Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 4689

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट पर दो हजार तक का ब्लैक

कोटा। पवित्र केदारनाथ तक जाने वाले हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक में बिकते हैं। इस बात को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने माना है। सरकार अगले साल से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएम वीएन) के माध्यम से बेचने पर विचार कर रही है। केदारनाथ तक की पैदल यात्रा आसान नहीं है, इसलिए काफी अधिक संख्या में तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से वहां जाना चाहते हैं।

ऐसे में, केदारनाथ जाने के लिए मंदाकनी वैली में चलने वाले हेलीकॉप्टर के टिकट की भारी मांग रहती है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक मंदाकनी वैली में चलने वाले हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण (यूसी-एडीए) करता है। सीजन (मई-अक्टूबर) के दौरान मंदाकनी वैली में कई हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स शटल सेवा मुहैया कराते हैं। इन तमाम गतिविधियों की निगरानी उत्तराखंड सरकार के अधीनस्थ रुद्रप्रयाग का जिला प्रशासन करता है।

पुरी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के टिकट की कालाबाजारी को लेकर उत्तराखंड सरकार को कई शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की तरफ से 8 एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सरकार की तरफ से टिकट की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक के लिए हर हेलीपैड पर जिला प्रशासन की ओर से इंचार्ज नियुक्त किए जाते हैं।

जिला प्रशासन की तरफ से तैनात अधिकारी इस मामले में यात्रियों से भी बातचीत करते हैं। हालांकि ब्लैक मार्केटिंग को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए उत्तराखंड सरकार सभी हेलीकॉप्टर के टिकट को एक जगह से बेचने पर विचार कर रही है। इसकी जिम्मेदारी किसी सरकारी एजेंसी या फिर गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी जा सकती है।

इस रिपोर्टर ने खुद सीधे हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कम्पनी के नुमाईंदे से बात की तो उसने मना कर दिया, किन्तु जिस होटल में रुके थे वहां मैनेजर से बात की तो 8 हजार का टिकट 10 हजार में मिल गया। सात जनों का 70 हजार रुपये माँगा, जो दिया।

8,93,000 करोड़ से अधिक के मुद्रा लोन में से 17652 करोड़ का एनपीए

नई दिल्ली। कर्ज बांटने के सबसे लोकप्रिय प्रोग्राम मुद्रा लोन के तहत दिए गए 17652 करोड़ रुपए गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) बन चुके हैं या दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि 17652 रुपए की वसूली अब आसान नहीं होगी। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 31 मार्च तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8,93,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बतौर कर्ज दी गई। इनमें से 2 फीसदी राशि यानी कि 17651.74 करोड़ रुपए एनपीए हो चुके हैं।

वित्त मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान के मुताबिक मुद्रा लोन के तहत शिशु श्रेणी के अंतर्गत पहली बार उधार लेने वालों के द्वारा आकस्मिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना, कारोबार में असफलता, उधार वापस करने में अक्षमता, खराब ऋण मूल्यांकन उधार लेने वालों के द्वारा जानबूझ कर चूक एवं कारोबार में मंदी जैसे कारणों की वजह से एनपीए में बढ़ोतरी हुई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से मुद्रा योजना के तहत डूबे हुए लोन की प्राप्ति के लिए क्रेडिट गारंटी फंड बनाया गया है। लेकिन इस फंड से डूबे हुए लोन की 75 फीसदी राशि की प्राप्ति का प्रावधान है।

बैंकों के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शिशु लोन की रिकवरी बिल्कुल नहीं हो पा रही है। गांव में जाने पर लोन लेने वाले उन्हें यह कह कर भगा देते हैं कि सरकार ने उन्हें यह लोन दिया है, वे सरकार को लौटा देंगे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि 50,000 रुपये लोन लेने वालों का वे कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं। मुद्रा लोन के तहत कुछ भी मोरगेज नहीं रखा जाता है। लोन नहीं देने वाले के घर को बैंक नीलाम नहीं कर सकता है। 50,000 रुपये लोन लेने वालों को सिर्फ अपना आधार नंबर व पैन नंबर देने की जरूरत होती है। इस आधार पर ही उन्हें यह लोन मिल जाता है।

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्‍म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा, विद्या बालन, तापसी पन्‍नू, कीर्ति कुल्‍हरी, शरमन जोशी और नित्‍या मेनन जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में हैं।

2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर में लीडिंग कैरक्‍टर्स की इसरो में चुनौतियों की झलक देखने को मिलती है। अक्षय साइंटिस्‍ट्स की एक टीम को मैनेज करते हैं जो काफी महत्‍वाकांक्षी है और भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करना चाहती है।

ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्‍म की स्टोरीलाइन काफी बेहतरीन है। जगन शक्ति की ‘मिशन मंगल’ को भारत की पहली ऐसी स्‍पेस पर बेस्‍ड फिल्‍म कहा जा रहा है जो कि इसरो में साइंटिस्‍ट्स को फॉलो करती है जिन्‍होंने मार्स आर्बिटर मिशन में अपना योगदान दिया है।

फिल्‍म भारत के माइलस्‍टोन कहे जाने वाले अचीवमेंट ‘मंगलयान’ (मार्स मिशन) पर फोकस करती है। ट्रेलर से पता लगता है कि कैसे इसरो में साइंटिस्‍ट्स ने माइलस्‍टोन को एग्जिक्‍यूट किया। बता दें, फिल्‍म 15 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अपने ही सेक्स सीन लीक होने पर भड़की राधिका आप्टे

मुंबई। कुछ दिनों पहले हॉलिवुड फिल्म ‘द वेडिंग गेस्ट’ के लिए फिल्माए गए राधिका आप्टे और देव पटेल के सेक्स सीन इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। यह राधिका आप्टे की हॉलिवुड में डेब्यू फिल्म है, हालांकि अभी तक यह भारत में रिलीज नहीं हुई है। हाल में इस बारे में राधिका ने मीडिया से बात की।

राधिका ने कहा कि उनकी फिल्म के सेक्स सीन इसलिए लीक हुए क्योंकि लोगों की सोच खराब है। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में बहुत सारे खूबसूरत सीन हैं लेकिन यही सीन लीक हुए। राधिका ने कहा कि लीक हुए सीन में वह और देव पटेल हैं लेकिन इन सीन्स को केवल उन्हीं के नाम पर फैलाया जा रहा है, न कि देव पटेल के नाम पर।

वैसे बता दें कि राधिका के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले राधिका का एक आदिल हुसैन के साथ एक हॉट सेक्स सीन भी लीक हुआ था।

यह सीन फिल्म ‘पार्च्ड’ का था। नैशनल और इंटरनैशनल लेवल पर थिअटर और फिल्मों में काम कर चुकीं राधिका आप्टे न्यूड सीन देने में खुद को कम्फर्टेबल महसूस करती हैं। पहले भी राधिका की एक न्यूड क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिश टीवी ने लॉन्च की ‘आयुष्मान एक्टिव’ सर्विस

नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी सिंगल-कंट्री डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने डॉमिनिक प्रॉडक्शंस के साथ मिलकर अपनी तरह की पहली वैल्यू एडेड सर्विस ‘आयुष्मान एक्टिव’ को पेश किया है। इसकी पेशकश अपने दोनों ब्राण्ड्स डिश टीवी और डी2एच पर वरिष्ठ नागरिक दर्शकों के लिए अनूठा और संलग्नता पूर्ण कंटेन्ट देने के लिए की गई है।

यह सर्विस 16 जुलाई से दोनों प्लेटफॉर्म पर 45 दिनों के लिये विशेष रूप से उपलब्ध कराई गई है। यह पहली सर्विस है, जिसे वरिष्ठ नागरिकों को भागीदार बनाने और प्रेरित करने तथा टीवी देखने का अर्थपूर्ण अनुभव देने के लिये तैयार किया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों को अपना जीवन अपनी इच्छा से जीने और सही निर्णय लेने के लिये सशक्त करने वाली यह सर्विस यूजर्स को पुराना संगीत, बॉलीवुड फिल्में और स्वस्थ तथा तंदुरूस्त जीवनशैली पर ज्ञान दे सकती है। ‘आयुष्मान एक्टिव’ सर्विस में वरिष्ठ नागरिकों के लिये भक्ति भाव, आपका साथी, किक स्टार्ट 60 और मनजी लाइफ जैसे शोज होंगे।

इतना ही नहीं, वीकेंड्स को रोमांचक बनाने के लिये इस सर्विस में प्रत्येक शनिवार और रविवार को सदाबहार गीतों के साथ 60, 70 और 80 के दशक की क्लासिक फिल्में भी होंगी। चौबीसों घंटे सातों दिन चलने वाले विज्ञापन-रहित सर्विस प्लेटफॉर्म के साथ डिश टीवी वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में उत्साह लाना चाहता है, जिसके लिए भक्ति से लेकर मनोरंजन और वित्तीय योजना, स्वास्थ्य तथा दर्शन-शास्त्र की शैलियों के शोज होंगे। ‘आयुष्मान एक्टिव’ सर्विस डिश टीवी और डी2एच के चैनल नंबर 130 पर उपलब्ध होगी, जिसका शुल्क 40 रुपए + कर प्रतिमाह है। यह नि:शुल्क प्री व्यू की अवधि के बाद लागू होगा।

बेहतर तिमाही नतीजों से विप्रो के शेयरों में 4 फीसदी का उछाल

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के बेहतर नतीजों की बदौलत गुरुवार को आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों में 4 फीसदी तक का उछाल देखा गया। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 12.8 फीसदी का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 3.52 फीसदी बढ़कर 268.85 रुपए प्रति शेयर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 3.58 फीसदी बढ़कर 268.90 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

पहली तिमाही में 2,387.60 करोड़ रुपए का प्रॉफिट
आईटी कंपनी विप्रो ने जून, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान 12.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,387.60 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 2,120.80 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि यह जनवरी-मार्च, 2019 तिमाही में हुए 2,483.50 करोड़ रुपए के प्रॉफिट की तुलना में 3.86 फीसदी कम रहा। विप्रो ने बीएसई में एक फाइलिंग के माध्यम से यह जानकारी दी।

कुल कंसॉलिडेटेड इनकम 5 फीसदी बढ़ी
विप्रो द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान उसकी कुल कंसॉलिडेटेड इनकम लगभग 5 फीसदी बढ़कर 15,566.6 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 14,827.4 करोड़ रुपए रहा था।

कुल बिक्री 14,716.10 करोड़ रु
वहीं कंपनी की कुल बिक्री 14,716.10 करोड़ रुपए रही, जो पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च, 2019 में रही कुल 15,006.30 करोड़ रुपए की बिक्री से कम लेकिन एक साल पहले समान अवधि में हुई 13,977.70 करोड़ रुपए की बिक्री से ज्यादा रही। इससे पहले बीएसई पर विप्रो के शेयर में दिन भर दबाव देखने को मिला और शेयर मामूली गिरावट के साथ 259.70 रुपए पर बंद हुआ।

CA CPT का रिजल्ट आज आएगा, ऐसे चेक करें

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई आज सीए कॉमन प्रोफिशिएंशी टेस्ट (सीपीटी) का अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा। उपलब्ध सूचना के अनुसार आज यानी 18 जुलाई, 2019 को शाम 6 बजे सीए सीपीटी 2019 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

आधिकारिक सूचना में कहा गया, ‘जून 2019 में आयोजित कॉमन प्रोफिशिएंशी टेस्ट (सीपीटी) का रिजल्ट गुरुवार को घोषित किए जाने की उम्मीद है। 18 जुलाई, 2019 को शाम 6.00 बजे के करीब रिजल्ट आएगा।’

रिजल्ट आने के बाद आप अपना रिजल्ट आईसीएआई की ऑफिशल वेबसाइट icai.org पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। आईसीएआई ने जून 2019 में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सीए सीपीटी का आयोजन किया था। रिजल्ट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in वेबसाइटों पर भी चेक किया जा सकता है।

मोबाइल पर यूं पाएं अपना रिजल्ट
आप 58888 पर मेसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले CACPT लिखकर स्पेस देना होगा और फिर अपना रोल नंबर लिखना होगा। जैसे मान लीजिए आपका रोल नंबर 57896 है तो आप मेसेज CACPT 57896 भेजेंगे।

वेबसाइट पर यूं देखें अपना रिजल्ट

  1. आईसीएआई की अथॉराइज्ड वेबसाइट icai.org पर जाएं
  2. होमपेज पर Common Proficiency Test result के लिंक पर क्लिक करें
  3. आप आईसीएआई की वेबसाइट के नए पेज पर पहुंच जाएंगे
  4. अपने सीपीटी रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके लॉगिन करें
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें

पेट्रोल आज 8 से 12 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ, जानिए कीमत

नई दिल्ली। बुधवार को पेट्रोल की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन गुरुवार 18 जुलाई को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 8 से 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे तो कोलकाता में 12 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर की महंगा हुआ है। वहीं डीजल की कीमत आज भी स्थिर है।

बता दें की पिछले सात दिनों से डीजल की कीमत में राहत देखने को मिल रही है। IOCL के मुताबिक, बढ़ी हुई कीमतों के बाद आज दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 73.35 रुपए और 78.96 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में आज 75.77 रुपए और चेन्नई में 76.1 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है।

चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम क्रमशः 66.24 रुपए, कोलकाता में 68.31 रुपए, मुंबई में 69.43 रुपए और चेन्नई में 69.96 रुपए प्रति लीटर हैं।

लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 72 अंक फिसल कर 39,133 पर

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में सप्ताहांत में छाई मंदी का कारण घरेलू बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81 अंकों की गिरावट के साथ 39133 अंकों पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 21 अंकों की गिरावट के साथ 11,666 अंकों पर खुला। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 72 अंकों की गिरावट के साथ 39,143 अंकों पर और निफ्टी 24 अंकों की गिरावट के साथ 11,662 अंकों पर कारोबार कर रहा है। यस बैंक के शेयरों पर भारी दबाव बना हुआ है। यस बैंक के शेयर सेंसेक्स में 10.77 फीसदी और निफ्टी में 13.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सीजी पावर, क्रिसिल लिमिटेड, सुदर्शन कैमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, विप्रो, सद्भाव कॉरपोरेशन लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में विप्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में यस बैंक, माइंडट्री, कॉक्स एंड किंग्स, टोरंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, केयर रेटिंग में मंदी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, हिंडाल्को, वीईडीएल, इंफोसिस में मंदी का माहौल है।

Toyota Vellfire कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानिए खूबियां

0

नई दिल्ली। टोयोटा देश में नई कार लाने की तैयारी में है। यह इनोवा से लग्जरी 7 सीट वाली MPV (मल्टी परपज वीइकल) Vellfire होगी। कंपनी ने हाल में Toyota Vellfire को एक प्राइवेट इवेंट में प्रदर्शित किया है। इवेंट में पेश की गई वेलफायर साउथ एशियन मार्केट में बिकने वाले मॉडल की तरह ही है। टोयोटा वेलफायर भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) यानी पूरी तरह बनी हुई इंपोर्ट की जा सकती है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टोयोटा के प्राइवेट इवेंट में यह प्रीमियम कार कंपनी के डीलर्स को दिखाई गई है। इवेंट में पेश की गई टोयोटा वेलफायर की कुछ तस्वीरें और इसका ब्रोशर लीक हो गया है। लुक की बात करें, तो इस प्रीमियम एमपीवी में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्प्लिट हेडलैम्प्स और मोटी क्रोम पट्टी के साथ क्रोम ग्रिल दी गई है। एमपीवी में बड़ा एयरडैम है, जिसके दोनों ओर ट्राइंग्युलर फॉग लैम्प पॉड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स के साथ आउट साइड रियर व्यू मिरर्स हैं।

इंटीरियर :टोयोटा की इस प्रीमियम एमपीवी का इंटीरियर ब्लैक कलर में है। इसके डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड फिनिश मिलेगा। सेंटर कंसोल के चारों ओर सिल्वर फिनिश दी गई है, जिसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एसी मॉड्यूल हैं। इसके अलावा वेलफायर में लेदर-वुडन फिनिश मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील और ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं।

फीचर्स :इस प्रीमियम एमपीवी में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स मिलेंगी, जिनमें मेमरी और रेक्लाइनिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर साइड और रियर डोर, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पर्सनल स्पॉट लाइट्स और 7-एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

पावर: भारत में टोयोटा वेलफायर को 2.5-लीटर, पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इंजन कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) से लैस होगा।

लॉन्चिंग और कीमत
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टोयोटा की यह लग्जरी 7 सीट वाली कार फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर तक भारतीय बाजार में उतारी जा सकती है। इसकी कीमत 75 लाख रुपये के आसपास होगी। मार्केट में इस शानदार कार की टक्कर मर्सेडीज की प्रीमियम एमपीवी वी-क्लास से होगी।