Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4762

भारतीय किसान संघ का जैविक खेती पर अभ्यास वर्ग कल

कोटा। भारतीय किसान संघ कोटा संभाग की ओर से 16 जून को सुबह 8 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर में जैविक खेती पर अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जाएगा।

सह प्रचार प्रमुख तथा मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने बताया कि जिसमें पद्मश्री से सम्मानित हुकुम पाटीदार के द्वारा जैविक खेती का लाइव प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वहीं भारतीय किसान संघ के प्रान्त जैविक प्रमुख तथा भारत सरकार के द्वारा सम्मानित मोतीसिंह रावत भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के किसान अभ्यास वर्ग में पहुचेंगे।

सरकार ने ESI में कर्मचारियों, कंपनियों का अंशदान 6.5% से घटाकर 4% किया

नई दिल्ली। सरकार ने संगठित क्षेत्र के कर्मियों को गुरुवार को बड़ा तोहफा दिया। केंद्र ने राज्य कर्मचारी बीमा (ईएसआई) स्कीम में अंशदान की दर 6.5% से घटाकर 4% (नियोक्ता का अंशदान 4.75% से घटाकर 3.25% और कर्मचारी का अंशदान 1.75% से घटाकर 0.75%) करने का फैसला किया है।

घटी हुई दरें आगामी एक जुलाई से प्रभावी होंगी। इससे 3.6 करोड़ कर्मचारी और 12.85 लाख नियोक्ता लाभान्वित होंगे। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केंद्र सरकार के इस कदम से कंपनियों को सालाना लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।

मंत्रालय ने कहा कि अंशदान की घटी हुई दर से कामगारों को बहुत राहत मिलेगी तथा इससे और अधिक कामगारों को ईएसआई योजना में लाने में सहायता मिलेगी। साथ ही, इससे ज्यादा से ज्यादा श्रमिक बल को औपचारिक क्षेत्र के अंतर्गत लाना आसान होगा।

इसी तरह, अंशदान में नियोक्ता के हिस्से में कमी होने से कंपनियों पर वित्तीय बोझ घटेगा, जिससे इनकी व्यावहारिकता में सुधार होगा। इससे कारोबार करने की सुगमता में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। ऐसी भी संभावना है कि ईएसआई अंशदान की दर में कटौती से कानून के बेहतर अनुपालन का मार्ग प्रशस्त होगा।

कर्मचारी राज्य बीमा कानून, 1948 (ईएसआई कानून) इस कानून के अंतर्गत बीमित व्यक्तियों को चिकित्सा, नकदी, मातृत्व, निशक्तता और आश्रित होने के लाभ प्रदान करता है। ईएसआई कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा प्रशासित है। ईएसआई कानून के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाने वाले लाभ नियोक्ताओं और कर्मचारियों द्वारा किए गए अंशदान के माध्यम से वित्त पोषित होते हैं।

ईएसआई कानून के अंतर्गत नियोक्ता और कर्मचारी दोनों ही अपना-अपना योगदान देते हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय के जरिये सरकार ईएसआई कानून के अंतर्गत अंशदान की दर तय करती है। वर्तमान में अंशदान की दर वेतन का 6.5 प्रतिशत निर्धारित, जिसमें नियोक्ता का अंशदान 4.75 प्रतिशत और कर्मचारी का अंशदान 1.75 प्रतिशत है। यह दर एक जनवरी, 1997 से प्रचलन में है।

आईइएसओ में एलन के 2 स्टूडेंट्स करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोटा। जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 13वें इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड (आईईएसओ) का फाइनल राउण्ड रिपब्लिक ऑफ कोरिया के देगू में आयोजित होने जा रहा है। आईएसओ के फाइनल में पूरे देश से चार सदस्यीय विद्यार्थियों की टीम भारत का प्रतिनधित्व करेगी।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि इसमें दो विद्यार्थी एलन से हैं। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी अनुज जैन व तेजस कुमार ने सफलता प्राप्त की है। आईइएसओ चार चरणों में होता है, प्रथम चरण में सभी विद्यार्थियों को नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा देनी होती है, जिसमें टॉप 35 विद्यार्थियों का चयन होता है।

इस परीक्षा में भूमंडल, खगोल, वायुमंडल व जलमंडल पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं। द्वितीय लेवल में चयनित सभी विद्यार्थियों को ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेने के लिए बैंगलुरू जाना होगा, जहां 18 दिन की ट्रेनिंग के बाद फाइनल इंटरनेशनल लेवल के लिए 4 स्टूडेंट्स की भारतीय टीम तैयार की जाती है।

कोटा मंडी : आवक की कमी से चना 25 रुपये तेज बिका

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये मंदा रहा। आवक की कमी से चना 25 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बोला गया। लहसुन की आवक 10,000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर 35,000 बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1760 गेहूं मिल 1775 से 1815 एवरेज 1850 से 1921 लोकवान 1905 से 1950 पीडी 1750 से 1950 गेहूं टुकडी 1875 से 1950 मक्का 1900 से 2000 जौ 1500 से 1650 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100 पूसा 1 2500 से 3001 पूसा 4 (1121) 3600 से 4000 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3800
सरसों 3400 से 3721अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4400 कलौजी 8500 से 10500 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1800 से 8800 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4200 चना 3600 से 4171 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4200 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

आपके ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में से ये खतरनाक ऐप्स तुरंत करें डिलीट

नई दिल्ली।गूगल प्ले स्टोर से ऐप इंस्टॉल करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सभी वेरिफाइड और सेफ ऐप्स मिलती हैं। गूगल की एक बड़ी जिम्मेदारी यह भी है कि प्ले स्टोर पर कोई स्कैम ऐप्स न पहुंच सकें। यूं तो गूगल अपना काम ठीक से करता है लेकिन इसके बावजूद कई ऐप्स प्ले स्टोर तक पहुंचने का तरीका तलाश ही लेते हैं। गूगल समय-समय पर ऑडिट करके और बाकी तरीकों से ऐसे ऐप्स का पता चलने पर उन्हें प्ले स्टोर से हटाता रहता है।

ऐसे में समस्या यह है कि जो यूजर्स ऐप डाउनलोड कर चुके हैं, उनके फोन में ऐप मौजूद रहता है और नुकसान पहुंचाता रहता है। सुरक्षा के लिहाज से स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाने के साथ ही ऐसे ऐप्स बैटरी भी तेजी से खत्म करते हैं। साइबर सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे 22 पॉप्युलर ऐप्स का पता लगाया है जो स्मार्टफोन्स के लिए खतरनाक हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इन ऐप्स को 20 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ऐसे ऐप्स को क्लिक-फ्रॉड ऐप्स भी कहा जाता है, क्योंकि ये कुछ और करने का दावा करती हैं और बैकग्राउंड में कोई और कोड रन करती हैं। ऐसे सभी ऐप्स में बैकडोर होता है, जिससे ऐप्स यूजर के स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाने और हैकर्स की मदद करने वाले फाइल्स डाउनलोड कर लेते हैं। आपको इन ऐप्स को तुरंत अपने स्मार्टफोन से हटा देना चाहिए,

  • स्पार्कल फ्लैश लाइट (Sparkle FlashLight)
  • स्नेक अटैक (Snake Attack)
  • मैथ सॉल्वर (Math Solver)
  • शेप शॉर्टर (ShapeSorter)
  • टेक अ ट्रिप (Take A Trip)
  • मैग्निफ-आई (Magnifeye)
  • जॉइन अप (Join Up)
  • जॉम्बी किलर (Zombie Killer)
  • स्पेस रॉकेट (Space Rocket)
  • नियॉन पॉन्ग (Neon Pong)
  • जस्ट फ्लैशलाइट (Just Flashlight)
  • टेबल सॉकर (Table Soccer)
  • क्लिफ डाइवर (Cliff Diver)
  • बॉक्स स्टैक (Box Stack)
  • जेली स्लाइस (Jelly Slice)
  • एके ब्लैकजैक (AK Blackjack)
  • कलर टाइल्स (Color Tiles)
  • एनिमल मैच (Animal Match)
  • रूलेट मेनिया (Roulette Mania)
  • हेक्साफॉल (HexaFall)
  • हेक्साब्लॉक्स (HexaBlocks)
  • पेयरजैप (PairZap)

ये ऐप्स फ्रॉड क्लिक करवाकर ज्यादा ऐड दिखाते हैं और कई बार तो यूजर्स की होम स्क्रीन पर भी ऐड पॉप-अप होने लगते हैं। यूजर्स के स्मार्टफोन और बैटरी को नुकसान पहुंचाने के अलावा इन ऐप्स के जरिए फ्रॉड भी आसानी से किया जा सकता है।

भारी निर्यात मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार की मजबूत निर्यात मांग के बीच बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 145 रुपये की तेजी के साथ 8,600 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 145 रुपये अथवा 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,600 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 1,445 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 59 रुपये अथवा 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,632 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 58,155 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कमजोर हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले सुस्त घरेलू के साथ साथ कमजोर निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया का भाव 0.01 प्रतिशत तक की हानि के साथ 7,055 रुपये प्रति क्विंटल रह गये।

इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने तथा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने की वजह से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। एनसीडीईएक्स में जुलाई महीने में डिलीवरी वाले धनिया अनुबंध के भाव एक रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,055 रुपये प्रति क्विंटल रह गये जिसमें 29,850 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार अगस्त महीने में डिलीवरी वाले धनिया अनुबंध के भाव 55 रुपये यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,126 रुपये प्रति क्विंटल रह गये जिसमें 2,180 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में हानि दर्ज होने का कारण उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने की वजह से पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले हाजिर बाजार की कमजोर मांग को बताया।

इंदौर मंडी : चना और तुअर के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा 25 रुपये, चना देसी 50 रुपये और महाराष्ट्र तुअर के भाव में 50 रुपये (बुुुधवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को 10 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4275 से 4300, चना (देसी) 4100 से 4200, डबल डॉलर 4800 से 5000, मसूर 4100 से 4125, हल्की 3750 से 3800, बटला (मटर) 4100 से 4150, मूंग 5800 से 5900, हल्की 5200 से 5400, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 5100 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7700, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8150 से 8650 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7500 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

चांदी के दाम गिरे, जानिए आज की सोने-चांदी की कीमत

नई दिल्ली/ कोटा ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव आज गुरुवार को स्थिर बने रहे। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत आज 33,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। गौरतलब है कि, बुधवार को सोने के भाव में 200 रुपये की वृद्धि हुई थी और इसके भाव 33,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे।

वहीं चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। चांदी आज 40 रुपये की गिरावट के साथ 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है।

वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव 1,337.20 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं चांदी के भाव 14.90 डॉलर प्रति औंस पर रहे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार की अनिश्चितता के कारण वैश्विक स्तर पर बाजार में ज्यादा हलचल नहीं देखी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 33,570 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 33,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। गिन्नी सोने की कीमत भी 26,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रहीं।

उधर चांदी में आज 40 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी 81 रुपये की गिरावट देखी गई और इसका भाव 36,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 37700 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38900 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33520 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39100 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 15 अंक कमजोर होकर 39,741 पर बंद, यस बैंक 13% टूटा

नई दिल्ली। भारी उतार-चढ़ाव के बाद गुरुवार को शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। सेंसेक्स में निचले स्तरों से लगभग 270 अंकों की रिकवरी देखने को मिली। हालांकि सेंसेक्स 15.45 अंक कमजोर होकर 39,741.36 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 7.85 अंकों की मजबूती के साथ 11,914 के स्तर पर पहुंच गय। बाजार पर आईटी, ऑटो और फार्मा इंडेक्स में बिकवाली से दबाव देखने को मिला। हालांकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। 13 फीसदी की गिरावट के सथ यस बैंक निफ्टी में टॉप लूजर स्टॉक रहा।

यस बैंक (YES Bank) के शेयर में 13 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में शेयर एक दिन के पहले के क्लोजिंग प्राइस 134.65 रुपए की तुलना में 117.20 रुपए पर बंद हुआ।दरअसल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने प्राइवेट बैंक का टारगेट 170 रुपए से घटाकर 90 रुपए कर दिया। वहीं मूडीज ने लेंडर्स की रेटिंग को संभावित डाउनग्रेड के लिए रिव्यू की कैटेगरी में डाल दिया है, जिसका असर उसके शेयर पर दिखा।

ये हैं टॉप 5 गेनर्स
11.79 फीसदी की मजबूती के साथ इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस निफ्टी में टॉप गेनर रहा। इसके अलावा ज़ी एंटरटेनमेंट 2.84 फीसदी, एचपीसीएल 2.48 फीसदी, बीपीसीएल 2.05 फीसदी और ग्रैसिम इंडस्ट्रीज 1.83 फीसदी के साथ टॉप गेनर्स रहे।