Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4873

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (गुरुवार की तुलना में) तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। तेल मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 745 से 748, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 660 से 665 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1680, बुरहानपुर 1680, अकोला 2500 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम का भाव रहा।

ओयो ने लॉन्च किया ओपन पार्टनर प्रोग्राम, जानिए क्या है खास

हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो ने गुरुवार को एक साल के लिए ओयो पार्टनर एंगेजमेंट नेटवर्क (ओपेन) प्रोग्राम लॉन्च किया। इसे ओयो के देशभर में फैले 8,700 एसेट ओनर पार्टनर के बिजनेस गोल्स को हासिल करने में मदद करने के इरादे से शुरू किया गया है।

ओयो के इंडिया और साउथ एशिया मार्केट के सीईओ आदित्य घोष ने बताया कि ओपन प्रोग्राम चार स्तंभों पर टिका है- पार्टनर्स से वादा, ग्रोथ में मदद, एंगेजटमेंट को बढ़ाना और एसेट पार्टनर को पहचान देना। उन्होंने बताया कि इसके तहत पार्टनर्स से छह मुख्य वादे किए जाएंगे, जिसमें पारदर्शी पेमेंट प्रोटोकॉल्स, वित्तीय सहयोग, जुड़ाव के लिए बहुत से टच प्वाइंट्स, मार्केटिंग एक्सिलेंस, टेक्नोलॉजी से जुड़े इनोवेशन और नियमों के अनुपालन में सहयोग देना शामिल है।

घोष ने बताया, ‘ओपन प्रोग्राम के जरिए हम विचारों के आदान-प्रदान, सहयोग मुहैया कराने और रिश्ते में विश्वास बढ़ाने के लिए एक संगठित तरीके की नींव रख रहे हैं। इसके आधार पर हम अगले कई दशकों तक रिश्ता बने रहने की उम्मीद कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में इस तरह का यह पहला कदम है।

उन्होंने बताया कि नियामकीय अनुपालन में सहयोग देने के वादे के तहत ओयो एसेट ओनर्स को नियामकीय शर्तों के अनुपालन में मदद करेगी, जिससे वे अपने बिजनेस को जारी रख सकें। साथ ही उन्हें स्थानीय लीगल और एकाउंटिंग फर्मों की लिस्ट भी मुहैया कराएगी, जो इंडस्ट्री से जुड़े मामलों की विशेषज्ञ होंगी।

पारदर्शी पेमेंट प्रोटोकॉल्स के वादे के तहत एसेट ओनर्स को देरी से हुए पेमेंट्स पर 18 पर्सेंट का इंटरेस्ट दिया जाएगा और किसी समस्या की स्थिति में तय तारीख से पहले उसका समाधान निकाला जाएगा। घोष ने बताया कि कंपनी ने को-ओयो नाम से एक ऐप भी लॉन्च किया है जो पारदर्शी तरीके से बिजनेस मैट्रिक्स मुहैया कराएगा। को-ओयो ऐप के जरिए एसेट ओनर्स अपने होटल से जुड़े कैश-फ्लो, बिजनेस के प्रदर्शन, कीमतें, कस्टमर के रिव्यू और सिफारिशों को देख सकते हैं।

इस साल सबसे महंगा हुआ पेट्रोल, तीन दिन बाद फिर बढ़ गई कीमत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब धीरे-धीरे स्थानीय बाजार में भी दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार 19 अप्रैल 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 पैसे की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ है और यह अब 78.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे महंगा हुआ है और अब यह 75.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शुक्रवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और राजधानी दिल्ली में यह 66.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 68.05, मुंबई में 69.40 और चेन्नई में 70.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

1 जनवरी 2019 को भाव

महानगर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 68.65 62.66  
कोलकाता    70.78 70.78
मुंबई    74.30   64.42  
चेन्नई     71.22 66.14

CBSE Exam होगा आसान, पैटर्न में करेगा बदलाव, जानिए कैसे

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) इस सेशन से 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में कई बदलाव करेगा। बोर्ड का फोकस कम नंबर के ज्यादा सवालों को बढ़ाना और इंटरनल असेस्मेंट पर होगा। साथ ही कोर्स से कुछ चैप्टर भी हटाए जाएंगे।

सीबीएसई अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड एग्जामिनेशन को आसान बनाने के लिए बोर्ड कम नंबर के सवालों पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूल आधारित आंतरिक आंकलन को मजबूत करना चाहता है। इस कड़ी में सीबीएसई ने 10वीं क्लास के सोशल साइंस में कुछ बदलाव किए हैं।

बोर्ड ने तीन राजनीतिक और दो पर्यावरण के चैप्टर हटा दिए हैं। इनमें चैलेंजेज टु डेमोक्रेसी, पॉलिटिकल स्ट्रग्ल्स ऐंड मूवमेंट्स, डेमोक्रेसी ऐंड डाइवर्सिटी, फॉरेस्ट ऐंड वाइल्डलाइफ और वॉटर रिसोर्सेज शामिल हैं। हालांकि, इंटरनल एग्जाम में इन्हें रखा जाएगा।

बोर्ड एग्जाम से इन्हें अलग किया
बोर्ड ने 12वीं के अंग्रेजी और गणित के एग्जाम में बदलाव का इरादा किया है। दोनों ही पेपर में 20 नंबर का इंटरनल एग्जाम होगा। साथ ही पेपर में 1 नंबर वाले सवाल बढ़ाए जाएंगे। 12वीं में अभी एक नंबर के चार सवाल, 2 नंबर के 8 सवाल, 4 नंबर के 11 सवाल और 6 नंबर के 6 सवाल आते हैं।

मगर अगले साल एक नंबर के 20 सवाल पूछे जाएंगे। 2 नंबर के 6 सवाल, 4 नंबर के 6 सवाल, और 6 नंबर के 4 सवाल पूछे जाएंगे। यानी अब 29 की जगह 36 सवाल आएंगे। अंग्रेजी में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को 30 से 20 नंबर का कर दिया गया है।

ऑटोमोबाइल कंपनियां फोर्ड और महिंद्रा ने मिलाया हाथ, जानिए क्यों

नई दिल्ली। अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा से हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों के बीच सहयोग की बातें पहले से चल रही थी। दोनो कंपनियों ने सूचना देते हुए बताया कि वे मिलकर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल (एसयूवी) बनाएंगी। इनके द्वारा बनाई गई एसयूवी बेहद उत्कृष्ट किस्म की होगी, जिसे भारत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा।

एसयूवी मिड साइज की होगी और उसका प्लेटफार्म और इंजन महिंद्रा का होगा और इंजीनियरिंग व कमर्शियल क्षमता फोर्ड की होगी। दोनो कंपनियों की तरफ से जारी बयान से साफ होता है कि ये लंबी अवधि की साझेदारी की तरफ बढ़ने को तैयार है।

पिछले साल दोनो कंपनियों ने कहा था कि वे रणनीतिक साझेदारी करेंगे। साझा बयान में यह भी कहा कि फोर्ड के भावी वाहनों में इस्तेमाल के लिए संयुक्त तौर पर पेट्रोल इंजन बनाने पर काम हो रहा है।

दोनों कंपनियों ने साल 2020 में टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट भी बनाने का ऐलान किया गया। अब इन्होंने संयुक्त तौर पर एसयूवी बाजार में उतारने का ऐलान कर दिया। फोर्ड भारत में वर्ष 1995 से ही काम कर रही है, लेकिन यहां इसकी बाजार हिस्सेदारी तीन फीसद ही है।

अमेरिका के बाहर सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली इकाई भारत में ही है, जहां 14 हजार कर्मचारी काम करते है। कंपनी की एसयूवी इकोस्पोर्ट ने भारत में मिड सेग्मेंट एसयूवी का एक नया बाजार बनाया है।

बजाज की ‘छोटी कार’ Qute लॉन्च, कीमत 2.48 लाख से शुरू

मुंबई । बजाज ऑटो ने आज भारत में अपनी ‘छोटी कार’ Qute को लॉन्च कर दिया है। बजाज की क्यूट एक क्वॉड्रीसाइकल है। क्यूट को पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके पेट्रोल वेरियंट की कीमत मुंबई में 2.48 लाख और सीएनजी वेरियंट की कीमत 2.78 लाख है। इस क्वॉड्रीसाइकल को प्राइवेट और कमर्शल वीइकल के तौर पर रजिस्टर किया जा सकता है।

बजाज क्यूट में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल DTSi इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,500rpm पर 13 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं 4,000rpm पर यह इंजन 18.9 एनएम का टॉर्क देता है। बात अगर इसके सीएनजी वेरियंट की करें तो यह 5,500rpm पर 11 बीएचपी का पावर देने के साथ 4,000rpm पर 16.1 एनएम का टॉर्क प्रड्यूस करता है।

बैठ सकते हैं चार लोग
इस क्वॉड्रीसाइकल में डैशबोर्ड माउंटेड फाइव-स्पीड सीक्वेंशल मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। क्यूट में चार लोग बैठ सकते हैं। क्यूट की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। छोटा इंजन होने के कारण क्यूट 35 किलोमीटर प्रति लीटर का ऐवरेज देती है।

425 किलोग्राम वजन वाली क्यूट के बूट में 20 किलोग्राम तक का लगेज रखा जा सकता है। इसके साथ ही क्वॉड्रीसाइकल की छत पर मौजूद कैरियर 40 किलोग्राम के भार को संभाल सकता है। क्यूट की लंबाई 2,752 एमएम, चौड़ाई 1,312 एमएम, ऊंचाई 1,622 एमएम और वीलबेस 1,925 है।

जाज क्यूट में डिस्क ब्रेक और एयर कंडीशनिंग फीचर की कमी ग्राहकों को जरूर खलेगी। बजाज क्यूट को देश के 20 राज्यों में कमर्शल वीइकल और 15 राज्यों में प्राइवेट वीइकल के तौर पर रजिस्टर किया जा सकता है।

‘वोटर टर्नआउट’ ऐप जो बताएगा मतदाता की उपस्थिति

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसी) ने गुरुवार को एक नया मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो देशभर में मतदाता उपस्थिति की रियलटाइम में जानकारी मुहैया कराएगा।’वोटर टर्नआउट’ (मतदाता उपस्थिति) ऐप का बीटा वर्जन ऐंड्रॉयड प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।

देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान यह राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार तरीके से मतदाता उपस्थिति को दिखाता है। चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना ने कहा कि यह ऐप जनता में मतदाता उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ाएगा, जबकि मीडिया के लिए इसे आसानी से उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को एक अन्य ऐप के जरिए लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि यह ऐप रियलटाइम में जानकारी दे सके। सक्सेना ने कहा, ‘मतदान खत्म होने और मतदान दल के वापस लौटने के बाद डेटा को सत्यापित किया जाएगा और अंतिम आंकड़ों को ऐप पर मुहैया कराया जाएगा, साथ ही इस पर पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या भी अलग-अलग दिखाई जाएगी।’

रिलायंस रिटेल का मुनाफा 77% बढ़कर 1,923 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। रिलायंस रिटेल का कर पूर्व लाभ जनवरी – मार्च 2019 तिमाही में 77.07 प्रतिशत बढ़कर 1,923 करोड़ रुपये रहा है । रिलायंस रिटेल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी तिमाही में उसका कर , ब्याज भुगतान और मूल्यह्रास से पहले लाभ 1,086 करोड़ रुपये था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय 51.60 प्रतिशत बढ़कर 36,663 करोड़ रुपये रही। वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में उसकी आमदनी 24,183 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष (2018-19) के लिए कंपनी का कर , ब्याज और अवमूल्यन से पहले लाभ दोगुना से अधिक होकर 6,201 करोड़ रुपये हो गया, जो कि 2017-18 में 2,529 करोड़ रुपये था।

वहीं, इस दौरान उसकी आय 88.68 प्रतिशत बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वर्ष 2017-18 में उसकी आमदनी 69,198 करोड़ रुपये थी। आरआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस रिटेल ने 1,00,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य पार कर लिया है।

रिलायंस जियो 30 करोड़ से ज्यादा लोगों को सेवाएं दे रही है और हमारे पेट्रोकेमिकल्स कारोबार ने अब तक की सबसे अधिक कमाई की है। आलोच्य तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल ने अपने नेटवर्क में 510 नये स्टोर जोड़े हैं जबकि पूरे वित्त वर्ष में उसके 2,829 नये स्टोर खुले हैं। कुल मिलाकर उसके नेटवर्क में अब 10,415 स्टोर हो गये हैं।

कोटा मंडी: लिवाली निकलने से गेहूं में तेजी, धनिया 200 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को घरेलू मांग निकलने से गेहूं 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। एनसीडेक्स पर शुरू रहने से धनिया 200 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बोला गया। बाद में वायदा कारोबार में रुपये टूट गए। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब सवा लाख बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक12000 कट्टे की हुई।

गेहूं मिल 1650 से 1711 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2861पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3801 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3000 से 5011 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7000 से 9001रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 2500 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500 से 5300 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।