Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4869

मालदीव वकेशन में बेटी आराध्या के साथ ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या की मस्ती

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने इस बार अपनी ऐनिवर्सरी मालदीव में मनाई है। शादी के 11 साल पूरे कर चुके इस कपल ने इस दौरान काफी इंजॉय किया जिसका सबूत तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

काला चश्मा और हाई बन बनाई ऐश्वर्या इस तस्वीर में भी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। वहीं आराध्या उनकी बाहों में दिखाई दी। इस तस्वीर के साथ अभिषेक ने लिखा, ‘My Girls’।

चांद की रोशनी में खूबसूरत ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय यूं तो हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन इस तस्वीर में वह गजब की लग रही हैं। ब्लू कलर का डीप वी नेक गाउन पहनी ऐश्वर्या के चेहरे पर पड़ती रोशनी और पीछे आसमान में चमकता चांद इस फोटो को पेंटिंग जैसा लुक दे रहा था।


परफेक्ट कपल फोटो
यूं तो हमेशा ऐश्वर्या या अभिषेक ही आराध्या की तस्वीर लेते हैं, लेकिन ऐनिवर्सरी जैसे मौके पर नन्ही आराध्या ने अपने पैरंट्स का परफेक्ट फोटो क्लिक किया। इसमें अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है।

इस फोटो को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, ‘लव’।

PM मोदी ने पाक को चेताया, दिवाली के लिए नहीं रखा हमने परमाणु बम

0

बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की तरह भारत अब पाकिस्तान की न्यूक्लिअर की धमकी से नहीं डरता है। राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क को चेतावनी देते हुए कहा कि हमने परमाणु बम को दिवाली के लिए नहीं रखा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को बाड़मेर में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया। वरना आए दिन पाकिस्तान परमाणु बम की धमकी देता था। वे कहते थे कि हमारे पास न्यूक्लिअर बटन है। तो भारत के पास क्या है भाई? ये परमाणु बम हमने दिवाली के लिए रखा हुआ है क्या?’ उन्होंने कहा कि हमने घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा। चोट वहां लगी और दर्द यहां हुआ।

पीएम ने कहा, ‘आज का भारत बिना युद्ध के पाकिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर आतंकियों को ढेर कर रहा है। हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया। श्रीलंका में आज ही आत्मघाती हमला हुआ है। पाकिस्तान को मिली खुली छूट के कारण देश में आतंकी हमले आम बात थी। आपके वोट के कारण ये आतंकवादी अटैक कम हुआ है। हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी।

उसे कटोरा लेकर दुनियाभर में घूमने के लिए मजबूर कर दिया। हमारी सरकार के दौरान ही भारत दुनिया की उन शक्तियों में शामिल हुआ जिनके पास जल, थल, नभ, तीनों जगहों से न्यूक्लियर हमला करने की क्षमता है। हाल में तो एक बहुत बड़ा काम किया गया है, अंतरिक्ष में भी हमारे संसाधनों को बचाने की क्षमता हमने हासिल की है।’

1971 की जंग और शिमला समझौते का जिक्र कर कहा- …उस वक्त मोदी होता तो?
प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि मोदी को सेना के शौर्य की बात नहीं करनी चाहिए, तो क्या मैं भजन करने आया हूं।

1971 की लड़ाई में हमारे सैनिकों के शौर्य के कारण पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा हमारे कब्जे में था। 90 हजार पाकिस्तानी सैनिक हमारे पास थे, लेकिन उसके बाद शिमला में क्या हुआ, सरकार ने टेबल पर सब गंवा दिया जो जवान जीतकर लाए थे। तब 90 हजार सैनिक भी वापस कर दिए और सारी जमीन भी। वो सुनहरा मौका था जम्मू कश्मीर की समस्या को हल करने का, घुसपैठ की समस्या को हल करने का, लेकिन कांग्रेस ने मौका गंवा दिया।’

कांग्रेस ने सिर्फ परिवार के लिए बनाए स्मारक और समाधियां
पीएम ने कहा, ‘वर्षों से नेशनल वॉर मेमोरियर की मांग हो रही थी, कांग्रेस ने अपने परिवार के लिए स्मारक बनाए. परिवार के लिए समाधियां बनाईं, लेकिन देश के जवानों के बलिदान को याद करने के लिए कोई राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया।

आपके चौकीदार ने दिल्ली में आन, बान, शान के साथ आजादी के बाद से अब तक शहीद हुए सैनिकों का स्मारक बना दिया। कांग्रेस और उसके साथियों में सेना के जवानों के प्रति सोच ही अलग है। कर्नाटक में जो सरकार बनी है वो कांग्रेस के कारण ही चल रही है। वहां के मुख्यमंत्री ने कहा है कि है जिन लड़कों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है वो ही सेना में जाते हैं।’

उन्होंने नए वोटर्स से अपील करते हुए कहा, ‘इस चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे साथियों से मैं कहना चाहता हूं कि नया भारत बनाना आपकी जिम्मेदारी है। यह आपके मिजाज वाला भारत होगा, जैसा भारत आप 21वीं सदी में देखना चाहते हैं, वो आप नए मतदाताओं के वोट से ही बनेगा। जो 21वीं सदी में पैदा हुआ है, वो वोट 21वीं सदी के लिए करता है।

‘ड्रीम गर्ल’ में अन्‍नू कपूर के साथ दिखेंगे आयुष्‍मान खुराना

बीते 20 अप्रैल को फिल्‍म ‘विकी डोनर’ की रिलीज की 7वीं एनिवर्सिरी थी। फिल्‍म 2012 में रिलीज हुई थी जिससे ऐक्‍टर आयुष्‍मान खुराना और ऐक्‍ट्रेस यामी गौतम ने बॉलिवुड डेब्‍यू किया था। फिल्‍म में अन्‍नू कपूर ने डॉ. चड्ढा का रोल प्‍ले किया था जिसके लिए उन्‍हें बेस्‍ट सपॉर्टिंग ऐक्‍टर का नैशनल फिल्‍म अवॉर्ड मिला था।

फिल्‍म को कुल तीन नैशनल अवॉर्ड मिले थे। फिल्‍म को क्रिटिक्‍स के साथ-साथ दर्शकों ने भी काफी सराहा था। अब एक बार फिर आयुष्‍मान और अन्‍नू कपूर एकसाथ पर्दे पर रंग जमाने को तैयार हैं। दोनों साथ में आने वाली फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ में दिखेंगे।

आयुष्‍मान ने ट्विटर पर अन्‍नू कपूर के साथ सेट की तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘जिस दिन विकी डोनर को 7 साल पूरे हुए, उसी दिन हमने साथ में ड्रीमगर्ल के लिए शॉट दिया जहां अन्‍नू कपूर सर मेरे पिता का किरदार निभा रहे हैं।’

बता दें, ड्रीम गर्ल का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर पिछले साल रिलीज किया गया था जिसमें आयुष्‍मान साड़ी में नजर आ रहे थे। फिल्‍म में लीड ऐक्‍ट्रेस के रूप में नुसरत भरूचा दिखेंगी। फिल्‍म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

टाटा लॉन्च करेगी 15 लाख से कम कीमत की 4 इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली। टाटा की टियागो और टिगोर के अलावा कंपनी अल्ट्रॉज और H2X के इलेक्ट्रिक वेरियंट भी लॉन्च करेगी। इन चारों कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने के बाद कंपनी टाटा का इलेक्ट्रिक कारों का पोर्टफोलियो सबसे बड़ा हो जाएगा। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी काफी समय से अल्ट्रॉज के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है।

अब कंपनी H2X का भी इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। H2X अल्ट्रॉज के साथ अल्फा प्लेटफॉर्म शेयर करती है। टियागो और टिगोर के साथ ये दोनों कार भी इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च की जाएंगी। कंपनी के प्लान्स के बारे में बात करते हुए CEO गुएंटर बटशेक ने कहा, ‘हमने यह सुनिश्चित किया है कि अल्फा और ओमेगा दोनों ही प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल भविष्य में इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए किया जाएगा।

टिगोर और टिगोर ईवी की हाइर रेंज पर काम करने से पहले हम अल्फा आर्किटेक्चर पर हम दो ईलेक्ट्रिक वीइकल्स पेश करेंगे।’ टाटा की टियागो के इलेक्ट्रिक वर्जन की टक्कर मारुति की वैगन आर के इलेक्ट्रिक वर्जन से होगी। बात करें अगर अल्ट्रॉज ईवी की यह कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक है।

वहीं H2X की ईवी कंपनी की पहली एसयूवी/क्रॉसओवर होगी जिसे इलेक्ट्रिक पावरप्लांट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसकी टक्कर मार्केट में महिंद्रा ई-केयूवी 100 से होगी। कंपनी के CEO के मुताबिक टाटा ऐसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन्स पर काम कर रही है जो 200-230 किमी की रेंज सिंगल चार्ज पर देंगे। इससे पर्याप्त ड्राइविंग रेंज और अफोर्डिबिलिटी का अच्छा मिक्सचर कस्टमर्स को मिलेगा।

कंपनी अपने आने वाले इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए कनेक्टेड वीइकल्स सोल्यूशंस पर भी काम कर रही है। इन चार मॉडल्स के अलावा कंपनी अल्फा और ओमेगा प्लेटफॉर्म्स पर और इलेक्ट्रिक वीइकल्स पेश कर सकती है। टियागो, टिगोर, अल्ट्रॉज और H2X के इलेक्ट्रिक वेरियंट की कीमत 15 लाख से कम होगी।

अब Toyota लॉन्च करेगी पेट्रोल इंजन के साथ मारुति की बलेनो

नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी टोयोटा और मारुति सुजुकी टेक्नॉलजी और कार के एक्सचेंज के लिए हाथ मिलाए थे। इस डील के तहत टोयोटा मारुति की चार कोरों को मैन्युफैक्चर करेगी। इन चार कारों में बलेनो, ब्रेजा, सियाज और इर्टिगा शामिल हैं। ये चारों कार न केवल टोयोटा मैन्युफैक्चर करेगी बल्कि इन्हें टोयोटा के लोगो के साथ सेल भी किया जाएगा।

टोयोटा के बैज के साथ डीलरशिप्स पर ये मॉडल्स मिलेंगे। ये कार टोयोटा के लोगो के साथ एक्सपोर्ट की जाएंगी। बलेनो के बाद बाकी के 3 मॉडल्स भी आने वाले समय में टोयोटा की ब्रैंडिंग के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

मारुति की बलेनो से ज्यादा होगी कीमत
इस डील के तहत टोयोटा सबसे पहले बलेनो लॉन्च करेगा। टोयोटा बलेनो को A11 कोडनेम दिया गया है। इसे इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। टोयोटा की बलेनो जीटा और अल्फा वेरियंट्स में लॉन्च होगी। ये दोनों वेरियंट्स मैनुअल 5 स्पीड और CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लॉन्च होंगी।

मारुति की बलेनो के जीटा मैनुअल वेरियंट की शुरुआती कीमत 6.92 लाख है। वहीं अल्फा मैनुअल वेरियंट की कीमत 7.55 लाख है। वहीं CVT वेरियंट की कीमत 8.24 लाख और 8.87 लाख है। टोयोटा की बलेनो की कीमत और ज्यादा हो सकती है। 30 अप्रैल से बलेनो की टेस्ट ड्राइव शुरू हो जाएगी।

डिजाइन में बदलाव
टोयोटा की बलेनो की डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। हालांकि फीचर्स अल्फा और जीटा दोनों वेरियंट्स के पहले जैसे ही रहेंगे। इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मौजूदा बलेनो में अलॉय वील्ज, कलर एमआईडी, नया स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन के माध्यम से नेविगेशन, स्मार्टप्ले स्टूडियो ऐप से रिमोट कंट्रोल, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग वील के लिए टेलेस्कोपिक अजस्टमेंट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्रंट फॉग लैम्प्स और ऑटो-डिमिंग इंटीरियर मिरर फीचर्स मौजूद हैं।

मौजूदा बलेनो के टॉप वेरियंट में एलईडी DRL के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, प्रीमियम एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स, पडल लैम्प्स, UV-कट ग्लास, स्टीयरिंग पर लेदर फिनिश, वॉइस कमांड्स, स्मार्टप्ले ऐप के माध्यम से रिमोट कंट्रोल, फॉलो-मी-होम लैम्प्स, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस महीने से बदल गए रेलवे के यह दो नियम, जानिए क्या

0

नई दिल्ली। भारतीय रेल अपने करोड़ों यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए-नए बदलाव करता रहता है। 1 अप्रैल 2019 से रेलवे ने दो प्रमुख बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद करोड़ों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही ट्रेन छूटने से होने वाले नुकसान जैसी समस्या से भी निजात मिल जाएगा।

पहला बदलाव
कनेक्टिंग यात्रा करने वालों को भारतीय रेलवे को रेलने ने एक बड़ा तोहफा दिया है। नए नियम के अनुसार, कनेक्टिंग यात्रा के लिए 2 टिकट बुक कराने वाले यात्री अपने पीएनआर को कनेक्ट करा सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि एक ट्रेन के लेट होने पर दूसरी ट्रेन छूटने की स्थिति में यात्री को एक टिकट का पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रेलवे ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों के अनुसार, दोनों टिकटों में यात्री की सारी जानकारी एक समान होनी चाहिए। इसके अलावा पहली टिकट का गंतव्य और दूसरी टिकट का प्रारंभ स्टेशन एक समान होना चाहिए।

दूसरा बदलाव
इसके तहत भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस सुविधा के तहत रेल यात्री ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यानी आप चार्ट बनने से पहले अपना स्टेशन बदल सकेंगे। इस नए नियम का फायदा जनरल कोटे के तहत रिजर्वेशन कराने वालों के साथ तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक कराने वालों को भी मिलेगा।

जिन यात्रियों के पास टिकट की हार्ड कॉपी है उन्हें ओरिजनेटिंग स्टेशन (जहां से ट्रेन चलना शुरू होती है) पर लिखित में आवेदन करना होगा। जिन यात्रियों के पास ई-टिकट है वे IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पहला चार्ट तैयार होने से पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन आसानी से चेंज कर सकते हैं।

इसके अलावा जो यात्री इन दोनों में से कोई भी तरीका नहीं अपना सकते, वे रेलवे को 139 नंबर पर कॉल करके बोर्डिंग स्टेशन बदलने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, यह फोन भी ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले करना होगा। इसके लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा।

अंबानी की नजर Jet Airways पर, पार लगा सकते हैं डूबती नैया

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की नजरें जेट एयरवेज पर हैं। कंपनी ने बुधवार को अपने ऑपरेशंस अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं। कंपनी लंबे समय से घाटे में जा रही है और उसे विमानों का परिचालन जारी रखने के लिए हजारों करोड़ रुपए की जरूरत है। ऐसे में मुकेश अंबानी जेट की डूबती नैया पार लगा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी जेट में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। जेट के साथ-साथ अंबानी Air India में भी निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Industries ltd. एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) के जरिए जेट में हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। हालांकि, अभी उनकी कंपनी ने इसके लिए जेट एयरवेज के पास एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) नहीं जमा किया है।

फिलहाल जेट एयरवेज में एतिहाद की हिस्सेदारी 24 फीसदी है। कंपनी ने जेट को खरीदने के लिए EoI भी जमा किया है। ऐसी संभावना है कि मुकेश अंबानी एतिहाद के जरिए जेट में निवेश करके उसे राहत पहुंचा सकते हैं। ऐसे में एतिहाद की हिस्सेदारी जेट एयरवेज में 49 फीसदी हो जाएगी।

एयर इंडिया में भी है अंबानी का इंटरेस्ट
जेट एयरवेज के साथ-साथ मुकेश अंबानी कर्ज में डूबी एयर इंडिया को भी संकट से उबारने में रुचि दिखा रहे हैं। जेट और एयर इंडिया दोनों ने पिछले वित्त वर्ष में तगड़ा घाटा झेला और दाेनों का टोटल मार्केट शेयर 25 फीसदी से भी कम रह गया है। 25 साल तक हवाई सेवा देने के बाद जेट एयरवेज को फंड की कमी के चलते बुधवार को अपने ऑपरेशंस अस्थायी तौर पर बंद करने पड़े।

आसान होगा हिस्सेदारी लेना
एविएशन फील्ड में FDI के नियमों की बात करें तो 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने में एतिहाद को किसी परमिशन की जरूरत नहीं होगी। सिविल एविएशन में FDI के नियमों के मुताबिक NRI ऑटोमैटिक रूट के जरिए एयरलाइंस में 100 फीसदी तक का हिस्सेदारी ले सकते हैं।

कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजारों में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव का रुख जारी रहने के आसार हैं। इसका कारण है कि निवेशक अप्रैल-मई के वायदा और विकल्प खंड में अपनी स्थिति तय करेंगे। जबकि अप्रैल की एफएंडओ (वायदा-विकल्प) निविदा की समाप्ति गुरुवार (25 अप्रैल) को हो रही है।

इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) व घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, घरेलू व वैश्विक बाजारों के व्यापक आर्थिक आंकड़े, प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे, डॉलर के खिलाफ रुपए चाल व कच्चे तेल की कीमतों के प्रदर्शन का भी घरेलू शेयर बाजारों पर असर होगा।

यूरोपीय शेयर बाजार सोमवार (22 अप्रैल) को ईस्टर की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे। अगले सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, उनमें एसीसी अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे मंगलवार (23 अप्रैल) को जारी करेगी।

भारती इंफ्राटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे बुधवार (24 अप्रैल) को जारी करेंगे। मारुति सुजुकी इंडिया जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे गुरुवार (25 अप्रैल) को जारी करेगी।

25 अप्रैल को ब्याज दरों की घोषणा करेगा बैंक ऑफ जापान
एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और यस बैंक जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे शुक्रवार (26 अप्रैल) को जारी करेंगे। राजनीतिक मोर्चे पर, आम चुनाव सात चरणों में चल रहा है, जिसकी शुरुआत 11 अप्रैल को हुई और 19 मई तक चलेगी।

वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी और नतीजे भी इसी दिन जारी किए जाएंगे। वैश्विक मोर्चे पर, बैंक ऑफ जापान और बैंक ऑफ कनाडा की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक गुरुवार (25 अप्रैल) को होगी और ब्याज दरों को लेकर नीतिगत घोषणा इसी दिन की जाएगी।

नया सत्र शुरू होने के बाद भी नहीं छप पाईं NCERT की कई किताबें

नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की किताबों की धीमी गति से छपाई होने के चलते छात्रों के पढ़ाई को प्रभावित किया है। खासकर, 10वीं और 12 के छात्र जिनका 2019-20 का शैक्षणिक सत्र का चौथा सप्ताह आ गया है लेकिन छात्र अभी भी किताबों का इंतजार कर रहे हैं।

एनसीईआरटी को लगभग छह करोड़ किताबों को छापना है। 15 मार्च तक सभी किताबों का छपना था लेकिन अभी केवल 25 फीसदी ही किताबें छप कर गोदाम में तक पहुंची हैं। आंकड़े बहुत ही चितांजनक हैं, क्योंकि 10वीं की गणित की 88 फीसदी किताबों की छपाई महीने के पहले सप्ताह तक नहीं हुई थी। वहीं, 12वीं की अकाउंटेसी की दूसरी और तीसरी किताब की एक भी प्रति नहीं छपी थी। उधर, 12वीं की भौतिकी की पहली और दूसरी की 10 से 15 फीसदी किताबें ही छपी थीं।

आपूर्ति की कमी के चलते पुरानी किताबों का वितरण
इस बार की किताबों में काफी बदलाव किया गया है। नई किताबों के कई चैप्टर को हटा दिया गया है और कई में बदलाव किया गया है। एनसीईआरटी ने पहली बार किताबों में क्यूआर कोड की व्यवस्था की है, ताकि छात्र पढ़ाई का ऑनलाइन मैटेरियल पा सके।

की मानें तो एनसीईआरटी ने किताबों की धीमी छपाई के चलते पुरानी किताबों का वितरण कर दिया है। पुरानी किताबों का वितरण समस्या खड़ी करेगा, क्योंकि एक ही क्लास में छात्र अलग-अलग किताबों को पढ़ेंगे। एनसीईआरटी इस महीने के पहले सप्ताह तक कक्षाओं में 103 किताबों में एक भी किताब उपलब्ध नहीं करा सका।

वहीं, हिंदी और उर्दू माध्यम की किताबों की हालत और भी बदतर है। इतिहासकार अर्जुन देव ने कहा कि किताबों के न मिलन के चलते उन्हें कई परिचितों के फोन कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार एनसीईआरटी की किताबों को छापने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ एनसीईआरटी छात्रों को किताबें नहीं दे पा रही है।

स्कूलों ने सीबीएसई से कहा कि बिना किसी देरी के एनसीईआरटी की किताबों का वितरण सुनिश्चित करना चाहिए। एनसीईआरटी के अधिकारी ने बताया कि प्रकाशन के विभाग के हेड किताबों के छपाई में लगे थे, वह पुस्तक मेले में भाग लेने एक सप्ताह के लिए विदेश जा रहे हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि किताबों की कमी को लेकर एक पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा है कि कुल छह करोड़ किताबों में से केवल एक-चौथाई किताबों की छपाई हुई है। छपी हुईं प्रतियों को केवल दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध कराया गया है।

मौजूद पत्र में इस बात का उल्लेख है कि पुरानी किताबों की आपूर्ति की जा रही है और किताबों के वितरण पर वेब पोर्टल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। एनसीईआरटी के प्रकाशन विभाग के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रिंटिंग पेपर की खरीद में समस्या एक कारण हो सकता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को जांच करवानी चाहिए कि कोई और समस्या तो नहीं है।

एनसीईआरटी के प्रकाशन विभाग के पूर्व प्रमुख पी राजा कुमार के अनुसार, पेपर की खरीद और किताबों में संशोधन के कारण देरी हो सकती है। पहले हम बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए किताबों की छपाई को प्राथमिकता देते थे।

सेमसंग गैलेक्सी A10 की बिक्री आज से शुरू, जानें कीमत और खूबियां

नई दिल्ली। भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A10 स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध है। बड़ी स्क्रीन, ऐंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट और दमदार बैटरी जैसी कई खूबियों वाले इस स्मार्टफोन को आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। जानें इसके सारे फीचर्स और खूबियां…

Samsung Galaxy A10 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी A10 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720X1520 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7884 SoC प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 3400mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

बात की जाए कैमरे की तो F 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फेस रिकग्निशन टेक्नॉलजी सपॉर्ट करता है। यानी इस फोन को आप चेहरे के जरिए भी अनलॉक कर सकते हैं। सैमसंग ने इस साल मिड रेंज सेगमेंट में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। बाजार में कंपनी के नए Galaxy A10 का मुकाबला रियलमी और शाओमी के स्मार्टफोन के साथ होगा।

कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी A10 की कीमत 8,490 रुपये रखी गई है। यह रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। आज से ही यह ऑफलाइन और ऑनलाइन (ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, सैमसंग डॉट कॉम) बिक्री के लिए उपलब्ध है।