Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4872

‘कोटा के कड़के’ का जायका पहुंचा सात समंदर पार, देखिए वीडियो

दिनेश माहेश्वरी
कोटा।
राजस्थान का कोटा शहर सिर्फ कोटा साड़ी, कोटा स्टोन, कोटा कचौरी या कोटा कोचिंग लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि ‘कोटा के कड़के. के लिए भी जाना जाता है। ‘कोटा के कड़के’ का जायका अब सात समंदर पार पहुंच चुका है। यह बात सुनने में अटपटी जरूर लगती होगी। परन्तु सच है।

आस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे देशों में जाकर बसे भारतीय जब भी कोटा आते हैं, कोटा के कड़के ले जाना नहीं भूलते। कोटा की रामपुरा कोतवाली की गली में शुद्ध अलसी के तेल से बनने वाले यह मोटे सेव कोटा के कड़के के नाम से जाने जाते हैं। इनको खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

‘कोटा के कड़के’ के विक्रेता और निर्माता गोपाल लाल बागड़ी बताते है कि हालांकि इनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण कोटा ही नहीं दूसरे शहरों में भी इसकी नकल की गई है। वह शुद्ध अलसी के तेल में बनाते हैं, जबकि नकलची लोग सोयाबीन रिफाइंड तेल में बना कर बेच रहे हैं। असली कड़के का स्वाद जो लोग जानते हैं वह सिर्फ उनकी दुकान पर ही आते हैं।

चाहे वह देश के किसी भी राज्य या शहर में रहता हो। विदेश में जाकर बसने वाले भी जब कोटा आते हैं तो उनके यहां के बने कोटा के कड़के ले जाना नहीं भूलते। नितीश सैनी बताते हैं कि ‘कोटा के कड़के’ की शुरुआत उनके दादा चंदा जी ने वर्ष 1950 में की थी। तब से लेकर आज तक इसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस कारोबार में उनकी तीसरी पीढ़ी लगी हुई है। पीढ़ियां बदल गई परन्तु कोटा के कड़के का स्वाद आज भी वैसा ही है। कोटा के कड़के का शौकीन हर पीढ़ी का व्यक्ति है। उनके दादाजी के ज़माने के ग्राहक आज भी उनके यहां से कड़के खरीदते आ रहे हैं। नई पीढ़ी भी इन्हें बहुत पसंद करती है। देश-विदेश में इसकी डिमांड बढ़ने के कारण अब वह ऑनलाइन सेल का काम भी शुरू करने वाले हैं। तो आइये जानते हैं इस वीडियो के माध्यम से कोटा के कड़के का स्वाद और उसके बारे में –

दुबई भी जा रहे हैं कड़के
बैंक के रिटायर्ड अधिकारी विजय माहेश्वरी का कहना है कि उनकी बेटी मोना हर बार कोटा से दुबई कड़के लेकर जाती है। उन्होंने बताया कि पहले हाड़ोती के ग्रामीण अंचल में सभी जगह अलसी के तेल में बने हुए कड़के जिन्हें मोटे सेव या सेवड़े कहा जाता था, खूब प्रचलन में थे।

फ्लाइट्स के किराये में बढ़ोतरी से पर्यटन उद्योग पर संकट गहराया

नई दिल्ली।जेट एयरवेज का ऑपरेशन बंद होने और फ्लाइट्स के किरायों में औसतन 25 फीसदी की बढ़ोतरी से पर्यटन उद्योग चिंतित हो गया है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बड़े पैमाने पर होटलों की बुकिंग कैंसल होने का खतरा बढ़ गया है।

पर्यटन के कारोबार से जुड़ी एक साइट का कहना है कि जेट एयरवेज बंद होने के बाद मुंबई-हैदराबाद, मुंबई-दिल्ली और दिल्ली-मुंबई के बीच फ्लाइट्स के किराये क्रमश: 62 फीसदी, 52 फीसदी और 49 फीसदी तक बढ़ गए हैं। बेंगलुरु-दिल्ली सेक्टर में सबसे कम 10 फीसदी का असर पड़ा है।

ट्रैवल एजेंट्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि यह संकट तब आया है जब पीक सीजन शुरू होने वाला है। लगता है कि यह संकट पूरे साल बना रहेगा। बढ़े किरायों की वजह से हमारे बिजनेस पर असर पड़ेगा।

बता दें कि बुधवार रात से जेट एयरवेज ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया। इसमें काम करने वाले 22 हजार कर्मचारी रातोंरात सड़क पर आ गए। देश और विदेश में इस एयरलाइंस से यात्रा करने वाले लाखों पैसेंजर्स की भी परेशानी बढ़ गई।

यह एयरलाइंस विदेशों को भी अपनी फ्लाइट्स भेजती थी। कई कर्मचारियों की हालत इतनी खराब है कि पैसों की किल्लत की वजह से कोई अपना घर बेचने को मजबूर है तो कोई अपनी ही सोसायटी में डिफॉल्टर बनकर जी रहा है।

Jobs की तलाश है तो यहां देखिए अपने लिए मौका

अगर आप JOBS की तलाश में हैं तो यहां हैं अलग-अलग सेक्टर्स में नौकरियों के अवसर। यहां अपनी योग्यता के हिसाब से पद देखकर आप इनके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बैंकिंग
संस्थान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम: जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स)
पदों की संख्या: 8593
आखिरी तारीख: 3 मई
वेबसाइट: www.sbi.co.in

संस्थान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर
पदों की संख्या: 2000
आखिरी तारीख: 22 अप्रैल
वेबसाइट: sbi.co.in/careers

संस्थान: इलाहाबाद बैंक
पद का नाम: स्पेशलिस्ट ऑफिसर
पदों की संख्या: 92
आखिरी तारीख: 29 अप्रैल
वेबसाइट: www.allahabadbank.in

मेडिकल
संस्थान: एम्स, जोधपुर (राजस्थान)
पद का नाम: योग इंस्ट्रक्टर, फार्मासिस्ट समेत कई पद
पदों की संख्या: 110
आखिरी तारीख: 23 अप्रैल
वेबसाइट: aiimsjodhpur.edu.in
संस्थान: आईटीबीपी
पद का नाम: स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर समेत कई पद
पदों की संख्या: 496
आखिरी तारीख: 1 मई
वेबसाइट: www.itbpolice.nic.in

संस्थान: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)
पद का नाम: मेडिकल ऑफिसर समेत कई पद
पदों की संख्या: 965
आखिरी तारीख: 6 मई
वेबसाइट: www.upsconline.nic.in

इंजीनियरिंग
संस्थान: भारतीय नौसेना
पद का नाम: चार्जमैन
पदों की संख्या: 172
आखिरी तारीख: 28 अप्रैल
वेबसाइट: joinindiannavy.gov.in

संस्थान: टेलिकम्युनिकेशन कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली
पद का नाम: जूनियर और असिस्टेंट इंजिनियर
पदों की संख्या: 28
आखिरी तारीख: 25 अप्रैल
वेबसाइट: www.tcil-india.com

संस्थान: ऑइल एंड नैचरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड, देहरादू
पद का नाम: असिस्टेंट एग्जिक्युटिव इंजिनियर
पदों की संख्या: 785
आखिरी तारीख: 25 अप्रैल
वेबसाइट: www.ongcindia.com

संस्थान: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)
पद का नाम: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
पदों की संख्या: 23
आखिरी तारीख: 9 मई
वेबसाइट: dda.org.in

एग्जिक्यूटिव ट्रेनी
संस्थान: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
पद का नाम: एग्जिक्यूटिव ट्रेनी
पदों की संख्या: 155
आखिरी तारीख: 23 अप्रैल
वेबसाइट: npcilcareers.co.in

WhatsApp स्टेटस अपडेट के लिए लाएगा नए इमोजी

नई दिल्ली। पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट के लिए नए इमोजी लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी नए स्टाइल के इमोजी की टेस्टिंग कर रही है जो डूडल पिकर के जरिए उपलब्ध होंगे। ये इमोजी चैटिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी से अलग होंगे। नए इमोजी को नए वॉट्सऐप बीटा 2.19.110 वर्जन पर देखा गया है।

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इमोजी में बदलाव पर अभी काम कर रही है। हालांकि इस नए फीचर को लॉन्च करने में अभी टाइम लग सकता है। स्टेटस अपडेट के लिए नए स्टाइल के इमोजी कब तक उपलब्ध होंगे इस बारे में कोई ऑफिशल टाइम लाइन कंपनी की ओर से नहीं तय की गई है।

इससे पहले कंपनी रिडिजाइन्ड डूडल यूआई बीटा वर्जन 2.19.106 के साथ पेश कर चुकी है। वॉट्सऐप अभी एनिमेटेड स्टिकर सपॉर्ट पर काम कर रहा है। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स को ज्यादा इंटरएक्टिव और दिलचस्प अनुभव मिल सकेगा।

इससे पहले ऐसी जानकारी भी सामने आई थी कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसकी बाद फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन इनेबल होने पर यूजर्स चैट के स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। वॉट्सऐप फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर को पिछले काफी वक्त से ऐंड्रॉयड पर टेस्ट कर रहा है और बहुत जल्द इसका स्टेबल अपडेट रोल आउट कर सकता है। आईओएस ऐप में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर पहले ही अवेलेबल है।

वॉट्सऐप में आने वाले अपडेट्स और नए फीचर्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्ऐस फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर में एक फंक्शन ऐड करने की योजना बना रहा है, जिसकी मदद से यूजर को स्क्रीनशॉट्स लेने से ब्लॉक किया जा सके। एक बार इसके आने के बाद फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन इनेबल होने पर यूजर्स चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।

48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले के साथ होगा Moto Z4 लॉन्च

नई दिल्ली । Moto Z4 की एक नई लीक सामने आई है, इस नई लीक में Moto Z4 के रेंडर्स को दिखाया गया है। साथ ही साथ इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में इस साल लॉन्च हुए ज्यादातर मिड रेंज के स्मार्टफोन की तरह ही 48MP का रियर कैमरा दिया जाएगा।

इसके अलावा Motorola के इस नए डिवाइस को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एसओसी (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आइए, जानते हैं Moto Z4 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में

Moto Z4 की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स की मानें तो Moto Z4 को इस समय मौजूद फ्लैगशिप डिवाइस से आधी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल Moto Z3 को अमेरिका में $480 (लगभग 33,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Moto Z4 के संभावित फीचर्स
Moto Z4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर नेक्स्ट जेन 5G नेटवर्क मॉड्यूल सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है।

फोन 4GB और 6GB दो रैम ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। फोन की इंटरनल स्टोरेज के बारे में फिलहाल कोई लीक सामने नहीं आई है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें 12+6 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया जा सकता है। सेकेंडरी कैमरे में से एक नाइट विजन कैमरा हो सकता है। इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 9 पाई पर काम कर सकता है।

Facebook पर अब आ रहा है स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक खुद के स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट पर काम कर रही है। इसके जरिए फेसबुक अमेजन Alexa, Siri और Google Assistant को टक्कर देना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक अपने इस असिस्टेंट को उसी डिवीजन के साथ डेवलप कर रहा है जो लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट पर काम करती है। हालांकि यह असिस्टेंट कैसे काम करेगा इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो सका है।

संभावना जताई जा रही है कि, कंपनी इस असिस्टेंट को पोर्टल वीडियो फोकस्ड स्मार्ट स्पीकर/ डिस्प्ले में इंस्टॉल करें। दूसरी संभावना यह भी है कि कंपनी इसका इस्तेमाल Oculus headset में कर सकती है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने ईमेल के जवाब में बताया कि, ‘हम वॉयस और एआई सहायक तकनीकों को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं, जो पोर्टल, ओकुलस और भविष्य के उत्पादों सहित एआर / वीआर उत्पादों के हमारे परिवार में काम कर सकते हैं।’

बताते चलें कि, फेसबुक ने पिछले दिनों अपने मैसेजिंग एप पर चैट-आधारित असिस्टेंट ‘एम’ को बंद कर दिया था।रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक रियलिटी लैब्स की महाप्रबंधक इरा स्निडर वॉयस असिस्टेंट परियोजना पर काम कर रही हैं। बता दें कि, फेसबुक पोर्टल और पोर्टल प्लस वीडियो चैट स्पीकर्स स्मार्ट कैमरा और स्मार्ट साउंड प्रौद्योगिकी के साथ आते हैं।

पोर्टल हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल पर काम करेगा। आप केवल ‘हे पोर्टल’ और उसका नाम जिसे वीडियो कॉल करना हो, कहकर एक वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही फेसबुक अपना स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट लॉन्च कर देगी।

आसुस जेनफोन मैक्स एम1 और जेनफोन लाइट एल1 हुए 2000 रुपये सस्ते

नई दिल्ली। आसुस ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की है। भारत में कंपनी ने आसुस जेनफोन मैक्स एम1 और जेनफोन लाइट एल1 के दाम कम कर दिए गए हैं। आसुस जेनफोन मैक्स एम1 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है।

इस स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। अब इसे 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं जेनफोन लाइट एल1 का सेलिंग प्राइस 6,999 रुपये था पर अब प्राइस कट के बाद इसे 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आसुस ज़ेनफोन मैक्स एम1: स्पेसिफिकेशन्स
ज़ेनफोन मैक्स एम1 में 5.45 इंच एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिवाइस में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। हैंडसेट में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डिवाइस को पावर देने के लिए ऐंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो ज़ेनफोन मैक्स एम1 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।

Asus ZenFone Lite L1: स्पेसिफिकेशन्स
ज़ेनफोन लाइट एल1 में भी एम1 वाले ही स्पेसिफिकेशन्स हैं। हालांकि, इसमें रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपॉर्ट मिलता है और बैटरी 3000mAh है। रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है। डिवाइस में 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

जौहरियों की मांग से सोना 305 और चांदी 204 रुपये महंगी, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से दिल्ली में सोने का भाव शुक्रवार को 305 रुपये मजबूत होकर 32,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी का भाव भी 204 रुपये बढ़कर 38,450 रुपये किलो पहुंच गया।

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों के उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आयी। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से धारणा को बल मिला और सोने के दाम में तेजी आयी।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 305-305 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,690 तथा 32,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण बंद रहा। इसी प्रकार, गिन्नी का भाव 100 रुपये मजबूत होकर 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर आ गया।

वहीं चांदी तैयार का भाव 204 रुपये मजबूत होकर 38,450 रुपये किलो पर आ गया जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 95 रुपये बढ़कर 37,230 रुपये किलो पर पहुंच गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 रुपये तथा बिकवाली 81,000 रुपये प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32700 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38140 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32860 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38330 रुपये प्रति तोला।

इंदौर किराना: ग्राहकी कमजोर रहने से शक्कर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को ग्राहकी कमजोर होने से शक्कर के भाव (गुरुवार की तुलना में) 10 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3320 से 3330 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 4600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1060 से 1070, तन्दूरी आटा 1270 से 1280, मैदा 1150 से 1160, रवा 1220 से 1230, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी हनुमान जयंती पर बंद, ग्राहकी की कमी से चना दाल सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को हनुमान जयंती व गुड फ्राइडे के अवसर पर मंडी में अवकाश रहा। मांग कमी से चनादाल के भाव में 100 रुपये (गुरुवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 8100, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5450 से 5700, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 6800 से 7000, मूंग मोगर 7100 से 7300 उड़द दाल 6700 से 6900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।