Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4760

200 करोड़ के करीब पहुंचा ‘भारत’ का कलेक्शन

मुंबई। सलमान खान, कटरीना कैफ और दिशा पाटनी स्टारर भारत ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म का 8 दिनों में 200 करोड़ के करीब जा पहुंचा है। फिल्म ने गुरुवार को 6.50 करोड़ की कमाई के साथ कुल 181.10 करोड़ का कलेक्शन इंडिया में कर लिया है। फिल्म इसी के साथ 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जा पहुंची है। पहले स्थान पर फिल्म उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक है जिसने 225 करोड़ का कारोबार किया था।

फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से खुश सलमान ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में फैन्स भारत देखने के बाद तारीफ कर रहे हैं। सलमान और कटरीना ध्यान से दर्शकों का रिएक्शन सुन रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सलमान ने कहा-धन्यवाद, ऐसा रिएक्शन बहुत कम मिलता है और बहुत कम फिल्मों को मिलता है। भारत को मिला है। दरअसल, आप लोगों ने ऐसा रिएक्शन मेरी पिछली फिल्मों को भी दिया है इसलिए बहुत धन्यवाद।

कोरियन फिल्म की रीमेक है फिल्म: फिल्म कोरियन फिल्म ऑड टू माय फादर की हिंदी रीमेक है। इसके डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री हैं। सलमान, कटरीना और दिशा के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और सोनाली कुलकर्णी भी अहम किरदारों में हैं।

कोटा मंडी : बीज वालों की मांग से सोयाबीन 50 रुपये तेज बिकी

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को बीज वालों की मांग से सोयाबीन बीज क्वालिटी 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिकी। देसावरी मांग के अभाव में मैथी 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदी रही।लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन की आवक 10,000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर 35,000 बोरी का कारोबार हुआ ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1780 गेहूं मिल 1775 से 1811 एवरेज 1850से 1921 लोकवान 1905 से 1950 पी डी 1750 से 1950 गेहूं टुकडी 1875 से 1950 मक्का 1900 से 2000 जौ 1500 से 1650 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3000 पूसा 12500 से 3001 पूसा 4 (1121) 3600 से 4000 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3400 से 3860 सरसों 3400 से 3801अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4300 कलौजी 8500 से 10500 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4400 चना 3600 से 4175 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4200 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

बढ़ी कीमत के साथ BS6 इंजन वाली Swift और WagonR लॉन्च

0

नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने शुक्रवार को बीएस6 पेट्रोल इंजन वाली Swift और WagonR (1.2-लीटर इंजन) लॉन्च कर दी। नए एमिशन नॉर्म्स वाले इंजन के साथ इन कारों की कीमत भी बढ़ गई है। अब स्विफ्ट की कीमत 5.14 लाख से 8.89 लाख रुपये के बीच हो गई है। वहीं, वैगनआर (1.2-लीटर इंजन) की कीमत 5.10 लाख से 5.91 लाख रुपये के बीच हो गई है। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

दोनों कारों में एक ही 1.2-लीटर वाला K12B पेट्रोल इंजन है, जो अब बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 83 bhp का पावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों कारों में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। अपडेटेड इंजन के अलावा दोनों कारों की डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्विफ्ट में कुछ नए फीचर्स स्टैंडर्ड दे दिए गए हैं।

स्विफ्ट अब कड़े सेफ्टी नॉर्म्स के भी अनुरूप
बीएस6 इंजन के अलावा नए AIS-145 सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए स्विफ्ट में अब को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड दे दिए गए हैं। पहले सिर्फ ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और ड्राइवर-साइड सीटबेल्ट रिमाइंडर फीचर्स ही सभी वेरियंट में मिलते थे, जबकि रियर पार्किंग सेंसर्स सिर्फ टॉप वेरियंट्स ZXi और ZDi में उपलब्ध थे।

वैगनआर के 1.0-लीटर वाले मॉडल की कीमत भी बढ़ी
मारुति सुजकी ने वैगनआर के 1.0-लीटर इंजन वाले मॉडल की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। अब वैगनआर के 1.0-लीटर इंजन वाले मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.34 लाख से 5.33 लाख रुपये के बीच है। पहले यह कीमत 4.20 लाख से 5.23 लाख रुपये के बीच थी। बात दें कि वैगनआर के 1.0-लीटर वाले इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ इसकी कीमत बढ़ाई है।

डीजल कारें बंद कर देगी मारुति
मारुति सुजुकी इंडिया 1 अप्रैल 2020 की आधिकारिक समय सीमा से पहले भारत में बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप कारों को लॉन्च करने वाली पहली कार कंपनियों में से एक है। बता दें कि कंपनी सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड कर रही है, क्योंकि बीएस6 लागू होने के बाद मारुति डीजल इंजन वाली कारें बंद देगी।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल और कपास्या खली के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल के भाव 10 रुपये (गुरुवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुआ। तिलहन में रायडा के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। पशुआहार कपास्या खली के भाव में 15 रुपये प्रति 60किलोग्राम की वृद्धि हुई।

तिलहन सरसों 3650 से 3700रायडा 3350 से 3400सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1040 से 1060, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 760 से 763, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 620 से 625 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1910, बुरहानपुर 1910, अकोला 2850 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

ज्वैलर्स की ताजा लिवाली से सोना महंगा, चांदी 550 रुपए उछली

नई दिल्ली/ कोटा। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम 300 रुपये बढ़कर 33,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। एसोसिएशन के अनुसार ज्वैलर्स की ताजा लिवाली से यह तेजी आई है। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की बिक्री बढ़ने से सोने के साथ-साथ, चांदी की कीमत 550 रुपये प्रति किलो बढ़कर 38,400 रुपये प्रति किलो हो गई है।

सराफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में ज्वैलर्स की बढ़ी हुई खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कीमत में इजाफा हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1,358 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो अप्रैल 2018 के बाद सबसे उच्चतम स्तर है।

ट्रेड वार के तनाव और अमेरिकी ब्याज दर में कटौती के बीच कमजोर ग्लोबल ग्रोथ की उम्मीदों ने निवेशकों को गोल्ड की खरीदारी ओर रोक जाने से रोका है। Geojit फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड-कमोडिटी रिसर्च हरेश वी ने कहा कि गोल्ड आमतौर पर आर्थिक या राजनीतिक अनिश्चितताओं के समय उच्च स्तर पर ट्रेड करता है।

इस बीच न्यूयॉर्क में सोना 1,356.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 15.11 डॉलर प्रति औंस पर थी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद की शुद्धता वाला सोना 300 रुपये बढ़कर 33,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गोल्ड सिक्के की कीमत 26,700 रुपये प्रति 8 ग्राम पर ही स्थिर रही।

चांदी 550 रुपये बढ़कर 38,400 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि वीकली-बेस्ड डिलीवरी 614 रुपये बढ़कर 37,439 रुपये प्रति किलो हो गई। चांदी के सिक्कों की कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा खरीदने के लिए और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा बेचने के लिए रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33770 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39400 रुपये प्रति तोला

इंदौर मंडी : चना देसी और काबुली चने में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 25 रुपये, चना देसी 25 रुपये और काबुली के भाव में 200 रुपये (गुरुवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को सात हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4250 से 4275, चना (देसी) 4150 से 4175, डबल डॉलर 4500 से 4800, मसूर 4100 से 4125, हल्की 3750 से 3800, बटला (मटर) 4100 से 4150, मूंग 5800 से 5900, हल्की 5200 से 5400, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 5100 से 5200, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7700, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5300 से 5400 मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8150 से 8650 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7500 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

बढ़ते स्टॉक के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप निवेशकों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 26 रुपये की गिरावट के साथ 8,607 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,607 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 58,565 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ग्वारगम के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 22 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की हानि के साथ 8,740 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 4,665 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के मुकाबले स्टॉक में बढ़ोतरी होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

जानिए, जेईई एडवांस्ड के टॉपर्स की सफलता का राज

डाउट क्लीयर किए बिना सोता नहीं था- कार्तिकेय गुप्ता
कोटा।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट कार्तिकेय गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा-2019 में ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त की है। महाराष्ट्र के छोटे से कस्बे चंद्रपुर निवासी कार्तिकेय इससे पहले जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर कर ऑल इंडिया 18वीं रैंक की तथा महाराष्ट्र स्टेट का सैकंड टॉपर रहा। इसी वर्ष 12वीं कक्षा 93.7 प्रतिशत अंकों से उत्त्तीर्ण की।

कार्तिकेय ने बताया कि आईआईटी मुम्बई में सीएस ब्रांच मिलने को लेकर निश्चिंत था लेकिन, ऑल इंडिया टॉप करूंगा, ऐसा नहीं सोचा था। मैं वर्ष 2017 से एलन में अध्ययनरत हूं। स्टूडेंट का लक्ष्य होता है आईआईटी में जाना और फैकल्टीज का लक्ष्य होता है स्टूडेंट को जेईई में सफलता दिलाना। पढ़ाई के दौरान कोई भी डाउट्स हो, टीचर्स हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे।

नियमित कोचिंग क्लास के अलावा 6 से 7 घंटे का शेड्यूल बनाकर सेल्फ स्टडी करता था। खुद का एनालिसिस करने के लिए मॉक टेस्ट भी देता था। परफॉर्मेन्स में सुधार के लिए एलन में होने वाले वीकली टेस्ट भी रेगुलर देता था। मैं रोजाना पढ़ाई के दौरान जो डाउट्स आते थे, उन्हें उसी दिन क्लीयर करता था। डाउट क्लीयर करने के बाद ही मैं रात को सोता था।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता
मैं स्टूडेंट्स से कहना चाहूंगा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए शांत दिमाग रखकर तैयारी करें। आपका मुकाबला खुद से है। पढ़ाई को एंजॉय करें। जो भी विषय पढ़े, उसे मन से पढ़ें। सबसे मुख्य बात है टीचर्स की गाइडलाइंस को फॉलो करना। रेगुलर क्लास के बाद डेली का होमवर्क कम्पलीट करें। बेहतर होगा कि रोजाना की पढाई के लिए प्लानिंग करें। प्रत्येक दो घंटे के बाद खुद को रिलैक्स करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता।

सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता -निशांत अभंगी
जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया छठी रैंक प्राप्त करने वाले एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट निशांत अभंगी को यह सफलता रेगुलर स्टडी से मिली है। गुजरात के राजकोट निवासी निशांत इससे पूर्व जेईई मेन्स में ऑल इंडिया छठी रैंक हासिल कर राजस्थान स्टेट टॉपर रह चुका है। मुझे यह सफलता रेगुलर स्टडी से मिली है। सक्सेस के लिए हार्डवर्क जरूरी है। क्योंकि सक्सेस का कोई शॉर्ट कट नहीं होता।

रोजाना क्लासरूम में जो पढ़ाया जाता था, उस पर फोकस करते हुए टॉपिक्स को रिवाइज करता था। एक ही क्वेश्चंस को विभिन्न तरीकों से बार-बार सॉल्व कर प्रेक्टिस करता था। दो साल कोटा रहकर पढ़ाई कर चुके निशांत ने बताया कि यहां आकर लाइफ बदल जाती है। मैं वर्ष 2017 में कोटा आया था। पढ़ने वाले स्टूडेंट के लिए यहां सब कुछ है। टीचर्स बहुत अच्छे हैं, एजुकेशन फैसेलिटी बहुत है, माहौल बहुत अच्छा है।

जेईई का पेपर हर बार नयापन लिए होता है। इसलिए प्रश्नों की जितनी ज्यादा प्रेक्टिस की जाए, उतना ही कम है। मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं कर सकता हूं। एलन में जो पढ़ाया, उसे रिवाइज करता गया। जेइई में फिजिक्स व कैमेस्ट्री के लिए एनसीईआरटी बेस्ड सिलेबस पर फोकस किया था। इसी वर्ष 12वीं कक्षा 97.8 प्रतिशत अंकों से उत्त्तीर्ण की है।

मैं इससे पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुका हूं। आईजेएसओ, एपीएचओ व आईपीएचओ में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुका हूं और 11वीं कक्षा से एपीएचओ में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले पहले विद्यार्थी हूं।

पहले कमजोर थी, अब स्ट्रॉंग हो गई मैथ्सकौस्तुभ दिघे
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट कौस्तुभ दिघे ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की है। कौस्तुभ जेईई मेन्स में ऑल इंडिया 55 रैंक प्राप्त कर चुका है। जेईई की तैयारी के साथ कौस्तुभ ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा 97 प्रतिशत अंकों से उत्त्तीर्ण की है। हाल ही में जारी आईपीएचओ के परिणाम में कौस्तुभ का चयन इजरायल में होने जा रहे फाइनल राउण्ड के लिए हुआ है। जिसमें कौस्तुभ भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेगा। इसके अलावा केवीपीवाय कवालिफाइड है।

कौस्तुभ ने बताया कि मैंने वर्ष 2017 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा में एडमिशन लिया था। यहां आने से पहले मेरी मैथेमेटिक्स काफी कमजोर थी लेकिन फैकल्टीज के सहयोग से मैथ्स को लेकर जो मन में डर था, वो दूर हो गया। कौस्तुभ ने बताया कि कोटा स्टूडेंट्स के लिए बहुत सपोर्टिव है। यहां पढ़ाई करने के लिए सब कुछ है।

अच्छे स्टूडेंट्स का साथ और बेस्ट टीचर्स यहां है। यही कारण है कि हम हमेशा एग्जाम के लिए तैयार रहते हैं। जो भी क्लासरूम में पढाया गया उसमें जेईई एडवांस्ड का सिलेबस भी पूरी तरह कवर हो गया। स्मार्ट फोन था लेकिन, सोशल मीडिया का इस्तेमाल कभी नहीं किया।

JEE Advanced-2019 Result : टॉप 10 में एलन के 3 स्टूडेंट्स

कार्तिकेय गुप्ता रैंक-1, निशांत अभंगी रैंक-6, कौस्तुभ धिगे रैंक-7, आदित्य बडोला रैंक-11

कोटा। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम आईआईटी रूडकी द्वारा जारी कर दिया गया। एलन के क्लासरूम कोचिंग स्टूडेंट कार्तिकेय गुप्ता ने आल इंडिया टॉप किया है।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि दो साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र कार्तिकेय गुप्ता ने टॉप-10 में रैंक 1 दी है। कार्तिकेय दो साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट हैं। एलन क्लासरूम प्रोग्राम से यह तीसरी बार रैंक-1 है। इससे पहले एलन क्लासरूम स्टूडेंट चित्रांग मूर्दिया ने 2014 में और अमन बंसल ने 2016 में आल इंडिया टॉप कर चुके हैं।

इस वर्ष के एलन के परिणाम बहुत उत्साहजनक रहे हैं। सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में आल इंडिया रैंक-1 पर एलन स्टूडेंट नलिन खंडेलवाल रहे, इसके साथ ही अरूणांग्शु भट्टाचार्य ने जिपमेर में टॉप किया। इसके साथ ही एलन कॅरियर के ही क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र निशांत अभंगी ने आल इंडिया रैंक 6 तथा कौस्तुभ धिगे ने रैंक 7 तथा आदित्य बडोला ने रैंक 11 प्राप्त की है। एलन के सम्बित बेहरा ने एससी कैटेगिरी में रैंक 1 प्राप्त की है।

सात में से तीन जोन टॉपर एलन से
माहेश्वरी ने बताया कि आईआईटी के सात जोन में तीन जोन टॉपर एलन से रहे। इसमें आईआईटी मुम्बई जोन में कार्तिकेय गुप्ता, खड़गपुर जोन में गुड़िपटे अनिकेत एवं आईआईटी रूडकी जोन से जयेश सिंगला ने टॉप किया है।

माहेश्वरी ने बताया कि आईआईटी रूड़की द्वारा 27 मई को दो पारियों में यह परीक्षा देश के 155 परीक्षा शहरों में आयोजित करवाई गई। जारी किए गए परिणामों में काउंसलिंग के लिए क्वालीफाइड विद्यार्थी ही 23 आईआईटी की 11279 सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कुल 372 अंकों की हुई थी, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 186-186 अंकों के थे।

केन्द्रीय कर्मचारियों का कैंटीन भत्ता हुआ दोगुना, 7 साल बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। करीब 7 साल बाद केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए केन्द्र सरकार ने कैंटीन भत्ता में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब पहले से मिल रहे भत्ते में दोगुना की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि जब भी महंगाई भत्ता की वृद्धि 50 फीसदी तक होगी तो कैंटीन भत्ता में भी 25 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। यह वृद्धि 1 जनवरी 2017 से लागू मानी जाएगी। अब कर्मचारियों को 750-1050 रुपए कैंटीन भत्ता हर महीने मिला करेगी।

पेंशन को कैसे करें खर्च, सरकार देगी सलाह
सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने पर उन्हें जो राशि मिलती है उसका कई अवसर पर ढ़ंग से उपयोग नहीं कर पाते हैं। कभी-कभी वे उचित तरीके से निवेशन नहीं कर पाते हैं। इस वजह से अब सरकार पेंशन के पैसे को खर्च व निवेश संबंधित सलाह देगी। सरकार विशेषज्ञों के माध्यम से कर्मचारियों को बताएगी कि किस रकम को कहां खर्च किरा जजाएगा। इसके लिए कार्मिक विभाग विशेषज्ञों की नियुक्ति करेगा।