिंह जो कि पूर्व में सेवापृथक चालक रहा है, के वाहन संख्या 406 झालावाड़ से कोटा आते समय केबल नगर के यहां बस की चैकिंग की तो उसमें 10 यात्री बिना टिकट पाए गए थे। उस पर किराया राशि 470 रुपए का रिमार्क अंकित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कारण रोडवेज झालावाड़ के मुख्य प्रबंधक द्वारा बस सारथी नरेंद्र सिंह की सिक्यूरिटी राशि को जब्त किया गया। इस पर नरेंद्र सिंह ने मोबाइल पर कोटा मुख्य प्रबंधक जावेद अली हाशमी के साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार किया।

इसके बाद नरेंद्र सिंह ने कोटा मुख्य प्रबंधक हाशमी को षडय़ंत्रपूर्वक रूप से फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर झूठे ऑडियो वीडियो वायरल किए, जिसका हाशमी से कोई लेना देना नहीं है। झूठे ऑडियो वीडियो के आधार पर रोडवेज की प्रबंध निदेशक शुचि शर्मा ने हाशमी को एपीओ कर दिया है।

बीएमएस कोटा आगार के अध्यक्ष नासिर अली ने बताया कि हाशमी से यदि कोई शिकायत थी तो यूनियन के पदाधिकारी या कोटा डिपो के कर्मचारी उनकी शिकायत करते, जबकि ऑडियो व वीडियो में उनका कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद भी उन्हें एपीओ किया गया है।

हाशमी ने पिछले दिनों झालावाड़ आगार के बस सारथी नरेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर रोडवेज की प्रबंध निदेशक शुचि शर्मा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह बस एजेंटों का सरगना है, जो झालावाड़ बस स्टैंड पर एसटीडी का संचालन भी करता है।

साथ ही झालावाड़ से संचालित सभी परिचालकों एवं बस एजेंटों को रोडवेज के उडनदस्ते की लोकेशन की जानकारी मोबाइल पर देता है। झालावाड़ में सभी एजेंट जब ड्यूटी पर ऑफ होते है तो नरेंद्र सिंह आधा हिस्सा अपने पास रखता है एवं आधा हिस्सा बस एजेंटों को देता है। इन एजेंटों की बसों को जो भी चैक करता है नरेंद्र सिंह उनको धमकाने के साथ मारपीट करने की धमकी देता है।

रोडवेज कर्मचारियों की यूनियन एटक के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष अब्दुल मजीद, बीएमएस कोटा आगार के अध्यक्ष नासिर अली, कोटा इंटक प्रभारी गिरधारी लाल सांखला, बीएमएस कोटा आगार के सचिव कैलाश शर्मा, कोटा एटक के संभागीय सचिव राजू सिंधी, एटक के अशरफ अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने कोटा डिपो मैनेजर जावेद अली हाशमी के साथ उचित न्याय दिलवाने की मांग की है।

कर्मचारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जावेद अली हाशमी को वापस बहाल नहीं किया तो कोटा डिपो के 400 स्थाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे और हाशमी को फिर से मुख्य प्रबंधक के पद पर लगाने की मांग करेंगे। जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोटा आगार के एसटीडी आशीष जैन एवं मनीष जैन भी कर्मचारियों को गुमराह कर परिचालकों को अवैध वसूली कर निगम को राजस्व हानि करवा रहे है। इनकी पुलिस से साठगांठ है। इनके विरुद्ध भी निगम प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रेसवार्ता में एटक के कोटा संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अली बबलू, सचिव राजूलाल सिंधी, भारतीय मजदूर संघ के संभागीय अध्यक्ष मुरारीलाल वर्मा व कोटा संभाग कार्यसमिति सदस्य अवनीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

छबड़ा में सुपर क्रिटिकल यूनिट शुरू, 2320 मेगावाट बिजली का उत्पादन

छबड़ा । राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा मोतीपुरा स्थित सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट की छठी इकाई से रात 12 बजे बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुुरू हो गया। इससे थर्मल प्लांट कुल 2320 मेगावाट बिजली उत्पादन कर प्रदेश में पहले नंबर पर मजबूत स्थिति में आ गया है।

मोतीपुरा स्थित थर्मल पावर प्लांट में 250-250 मेगावाट की चार इकाइयों से बिजली उत्पादन हो रहा है। राज्य सरकार ने सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 5वीं व छठी इकाई को 2009 में स्वीकृति दी थी। इनके लिए 7 हजार 920 करोड़ रुपए प्रस्तावित थे। बाद में 10 हजार 910 करोड़ रुपए की संशोधित राशि स्वीकृत की।

दोनों इकाइयों के निर्माण पर जनवरी 2019 तक कुल 8 हजार 929 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च किए गए। सुपर क्रिटिकल यूनिट की पांचवीं इकाई के बाद अब छठी इकाई प्रारंभ होने से बिजली उत्पादन 2320 मेगावाट हो गया है।

थर्मल सूत्रों के अनुसार 660 मेगावाट की छठी इकाई को पिछले साल 28 अगस्त को रात 11.42 बजे पहली बार तेल ईंधन पर सिंक्रोनाइज्ड किया गया था। 23 अक्टूबर 2018 से इस इकाई द्वारा काॅल फायरिंग की गई। 3 दिसंबर से 3 जनवरी तक इस इकाई ने सफलतापूर्वक रिलाइबिलिटी रन पूरा हुआ।

इसके 90 दिन का समय पूरा होने पर सोमवार रात को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। इससे पहले सुपर क्रिटिकल की पांचवीं इकाई को 2 अक्टूबर 2016 को सिंक्रोनाइज्ड किया और 9 अगस्त 2018 से इस इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हुआ था। इन दोनों इकाइयों से प्रतिदिन 3.168 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी।

निर्यात मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूत निर्यात मांग के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 54 रुपये की तेजी के साथ 8,990 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 54 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,990 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 29,005 लॉट का कारोबार हुआ।

ग्वारगम के जून महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव भी 52 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,100 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 36,160 लॉट का कारोबार हुआ।

मांग बढ़ने से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 25.5 रुपये की तेजी के साथ 2,338 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौला तेल खली अनुबंध के भाव 25.5 रुपये यानी 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,338 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 38,070 लॉट का कारोबार हुआ।

इसके अलावा बिनौला तेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 26.5 रुपये यानी 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,372 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये।

सटोरिया गतिविधयों से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 14 रुपये की तेजी के साथ 4,445 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण घरेलू बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 14 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,445 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 54,890 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 19.5 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,500 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 1,03,320 लॉट का कारोबार हुआ।

इंदौर बाजार: कपास्या खली में तेजी सोयाबीन रिफाइंड तेल गिरा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव तेल (शनिवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। पाम तेल में प्रति 10 किलोग्राम की मंदी दर्ज की गई। तिलहन में सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। पशु आहार कपास्या खली के भाव 20 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3750 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल।तेलमूूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 735 से 738, सोयाबीन साल्वेंट 695 से 700, पाम तेल 635 से 638 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1680, बुरहानपुर 1680, अकोला 2530 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 690 से 695 तथा गुजरात 700 से 705 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: ग्राहकी निकलने से चना, मसूर, तुअर एवं उड़द में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को ग्राहकी निकलने से चना कांटा 125 रुपये, मसूर 75, तुअर (अरहर) 150 और उड़द के भाव में (शनिवार की तुलना में) 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। दालों में चना दाल 100 रुपये, तुअर (अरहर) दाल 200, मूंग दाल 50, मूंग मोगर 50, उड़द दाल 100, उड़द मोगर 100 एवं मसूर की दाल में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

दलहन चना (कांटा) 4350 से 4375, चना (देसी) 4200 से 4250, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4100 से 4150, हल्की 3800 से 3900, बटला 3525 से 3550, मूंग 5600 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5650 से 5750, उड़द 5100 से 5300, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6800 से 7000, तुअर दाल फूल 7200 से 74400, तुअर दाल बोल्ड 7600 से 7800, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5400 से 5700, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5150 से 5250मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1800 से 1820, गेहूं 147- 1850 से 2050, गेहूं लोकवन 1850 से 2050, गेहूं चंद्रौसी 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1650 से 1700, ज्वार संकर 1800 से 1900, ज्वार देसी 3100 से 3200, मक्का पीली 2050 से 2100, मक्का गजर 2050 से 2060 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन सोना महंगा, चांदी सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए चमककर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 20 रुपए की गिरावट में 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। शेयर बाजारों में तेजी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रही।

सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत की गिरावट में 1,290.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस एक समय यह तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.35 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,295.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.2 प्रतिशत की नरमी के साथ 15.11 डॉलर प्रति औंस बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि मार्च में चीन का औद्योगिक उत्पादन चार महीने में पहली बार बढ़ा है। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी आई है और सोने की चमक घटी है। आम तौर पर शेयर बाजार और पीली धातु में व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 85 रुपए चमककर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी में नरमी रही।

चांदी हाजिर 20 रुपए फिसलकर 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 310 रुपए लुढ़ककर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38390 रुपये प्रति तोला।