Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4874

रिलायंस का चौथी तिमाही में मुनाफा 10% बढ़कर 10,362 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। तेल से लेकर टेलिकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने गुरुवार को बताया कि चौथी तिमाही में उसका मुनाफा साल दर साल आधार पर 9.79 फीसदी बढ़कर 10,362 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के आधार पर देश की सबसे बड़ी कंपनी आरआईएल को पिछले साल की समान तिमाही में 9,438 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 19.40 फीसदी बढ़कर 1,54,110 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर इसमें 24,047 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो का चौथी तिमाही का मुनाफा 64.70 फीसदी बढ़कर 840 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 510 करोड़ रुपये था।

रिलायंस जियो ने भी गाड़ा झंडा
जियो ने वित्त वर्ष 2018-19 में शुद्ध लाभ 2,964 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2018-19 का EBITDA 15,102 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल के मुकाबले 2.25 गुना ज़्यादा है, जबकि EBITDA मार्जिन 38.9% रहा। जियो का चौथी तिमाही का EBIDTA 4,053 करोड़ रुपए रहा, जो पिछली तिमाही से 13.4% ज़्यादा है और EBITDA मार्जिन 39% रहा। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में जियो का प्रति उपभोक्ता राजस्व (ARPU) 126.2 रुपये रहा जो संभवत: सबसे अधिक है।

चौथी तिमाही में कंपनी के नेटवर्क पर जबर्दस्त गतिविधियां रहीं। जियो के ग्राहकों ने औसतन हर महीने 10.9 GB डेटा का इस्तेमाल किया और 823 मिनट वॉयस कॉल की। कंपनी लगातार ग्राहक जोड़ रहा है और वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में इसने 2 करोड़ 66 लाख ग्राहक जोड़े। कंपनी के ग्राहकों ने चौथी तिमाही में 956 करोड़ GB वायरलेस डेटा का उपयोग किया। जियो के ग्राहकों ने कुल 72,414 करोड़ मिनट बात की

वित्तीय नतीजों पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2019 में हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और कंपनी को भविष्य का रिलायंस बनाने की दिशा में कई उल्लेखनीय प्रयास किए। रिलायंस रिटेल 1 लाख करोड़ रुपये की आय के आंकड़े को पार कर गया, जियो के 30 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हो चुके हैं और हमारे पेट्रोकेमिकल्स के कारोबार ने अब तक की सर्वाधिक कमाई की है।’

अपने खास को Kiss किया तो खुद-ब-खुद सेल्फी ले लेगा यह फ़ोन

नई दिल्ली। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन अपने जबरदस्त कैमरे के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने अपने लेटेस्ट Pixel 3 स्मार्टफोन के कैमरे को और भी धांसू बनाने के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) से लैस है। इस अपडेट का नाम ‘Photobooth Mode’ है।

इसके लिए सबसे पहले आपको पिक्सल 3 के कैमरे को फोटोबूथ मोड में लाना होगा, जिससे गूगल पिक्सल का कैमरा आपके एक्सप्रेशन को देखते हुए खुद-ब-खुद पहचान लेगा कि अब आप फोटो के लिए रेडी हैं और उसी समय आपकी तस्वीर क्लिक हो जाएगी। इतना ही नहीं, गूगल ने अपने फोटोबूथ मोड में Kiss डिटेक्शन फीचर भी ऐड किया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि जैसे ही आप अपने खास को Kiss करेंगे, कैमरा खुद-ब-खुद फोटो ले लेगा।

दरअसल, यह नया मोड सेल्फी के दौरान Kiss करते हुए आपको पहचान लेगा। AI किसिंग डिटेक्टसन अबेलिटी के साथ आने वाले इस मोड में कैमरा ऐप सब्जेक्ट को किस करते हुए डिटेक्ट कर लेगा और जैसे ही मोमेंट पर्फेक्ट होगा, तस्वीर अपने आप खिंच जाएगी। कपल्स के लिए यह मोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि उनकी किस करती हुई तस्वीरें बिना उनके क्लिक किए ही आसानी से खींची जा सकेंगी।

इस मोड को किसिंग के दौरान फोकस करने के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया है, यानी अब गूगल पिक्सल 3 यूजर्स को किस करने के दौरान कैमरे की ओर देखने की जरूरत नहीं होगी। Pixel 3 स्मार्टफोन के लिए जारी हुआ गूगल कैमरा 6.2 अपडेट, 5 तरह के फेशियल एक्सप्रेशन के साथ आता है।

इसमें tongues out, Smile, Puffy Cheeks, Duck Face/Pouting और surprised Look शामिल हैं। इन नए फीचर के लिए गूगल ने AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है ताकि वे लोगों को कैमरे के फ्रेम में किस करते हुए पहचान सके।

हाजिर बाजार के संकेतों से बिनौला तेल खली वायदा में गिरावट

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने जमा सौदों के आकार को कम किया जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में बिनौलातेल खली की कीमत 23 रुपये तक की गिरावट के साथ 2,387.5 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच पर्याप्त स्टॉक होने के कारण व्यापारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे बिनौलातेल खली कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौलातेल खली अनुबंध के भाव 23 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की हानि के साथ 2,387.5 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 1,04,760 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार बिनौलातेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 21 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,418.5 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 17,330 लॉट का कारोबार हुआ।

सौदों के कटान से सोयाबीन वायदा में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत के बीच व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमत 16 रुपये तक की गिरावट के साथ 3,777 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले सोयाबीन अनुबंध के भाव 16 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की हानि के साथ 3,777 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 55,650 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार सोयाबीन के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 15 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,730 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 1,52,460 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाना था। इसके अलावा हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख से सोयाबीन की कीमतों पर दबाव रहा।

इंदौर किराना: ग्राहकी में सुधार से पिसी हल्दी एवं खोपरा बूरा में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को ग्राहकी बढ़ने से पिसी हल्दी के भाव में तीन रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। खोपरा बूरा के भाव में 50 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की वृद्धि हुई। शक्कर में शीतलपेय निर्माताओं की खरीदी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3320 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 215 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 4600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड और कपास्या तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये एवं कपास्या तेल में 15 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। तिलहन में सरसों 50 रुपये और रायडा 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।

तिलहन सरसों 3650 से 3725 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3725 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 658 से 660 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1680, बुरहानपुर 1680, अकोला 2500 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: आवक की कमी से चना, मूंग और तुअर के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को आवक की कमी से चना कांटा 25 रुपये, मूंग 200 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। उड़द में खरीदी कम रहने से भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2200 से 2250, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4350, चना (देसी) 4200 से 4250, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4000 से 4050, हल्की 3650 से 3700, बटला 3800 से 3825, मूंग 6000 से 6200, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5600 से 5750, उड़द 5000 से 5200, हल्की 4600 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 8100, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5550 से 5800, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5250 से 5350 मूंग दाल 6800 से 7000, मूंग मोगर 7100 से 7300 उड़द दाल 6700 से 6900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सौदों की कटान से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 38 रुपये तक की गिरावट के साथ 4,380 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 38 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की हानि के साथ 4,380 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 14,600 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी तरह ग्वारसीड के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 31.5 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की हानि के साथ 4,328 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 1,18,720 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने के मुकाबले ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में गिरावट आई।

एयरटेल और फिक्की ने किया महिला सुरक्षा एप ‘माई सर्कल’ लॉन्च

नई दिल्ली। भारती एयरटेल (एयरटेल) और फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) ने एक कैरियर एगोनोस्टिक सुरक्षा एप्प माई सर्किल को लॉन्च किया है। इस एप्प को किसी भी तरह के संकट या घबराहट की स्थिति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

माई सर्किल एप्प महिलाओं को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, बंगला, उर्दू, असमिया, उडिय़ा, और गुजराती सहित 13 भाषाओं में अपने परिवार या दोस्तों में से किसी पांच को एसओएस अलर्ट भेजने में सक्षम बनाता है।एसओएस अलर्ट को केवल एप्प पर एसओएस प्रॉम्प्ट दबाकर लॉन्च किया जा सकता है। इसे आईओएस पर सिरी के जरिए वॉयस कमांड के जरिए भी एक्टिवेट किया जा सकता है।

यह उपयोगकर्ता द्वारा चुने गए पांच संपर्कों को एसएमएस पर उपयोगकर्ता की लोकेशन के साथ-साथ तुरंत एसओएस अलर्ट भेजेगा और उन्हें आपातकालीन स्थिति के बारे में तुरंत पता लगाने / प्रतिक्रिया देने की सलाह देगा। एप्प उपयोगकर्ता की सही लोकेशन न का अनुमान लगाकर काम करता है जिसे उनके परिवार/ दोस्त अलर्ट एसएमएस के हिस्से के रूप में भेजे गए लिंक पर रियल टाइम पर ट्रैक कर सकते हैं।

हरमीन मेहता, ग्लोबल सीआईओ और हैड ऑफ डिजिटल, भारती एयरटेल ने कहा कि ‘‘माई सर्किल एप्प एयरटेल द्वारा महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में एक प्रयास है। हमने एक सरल और इंटेलीजेंट उपकरण के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाया है जो आपातकालीन स्थिति के दौरान वास्तविक समय (रियल टाइम)में प्रतिक्रिया दे सकता है।’’

पिंकी रेड्डी, तत्कालिक पूर्व प्रेसिडेंट, फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन (एफएलओ) ने कहा कि ‘‘माई सर्किल एप्प महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए एक निवारक के रूप में काम करेगा, और यात्रा करते समय उन्हें सशक्त और मजबूत बनाएगा।

माई सर्कल एप्प का उपयोग कैसे करें

  • एप्प डाउनलोड करें और रजिस्टर करें
  • उपयोगकर्ता को पहचान सत्यापित करने के लिए ओटीपी प्राप्त होगा
  • उन पांच लोगों का विवरण जोड़ें जिनके साथ आप करीबी हैं और जो मदद के लिए सबसे पहले रिस्पांस करेंगे
  • भाषा सेटिंग्स का चयन करें
  • स्टार्ट करें

कमजोर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। कमजोर बाजार संकेतों के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 96 रुपये तक की गिरावट के साथ 8,837 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने ग्वारगम कीमतों में गिरावट का कारण उत्पादक क्षेत्रों से हाजिर बाजार में आपूर्ति बढ़ने के मुकाबले मामूली मांग होने को बताया। एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 96 रुपये यानी 1.07 प्रतिशत की हानि के साथ 8,837 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 8,635 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 88 रुपये यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,718 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 63,000 लॉट का कारोबार हुआ।