Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4871

कोटा मंडी: कमजोर उठाव से धनिया और लहसुन में गिरावट

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को ऊँचे भावों पर समर्थन नहीं मिलने से लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया । कमजोर उठाव से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा । नये लहसुन की आवक12000 कट्टे की हुई। मंडी में कुल मिलाकर सवा लाख बोरी जिंस का कारोबार हुआ।

गेहूं मिल 1650 से 1715 लोकवान 1700 से 1850 पी डी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2801 पूसा 1 2500 से 2801 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3751सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 5201कलौजी 6500 से 10000 धनिया बादामी 5500 से6200 ईगल 6000 से 6601 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 2500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

5 रियर कैमरे वाला नोकिया 9 Pure View फोन इसी महीने होगा लॉन्च

नई दिल्ली। HMD Global ने फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में Nokia 9 PureView स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। 5 रियर कैमरे वाला यह दुनिया का पहला फोन है, जो इस महीने के अंत तक भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इसकी कीमत 46,999 रुपये रखी जाएगी। चलिए जानते हैं, भारत में जल्द ही दस्तक देने वाले इस फोन की सारी खूबियां…

12 मेगापिक्सल के 5 कैमरे वाला फोन
Nokia 9 PureView के बैक में 12-12 मेगापिक्सल के 5 कैमरे दिए गए हैं। इन पांच कैमरों में से 2 फुल कलर हैं। वहीं, 3 कैमरे मोनोक्रोम हैं, जो कि ब्लैक ऐंड वाइट फटॉग्राफी को बेहतर बनाएंगे। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में नेक्स्ट जेनरेशन Pro कैमरा ऐप भी दिया गया है।

बड़ी स्क्रीन और वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट
Nokia 9 PureView में 5.99 इंच का QHD+ pOLED नोकिया PureDisPlay है। यह स्मार्टफोन 6000 सीरीज एल्युमीनियम से बनाया गया है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन को IP67 रेटिंग दी गई है, जो कि इसे वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।

फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज
Nokia 9 PureView स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से पावर्ड है। इस स्मार्टफोन का केवल एक वेरियंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) है। फोन में 3,320 mAh की बैटरी है, जो कि फास्ट और QI वायरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। फोन में फेशियल अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 9.0 Pie आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में ड्यूल SIM सपॉर्ट दिया गया है।

Renault लाएगी HBC कोडनाम वाली नई कॉम्‍पैक्‍ट SUV

नई दिल्‍ली। Renault भारतीय बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाने के लिए नए सेगमेंट में कारें उतारने की तैयारी में है। कंपनी इस साल कॉम्‍पैक्‍ट एमपीवी (मल्‍टी परपज वीइकल) Triber लॉन्‍च करने वाली है। इसके बाद HBC कोडनाम वाली एक कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी भी भारत में लॉन्‍च करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है क‍ि रेनॉ की यह नई एसयूवी साल 2020 में लॉन्‍च की जाएगी। यह 4 मीटर से छोटी क्रॉसओवर एसयूवी होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्राइबर की तरह HBC एसयूवी भी कंपनी की छोटी कार क्विड वाले प्‍लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इससे यह साफ है क‍ि नई एसयूवी के ज्‍यादातर पार्ट्स देश में ही बनाए जाएंगे, जिससे कीमत के मामले में यह प्रतिद्वंद्वी कारों को कड़ी टक्‍कर देगी। यह एसयूवी कंपनी की आने वाली ट्राइबर एमपीवी और डस्‍टर एसयूवी के बीच के सेगमेंट में उतारी जाएगी।

जुलाई में लॉन्‍च होने वाली रेनॉ ट्राइबर और HBC कोडनाम वाली एसयूवी के अलावा कंपनी क्विड और डस्‍टर के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम कर रही है। दोनों फेसलिफ्ट कारें इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्‍च की जाएंगी। दो नई कारों और दो अपडेटेड वर्जन कारों से कंपनी 2022 तक भारत में अपनी बिक्री दोगुना करने की उम्‍मीद में है।

इस सेगमेंट में कड़ी टक्‍कर
बता दें क‍ि‍ देश में 4 मीटर से छोटी यानी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्‍त प्रतिस्‍पर्धा देखने को मिल रही है। इस साल इस सेगमेंट में महिंद्रा की नई एसयूवी एक्‍सयूवी300 लॉन्‍च हुई। मई में ह्यूंदै अपनी पहली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी वेन्‍यू लॉन्‍च करने वाली है। इसके अलावा मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सॉन, फोर्ड इकोस्‍पोर्ट और महिंद्रा टीयूवी300 जैसी एसयूवी पहले से इस सेगमेंट में हैं। इसी पॉप्‍युलैरिटी और बढ़ते मार्केट को देखते हुए अब रेनॉ भी इस सेगमेंट में आने वाली है।

Google Home डिवाइसेज को फ्री में मिलेगा यूट्यूब म्यूजिक

नई दिल्ली। गूगल की असिस्टेंट डिवाइस Google Home पहले ही कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज जैसे स्पॉटिफाइ, ऐपल म्यूजिक, ऐमजॉन म्यूजिक और यूट्यूब म्यूजिक को सपॉर्ट करता है और अब इसे यूट्यूब म्यूजिक फ्री में मिलने जा रहा है। गूगल ने अनाउंस किया है कि 18 अप्रैल से ही सभी गूगल होम स्मार्ट स्पीकर्स को यूट्यूब म्यूजिक सर्विस का फ्री वर्जन दिया जाएगा। साफ है कि यह सर्विस ऐड-सपॉर्टेड होगी और इससे म्यूजिक सुनने के दौरान ऐड्स भी सुनाई देंगे।

यूजर्स अब ऐड-सपॉर्टेड वर्जन पर मनचाहा म्यूजिक सुन सकते हैं और इसके लिए उन्हें गूगल होम ऐप के ‘सेटिंग्स’ मेन्यू में ‘म्यूजिक’ में जाना होगा। इसके बाद डिफॉल्ट म्यूजिक सर्विस के तौर पर यूट्यूब म्यूजिक को सेलेक्ट करना होगा। बता दें, यूट्यूब की म्यूजिक सर्विस ने भारत में लॉन्च के पहले हफ्ते में ही 30 लाख डाउनलोड्स क्रॉस कर लिए। मार्च में लॉन्च इस ऐप के अब 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स हो चुके हैं।

गूगल की ओर से यह सरप्राइज लॉन्च किया गया था और यूट्यूब ने भारत में यूट्यूब म्यूजिक को कंपनी की पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस यूट्यूब प्रीमियम के साथ मार्च में लॉन्च किया था। यूट्यूब की ओर से यह लॉन्च म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाइ के भारत में लॉन्च होने के बाद किया गया था। भारत में यूट्यूब म्यूजिक ने स्पॉटिफाइ को तो टक्कर दी है, पहले से मौजूद Gaana और JioSaavn को भी यूट्यूब म्यूजिक से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बता दें, भारत में काफी सस्ते मोबाइल डेटा और किफायती स्मार्टफोनों से यूट्यूब को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। अमेरिका को पछाड़कर भारत अब यूट्यूब का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ रहा बाजार बन गया है। लर्निंग और एजुकेशन, म्यूजिक, हेल्थ और कूकिंग जैसे विविध विषयों पर स्थानीय भाषाओं में सामग्री से यूट्यूब का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इसी तरह यूट्यूब म्यूजिक के लिए भी कंपनी बड़ा यूजरबेस भारत में तलाश रही है।

आने वाली है नई महेंद्रा बोलेरो, जानिए क्‍या होंगे बदलाव

नई दिल्‍ली। महेंद्रा अपनी पॉप्‍युलर यूटिलिटी वीइकल (UV) Bolero को नए अवतार में लॉन्‍च करने की तैयारी में है। अपडेटेड महेंद्रा बोलेरो को हाल में टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी कुछ तस्‍वीरें भी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। नई महिंद्रा बोलेरो के बीएस6 इंजन और नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आने की संभावना है।

नए सेफ्टी नॉर्म्‍स को देखते हुए यह लगभग तय है कि नई बोलेरो में रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्‍पीड अलर्ट सिस्‍टम और सीट बेल्‍ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्‍टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में मिलेंगे। इसके अलावा लीक तस्‍वीरों से साफ हो गया है क‍ि अपडेटेड महिंद्रा बोलेरो के लुक में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसका लुक काफी हद तक वर्तमान मॉडल की तरह ही होगा।

इसमें वर्तमान मॉडल की तरह ही इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ सिंगल-पॉड हेडलैम्‍प्‍स हैं। फ्रंट बंपर भी वर्तमान बोलेरो की तरह सर्कुलर फॉग लैम्‍प पॉड्स के साथ दिया गया है। हालांकि, इसकी ग्रिल नए डिजाइन की होगी, क्‍योंकि लीक हुई तस्‍वीरों में ग्रिल कवर की गई है। इसके अलावा इस यूटिलिटी वीइकल में कुछ और हल्‍के कॉस्‍मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बोलेरो की साइड बॉडी पर ग्रे कलर की प्‍लास्‍टिक की पतली पट्टी दी गई है। कार के पीछे की तरफ टेल गेट पर स्‍पेयर वील है, जिसके ऊपर ड्यूल टोन कवर है। लीक तस्‍वीरें बोलेरो के ZLX वेरियंट की हैं, जिसमें बॉडी के कलर में आउट साइड रियर व्‍यू मिरर और रियर सीट हेडरेस्‍ट दिए गए हैं।

इंजन : अभी बोलेरो दो इंजन ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है। एक 1.5-लीटर-3 सिलिंडर डीजल इंजन है, जो 70 Bhp का पावर और 195 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 2.5-लीटर-4 सिलिंडर M2DICR डीजल इंजन है, जो 63 Bhp का पावर और 180 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। माना जा रहा है नई बोलेरो की बीएस 6 इंजन के साथ टेस्‍टिंग की जा रही है।

चांदी चमकी, सोना मामूली सस्ता, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली/ कोटा आभूषण निर्माताओं की ओर से सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 20 रुपए टूटकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 100 रुपए चमककर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार को विदेशों में बाजार बंद रहे।

कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर ग्राहकी सुस्त रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए फिसलकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर 30 रुपए गिरकर 32,500 रुपए प्रति ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। स्थानीय बाजार में सफेद धातु की औद्योगिक मांग में आज सुधार हुआ।

चांदी हाजिर 100 रुपए चमककर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह 10 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 37,230 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32700 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38140 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32860 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38330 रुपये प्रति तोला।

विजय माल्या का नया दांव, मैं पूरा कर्ज देने को तैयार

नई दिल्ली। बैंकों का हजारों करोड़ रुपए लेकर फरार होने के बाद लंदन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने अब नया दांव चला है। माल्या ने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर से कर्ज का पूरा पैसा लौटाने की बात कही है। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक पर टैक्सपेयर्स का पैसा फूंकने का आरोप लगाया है।

माल्या ने ट्वीटर के जरिए कहा है कि SBI के नेतृत्व वाला बैंकों का कंसोर्टियम जबरन उनके पीछे पड़ा है और ब्रिटेन की अदालतों में मुकदमा लड़ रहा है। माल्या ने लिखा है कि SBI के वकील भारत के टैक्सपेयर्स के पैसों से लंदन में मेरे खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

माल्या ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद मुझसे पूरी वसूली करने की बात कह चुके हैं तो SBI पीछे क्यों पड़ा है। माल्या का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिटिश हाईकोर्ट बैंकों में पड़े उनके 2.60 लाख पौंड जब्त करने की उनकी अपील को खारिज कर चुका है।

SBI से आरटीआई के जरिए जवाब मांगे मीडिया
माल्या ने लिखा है कि SBI के वकील टैक्स पेयर्स के पैसों से ब्रिटेन में अपना नाम चमका रहे हैं। SBI को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया सनसनीखेज शीर्षक पसंद करता है।

लेकिन इस मामले में कोई सूचना के अधिकार के तहत SBI से ब्रिटेन में वकीलों को दिए जाने वाली फीस के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछता। माल्या ने कहा कि वह भारत में पूरा पैसा वापस करने की बात कई बार कह चुके हैं।

आधार कार्ड के जनक नीलेकणी का रेलयात्री बुकिंग एप अवैध घोषित

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ट्रेन ट्रैवल बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली मोबाइल एप रेलयात्री को अवैध करार दिया है। रेलयात्री के पास इसका लाइसेंस तक नहीं था। इस ऐप में इंफोसिस के सह संस्थापक और यूआईडीएआई के पूर्व अध्यक्ष नंदन नीलेकणी, ओमिडयार नेटवर्क, हेलियन वेंचर्स और अन्य जाने-माने एंजेल इंवेस्टर्स का पैसा लगा है।

फैसले में अदालत ने कहा- ‘हमने पाया है कि स्टेलिंग टेक इस ऐप के जरिए ग्राहकों को रिटेल सर्विस प्रोवाइडर्स (आरएसपी) से जोड़ती है। वह ट्रेनों के टिकट बेचकर अपने वॉलेट में पैसा करके कमाई कर रही है जोकि गलत है।’

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने आरएसपी के उन अधिकृत एजेंटों की पहुंच को रद्द कर दिया है, जिनका ट्रैवल ऐप से संपर्क था। आईआरसीटीसी ने पहले अधिकृत एजेंटों को ट्रेन बुकिंग के लिए अपने सॉफ्टवेयर तक पहुंच दे रखी थी। बाद में इन आरएसपी ने खुद को रेलयात्री से जोड़ लिया।

IRCTC ने दी थी यह दलील
आईआरसीटीसी की तरफ से अदालत में पेश हुए वकील निखिल मजीठिया ने कहा कि आईआरसीटीसी के अनुसार रेलयात्री की सेवाएं अनधिकृत हैं और आरएसपी ने उससे खुद को जोड़कर आईआरसीटीसी के साथ अपने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया था।

वहीं स्टेलिंग ने अदालत को बताया कि रेलयात्री केवल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो ग्राहक और आईआरसीटी के अधिकृत एजेंट आरएसपी के बीच सूत्रधार की भूमिका निभाता है। स्टेलिंग ने कहा कि आरएसपी उन्हें मिली सुविधा के जरिए टिकट बुकिंग करते हैं और साइट टिकट बुकिंग को आसान बनाती है। मजीठिया ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने केवल आईआरसीटीसी को ई-टिकट के लिए अधिकृत किया है।

ऐसा है एप
यह ऐप ट्रेनों में टिकट बुकिंग के बारे में अनुमान जताने के लिए डीप-एनालिटिक्स तकनीक का इस्तेमाल करती है। उच्च न्यायालय ने यह फैसला तकनीकों की समीक्षा याचिकाओं को खारिज करते हुए सुनाया है। रेलयात्री ऐप पर स्टेलिंग टेक्नोलॉजीस का मालिकाना हक है। ट्रेवल ऐप ट्रेन, स्टेशन, प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री सुविधा और ट्रेन की स्पीड के बारे में व्यापक जानकारी मुहैया करवाती है।

रिजर्व बैंक की डिजिटल भुगतान समिति के अध्यक्ष भी हैं नीलेकणी
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. इसका मकसद डिजिटल भुगतान की मजबूती और सुरक्षा को लेकर सुझाव देना है।

कोटा मंडी: ऊंचे दामों पर समर्थन नहीं मिलने से लहसुन 500 रुपये गिरा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को डीओसी मंदी रहने से सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। ऊँचे दामों पर समर्थन नहीं मिलने से लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। नये लहसुन की आवक 12000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब सवा लाख बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं मिल 1650 से 1715 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2861 पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3000 से 3751 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 3500 से 4701 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 2500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4401 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500से 5300 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

Google Chrome ऐंड्रॉयड ऐप को मिला डार्क मोड

नई दिल्ली।गूगल पिछले काफी वक्त से अपने ऐप्स के लिए डार्क मोड टेस्ट कर रहा था और अब यह फीचर क्रोम ब्राउजर के लेटेस्ट स्टेबल अपडेट में अवेलेबल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंड्रॉयड क्रोम ऐप में यह फीचर लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करने वाले यूजर्स को मिल रहा है। साथ ही इस डार्क मोड से अलग एक नए रीडर मोड की टेस्टिंग भी गूगल अपने ब्राउजर में कर रहा है। यह रीडर मोड फिलहाल डेस्कटॉप यूजर्स के लिए ही क्रोम कैनरी पर अवेलेबल होगा।

रीडर मोड में पेज से सभी गैरजरूरी कंटेंट भी हट जाएगा और केवल आर्टिकल टेक्स्ट और इमेज ही पेज पर दिखाई देंगी। साथ ही, आखिरकार गूगल मैन-इन-द-मिडिल (MiTM) फिशिंग अटैक्स को रोकने के लिए ब्राउजर फ्रेमवर्क को बेहतर बनाने का काम कर रहा है।

जैसा कि बताया गया है, ऐंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में भी कहा गया कि क्रोम के ऐंड्रॉयड ऐप पर आखिरकार डार्क मोड का सपॉर्ट यूजर्स को मिल रहा है। यह मोड क्रोम v74 फॉर ऐंड्रॉयड रिलीज में अवेलेबल है। हालांकि, भारत में प्लेस्टोर पर v73 ही अवेलेबल दिख रहा है।

लेटेस्ट अपडेट की एपीके फाइल डाउनलोड करने पर इंस्टॉल करते वक्त ऐंड्रॉयड 8.1 और 9.0 दोनों में कुछ एरर मेसेज दिखा रहा है। हो सकता है गूगल डार्क मोड टॉगल को इनेबल करने के लिए यूजर्स को अभी ऐंड्रॉयड नाइट मोड फ्लैग इनेबल करना पड़े।

हो सकता है कि आपके डिवाइस पर लेटेस्ट अपडेट एपीके फाइल से डाउनलोड हो जाए, तो आप एक कोशिश जरूर कर सकते हैं। सबसे पहले डार्क मोड फीचर फरवरी में दिखा था और टेस्टिंग फेज में था। तब इसे मैक और ऐंड्रॉयड दोनों के लिए टेस्ट किया जा रहा था और मैक को भी एक महीने पहले यह अपडेट मिल चुका है।

बताते चलें, गूगल ने हाल ही में पासवर्ड चेकअप क्रोम एक्सटेंशन ऐड किया है। अब जल्द ही ब्राउजर को ‘lookalike URLs’ फीचर भी दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि सर्च इंजन गूगल नए Never Slow Mode पर भी काम कर रहा है, जिससे क्रोम यूजर्स को बेहतर और फास्ट ब्राउजिंग एक्सपीरियंस दिया जा सके।

यह फीचर रिसोर्स लोडिंग और रनटाइम प्रोसेसिंग को रिस्ट्रिक्ट करेगा जिससे वेबपेज तेजी से लोड हो जाएंगे। फिशिंग अटैक्स रोकने के लिए गूगल एंबडेड ब्राउजर फ्रेमवर्क से लॉग-इन को बंद करने पर भी काम कर रहा है।