Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4868

मर्सिडीज बेंज GLS न्यूयॉर्क ऑटो शो में लॉन्च, जानिए खास फीचर्स

नई दिल्ली।जर्मन कार निर्माता मर्सेडीज-बेंज ने अपनी थर्ड जेनरेशन जीएलएस एसयूवी से न्यू यॉर्क ऑटो शो 2019 में पर्दा उठाया है। यह 7 सीटर एसयूवी कई चेंजेंस और नए फीचर्स के साथ आई है, साथ ही इसमें मर्सेडीज-बेंज का लेटेस्ट जेनरेशन ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है। इसका प्रोडक्शन अलाबामा, यूएसए में शुरू हो गया है और इसके मार्केट में सेल के लिए आने की उम्मीद 2019 के अंत तक की जा रही है।

थर्ड जेनरेशन जीएलएस को क्रोम-फिनिश्ड ऑक्टागोनल ग्रिल, साइड एयर वेंट्स, क्रोम-प्लेटेड अंडर गार्ड और दो पावर डोम्स वाला लॉन्ग बोनट दिया गया है। इसमें स्मोक्ड हेडलैंप, एलईडी टेललैंप्स, अजस्टेबल एलईडी हेडलाइट्स, टिंटेड पावर विंडोज, फॉग लाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, वॉशर्स और रियर विंडो के लिए डीफॉगर दिए गए हैं। 3,075mm वाले वीलबेस के साथ इसमें ट्यूबलेस वील्स दिए गए हैं।

प्रीमियम एसयूवी में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप सिडैन एस-क्लास की तरह प्लश इंटीरियर दिया है। साथ ही इस मॉडल में हर तरह के रास्तों पर चलने की क्षमताएं पहले की तरह ही मौजूद है। कंपनी ने कहा, ‘जीएलएस को एसयूवी की श्रेणी में एस-क्लास कहा जा सकता है। यह अपनी क्लास में बेहतरीन लग्जरी, परफॉर्मेंस और सेफ्टी के साथ आती है। इस गाड़ी का इस्तेमाल रोजाना के तौर पर भी किया जा सकता है और बेहतरीन परफॉर्मेंस के मौके पर भी यह आपको मायूस नहीं करेगी।’

एसयूवी में इसमें हीटेड इंटीरियर और पैडल शिफ्टर्स के साथ मल्टीफंक्शनल लेदर स्टीयरिंग वील दिया गया है। इस गाड़ी में 12.3-इंच के 2 हाई डेफिनिशन स्क्रीन पीछे और नई डिजाइन का कलर डिस्प्ले वाला इन्स्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन छह और आठ सिलेंडर्स के साथ आता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एबीएस+ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा और छह एयरबैग्स के अलावा चाइल्ड लॉक भी दिए गए हैं। यह स्पेशल कार-वॉश फीचर के साथ आती है।

Realme ने भारत में लांच किये दो नए स्मार्टफोन, जानिये कीमत व फीचर

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी रियलमी ने सोमवार को भारत में अपने 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Realme 3 Pro और Realme C2 लॉन्च किए हैं। Realme 3 Pro को दो वेरियंट (4GB रैम+64GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज) में लॉन्च किया गया है।

4GB रैम+64GB स्टोरेज वाले Realme 3 Pro की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। Realme 3 Pro फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा।

वहीं, Realme C2 दो वेरियंट (2GB रैम+16GB स्टोरेज और 3GB रैम+32GB स्टोरेज) में लॉन्च किया गया है। 2GB रैम+16GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 3GB रैम+32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है।

Realme 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Realme 3 Pro में 2340X1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8% है। स्क्रीन प्रटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर चलेगा। यह स्मार्टफोन पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा और इस फोन के बैक में Redmi Note 7 Pro की तरह ग्रेडिएंट कलर होंगे।

इस स्मार्टफोन में 4,045 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स फोन में 7 घंटे PUBG खेल सकेंगे और 9.5 घंटे YouTube विडियो देख सकेंगे। इसके अलावा, फोन में 18.3 घंटे वेब ब्राउजिंग कर सकेंगे। फोन VOOC 3.0 चार्जिंग के साथ आएगा। Realme 3 Pro स्मार्टफोन में GameBoost 2.0 और TouchBoost होंगे। TouchBoost टच कंट्रोल को बेहतर बनाता है।

Realme 3 Pro के कैमरे
Realme 3 Pro में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन के बैक में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। Realme 3 Pro अल्ट्रा HD मोड के साथ आता है जिससे यूजर्स 64MP रेजॉलूशन पर फोटो और विडियो शूट कर सकेंगे।

Realme C2 के फीचर
Realme C2 में 6.1 इंच की HD+ ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन दो वेरियंट (2GB रैम+16GB स्टोरेज और 3GB रैम+32GB स्टोरेज) में पेश किया गया है। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 3GB रैम+32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये होगी।

फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है जो AI फेशियल अनलॉक फीचर के साथ आता है। फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। Realme C2 की पहली सेल 15 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और Realme.com पर होगी।

आपने भी नकद में खरीदी कार और जमीन, तो आ सकता है आयकर का नोटिस

नई दिल्ली। यदि आपने बीते कुछ समय में नकद लेनदेन के जरिए कार, ज्वैलरी या जमीन खरीदी है तो सावधान हो जाएं, आयकर विभाग आपसे नकदी के बारे में पूछताछ कर सकता है। दरअसल, 12 लाख करोड़ का राजस्व जुटाने के लक्ष्य से पिछड़े इनकम टैक्स विभाग ने नकद लेनदेन करने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बनाई है।

अस्पताल के बिल नकद भुगतान पर भी कार्रवाई
आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आयकर विभाग वित्त वर्ष 2018-18 में 12 लाख करोड़ का राजस्व जुटाने के लक्ष्य से चूक गया है। ऐसे में विभाग ने सभी कर आकलन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो भी करदाता नकद लेनदेन के जरिए जमीन, ज्वैलरी और कार जैसे लग्जरी आइटम या फिर अस्पताल के बिल का भुगतान करते हैं तो उन पर पैनल्टी लगाई जाए।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक जमीन खरीदने के करीब 27 हजार ऐसे मामले पकड़ में आए जिनमें आयकर कानूनों का उल्लंघन कर नकद लेनदेन किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हमें जल्द ही 5,500 करोड़ रुपए वसूलने की आवश्यकता है।

लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 185 अंक लुढ़का, जेट एयरवेज 13% टूटा

नई दिल्ली। जेट संकट और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आने से पहले निवेशकों में छाई मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार 22 अप्रैल 2019 को लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 120 अंकों की गिरावट के साथ 39,040 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 11,678 अंकों पर खुला। सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 185 अंकों की गिरावट के साथ 38,954 अंकों पर और निफ्टी 64 अंकों की गिरावट के साथ 11,688 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
शु
रुआती कारोबार में सेंसेक्स में मिडकैप-स्मॉलकैप सेक्टर के शेयरों समेत सभी प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली का माहौल बना हुआ है। इस कारण सभी सेक्टर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स में केवल आईटी और टेक कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। नकदी संकट के कारण ऑपरेशन से बाहर चल रही जेट एयरवेज के शेयर सुबह 9.32 बजे 13 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में भी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में सिनर्जी, केपीआर मिल्स, आईनॉक्स विंड, महिंद्रा लाइफस्पेश डवलपर्स लिमिटेड और जीएचसीएल लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल और विप्रो में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में जेट एयरवेज, हिंन्दुस्तान पेट्रोलियम, आरकॉम, डीएचएफएल और रिलायंस कैपिटल में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, यस बैंक, हिंडाल्को, वीईडीएल और इंड्सइंड बैंक में मंदी का माहौल है।

चार्ज करो और प्रेस करो, Xiaomi ने लॉन्च किया कॉर्डलेस स्टीम आयरन

नई दिल्ली। Xiaomi को दुनियाभर में स्मार्टफोन, स्मार्ट एलईडी टीवी के साथ ही इनसे जुड़े गैजेट्स और ऐक्सेसरीज बनाने वाली एक कंपनी के रूप में जाना जाता है। हालांकि अब शाओमी खुद को केवल यहां तक सीमित नहीं रखना चाहती। शाओमी अपने प्रॉडक्ट्स की रेंज को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

हाल ही में शाओमी ने Mi Men Sports Shoe को लॉन्च किया है। इसके अलावा भी शाओमी ने बीते कुछ महीनों में लगेज बैग, फिटनेस बैंड, एयर प्योरिफायर, पलूशन मास्क जैसे कई और प्रॉडक्टस को लॉन्च किया है। नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब Xiaomi Lofans Cordless Steam Iron लॉन्च किया है।

शाओमी का यह स्टीम आयरन अडजस्टेबल गियर, कॉर्डलेस चार्जिंग स्टैंड और एक स्विच के साथ आता है जिसकी मदद से इसे एक वायरलेस आयरन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्टीम आयरन 2000 वॉट का पावर कन्ज्यूम करता है। अलग-अलग फैब्रिक के कपड़ों को आयरन करने के लिए इसमें तीन मोड हाई-स्पीड, लो-स्पीड और ड्राई मोड दिए गए हैं। इसमें 280 एमएल का वॉटरटैंक दिया गया है जो इस बात को पक्का करता है कि यूजर्स एक बार में अधिक से अधिक कपड़ों को आयरन कर पाएं।

आयरन को चार्ज करने के लिए अलग से एक चार्जिंग स्टैंड दिया गया है। चार्ज होने पर यूजर्स इसमें दिए गए एक बटन को प्रेस कर आयरन को चार्जिंग स्टैंड से अलग कर सकते हैं। आयरन की हीट 2 मिनट तक बरकरार रहती है और दोबारा इसे तेज स्टीम फ्लो की मदद से केवल 35 सेकंड में रीहीट किया जा सकता है। शाओमी लोफन्स कॉर्डलेस स्टीम आयरन में ऐल्युमीनियम फ्रेम और डाइकास्ट सिरेमिक ग्लेज का इस्तेमाल किया गया है जो इसे काफी मजबूत बनाता है।

यह आयरन 200 °C तक गर्म हो सकता है। हाई-टेंपरेचर से कपड़ों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए शाओमी ने इसमें नेगेटिव आयन की कोटिंग दी है। आयरन के डिजाइन को काफी स्लीक रखा गया है जिससे कि यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में आसानी हो। बिना वायर के काम करने वाले इस आयरन की एक और खासियत है कि यह कपड़ों को बैक्टीरिया से भी बचाता है।

कीमत की बात करें तो शाओमी ने इसे चीन में 199 युआन ( करीब 2,060 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया है। शाओमी ने इस स्टीम आयरन को अभी केवल चीन में ही लॉन्च किया है और उम्मीद है कि इसे भारत में भी जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

‘छपाक’: दीपिका पादुकोण और विक्रांत का किस विडियो वायरल

दीपिका पादुकोण इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में बिजी हैं। मूवी में विक्रांत मेसी मेल लीड का रोल निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान के कुछ विडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन विडियोज में दीपिका और विक्रांत किस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल विडियोज में से एक में विक्रांत और दीपिका एक बिल्डिंग की छत पर रोमांटिक सीन शूट करते दिखाई दे रहे हैं। पहले विक्रांत दीपिका को गले लगता है इसके बाद उनका किस सीन शूट किया जाता है। वहीं दूसरे विडियो में विक्रांत और दीपिका के इस सीन को दूसरे एंगल से जूम करके लिया गया है।

विडियोज में देखा जा सकता है कि जब यह सीन शूट किया जा रहा था तब आसपास कितनी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो अपने घरों की छत से झांकते हुए दीपिका और विक्रांत को देख रहे थे।

वायरल क्लिप्स में सुना जा सकता है कि कैसे विक्रांत और दीपिका के किस करते ही लोगों ने शोर मचाना और सीटी बजाना शुरू कर दिया। कुछ तो यह भी कॉमेंट करते दिखे कि ‘यह बच्चों को मत दिखाओ’। हालांकि इस हल्ले के बीच भी विक्रांत और दीपिका ने परफेक्शन के साथ अपने सीन को डिलिवर किया जो दिखाता है कि वे कितने प्रफेशनल हैं।

बता दें कि, ‘छपाक’ ऐसिड विक्टिम सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दीपिका लक्ष्मी की किरदार निभा रही हैं तो वहीं विक्रांत लक्ष्मी के पूर्व बॉयफ्रेंड व सोशल ऐक्‍टिविस्‍ट आलोक दीक्षित के रोल में दिखेंगे।

https://www.instagram.com/p/Bwg9BHEg-7Y/?utm_source=ig_web_copy_link

टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन के साथ लॉन्च होगी होंडा एक्टिवा 6G

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी होंडा (Honda) भारत में जल्द ही ऐक्टिवा 6G (Activa 6G) लॉन्च करेगा। होंडा हर साल ऐक्टिवा को अपेडट करता है। मौजूदा समय में ऐक्टिवा भारत में बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। ऐक्टिवा की 2 लाख यूनिट्स हर महीने बिकती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से TVS Jupiter और Hero Maestro ने इसे कड़ी टक्कर दी है। इन दोनों स्कूटर की सेल काफी बढ़ी है। दोनों ही मॉडल्स ऐक्टिवा से बेहतर पैकेज ऑफर करते हैं।

Activa 6G में क्या है नया ?
नई ऐक्टिवा 6G में काफी बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसके फ्रंट को रिडिजाइन किया है। इस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नए ब्लू ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही नई सिल्वर फिनिश इस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दी गई है। स्पीडोमीटर पहले की तरह एनलॉग है जिसमें कुछ इंफॉर्मेशन छोटे से डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई देती है। नई एक्टिवा में सीट पुराने मॉडल की तरह ही दी गई है।

कंपनी रियर में रेगुलर बल्ब की जगह LED लाइट दे सकती है। अंडर सीट स्टोरेज में LED लाइट के साथ मोबाइल के लिए चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है। नए मॉडल में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं जिससे बेहतर हैंडलिंग और कंफर्ट मिलता है। रियर में पहले की तरह स्प्रिंग लोडेड हॉइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा टॉप मॉडल में ब्लैक फिनिश के साथ अलॉय वीइल्स भी मिलते हैं। एक्टिवा 6G में फ्रंट वीइल में डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं।

लोअर मॉडल में ड्रम ब्रेक्स और स्टील वीइल मिलते हैं। मौजूदा ऐक्टिवा में 130mm ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं। मौजूदा होंडा एक्टिवा में 109 cc सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है। फ्यूल टैंक की अगर बात करें तो एक्टिवा में 5.3 लीटर फ्यूल टैंक दिया जाता है। नए मॉडल की कीमत आउटगोइंग मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। एक्टिवा 6G की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी है।

बिना सेट टॉप बॉक्स बदले दिसंबर से कस्टमर बदलेंगे अपना ऑपरेटर

नई दिल्ली। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया अब देश में जल्द ही ऐसी सर्विस शुरू करने जा रही है जिसके तहत यूजर्स बिना सेट टॉप बॉक्स बदले चेंज अपना DTH ऑपरेटर आसानी से बदल पाएंगे। यह सर्विस ठीक मोबाइल पोर्टेबिलिटी की ही तरह होगी। ऑपरेटर बदलने के ग्राहकों को सिर्फ सेट टॉप बॉक्स में लगे कार्ड को ही बदलना होगा।

TRAI के मुताबिक यह सर्विस इस साल दिसंबर महीने तक शुरू की जा सकती है। TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि हम पिछले दो सालों से सेट टॉप बॉक्स पर काम कर रहे हैं और हमने काफी हद तक इस प्रयास को पूरा भी कर लिया गया है। हम बाजार में मौजूदा केबल ऑपरेटर्स DTH ऑपरेटर्स के बीच आंतरिक तौर पर काम करने में सफल रहे।

TRAI ने जो नए नियम लागू किए थे उनके बाद ऑपरेटर्स के मौजूदा सभी प्लान अवैध हो गए हैं। TRAI द्वारा जारी किए गए नए फ्रेमवर्क के तहत सभी DTH और केबल ऑपरेटर्स ने अपने यूजर्स के लिए नए प्लान्स पेश किए।

डाॅक्टर्स और मरीजों के बीच आपसी समझ विकसित करने की जरूरत

कोटा। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नवीन कार्यकारिणी का स्वागत समारोह रविवार को अंटाघर चौराहा स्थित डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स इन्स्टीट्यूट पर आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महावीर कैंसर संस्थान के निदेशक डाॅ. बी सान्याल थे। मेडिकल काॅलेज कोटा के प्राचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. गिरीश वर्मा ने अध्यक्षता की।

समारोह में आर्मी बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण थे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ. एस सान्याल के साथ नव नियुक्त कार्यकारिणी को स्वागत किया गया। समारोह में डाॅ. बी सान्याल ने कहा कि चिकित्सकों का संगठन केवल डाॅक्टर्स के हित साधने के लिए नहीं होना चाहिए। इसका उपयोग डाॅक्टर्स और मरीजों के बीच आपसी समझ विकसित करने के साथ ही सेवा कार्य करने के लिए होना चाहिए।

आईएमए अपने इस दायित्व में पूरी तरह से खरी उतर रही है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बनने वाली नीतियों में आईएमए और उससे जुड़े चिकित्सकों का गहरा योगदान होता है। सेवा के क्षैत्र में आईएमए को अभी अधिक काम करने की आवश्यकता है। डाॅ. गिरीश वर्मा ने चिकित्सक व मरीज के रिश्ते में आत्मीयता का भाव भरने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा गया कि अस्पताल अपने प्रबंधन में सूचना तंत्र को सशक्त करें ताकि किसी मरीज को यह पता चल सके कि संबंधित रोग के इलाज पर कितना खर्च आएगा और इस धन का प्रबंधन वह कैसे कर सकता है, किन योजनाओं का लाभ ले सकता है। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के द्वारा निर्धन रोगियों को श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें चिकित्सकों को बीच की कड़ी बनना चाहिए।

भारत में डाक्टर-रोगी अनुपात को दुरुस्त करना समय की मांग है। उन्होंने डॉक्टरों के ऐसे तनावों के प्रबंधन का सुझाव भी दिया है। डाॅ. एस सान्याल ने कहा कि भारत में मरीजों और प्राथमिक देखभाल चिकित्सकों की संख्या के बीच भारी असमानता है। जिससे मरीजों को डॉक्टरों के साथ कम समय मिल पाता है।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डाॅ. एसएन सोनी, स्टेट कौंसिल मेम्बर डाॅ. अरुण शारदा, डाॅ. के श्रृंगी, डाॅ. टीसी आचार्य, डाॅ. उदय सिंह यादव, डाॅ. अखिल अग्रवाल, डाॅ. बी पंडा, डाॅ. अर्शी इकबाल, सेंट्रल कौंसिल मेम्बर डाॅ. आरएन यादव, डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, डाॅ. हेमंत गुप्ता, डाॅ. कल्पना सूरी, डाॅ. योगेश गौतम, डाॅ. पुनीत सिंघवी, डाॅ. अनुराग मेड़तवाल समेत कईं चिकित्सक मौजूद रहे।

इनका हुआ स्वागत
समारोह में डाॅ. एस सान्याल, सचिव डाॅ. केवलकृष्ण डंग, कोषाध्यक्ष डाॅ. प्रतिमा जायसवाल, उपाध्यक्ष डाॅ. कुलदीप सिंह राना, संयुक्त सचिव डाॅ. अमित व्यास, डाॅ. दीपक गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. उमेश ठक्कर, डाॅ. एसके गोयल, डाॅ. राजश्री, डाॅ. विनोद पंकज, डाॅ. राजेन्द्र चन्देल, सह सदस्य डाॅ. एचएन माखीजा, डाॅ. विपिन योगी, विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. अजय कुलकर्णी, डाॅ. अमित व्यास, डाॅ. अनिल चौधरी, डाॅ.अशोक शारदा का स्वागत किया।

इसके अलावा डाॅ. भारत भूषण, डाॅ. बृजराज शर्मा, डाॅ. सीबीदास गुप्ता, डाॅ. धनराज मेवाड़ा, डाॅ. दिलीप माहेश्वरी, डाॅ. गोपाल सिंह भाटी, डाॅ. गिरीश माथुर, डाॅ. जसवंत सिंह, डाॅ. जूजर अली, डाॅ. ज्योति डंग, डाॅ. कौशल गौतम, डाॅ. मुकेश अग्रवाल, डाॅ. पंकज खण्डेलवाल, डाॅ. प्रज्ञा गौतम, डाॅ. राहुल सतीजा, डाॅ. रमेश मालव, डाॅ. संजय जायसवाल, डाॅ. शमेंद्र मीणा, डाॅ. शशि शर्मा, डाॅ. सुरेश पाण्डेय, डाॅ. विक्रांत माथुर, डाॅ. यशस्वी गौतम का भी स्वागत हुआ।

शिक्षित और संस्कारी बहु की तलाश खींच लाई कोटा

कोटा। भारतीय जैन संगठन की ओर से उच्च शिक्षित युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन रविवार को यूआईटी ओडिटोरियम पर आयोजित किया गया। परिचय सम्मेलन में देशभर से उच्च शिक्षित एवं हाई क्लास जैन युवतियों के द्वारा परिचय दिया गया। जिसमें आगंतुकों की निगाह संस्कारी बहु एवं शिक्षित दामाद की तलाश में लगी रहीं ।

इसके लिए पंजीकृत 155 युवतियों और 150 युवकों का बायोडेटा ‘‘मिलन 2019’’ में प्रकाशित किया गया था। वहीं, तत्काल पंजीयन कराने के लिए भी लोग उमड़ रहे थे। परिचय सम्मेलन में पंजीकृत युवक युवतियों की काउंसलिंग कराई गई। परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए नीदरलैंड, कनाड़ा और अमरीका से युवक युवतियों के परिजन भी आए थे।

इस अवसर पर बीटेक, आईआईटी, सीए, सीएस, एमबीए, एमसीए, डाॅक्टर, उद्योगपति, व्यवसायियों के द्वारा परिचय दिया गया। सम्मेलन के दूसरे सत्र में परिवारों को साथ बिठाकर मिलन कराया गया। युवक युवतियों के साथ आए परिजन भी परिचय पुस्तिका को पलट-पलट कर अपने लिए दामाद और बहू की तलाश कर रहे थे।

अधिकांश प्रतिभागियों ने दहेज न लेने और संस्कारी बहू चाहने की बात कही। इसमें प्रतिभागियों से कैरियर, शिक्षा, भविष्य कर योजनाओं और अपेक्षाओं के बारे में खुली चर्चा की गई है।परिचय सम्मेलन में प्रशिक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष प्रफुल पारख के द्वारा सुखी दाम्पत्य जीवन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आजकल कोई भी रिश्तेदार वैवाहिक सूत्र स्थापित करने के लिए बीच में नहीं पड़ना चाहते हैं।

ऐसे में, भारतीय जैन संगठना बीच में पड़कर दो परिवारों के बीच सामंजस्य बिठाने का कार्य कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता जैन ने बताया कि पंजीकृत युवक-युवतियों को केन्द्रीय डाटा बैंक से भी जोड़ दिया जाएगा। जिससे प्रतिभागियों को अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। इस दौरान राजस्थान मेट्रोमोनियल के हेड राजकुमार भाणावत, पुष्प जैन, नरेन्द्र जैन, सुरेश जैन, अनिल काला, राजकुमार जैन, मनोज जैन, पारस जैन, महेश पाटौदी समेत कईं लोग मौजूद रहे।