Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4878

सेल्फी सेंट्रिक Honor 20i आज होगा लॉन्च, जानिए खूबियां

नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei का सब-ब्रांड Honor अपनी 20 सीरीज का पहला हैंडसेट लॉन्च करेगा। इस फोन का नाम Honor 20i है और इसे 17 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

चीन में Honor 20i के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का 100 चीनी युआन यानी करीब 1,000 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। चीन में यह फोन तीन कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड और मैजिक नाइट ब्लैक में पेश किया गया है।

Honor 20i के फीचर्स:
इस फोन को तीन मॉडल में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

इसमें 6.21 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया होगा जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 फीसद होगा। यह फोन किरीन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। यह गेम टर्बो 2.0 ऑनबोर्ड के साथ आता है। Honor 20i स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9.0 पर काम करेगा जो EMUI 9.0 पर आधारित है।

अगर आप Honor View 20 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो Amazon से खरीद सकते हैं। यह फोन 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। यूजर्स इस फोन को बेहद पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इस लिंक पर जाकर खरीद सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

इसका पहला सेंसर 24 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

गर्लफ्रेंड नहीं ले पाएगी आपकी चैट का WhatsApp पर स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली । WhatsApp ऑथेंटिकेशन फीचर को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसके तहत आपकी चैट के स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर यह फीचर पेश ऑन है तो आप या आपकी गर्लफ्रेंड अपने चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगी। इसके तहत ऑथेंटिकेशन फीचर और डूडल के लिए नए UI पर काम किया जा रहा है। अगर आप बीटा वर्जन इस्तेमाल करेत हैं तो आपको नया डूडल UI इस्तमाल कर पाएंगे।

बीटा वर्जन 2.19.106 में WhatsApp प्लेटफॉर्म पर मीडिया शेयर करते समय बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देखा जा सकता है। यह नया UI दिखने में इंस्टाग्राम के डूडल ड्रॉअर की तरह ही है। इसके तहत स्टीकर्स और इमोजीज के लिए अलग से टैब दिए गए हैं। स्टीकर्स को फेवरेट्स और कैटेगरी में ग्रुप किया गया है। इससे आप आसानी से स्टीकर ढूंढ पाएंगे।

नए UI में सर्च फीचर भी एड किया गया है। इसके तहत आपकी चैट के स्क्रीनशॉट लेने को ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऑथेंटिकेशन फीचर फिलहाल डेवलपमेंट की स्टेज पर है। इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि ऑडियो पिकर फीचर को iPad सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है।

यह iOS प्लेटफॉर्म के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। इस अपडेट में स्प्लिट स्क्रीन और लैंडस्केप मोड का सपोर्ट भी दिया जाएगा। WABetaInfo पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने ऑडियो पिकर फीचर का इंटरफेस बदल रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ऑडियो पिकर फीचर की डिटेल्स:
WhatsApp ऑडियो पिकर फीचर पर भी काम कर रही है। इसके तहत यूजर जहां पहले एक ऑडियो को ही भेज पाते थे। वहीं, नया इंटरफेस लॉन्च होने के बाद यूजर्स मल्टीपल ऑडियो फाइल्स भेज पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स ऑडियो के प्रीव्यू को भी देख पाएंगे। इससे यूजर ऑडियो भेजने से पहले उसे प्रीव्यू कर पाएंगे। यह फीचर WhatsApp एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.19.89 का हिस्सा है। इसे बीटा यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

जज्बा: जहरीले सांप के काटने पर भी दी परीक्षा

कोटा। सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती दीगोद के भगवानपुरा गांव निवासी अशोक का जज्बा सोमवार को हर किसी को संदेश दे गया। विषैले सर्प के काटने की वजह से अशोक कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती था, 4 दिन चले उपचार के बाद स्थिति में सुधार हुआ तो उसने बताया कि सोमवार को मैं एग्जाम देना चाहता हूं।

डॉक्टर भी हैरान हुए कि इस स्थिति में मरीज को कैसे एग्जाम देने की अनुमति दी जाए। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में दर्द निवारक इंजेक्शन देकर उसे एग्जाम देने भेजा और वापस आने के बाद फिर से भर्ती कर लिया।

सर्प विशेषज्ञ प्रो. विनोद महोबिया ने बताया कि 11 अप्रैल की शाम को अशोक को सांप ने काटा था। रात को उसे हमारे यहां लाया गया और पैर में सूजन व ब्लीडिंग देखकर पहली नजर में ही लग गया कि मरीज को विषैले रसेल वाइपर की बाइट है। उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉ. यश भार्गव की देखरेख में उसका इलाज चलता रहा।

स्नेक बाइट की वजह से उसका पैर काफी सूज गया और असहनीय दर्द था। मरीज चलने-फिरने में भी असमर्थ था। रविवार को अशोक ने बताया कि मेरा बीए फर्स्ट ईयर का एग्जाम है और परीक्षा नहीं दी तो एक साल बर्बाद हो जाएगा। सर्प विशेषज्ञ विनीत ने बताया कि डॉक्टरों से चर्चा के बाद हमने तय किया कि एक मेडिकल टीम की निगरानी में उसका एग्जाम कराएंगे।

लेकिन जब उसे दर्द निवारक इंजेक्शन दिया तो वह काफी सामान्य महसूस करने लगा और आराम से 3 घंटे का एग्जाम देकर आ गया। अभी मरीज फिर से भर्ती कर लिया गया है और उसकी स्थिति में सुधार है। बाइट जहरीले सर्प का था, इसलिए सूजन कम होने तक उसे ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

गर्मी में बिलों से बाहर आते हैं सांप
सर्प विशेषज्ञ विनीत महोबिया ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहा है, बिलों में रहने वाले जीव सांप, बिच्छू अब बाहर आने लगे हैं। सर्दियों में सांप अपना भोजन नहीं लेते और बिलों में निष्क्रिय पड़े रहते हैं। इस कारण इनकी ग्रंथियों में जहर पूरी तरह भर जाता है और गर्मी पाकर बाहर आए सांपों का दंश काफी घातक होता है।

इंदौर किराना: ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमजोर रहने से बेसन सस्ता

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमजोर होने से बेसन के भाव 30 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की कमी लिए रहे। शक्कर में लिवाली बढ़ी रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को आठ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3320 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 232 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2550 से 4550 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 142 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर एवं तुअर के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को उपलब्धता सुधार से चना कांटा 75 रुपये, मसूर 50 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 50 रुपये (सोमवार की तुलना में) प्रति क्विंटल कमी हुईं। दालों में मूंग दाल 100 रुपये एवं मूंग मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी वहीं उड़द दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2200 से 2250, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4000 से 4050, हल्की 3650 से 3700, बटला 3700 से 3750, मूंग 5800 से 6000, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5200, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5550 से 5700, उड़द 5100 से 5300, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 8100, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5550 से 5800, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5250 से 5350 मूंग दाल 6800 से 7000, मूंग मोगर 7100 से 7300 उड़द दाल 6700 से 6900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल, कपास्या तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (सोमवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। कपास्या तेल में भाव पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। तिलहन में सरसों 100, रायडा 100 एवं सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की अपेक्षा) सस्ता बिका।

तिलहन सरसों 3650 से 3700रायडा 3200 से 3300सोयाबीन 3725 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 738 से 740, सोयाबीन साल्वेंट 700 से 705, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1730, बुरहानपुर 1730, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 685 से 690, महाराष्ट्र 680 से 685 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

कोटा मंडी: वायदा कमजोर रहने से धनिया 200 रुपये मंदा बिका

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को मंडी में वायदा कमजोर रहने से धनिया 200 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। सभी जिंसों का मिलाकर करीब एक लाख बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 9000 कट्टे की हुई।

गेहूं मिल 1650 से 1695 लोकवान 1700 से 1800 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1900 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2861पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121)3300 से 3731 धान लाजवाब (1509 )3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3000 से 3801 सरसों 3300 से 3500अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 3000 से 4600 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6100 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल।लहसुन नया 1500 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4101 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500से 5300 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

कमजोर निर्यात मांग एवं सौदों की कटान से ग्वारगम वायदा लुढ़का

नयी दिल्ली। कमजोर निर्यात मांग के बीच हाजिर बाजार की सुस्त धारणा को देखते हुए कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 229 रुपये तक की गिरावट के साथ 9,091 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 229 रुपये यानी 2.46 प्रतिशत की हानि के साथ 9,091 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 10 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 215 रुपये यानी 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,970 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 7,800 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ऊंचे स्तर पर निवेशकों के सौदों की कटान तथा तेल उत्खनन करने वाली कंपनियों की कमजोर निर्यात मांग के कारण हाजिर बाजार में निराशाजनक माहौल की वजह से यहां वायदा कारोबार में ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

सौदों की कटान से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। कमजोर घरेलू और निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 2.97 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ 7,017 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

NCDEX में अप्रैल में डिलिवरी वाले धनिया अनुबंध के भाव 215 रुपये यानी 2.97 प्रतिशत की हानि के साथ 7,017 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 470 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 93 रुपये यानी 1.29 प्रतिशत की हानि के साथ 7,130 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 31,040 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के मुकाबले उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने से पर्याप्त स्टॉक होना बताया।

निवेशकों के सौदों की कटान से ग्वारसीड वायदा टूटा

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 86 रुपये तक की गिरावट के साथ 4,371 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 86 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत की हानि के साथ 4,371 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 1,20,070 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी तरह ग्वारसीड के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 81 रुपये यानी 1.79 प्रतिशत की हानि के साथ 4,433 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 13,220 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बढ़ते स्टॉक की वजह से हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने तथा ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में गिरावट आई।