Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4870

बुराई का विरोध न करना और चुप रह जाना भी देशद्रोह माना चाहिए

कोटा। कोटा इन्टेलेक्चुअल फोरम की सेमिनार रविवार को झालावाड रोड स्थित होटल वंदना में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट में पूर्व महाधिवक्ता गुरूचरणसिंह गिल थे। अध्यक्षता कर्नल पीयूष अग्रवाल ने की। सेमिनार में श्रोताओं और अतिथियों के बीच परस्पर चर्चा का सत्र भी आयोजित किया गया।

इस दौरान गुरूचरण सिंह गिल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जिसे बड़ा बनाने में देशवासियों का सबसे बड़ा योगदान है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सज्जन शक्ति का प्रभावी भूमिका में होना बहुत जरूरी है। यदि सज्जनशक्ति तटस्थ भूमिका में आ जाती है तो गलत लोगों के चुने जाने से लोकतंत्र को नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि देश के सुनियोजित विकास के लिए सत्ता व्यवस्था में स्थायित्व जरूरी तत्व है। कई। बुराई का विरोध न करना और चुप रह जाना भी देशद्रोह की श्रेणी में माना जाना चाहिए। जब देश की बात होती है तो राष्ट्रहित में बोलना हर भारतीय का कर्तव्य है। भारतीय प्रवृत्ति कभी किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं रही है।

देश के प्रबुद्ध वर्ग का कर्तव्य है कि वे खुलकर सामने आएं और देश के मुद्दों पर अपनी राय रखें। लोकतंत्र के महापर्व पर इन्टेलेक्चुअल वर्ग की विशेष भूमिका होती है। जिसे फिलहाल यह वर्ग निभाने में कुछ नाकाम रहा है। कर्नल पीयूष अग्रवाल ने कहा कि देश से जितना प्यारा करेंगे, उतना ही बेहतर है। देश को आगे बढाने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत रहती है।

Whatsapp पर 10 नए अपडेट्स, पहले से ज्यादा मजेदार, जानिए

वॉट्सऐप लगातार नए फीचर्स अपने ऐप में ला रहा है। लगभग हर दूसरे महीने फेसबुक की ओनरशिप वाले इस ऐप पर में नए अपडेट्स आपको मिलते हैं और कई फीचर्स हाल ही में इस ऐप में जोड़े गए हैं। कई नए फीचर्स हाल ही में ऐड किए गए हैं और कुछ अब भी बीटा वर्जन में टेस्ट किए जा रहे हैं। ये हैं कुछ अपकमिंग फीचर्स जो वॉट्सऐप को पूरी रह बदल देंगे।

पहले से सिक्यॉर होंगे चैट्स
वॉट्सऐप ने जहां यह फीचर आईओएस ऐप पर पहले ही दे रखा है, अब ऐंड्रॉयड ऐप के लिए भी फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन को टेस्ट किया जा रहा है। एक बार इसके ग्लोबल रोलआउट के बाद सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को ऑन किया जा सकेगा।

नहीं ले सकेंगे चैट स्क्रीनशॉट्स
वॉट्सऐप इस फीचर को भी टेस्ट कर रहा है जो फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का ही एक फंक्शन है। फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन ऑन करने पर यूजर चैट विंडो में स्क्रीनशॉट्स नहीं ले सकेंगे। वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.19.106 में यह फंक्शन देखने को मिला।

फ्रीक्वेंट मेसेज और फॉरवर्डिंग इनफो
Frequently Forwarded एक टैग होगा, जो उस मेसेज के साथ दिखाई देगा, जिसे 4 बार से ज्यादा फॉरवर्ड किया जा चुका होगा। वहीं, ‘फॉरवर्डिंग इन्फो’ का ऑप्शन यूजर्स को मेसेज इन्फो सेक्शन में नजर आएगा, जहां से यूजर्स जान पाएंगे कि कोई मेसेज कितनी बार फॉरवर्ड किया जा चुका है। हालांकि, यह जानकारी आपको तभी पता चलेगी, जब आप खुद इसे किसी को फॉरवर्ड करेंगे।

शेयर करें ऑडियो फाइल्स
वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.19.89 में स्पॉट हुआ यह फीचर एकसाथ कई ऑडियो फाइल्स शेयर करने का ऑप्शन देता है और यूजर्स एक के बाद एक कई ऑडियो फाइल्स सुन सकते हैं। ऐसे में एकसाथ 30 ऑडियो फाइल्स भेजी जा सकती हैं।

डार्क मोड
वॉट्सऐप पर यूजर्स को लंबे वक्स से डार्क मोड का इंतजार कर रहे हैं और अब लेटेस्ट बीटा अपडेट में यह फीचर दिखा है। इसमें ऐप पर डार्क मोड की मदद से बैटरी बैकअप भी बढ़ाया जा सकता है।

पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
वॉट्सऐप हाल ही में अपने ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर मोड लेकर आया है और इसे इंप्रूव किया जा रहा है। इसकी मदद से ऐप में आने वाले विडियोज को अलग विंडो में देखे जा सकेंगे और साथ ही साथ बाकियों से चैट भी किया जा सकेगा। यह फीचर यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और बाकी सर्विसेज को सपॉर्ट करता है।

लिंक्स ओपन करना होगा आसान
वॉट्सऐप अब इन ऐप ब्राउजर पर भी काम कर रहा है और इसके बाद जब यूजर्स ऐप पर आने वाले लिंक पर क्लिक करेंगे तो ऐप में ही पेज ओपन हो जाएगा। इस तरह किसी लिंक को ओपन करना भी आसान और सेफ होगा।

स्टिकर्स होंगे बेहतर
वॉट्सऐप पर एनिमेटेड स्टिकर्स और और GIF भेजना भी पहले से आसान हो जाएगा और इसे इंप्रूव किया जा रहा है। अब नए स्टिकर पैक भी ऐप पर ऐड किए जा रहे हैं। अगले अपडेट में नए इमोजी भी ऐड किए जा सकते हैं।

चैट छुपाना पहले से आसान
वॉट्सऐप एक और नया फीचर ऐड कर सकता है जिसकी मदद से यूजर्स कंट्रोल कर सकेंगे कि कौन सा चैट नया मेसेज आने पर अनआर्काइव होगा। फिलहाल कोई भी नया मेसेज आते ही चैट अनआर्काइव हो जाते हैं। ऐसे में चैट्स को हाइड करना आसान हो जाएगा।

फोटो फेक है या रियल चेक करें
वॉट्सऐप बहुत जल्द नया फीचर ला रहा है जो सीधे यूजर्स को कोई इमेज गूगल सर्च करने का ऑप्शन देगा। इस तरह फोटो फेक है या रियल इसका पता चंद क्लिक्स में ही लगाया जा सकेगा। फेक मेसेजेस से निपटने के लिए यह वॉट्सऐप का बड़ा स्टेप है।

भारतीय नौसेना ने INS Imphal किया लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने आखिरकार शनिवार को आईएनएस इंफाल को समुद्र में उतार ही दिया। यह गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर है और इसे भारत में ही डिजाइन किया व बनाया गया है। भारतीय नौसेना ने आईएनएस इंफाल (INS Imphal) को मुंबई के मंझगांव डॉक्स से पानी में उतारा।

इस युद्धपोत का वजन फिलहाल 3,037 टन है, लेकिन आने वाले दिनों में इस पोत को अत्याधुनिक हथियारों और ताकतवर ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइलों से लैस किया जाएगा। तब इसका वजन 7,300 टन तक पहुंच जाएगा।

2021 में नौसेना में होगा शामिल
आईएनएस इंफाल प्रॉजेक्ट 15 बी (Project 15B) के तहत बना तीसरा युद्धपोत है। इससे पहले दो युद्धपोत 2015 और 2016 में विशाखापत्तनम और मोरमुगाओ बंदरगाह पर समुद्र में उतारे गए थे। 2021 में इन तीनों युद्धपोतों को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा।

यह युद्धपोत जल्द ही आईएनएस दिल्ली, आईएनएस मुंबई, आईएनएस मैसूर, आईएनएस कोलकातास, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस चैन्ने की जमात में शामिल हो जाएगा। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल लांबा भी मौजूद थे।

आईएनएस इंफाल की खूबियां
1- इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17.4 मीटर है।
2- चार गैस टरबाइन से चलने वाला यह पोत 30 नॉट की गति से आगे बढ़ सकता है। इसके अलावा एक साथ इस पर दो हेलिकॉप्टरों को तैनाती हो सकती है।
3- इसके अलावा यह न सिर्फ गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त कर सकता है बल्कि उन्हें चकमा भी दे सकता है। भारतीय नौसेना के पास फिलहाल 140 युद्धपोत, 220 एयरक्राफ्ट हैं और 32 युद्धपोतों का अभी निर्माण चल रहा है।
4- आईएनएस इंफाल दुनिया के दूसरे देशों में निर्मित अपनी श्रेणी के युद्धपोतों को हर मामले में टक्कर देने में सक्षम है।

मार्च की GST बिक्री रिटर्न भरने की समय सीमा 23 अप्रैल तक बढ़ी

0

नई दिल्ली। सरकार ने कारोबारियों के लिए मार्च माह की संक्षिप्त बिक्री रिटर्न GSTR-3बी भरने की समय-सीमा तीन दिन बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दी है। जीएसटी पोर्टल ‘जीएसटी डॉट गाव डॉट इन’ के अनुसार मार्च 2019 की कर अवधि के लिए जीएसटी-3बी भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अप्रैल 2019 कर दी गई है।

अब तक मार्च के लिए संक्षिप्त बिक्री रिटर्न भरने की समय-सीमा 20 अप्रैल थी।एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के भागीदार रजत मोहन ने कहा,‘जीएसटीएन में तकनीकी खामियों के चलते कर रिटर्न भरने की समय-सीमा बार-बार बढ़ाई जाती है।’

उन्होंने कहा, ‘इसके साथ ही यह भी कहा कि कर रिटर्न भरने वालों को अंतिम तिथि में रिटर्न भरने की अपनी आदत को बदलना चाहिए। इससे सर्वर पर एक साथ बोझ पड़ता है और उसमें समस्या आती है।’

आयकर विभाग ने कार के टायर में छुपाकर रखे 2.3 करोड़ जब्त किए

बेंगलुरु।लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जहां रफ्तार पकड़ चुकी है वहीं राजनीतिक पार्टियों द्वारा तय सीमा तक ही धन का इस्तेमाल हो, ऐसा सुनिश्चित करने के लिए एजेंसियां मुस्तैद हो गई हैं। आए दिन अलग-अलग शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी में पैसे बरामद किए जा रहे हैं।

आयकर विभाग की मुस्तैदी देखते हुए लोग भी पैसे छुपाने के नए तरीके ढूंढने लगे हैं। इसी क्रम में बेंगलुरु में विभाग के अधिकारियों को जो देखने को मिला वह बेहद हैरान करने वाला था।दरअसल, आईटी विभाग की नजर एक कार पर पड़ी जो बेंगलुरु से शिमोगा जा रही थी।

विभाग के अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि पर कार को रोका और जब उसकी तलाशी ली गई तो वे हैरान रह गए। कार में उन्हें एक्स्ट्रा टायर मिला जिसमें भारी संख्या में कैश छुपाकर रखे गए थे। टायर में बड़ा छेदकर उससे 2.3 करोड़ रुपये निकाले गए जिसे विभाग ने जब्त कर लिया।

अभी तक कोटा डोरिया साड़ी समेत 344 उत्पादों को मिला GI tag

कोटा। देश में जीआई टैग पाने वाले उत्पादों में कोटा डोरिया साड़ी समेत 344 उत्पाद शामिल हो चुके हैं। सरकार ने इस साल हिमाचल प्रदेश के काला जीरा, छत्तीसगढ़ के जीराफूल और ओड़िशा की कंधमाल हल्दी सहित 14 उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) की पहचान रखने वाले उत्पादों का दर्जा दिया है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्घन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के अनुसार जिन अन्य उत्पादों को भौगोलिक पहचान मिली है, उनमें कर्नाटक की कुर्ग अरेबिका कॉफी, केरल के वायनाड की रोबस्टा कॉफी, आंध्र प्रदेश की अराकू वैली अरेबिका, कर्नाटक की सिरिसी सुपारी और हिमाचल का चूली तेल शामिल हैं। इसके पहले कोटा डोरिया साड़ी और बीकानेरी भुजिया को भी GI मिला हुआ है।

जीआई टैग के मायने
जीआई टैग किसी उत्पाद की खास गुणवत्ता या उसके अलग होने का भरोसा भी दिलाता है। दार्जिलिंग की चाय, तिरुपति का लड्डू, कांगड़ा की पेंटिंग, नागपुर का संतरा और कश्मीर का पश्मीना अन्य पंजीकृत जीआई दर्जे वाले उत्पाद हैं।

इस श्रेणी में आने के फायदे
‘एक बार खास भौगोलिक पहचान रखने वाले उत्पाद का दर्जा मिलने के बाद ऐसे उत्पादों के उत्पादकों को प्रीमियम कीमत मिलती है क्योंकि कोई अन्य उत्पादक उस नाम का इस्तेमाल करके सामान की मार्केटिंग नहीं कर सकता।’ किसी विशेष क्षेत्र से आने वाले कृषि, प्राकृतिक या फैक्ट्री में तैयार उत्पाद को जीआई का दर्जा दिया जाता है।

पहला टैग 2004 में
भारत में जीआई टैग पाने वाला पहला प्रोडक्ट दार्जीलिंग की चाय है, जिसे साल 2004 में यह विशेष पहचान मिली थी।

कोटा मंडी: कमजोर उठाव से धनिया और लहसुन में गिरावट

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को ऊँचे भावों पर समर्थन नहीं मिलने से लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया । कमजोर उठाव से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा । नये लहसुन की आवक12000 कट्टे की हुई। मंडी में कुल मिलाकर सवा लाख बोरी जिंस का कारोबार हुआ।

गेहूं मिल 1650 से 1715 लोकवान 1700 से 1850 पी डी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2801 पूसा 1 2500 से 2801 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3751सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 5201कलौजी 6500 से 10000 धनिया बादामी 5500 से6200 ईगल 6000 से 6601 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 2500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

5 रियर कैमरे वाला नोकिया 9 Pure View फोन इसी महीने होगा लॉन्च

नई दिल्ली। HMD Global ने फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में Nokia 9 PureView स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। 5 रियर कैमरे वाला यह दुनिया का पहला फोन है, जो इस महीने के अंत तक भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इसकी कीमत 46,999 रुपये रखी जाएगी। चलिए जानते हैं, भारत में जल्द ही दस्तक देने वाले इस फोन की सारी खूबियां…

12 मेगापिक्सल के 5 कैमरे वाला फोन
Nokia 9 PureView के बैक में 12-12 मेगापिक्सल के 5 कैमरे दिए गए हैं। इन पांच कैमरों में से 2 फुल कलर हैं। वहीं, 3 कैमरे मोनोक्रोम हैं, जो कि ब्लैक ऐंड वाइट फटॉग्राफी को बेहतर बनाएंगे। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में नेक्स्ट जेनरेशन Pro कैमरा ऐप भी दिया गया है।

बड़ी स्क्रीन और वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट
Nokia 9 PureView में 5.99 इंच का QHD+ pOLED नोकिया PureDisPlay है। यह स्मार्टफोन 6000 सीरीज एल्युमीनियम से बनाया गया है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन को IP67 रेटिंग दी गई है, जो कि इसे वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।

फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज
Nokia 9 PureView स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से पावर्ड है। इस स्मार्टफोन का केवल एक वेरियंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) है। फोन में 3,320 mAh की बैटरी है, जो कि फास्ट और QI वायरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। फोन में फेशियल अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 9.0 Pie आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में ड्यूल SIM सपॉर्ट दिया गया है।

Renault लाएगी HBC कोडनाम वाली नई कॉम्‍पैक्‍ट SUV

नई दिल्‍ली। Renault भारतीय बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाने के लिए नए सेगमेंट में कारें उतारने की तैयारी में है। कंपनी इस साल कॉम्‍पैक्‍ट एमपीवी (मल्‍टी परपज वीइकल) Triber लॉन्‍च करने वाली है। इसके बाद HBC कोडनाम वाली एक कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी भी भारत में लॉन्‍च करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है क‍ि रेनॉ की यह नई एसयूवी साल 2020 में लॉन्‍च की जाएगी। यह 4 मीटर से छोटी क्रॉसओवर एसयूवी होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्राइबर की तरह HBC एसयूवी भी कंपनी की छोटी कार क्विड वाले प्‍लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इससे यह साफ है क‍ि नई एसयूवी के ज्‍यादातर पार्ट्स देश में ही बनाए जाएंगे, जिससे कीमत के मामले में यह प्रतिद्वंद्वी कारों को कड़ी टक्‍कर देगी। यह एसयूवी कंपनी की आने वाली ट्राइबर एमपीवी और डस्‍टर एसयूवी के बीच के सेगमेंट में उतारी जाएगी।

जुलाई में लॉन्‍च होने वाली रेनॉ ट्राइबर और HBC कोडनाम वाली एसयूवी के अलावा कंपनी क्विड और डस्‍टर के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम कर रही है। दोनों फेसलिफ्ट कारें इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्‍च की जाएंगी। दो नई कारों और दो अपडेटेड वर्जन कारों से कंपनी 2022 तक भारत में अपनी बिक्री दोगुना करने की उम्‍मीद में है।

इस सेगमेंट में कड़ी टक्‍कर
बता दें क‍ि‍ देश में 4 मीटर से छोटी यानी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्‍त प्रतिस्‍पर्धा देखने को मिल रही है। इस साल इस सेगमेंट में महिंद्रा की नई एसयूवी एक्‍सयूवी300 लॉन्‍च हुई। मई में ह्यूंदै अपनी पहली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी वेन्‍यू लॉन्‍च करने वाली है। इसके अलावा मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सॉन, फोर्ड इकोस्‍पोर्ट और महिंद्रा टीयूवी300 जैसी एसयूवी पहले से इस सेगमेंट में हैं। इसी पॉप्‍युलैरिटी और बढ़ते मार्केट को देखते हुए अब रेनॉ भी इस सेगमेंट में आने वाली है।

Google Home डिवाइसेज को फ्री में मिलेगा यूट्यूब म्यूजिक

नई दिल्ली। गूगल की असिस्टेंट डिवाइस Google Home पहले ही कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज जैसे स्पॉटिफाइ, ऐपल म्यूजिक, ऐमजॉन म्यूजिक और यूट्यूब म्यूजिक को सपॉर्ट करता है और अब इसे यूट्यूब म्यूजिक फ्री में मिलने जा रहा है। गूगल ने अनाउंस किया है कि 18 अप्रैल से ही सभी गूगल होम स्मार्ट स्पीकर्स को यूट्यूब म्यूजिक सर्विस का फ्री वर्जन दिया जाएगा। साफ है कि यह सर्विस ऐड-सपॉर्टेड होगी और इससे म्यूजिक सुनने के दौरान ऐड्स भी सुनाई देंगे।

यूजर्स अब ऐड-सपॉर्टेड वर्जन पर मनचाहा म्यूजिक सुन सकते हैं और इसके लिए उन्हें गूगल होम ऐप के ‘सेटिंग्स’ मेन्यू में ‘म्यूजिक’ में जाना होगा। इसके बाद डिफॉल्ट म्यूजिक सर्विस के तौर पर यूट्यूब म्यूजिक को सेलेक्ट करना होगा। बता दें, यूट्यूब की म्यूजिक सर्विस ने भारत में लॉन्च के पहले हफ्ते में ही 30 लाख डाउनलोड्स क्रॉस कर लिए। मार्च में लॉन्च इस ऐप के अब 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स हो चुके हैं।

गूगल की ओर से यह सरप्राइज लॉन्च किया गया था और यूट्यूब ने भारत में यूट्यूब म्यूजिक को कंपनी की पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस यूट्यूब प्रीमियम के साथ मार्च में लॉन्च किया था। यूट्यूब की ओर से यह लॉन्च म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पॉटिफाइ के भारत में लॉन्च होने के बाद किया गया था। भारत में यूट्यूब म्यूजिक ने स्पॉटिफाइ को तो टक्कर दी है, पहले से मौजूद Gaana और JioSaavn को भी यूट्यूब म्यूजिक से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बता दें, भारत में काफी सस्ते मोबाइल डेटा और किफायती स्मार्टफोनों से यूट्यूब को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। अमेरिका को पछाड़कर भारत अब यूट्यूब का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ रहा बाजार बन गया है। लर्निंग और एजुकेशन, म्यूजिक, हेल्थ और कूकिंग जैसे विविध विषयों पर स्थानीय भाषाओं में सामग्री से यूट्यूब का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इसी तरह यूट्यूब म्यूजिक के लिए भी कंपनी बड़ा यूजरबेस भारत में तलाश रही है।