Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4763

20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला Mi 9T हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर शाओमी की ओर से दमदार फीचर्स के साथ Mi 9T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने चीन में रेडमी K20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और खबरें आ रही थीं कि बाकी देशों में कंपनी इसे Mi 9T नाम से लॉन्च कर सकती है। गुरुवार को मैड्रिड में कंपनी ने रिब्रैंडेड वर्जन से पर्दा उठाया है।

स्पेसिफिकेशंस और स्मार्टफोन के डिजाइन के मामले में रेडमी K20 और Mi 9T दोनों में कोई भी अंतर नहीं है, केवल डिवाइस का नाम बदला गया है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च वनप्लस 7 और 7 प्रो की टक्कर में फ्लैगशिप किलर के तौर पर उतारा है।

शाओमी ने स्पेन के मैड्रिड में Mi 9T के अलावा Mi Band 4, Mi इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रो और Mi ट्रू वायरलेस इयरफोन्स भी लॉन्च किए। बात Mi 9T की करें तो नॉचलेस फुलस्क्रीन एक्सपीरियंस देने वाले इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसका खास फ्लेम डिजाइन कर्व्ड ग्लास बैक के साथ मिलकर इसे अलग लुक देता है। Mi 9T में बेहतरीन प्रोसेसिंग स्पीड के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन गेम टर्बो 2.0 और 7th जनरेशन इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Mi 9T की कीमत
शाओमी के मुताबिक, Mi 9T को स्पेन में दो स्टोरेज वेरियंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें पहला 6 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट है। Mi 9T स्मार्टफोन की कीमत 6GB RAM + 64GB वेरियंट के लिए 329 यूरो यानी लगभग 25,900 रुपये वहीं 6GB RAM + 128GB वेरियंट की कीमत 369 यूरो यानी करीब 29,000 रुपये रखी गई है।

64 जीबी स्टोरेज वेरियंट बिक्री के लिए 17 जून से उपलब्ध होगा, वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के लिए कोई तय डेट नहीं बताई गई है। शाओमी ने 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के अगले कुछ हफ्तों में उपलब्ध होने की बात कही है। Mi 9T को कार्बन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और फ्लेम रेड कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है। तीसरा फ्लेम रेड वर्जन बाद में रिलीज किया जाएगा।

Mi 9T के स्पेसिफिकेशंस
रेडमी K20 की तरह ही Mi 9T में भी नॉचलेस 6.39 इंच का फुलएचडी+ (1080×2340) फुलस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसपर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन दिया गया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पावर्ड इस डिवाइस में 6 जीबी रैम दी गई है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

48 एमपी के Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर के अलावा सेटअप में 8 एमपी का टेलिफोटो लेंस और 13 एमपी का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस दिया गया है। डिवाइस में सेल्फी कैमरा 20 एमपी का है। इसमें 4000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्ज सपॉर्ट के साथ दी गई है।

‘साहो’ का टीजर रिलीज़, ताबड़तोड़ ऐक्शन देख थम जाएंगी आपकी सांसे

राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहूबली’ से इंटरनैशनल लेवल पर जमकर सुर्खियां बटोरने वाले सुपरस्टार प्रभास ( Prabhas ) एक बार फिर अपनी अगली फिल्म से दर्शकों को चौकाने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘साहो’ का ( Saaho Teaser ) आज सुबह रिलीज़ किया गया है। ‘साहो’ के सामने आए इस 1 मिनट 39 सेकंड के टीजर में हॉलिवुड स्टाइल का ताबड़तोड़ ऐक्शन-स्टंट और VFX का काम दिखाई दे रहा है।

‘साहो’ का टीजर इतना शानदार है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ‘साहो के टीजर रिलीज होने की जानकारी खुद फिल्म के लीड ऐक्टर प्रभास ( Prabhas ) और श्रद्धा कपूर ( Sharaddha Kapoor ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। टीजर देखकर पता चलता है फिल्म ऐक्शन-स्टंट और सस्पेंस से भरपूर है, साथ ही यह फिल्म ‘बाहुबली’ की तरह ही साउथ की भाषाओं के अलावा हिंदी में भी अपनी छाप छोड़ने की क्षमता रखती है। टीजर में उड़ती कारें, तेज़ रफ्तार से भागती बाइक, बमबारी, कार चेसिंग और ऐक्शन के तमाम सीन हैं।

टीजर में प्रभास और श्रद्धा अपनी बेहतरीन केमेस्ट्री दिखाते हुए मिलकर ऐक्शन करते हैं, दोनों धड़ाधड़ गोलियां चलाते हुए मुकाबला कर रहे हैं। एक साथ मिलकर फाइट करते हैं, श्रद्धा एकदम टफ लुक में भी दिखाई देती हैं। फिल्म के इस टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के सॉफ्ट डायलॉग के साथ जरूर होती है, लेकिन बाद में पूरा टीजर ऐक्शन से भरा पड़ा है।

दुबई के बुर्ज खलीफा में मूवी के कई खतरनाक ऐक्शन सीन को फिल्माया गया है। टीजर में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड स्कोर ऐक्शन सीक्वंस पर सूट करता है। दुबई की ऊंची इमारतों के बीच बाइक चेसिंग सीक्वंस, हवा में धुआं-धुआं होती तमाम गाड़ियां, हवा-पानी और रेगिस्तान में शूट किए गए फाइट सीन बेहद इम्प्रेस करते हैं।

टीजर में प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ-साथ की जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश और बाकी कलाकारों का लुक काफी स्टाइलिश और शानदार लग रहा है। टीजर में श्रद्धा कपूर भी ऐक्शन करती दिखाई दे रही हैं, इससे पहले श्रद्धा कपूर ने ‘बागी’ में स्टंट और ऐक्शन के कुछ सीन करते हुए नजर आई थीं। ‘साहो’ इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ होगी।

‘साहो’ ( Saaho ) को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा। ‘साहो’ के निर्माता भूषण कुमार, वी. वाम्शी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति हैं, जबकि इसका डायरेक्शन सुजीत द्वारा किया गया है। फिल्म को यूवी क्रिएशन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है।

बढ़ सकती है आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख: CBDT

नई दिल्ली। यदि आप इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ लें। इस बार आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख में बदलाव हो सकता है। ऐसा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के फैसले के कारण हो सकता है। इस फैसले से सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा।

असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 है। लेकिन सीबीडीटी की ओर से हाल ही में जारी किए गए आदेश के बाद इस तिथि में बदलाव हो सकता है। सीबीडीटी ने हाल ही में फॉर्म 16 जारी करने की आखिरी तारीख 15 जून को बढ़ाकर 10 जुलाई 2019 कर दिया गया है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए फॉर्म 24Q फाइल करने की आखिरी तारीख को भी बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। ऐसे में बिना फॉर्म 16 के नौकरीपेशा लोग अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर पाएंगे।

ये होता है फॉर्म-16
फॉर्म-16 नौकरीपेशा लोगों को कंपनी की ओर से दिया जाता है। आमतोर पर कंपनियां जून मध्य तक फॉर्म 16 अपने कर्मचारियों को दे देती हैं। इस फॉर्म के जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों को बताती है कि उनकी सैलरी पर काटे गए TDS को आयकर विभाग के पास जमा कर दिया गया है।

इसके अलावा फॉर्म 16 में आईटीआर भरने के लिए वह सभी जानकारियां होती हैं, जिनकी जरूरत पड़ती है। इसके अलावा फॉर्म 24Q में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। नए बदलाव के बाद कंपनी को फॉर्म 16 के पार्ट B में सही TDS सर्टिफिकेट की जानकारी देनी होगी। फॉर्म 24Q में सैलरी पर कटने वाले टैक्स का तिमाही विवरण दिया जाता है।

लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई मंदी के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 130 अंकों की गिरावट के साथ 39,626 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 39 अंकों की गिरावट के साथ 11,866 अंकों पर खुला। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 59 अंकों की गिरावट के साथ 39,697 अंकों पर और निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ 11,891 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, स्पाइसजेट, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में टाटा स्टील, गेल, ओएनजीसी, वीईडीएल, टीसीएस में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जेट एयरवेज, यस बैंक, जेएंडके बैंक, मनपसंद बेवरेजेस, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटिड सर्विसेज लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प में मंदी का माहौल है।

चम्बल को प्रदूषण से बचाने की सभी की जिम्मेदारी : हेमा सरस्वती

कोटा। गंगा अवतरण दिवस पर बुधवार को प्रातः चम्बल संसद द्वारा मौजीबाबा की गुफा पर आध्यात्मिक संगोष्ठी आयोजित की गई। महामण्डलेश्वर हेमा सरस्वती ने कहा कि चम्बल को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए व्यापक जनजागृति के साथ सांझा प्रयासों से अभियान चलाया जाना चाहिए। नदियां हमारे लिए पूजनीय ही नहीं पेयजल का स्त्रोत भी है। सरकारों के साथ व्यक्ति को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। चम्बल भी गंगा परम्परा की वाहक है।

गोदावरीधाम के संचालक एवं वानर सेना के संयोजक गजेंद्र भार्गव ने कहा कि गोदावरीधाम के पास दो बड़े गंदे नाले चम्बल में गिर रहे है। अमर निवास के बीच पॅालीथीन की 10 फुट की दीवार बन गई है,जिसमें आग लगती रहती है। प्रशासन को चाहिए कि अधरशिला व गोदावरी के बीच की प्राचीन तलाई को बहाल कर चम्बल में गिरने वाले सोलिडवेस्ट को तुरंत रोके। इससे जन भावना प्रभावित हो रही है।

गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी एवं संसद के सभापति जीडी पटेल ने बताया कि चम्बल संसद चम्बल नदी अपने विचार रखने का साझा मंच है। इस पर हर नागरिक को बोलने का अधिकरी है। हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार ने कहा कि नदियों को पवित्र रखना और बचाना सामुहिक जवाबेदही है। किसान चम्बल को बचाने ही मुहिम में शामिल रहेंगे।

चम्बल संसद के सचिव एवं जल बिरादरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय ने कहा कि चम्बल का प्रदूषित रहना गंभीर पर्यावरणीय संकट है। सामाजिक संस्थाऐं व सरकार इतने विनाश पर कुछ तो हिलने लगी है, लेकिन कहीं पर्यावरणीय आपातकाल के हालात न बन जाऐं उससे पहले ही चम्बल को बचाना होगा।

पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. एलएन शर्मा ने चम्बल को बचाने के लिए जागरूकता पर जोर दिया। बॉयोलोजिस्ट डॉ. कृष्णेंद्र सिंह ने चम्बल पर उत्पन्न खतरों से आगाह करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी की कल्पना चम्बल के बिना नहीं हो सकती। आईएसटीडी की चेयरपर्सन अनिता चौहान ने चम्बल को बचाने में आध्यात्मिक पहल की आवश्यकता बताई और कहा कि केवल गंगा को पूजना पर्याप्त नहीं है, चम्बल समेत हर नदी हमारी लापरवाही से संकटग्रस्त हो गई।

किसान नेता जगदीश कुमार ने कहा कि चम्बल हमारी मां है कहने से काम नहीं चलेगा, उसके लिय काम करना होगा। आजादी बचाओ के राजेंद्र जैन, डॉ किरण चौधरी, अखिलेश बेगरी, हनुमंत कटारिया, अर्जुन क्लासेज के निर्देशक मुकेश सुमन,सोमेश्वर महादेव मंदिर के विनोद चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। सायंकाल गोदावरीधाम के पुजारी गजेंद्र भार्गव के सानिध्य में चम्बल की आरती की गई, जिसमें सैकड़ों पर्यावरणप्रेमी व धर्म बंधु शामिल हुए।

AIIMS Toppers : कैसे पाई सफलता, जानिए उन्हीं से

जेईई एडवांस्ड के लेवल पर मेडिकल की तैयारी
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट चैतन्य मित्तल ने एम्स प्रवेश परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है। चैतन्य इससे पहले नीट में ऑल इंडिया 261, जिपमेर में 5वीं रैंक हासिल कर चुका है। इसी वर्ष 12वीं कक्षा 97.8 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। चैतन्य ने बताया कि वो पिछले पांच साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का स्टूडेंट है। मेरा सपना था कि डॉक्टर बनूं और यह सपना अब साकार होने जा रहा है।

मम्मी-पापा दानों डॉक्टर है इसलिए घर में शुरू से पढ़ाई का माहौल रहा। उन्होने मुझे हमेशा मोटिवेट किया। चैतन्य ने बताया कि मैं रात में 12 बजे सोता था और सुबह करीब 9 बजे उठता था। उसके बाद एक घंटे पापा के साथ जोगिंग करने जाता था। क्योंकि दिमाग को फ्रेश रखने के लिए 8 घंटे की नींद लेना व शरीर को फिट रखना जरूरी है।

रेगुलर क्लासरूम के अलावा 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करता था। मैंने एम्स के लिए फिजिक्स व कैमेस्ट्री की जेईई एडवांस्ड के लेवल पर जाकर तैयारी की। बॉयोलॉजी की तैयारी एनसीईआरटी बेस्ड सिलेबस से की। एक्यूरेसी पर फोकस किया। एलन के टीचर्स का सहयोग मिला। भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहता हूं।

टारगेट तय करके करता था पढ़ाई
कोटा में महावीर नगर द्वितीय निवासी हर्ष अग्रवाल ने एम्स में एआईआर-5 प्राप्त की है। इससे पहले नीट में ऑल इंडिया 30वीं रैंक प्राप्त कर चुका है। हर्ष ने बताया कि मेरा शुरु से डॉक्टर बनने का लक्ष्य था और इसीलिए तीन वर्ष पहले एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। तीन सालों के दौरान मैंने खुद की नींव को मजबूत किया। तीनों विषयों में महत्वपूर्ण टॉपिक्स का कई बार अध्ययन किया।

एलन के टीचर्स ने जैसे-जैसे गाइड किया, मैंने उसे फॉलो करता गया। सबसे महत्वपूर्ण बात कि मैंने कभी भी घंटों बैठकर पढ़ाई नहीं की। रोजाना सिर्फ 4 घंटे सेल्फ स्टडी करता था। रोजाना का टारगेट निर्धारित कर तीनों विषयों को कवर करता था। इसी वर्ष 12वीं कक्षा 94.2 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की। एनटीएसई क्वालिफाईड कर चुका हूं।

एम्स की तैयारी पूरी तरह से एनसीईआरटी सिलेबस पर बेस्ड रही। मैंने फिजिक्स और कैमेस्ट्री की तैयारी जेईई एडवांस के लेवल पर जाकर की। इसके अलावा एलन के मॉड्यूल्स से भी मदद मिली। मैं एमबीबीएस करने के बाद कार्डिएक या न्यूरो में स्पेशलाइजेशन करना चाहता हूं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेरे आदर्श हैं।

ज्यादा से ज्यादा रिवीजन पर जोर दिया
जिपमेर में ऑल इंडिया टॉप तथा नीट 2019 में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर चुके एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट अरूणांग्शु भट्टाचार्य ने एम्स-2019 में आल इंडिया रैंक 06 प्राप्त की है। गुजरात के सूरत निवासी अरूणांग्शु ने बताया कि जिपमेर व नीट क्रेक करने के लिए मैंने ज्यादा से ज्यादा रिवीजन पर जोर दिया, जो रोजाना क्लास में पढ़ाया जाता, उसे उसी दिन रिवाइज करता।

जिस तरह बॉयोलॉजी के टॉपिक्स हैं तो मेरा प्रयास रहता था कि सप्ताह में कम से कम एक बार एक चैप्टर को रिवाइज जरूर कर लूं। फिजिक्स मुझे आसान लगती है, पढ़ने में मजा भी आता है। रेगुलर क्लास के समय मैं 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी करता था जबकि अन्य दिनों 10 से 12 घंटे पढ़ता था। सात घंटे की नींद लेता हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि पढ़ाई से पहले नींद पूरी होना जरूरी है। मम्मी-पापा दोनों इंजीनियर हैं लेकिन, मेरी रूचि शुरू से बॉयोलॉजी में थी। एमबीबीएस के बाद न्यूरो या कार्डियो में स्पेशलाइजेशन करना चाहता हूं।

खुद पर विश्वास था और मैंने कर दिखाया
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र मध्यप्रदेश के होशंगाबाद निवासी एम्स में एआईआर-8 प्राप्त की तथा राघव दुबे ने नीट में 10वीं रैंक प्राप्त की है। राघव ने बताया कि डॉक्टर बनने का लक्ष्य लेकर कोटा आया था। मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं कर सकता हूं और मैं उत्साह के साथ तैयारी में जुट गया। कोटा में रहकर बोर्ड परीक्षा और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी बैलेन्स बनाकर की।

कंसेप्ट शुरुआत से क्लीयर थे इसलिए एम्स की तैयारी के दौरान ज्यादा परेशानी नहीं आई। मैंने कभी भी रैंक को लक्ष्य मानकर पढ़ाई नहीं की। लेकिन अच्छे परिणाम की उम्मीद थी। इसी वर्ष 12वीं कक्षा 88.8 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। कोटा में एलन की पढ़ाई का कोई मुकाबला नहीं है।

राघव ने बताया कि रोजाना क्लासरूम स्टडी के अलावा 7 से 8 घंटे एवरेज स्टडी करता था। किसी डिफिकल्ट क्वेशचन को ग्रुप डिस्कशन करता था। क्लासरूम में जो पढ़ाया जाता, उसे रोजाना रिवाइज करता था। सबसे महत्वपूर्ण था कि होमवर्क कम्पलीट करना। एमबीबीएस के बाद कॉर्डियोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहता हूं।

डाउट्स को नजर अंदाज नहीं किया
स्टूडेंट स्तुति ने एम्स प्रवेश परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की है। स्तुति ने बताया कि इन सभी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उसे ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। क्योंकि मेडिकल, इंजीनियरिंग एंट्रेन्स व बोर्ड के काफी टॉपिक्स कॉमन होते हैं। टेक्सट बुक्स से पढ़ाई की और उनका ज्यादा से ज्यादा रिवीजन किया। एलन की फैकल्टीज ने जैसा गाइड किया, उसे फॉलो करती गई।

रेगुलर टेस्ट देने से परफॉर्मेन्स में सुधार आता चला गया। रेगुलर क्लासरूम व सेल्फ स्टडी को मिलाकर करीब 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी। चारों विषयों (पीसीएमबी) को बराबर समय देती थी। कोई भी चैप्टर पढती थी तो उसका समय पर रिवीजन करती थी। डाउट होने पर तुरंत फैकल्टी से पूछकर उसे क्लीयर करती थी। क्योंकि किसी भी डाउट को नजरअंदाज कर आप आगे नहीं बढ़ सकते।

AIIMS-2019 Result: टॉप-10 में एलन के 9 स्टूडेंट्स

कोटा। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा एम्स के परिणामों में एक बार फिर एलन ने श्रेष्ठता सिद्ध की है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर टॉप 10 में से 9 स्थानों पर कब्जा किया है।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश में सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माने जाने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम खुशियां लेकर आया है। एलन स्टूडेंट्स ने एम्स की टॉप 10 सीटों में से 9 पर जगह बनाई है। इनमें सात विद्यार्थी क्लासरूम कोचिंग से तथा 2 विद्यार्थी डीएलपी से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है।

माहेश्वरी ने बताया कि एलन से डिस्टेंस लर्निंग से जूड़े भाविक बंसल ने रैंक 1 प्राप्त की है। वहीं क्लासरूम कोचिंग से जुड़े विश्व हितेन्द्र वडोदरिया ने रैंक 2, चैतन्य मित्तल ने रैंक 4, हर्ष अग्रवाल ने रैंक 5, अरूणांग्शु भट्टाचार्य ने रैंक 6, गगन दलाल ने रैंक 7, राघव दुबे ने रैंक 8 तथा स्तुति खांडवाला ने रैंक 10 प्राप्त की है। इसके साथ ही डिस्टेंस लर्निंग की इशिका गुप्ता ने रैंक 9 प्राप्त की है।

माहेश्वरी ने बताया कि 15 एम्स की 1207 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें 7 सीटें फॉरेन नेशनल कोटे से हैं। एम्स के न्यू दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, गुंटूर, जोधपुर, नागपुर, पटना, रायपुर व ऋषिकेश की 100-100 तथा भटिंडा, देवगढ़, गोरखपुर, कल्याणी, रायबरेली, तेलंगाना की 50-50 एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में करीब चार लाख विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा 25 व 26 मई को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

अब आपके घर में स्मार्टफोन से जलेंगे स्मार्ट बल्ब, जानिए खासियत

नई दिल्ली। फैन और टीवी के बाद अब घरों में रोशनी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बल्ब भी हाईटेक होते जा रहे हैं। स्मार्ट टीवी और एसी की तरह ही स्मार्ट बल्ब भी मार्केट में मिलने लगेंगे। ये स्मार्ट बल्ब आपके स्मार्टफोन से ऑपरेट किए जा सकेंगे और आपके बेडरूम के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। बताते चलें कि, चीनी कंपनी Xiaomi Mi ने हालही में भारतीय बाजार में ऐसा ही स्मार्ट बल्ब लांच किया है, जो आपके बेडरूम के लिए परफेक्ट एक्सेसरीज और आइडिया हो सकता है।

Led बल्ब से अलग है स्मार्ट बल्ब
Mi का यह स्मार्ट बल्ब साधारण led बल्ब से काफी अलग है। Mi ने हालही में वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने स्मार्ट बल्ब के दो रेंज की घोषणा की है। इसमें एक भारत में लांच कर दिया गया है। इसका नाम Mi LED Smart Bulb (E27 Base) है। इसकी कीमत ₹999 रखी गई है। यह आपके wifi या इंटरनेट कनेक्शन से ही चलेगा। इसका सेटअप भी आपको अलग से करना होगा। लेकिन, एक बार सेटअप पूरा होने के बाद आप इसे मोबाइल से बैठे बिठाए भी ऑपरेट कर सकते हैं।

जानें स्मार्ट बल्ब की खासियत-

  1. इसे आप अपने स्मार्टफोन से ऑपरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर Mi का एप्प डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आने वाले सारे आप्शन आपको खुद-ब-खूद नजर आ जाएंगे।
  2. इसमें आपको एक हजार से भी ज्यादा कलर ऑप्शन मिलेंगे। यानी आप इसे जिस कलर में जलाना चाहे उस कलर में यह एप्प के माध्यम से कन्वर्ट हो जाएगा।
  3. मोबाइल से ही आप इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। फिर चाहे वो लाइट बैडरूम, बाथरूम, किचन या फिर आपके पार्किंग या लोन में ही क्यों न जल रही हो। इसे ऑन या ऑफ करने के लिए आपको अपने बिस्तर से उठने की भी जरुरत नहीं है।
  4. कई स्मार्ट बल्ब को आपके घर पर होने और न होने के अनुसार शेड्यूल किया जा सकता है। अगर घर पर नहीं हैं, तो भी आप इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं।
  5. स्मार्ट बल्ब के बिल्ट-इन स्पीकर्स इस समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। यकीन मानिए, इन स्मार्ट बल्ब की रोशनी में अच्छी खासी पार्टी की जा सकती है। ये संगीत तो सुनाएंगे ही, उसके अनुसार अपना रंग भी बदलेंगे। कुछ बल्ब में तो बढ़िया क्वालिटी के स्पीकर्स भी आ रहे हैं, जो तेज आवाज में संगीत प्ले कर सकते हैं।
  6. अच्छी नींद के लिए ये काफी मददगार हैं। “सीस्लीप’ जैसे प्रोडक्ट तमाम रंगों से तापमान तो कंट्रोल करते ही हैं, इन्हें ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह प्राकृतिक तरीके से शरीर में मेलाटॉनिन प्रोडक्शन बनाए रखते हैं। दिन के समय मेलाटॉनिन स्तर को दबाए रखने में स्मार्ट बल्ब मदद करते हैं जिससे नींद नहीं आती। कुल मिलाकर ये स्मार्ट बल्ब आपके लिए फायदे और आराम का सौदा हो सकता है।