Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 4694

50 लाख रुपए तक है सैलरी तो भरना होगा सिर्फ ITR ‘सहज’ फॉर्म

नई दिल्ली। असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2019 है। जैसे-जैसे आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की तारीख नजदीक आ रही है, आयकर विभाग करदाताओं के लिए नए-नए निर्देश जारी कर रही है।

आयकर विभाग ने कहा है कि जो लोग एक मकान के मालिक हैं और सैलरी से सालाना आय 50 लाख रुपए तक है उन्हें आईटीआर के लिए केवल एक पेज का आईटीआर-1 सहज फॉर्म भरना होगा। इससे करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने में आसानी होगा और उन्हें समय की बचत होगी।

अंतिम तारीख चूके तो देना पड़ेगा जुर्माना
आयकर विभाग के अनुसार, सभी करदाताओं को 31 जुलाई 2019 तक अपना आईटीआर जमा करना जरूरी है। यदि कोई करदाता अंतिम तारीख तक आईटीआर दाखिल नहीं करता है तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा। आयकर विभाग के अऩुसार, 31 जुलाई 2019 के बाद 31 दिसंबर 2019 तक आईटीआर दाखिल करने वालों को 5000 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।

यदि कोई करदाता 31 दिसंबर 2019 की तारीख भी चूक जाता है तो 31 मार्च 2020 तक आईटीआर दाखिल करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना दाखिल करना होगा। यदि आप 31 मार्च 2020 तक भी आईटीआर दाखिल नहीं कर पाते हैं तो आयकर विभाग आपको नोटिस जारी कर सकता है। हालांकि ऐसे करदाता जिनकी आय 5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है उनको लेट फीस के रूप में मात्र 1 हजार रुपए ही देने होंगे।

फॉर्म-16 जरूर जमा करें नौकरीपेशा
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आयकर रिटर्न दाखिल करते समय फॉर्म-16 जरूर पेश करें। फॉर्म-16 कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को दिया जाता है। आमतौर पर कंपनियां 30 जून तक अपने कर्मचारियों को फॉर्म-16 भेज देती हैं लेकिन इस बार बदलाव के कारण इसमें देरी हो सकती है। यदि आपको भी अभी तक फॉर्म-16 नहीं मिला है तो कंपनी से जल्द से जल्द इसकी मांग करें। फॉर्म-16 में कंपनी की ओर से पूरे साल में आपको दी गई रकम और टैक्स कटौती की जानकारी होती है।

एक्सप्रेस-वे पर 126 किमी की रफ़्तार पर भी नहीं कटेगा कार का चालान

0

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि कोई वाहन तय सीमा से 5 फीसदी अधिक गति पर दौड़ता हुआ पाया जाता है तो मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 183 के तहत ओवरस्पीड में उसका चालान नहीं काटा जाएगा। यह बात उन्होंने लोकसभा में वाहनों की गति निर्धारित करने की जानकारी देते समय दी।

केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि उनके मंत्रालय ने एक्सप्रेस-वे, हाईवे समेत अन्य सड़कों पर कारों और भारी वाहनों की नई गति निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि अब एक्सप्रेस-वे पर कारें 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर कर सकती हैं। वहीं बसों के लिए यह गति सीमा 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है।

इसके अलावा 4 या इससे ज्यादा लेन की डिवाइडर वाले हाईवे या अन्य सड़कों पर बसों की अधिकतम गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। यानी अब एक्सप्रेस-वे पर यदि कोई कार 126 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हुई पकड़ी जाती है तो अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर और 5 फीसदी अतिरिक्त छूट के नियम के कारण उस पर गति सीमा उल्लंघन की कोई कार्रवाई नहीं होगी।

कमेटी की सिफारिशों पर बढ़ाई गति सीमा
नितिन गडकरी ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों की गति सीमा निर्धारण के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने वाहन इंजन में बेहतरीन तकनीक के इस्तेमाल और सड़कों की गुणवत्ता में सुधार के आधार पर वाहनों की गति सीमा बढ़ाने की सिफारिश की थी। इन्हीं सिफारिशों के आधार पर मंत्रालय ने एक्सप्रेस-वे, हाईवे समेत अन्य सड़कों पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।

ओ साकी साकी गाने का टीजर रिलीज, देखिये नोरा फतेही के डांस मूव्स

मुंबई। ऐक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘बाटला हाउस’ का ट्रेलर आ चुका है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2008 को हुई बाटला हाउस मुठभेड़ की वास्तविक कहानी पर आधारित है।

नोरा फतेही ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘बाटला हाउस’ के आने वाले डांस नंबर ‘ओ साकी साकी’ को शेयर किया था। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स ने गाने के टीजर को रिलीज कर दिया है।

नोरा फतेही फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर’ में नजर आई थीं। अब नोरा ने ‘ओ साकी साकी’ के रिक्रिएटेड वर्जन में अपने बेली डांसिंग मूव्स से लोगों का आकर्षित किया है।

बता दें कि आॉरजिनल गाने में कोएना मित्रा थीं। पहले भी यह गाना काफी हिट हुआ था। इस गाने के टीजर को देखकर लग रहा है कि यह गाना फिर से हिट होगा।

डायरेक्टर निखिल आडवाणी की यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। नोरा फतेही ‘बाटला हाउस’ के अलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में भी दिखाई देंगी।

भारत में iPhone सस्ते होंगे, अगले महीने मार्केट में देंगे दस्तक

नई दिल्ली। एलिट क्लास के लिए ही बनने वाला एप्पल आईफोन अब हर हर दिल अजीज और पॉकेट फ्रेंडली हो सकता है। जी हां एप्पल अब भारत में ही अपने मॉडल्स की असेम्बलिंग कर रहा है। तमिलनाडु में कंपनी इसे अससेम्बल करना शुरू कर चुकी है। ऐसे में संभावना है कि इसकी कीमतों में 20 फीसदी तक कमी आएगी।

ये रकम कंपनी अभी आयात शुल्क के रूप में चुकाती थी, इंडिया में निर्माण से सीधे इस शुल्क में कटौती होगी, जिसका फायदा ग्राहकों को मिल सकेगा। बता दें कि, भारत में Foxconn नाम की कंपनी एप्पल के लिए टॉप एंड स्मार्टफोन्स बनाती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में असेम्बल किए गए iPhone XR और iPhone XS अगले महीने से भारतीय स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं भारत में बनने की वजह से iPhone XS और iPhone XR की कीमत कम होने की भी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

खुदरा महंगाई दर में लगातार 5वें महीने इजाफा

नई दिल्ली। खुदरा (रिटेल) महंगाई दर जून में बढ़कर 3.18% दर्ज हुई है। यह पिछले 8 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में 3.38% थी। फरवरी से इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। मई में यह दर 3.05% रही थी। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने की वजह से जून में खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जून में खाद्य महंगाई दर 2.17% रही। मई में यह 1.83% थी। प्रोटीन युक्त खाद्य वस्तुओं जैसे दालें, अंडा और मांस-मछली की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जून में ईंधन और बिजली की महंगाई दर 2.32% जबकि सब्जियों की 4.66% रही। फलों की महंगाई दर मई के मुकाबले जून में 4.18% कम हुई है।

श्रेणीमई में महंगाई दरजून में महंगाई दर
खाद्य1.83%2.17%
मांस-मछली8.12%9.01%
दाल2.13%5.68%
अनाज1.21%1.31%

खुदरा महंगाई अभी भी आरबीआई के लक्ष्य से कम
लगातार 5वें महीने बढ़ोतरी के बावजूद खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के 4% के लक्ष्य से कम बनी हुई है। मौद्रिक नीति की समीक्षा करते वक्त आरबीआई खुदरा महंगाई दर को ही ध्यान में रखता है। इसके लक्ष्य के आस-पास रहने से ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बनी रहती है।

औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार मई में घटकर 3.1% रह गई
सरकार ने शुक्रवार को मई महीने के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े भी जारी किए। मई में आईआईपी ग्रोथ घटकर 3.1% रह गई। अप्रैल में 3.4% और पिछले साल मई में 3.8% रही थी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की सुस्ती का आईआईपी ग्रोथ पर असर पड़ा। यह सेक्टर जून में 2.5% की रफ्तार से बढ़ा। मई में ग्रोथ 3.6% रही थी। आईआईपी की दर से देश में उद्योग सेक्टर की गतिविधियों का पता चलता है।

जेसीरेट वीक मस्ती : नेचुरल फ्रूट बनाना सीखा, महकी स्वीट डिश

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार के जेसीरेट वीक मस्ती 2019 के प्रथम दिन शुक्रवार को ‘‘कूल-कूल-स्पाइसी’’ कार्यक्रम होटल ली उमर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम निदेशक दीप्ति गर्ग व रिचा रस्तोगी ने बताया कि मास्टर शेफ कोटा रश्मि अग्रवाल ने विभिन्न तरीके की आइसक्रीम व हेल्दी नेचुरल फ्रूट के जूस बनाना सिखाया।

कार्यक्रम कोर्डिनेटर किरण जैन, संगीता रांवका, शिल्पा पोकरा ने बताया कि शुक्रवार को चटपटी चाट व स्वीट डिश प्रतियोगिता हुई। इस दौरान चटपटी चाट में प्रियंका जैन प्रथम, विभूति जैन द्वितीय रहे। वहीं, स्वीट डिश में कविता बाफना प्रथम तथा अमृता गोयल द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा एंट्री गेम में पूनम आर्य तथा लक्की ड्रा में शालू जैन विजेता रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतियोगियों को निर्णायक शाया शर्मा ने पुरस्कृत किया।

स्टार की चेयरपर्सन श्वेता जैन, सचिव वंदना जैन ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन थीम-ट्वीन-थीम पर आधारित का होगा। जिसमें मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया राॅयल ब्यूटी 2019 शैव्या महेश्वरी होंगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल, कल्पना चित्तौडा, दीपा बाकलीवाल, अनामिका गुप्ता, स्वीटी जैन, अल्का जैन, मोनिका जैन उपस्थित थे।

कोटा मंडी: लिवाली निकलने से धनिया एवं सोयाबीन में सुधार

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक की कमी से चना 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। लिवाली निकलने से धनिया 50 रुपये क्विंटल ऊँचा बोला गया। सोयाबीन में 25 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार रहा। लहसुन की आवक 4000 की कट्टे की रही। सभी जिंसों का मिलाकर 20,000 बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1850 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1875 एवरेज 1850 से 1900 लोकवान 1850 से 1900 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 1951 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2800पूसा 1 2500 से 2801 पूसा 4 (1121) 3200 से 3500 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3631 सरसों 3400 से 3551अलसी 4000 से 4501तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4200 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5500 से 6150 ईगल 6200 से 6551 रंगदार नया 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल रहा ।

मूंग 5500 से 6100 उड़द 2000 से 4400 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4100 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4550 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

RSETI ने अब तक 83,550 से अधिक लोगों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण

जयपुर। आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ (आईसीआईसीआई फाउंडेशन) राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर में आईसीआईसीआई सतत आजीविका सोसायटी के माध्यम से RSETI चला रहा है। अब तक, इसने 83,550 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है जिनमें से आधी से अधिक महिलाएं हैं।

संस्थान पाठ्यक्रम के लिए प्रासंगिक पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण सामग्री भी विकसित करता है। 18-45 वर्ष के बीच के वंचित व्यक्ति यहां उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं या चुन सकते हैं। अपने उच्चतम गुणवत्ता प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के कारण, दोनों आईसीआईसीआई आरएसईटीआई को लगातार सात वर्षों तक ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

आईसीआईसीआई आरएसईटीआई 30 से अधिक ट्रेड में 10-45 दिनों के कौशल प्रशिक्षण की पेशकश करता है जिसमें घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमिता (इलेक्ट्रीशियन), सेल फोन मरम्मत और सेवा, इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत सेवा, नलसाजी और स्वच्छता कार्य, रेफ्रीजेशन और एयरकंडीशनिंग जैसे तकनीकी ट्रेड शामिल हैं।

कृषि क्षेत्र के लिए केंद्रित प्रशिक्षण जैसे – डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग, वेजिटेबल नर्सरी प्रबंधन और खेती, और महिलाओं के लिए – ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, महिला दर्जी, पेपर-कवर, लिफाफा और फाइल मेकिंग, आदि हैं।

ICICI फाउंडेशन फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ के प्रेसिडेंट सौरभ सिंह ने कहा कि समावेशी विकास को बढ़ावा देकर देश के विकास में योगदान देने की अपनी लंबी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आईसीआईसीआई ग्रुप द्वारा समावेशी विकास के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन की शुरुआत की गई थी।

इंदौर किराना बाजार : ग्राहकी से शक्कर एवं खोपरा गोला में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर, खोपरा गोला सहित विभिन्न किराना जिन्सों में ग्राहकी (गुरुवार की तुलना में) सुधार लिए रही।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3400 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 163 से 184 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2000 से 3300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1130 से 1140, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी : ग्राहकी के अभाव में तुअर दाल 100 रुपये सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 50 रुपये, तुअर 50 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (गुरुवार की तुलना में) की कमी हुई। मूंग 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। ग्राहकी के अभाव में तुअर दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को सात हज़ार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4150 से 4200, चना (देसी) 4050 से 4100, डबल डॉलर 4500 से 5000, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3800 से 3900, मूंग 5500 से 5700, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 4900 से 5000, हल्की 3400 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7350 से 7550, मूंग मोगर 8050 से 8250 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।