Friday, April 24, 2026
Home Blog Page 4634

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 114 अंक उछल कर 39,075 पर

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार चार सत्रों की गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114 अंकों की तेजी के साथ 39,075 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 11,706 अंकों पर खुला।

सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 39050 अंकों पर और निफ्टी 24 अंकों की तेजी के साथ 11,696 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सन क्लॉयड लिमिटेड, ब्लूडार्ट, कॉक्स एंड किंग्स, स्पाइसजेट, वक्रांगी के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंड्सइंड बैंक में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जेट एयरवेज, मनपसंज बेवरेजेस, आरकॉम, डाबर, डीएचएफएल के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, भारती इंफ्राटेल, सनफार्मा, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा में मंदी का माहौल है।

Fitch ने भारत को दिया झटका, 2019-20 के लिए GDP ग्रोथ घटाकर की 6.6%

नई दिल्ली। फिच ने चालू वित्त वर्ष यानी 2019-20 के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है, जबकि पहले रेटिंग एजेंसी ने 6.8 फीसदी का अनुमान दिया था। फिच ने बीते साल की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग और कृषि क्षेत्र में सुस्ती के संकेतों को इसकी वजह बताया है।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में अगले वित्त वर्ष यानी 2020-21 के लिए 7.1 फीसदी और 2021-22 के लिए 7 फीसदी के ग्रोथ अनुमान को बरकरार रखा है। पिछले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 6.8 फीसदी के साथ 5 साल के निचले स्तर पर आ गई थी। फिच ने कहा, ‘हम वित्त वर्ष 2019-20 में 6.6 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा 2020-21 में 7.1 फीसदी और 2021-22 में यह 7 फीसदी रहने का अनुमान है।’

लगातार चौथी तिमाही घटी जीडीपी ग्रोथ
जनवरी-मार्च तिमाही में 5.8 फीसदी की ग्रोथ के साथ भारत की जीडीपी ग्रोथ में लगातार चौथी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 8.1 फीसदी रहा था।

फिच ने कहा, ‘यह 5 साल में सबसे ग्रोथ रही है। बीते साल के दौरान रही सुस्ती की मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और कृषि में नरमी रही। कमजोर ग्रोथ की मुख्य वजह घरेलू रहीं। वहीं निर्यात वृद्धि भी हाल में कमजोर पड़ी है।’

आरबीआई ब्याज दरों में फिर कर सकता है 0.25% की कटौती
फिच ने कहा कि रिजर्व बैंक ने जून के पॉलिसी रिव्यू में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कमी की, जो इस साल तीसरी कटौती थी। इसकी मुख्य वजह ग्रोथ को रफ्तार देना और बढ़ती महंगाई को थामना रही।

फिच ने कहा, ‘हमें 2019 में एक बार फिर 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है, जिससे पॉलिसी रेपो रेट घटकर 5.50 फीसदी पर आ जाएंगी। आरबीआई द्वारा मॉनिट्री और रेग्युलेटरी नरमी से प्राइवेट सेक्टर को क्रेडिट में रिकवरी आनी चाहिए।’

‘कबीर सिंह’ का नया गाना ‘तेरा बन जाऊंगा’ रिलीज

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म का एक और नया गाना ‘तेरा बन जाऊंगा’ रिलीज हुआ है। गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स के इस रोमांटिक गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

इस गाने को तुलसी कुमार और अखिल सचदेवा ने आवाज दी है। इसका म्यूजिक अखिल सचदेवा ने दिया है। इस गाने को कुमार ने लिखा है। इसके पहले फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे भी फैन्स ने काफी पसंद किया था।

बता दें कि ‘कबीर सिंह’ तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद एक ड्रग अडिक्ट और शराबी डॉक्टर का किरदार निभाया है। यह फिल्म आने वाले 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा के साथ Nubia Red Magic 3 भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने एक लंबे इंतजार के बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले अपने इस गेमिंग फोन को इसी साल अप्रैल में चीन में लॉन्च किया था।

Nubia Red Magic 3 की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट ऑक्टाकोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 मिलेगा। इसके अलावा फोन में एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। वहीं बता दें कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन दिया गया है। फोन में 8 के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Nubia Red Magic 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। Nubia Red Magic 3 में 6.65 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही आपको 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Nubia Red Magic 3 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें सोनी IMX586 सेंसर है। इसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फोन के कैमरे के साथ 8के वीडिओ रिकॉर्डिंग का दावा किया गया है।

Nubia Red Magic 3 की कनेक्टिविटी
इस फोन में डुअल फ्रंट फायरिंग स्टेरियो स्पीकर है जिसमें आपको 3डी साउंड टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए कंपनी 30 वाट का चार्जर भी देगी। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में आप 1 घंटे तक गेम खेल सकते हैं।

Nubia Red Magic 3 की कीमत
Nubia Red Magic 3 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 46,999 रुपये है। फोन की बिक्री 27 जून को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे होगी।

IIT में 1083 सीटें बढ़ीं, अब 12362 स्टूडेंट्स को मिलेगा दाखिला

कोटा। देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई में प्रवेश के लिए कराई जा रही ज्वाइंट सीट एलोकेशन काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग शुरू हाे चुकी है। जोसा द्वारा इस वर्ष की काउंसलिंग की सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गयी है। इस साल 23 आईआईटी की कुल 12,362 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

यानी 1083 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी प्रकार 31 एनआईटी की 2,470 सीटें बढ़ाते हुए कुल 20,437 सीटाें पर प्रवेश दिया जाएगा। 25 ट्रिपलआईटी एवं 28 जीएफटीआई में इस वर्ष 4,617 व 5,769 सीटें हो चुकी हैं। इस साल जोसा काउंसलिंग द्वारा कुल 107 कॉलेजों की 43,185 सीटों पर प्रवेश मिलेगा जो कि पिछले साल के मुकाबले 5233 सीटें अधिक हैं।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि छात्राओं के लिए सुपरन्यूमेररी काेटा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने से इस वर्ष आईआईटी में 1221 अतिरिक्त सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। पिछले साल सुपरन्यूमरेरी काेटे में 800 सीटें थी। पहली बार लागू हुए जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आईआईटी की 638, एनआईटी की 1384, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की 305 व 333 सीटें आवंटित की जाएगी। इस तरह जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कुल 2660 सीटों का आवंटन किया जाएगा।

JEE ADVANCED: काउंसलिंग में चॉइस लाॅक नहीं की तो खुद लॉक हो जाएंगे कॉलेज के ऑप्शन
आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन आथोरिटी (जोसा) ने काउंसलिंग शुरू करते हुए बिजनेस रूल्स भी जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी। मॉक काउंसलिंग के भी 2 राउंड होंगे। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

यदि विद्यार्थी तय समय सीमा में चॉइस लॉक नहीं करता है तो चॉइस स्वतः ही लॉक हो जाएगी। 21 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को मॉक सीट अलाॅटमेंट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 23 जून तक रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को मॉक सीट आवंटन का परिणाम 24 जून को जारी किया जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस 35 हजार व एससी, एसटी एवं दिव्यांगों के लिए 15 हजार रुपए होगी।

रिपोर्टिंग नहीं करने पर काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे विद्यार्थी
ऑनलाइन सीट आवंटन की प्रक्रिया द्वारा जब विद्यार्थी को कोई सीट आवंटित हो जाती है तो उसे निश्चित समयसीमा में रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होता है। जेईई मेन के आधार पर सीट आवंटित हुई है तो रिपोर्टिंग सेंटर की लिस्ट में दी गई एनआईटी पर दस्तावेजों के रिपोर्ट करना होगा।

एडवांस्ड के तहत कोई सीट आवंटित होती है तो रिपोर्टिंग सेंटर की लिस्ट में दी गई आईआईटी पर दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटन के पश्चात विद्यार्थी को सीट एक्सप्टेंस फीस भी जमा करवानी होगी। यह फीस एसबीआई के ई-चालान द्वारा या ऑनलाइन जमा की जा सकती है। रिपोर्टिंग नहीं करने पर स्टूडेंट काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।

आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन आथोरिटी (जोसा) ने काउंसलिंग शुरू करते हुए बिजनेस रूल्स भी जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी। मॉक काउंसलिंग के भी 2 राउंड होंगे। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। यदि विद्यार्थी तय समय सीमा में चॉइस लॉक नहीं करता है तो चॉइस स्वतः ही लॉक हो जाएगी।

21 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को मॉक सीट अलाॅटमेंट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 23 जून तक रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को मॉक सीट आवंटन का परिणाम 24 जून को जारी किया जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस 35 हजार व एससी, एसटी एवं दिव्यांगों के लिए 15 हजार रुपए होगी।

काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे। फ्रीज करने का मतलब है कि विद्यार्थी आवंटित कॉलेज से संतुष्ट है। फ्लाेट ऑप्शन से स्टूडेंट अपग्रेडेशन चाहता है। इसी कारण वह आगे की काउंसलिंग में जाना चाहता है। स्लाइड ऑप्शन से छात्र कॉलेज व ब्रांच से संतुष्ट है, लेकिन व अभी भी ब्रांच में अपग्रेडेशन का इच्छुक है।

राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि का 51 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

किसानों को आवेदन 30 जून तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
जयपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की संशोधित गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्य सरकार सरकार ने योजना के नोडल अफसर काॅ-ओपरेटिव रजिस्ट्रार को पात्र किसानों के आवेदन 30 जून तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए योजना की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि पात्र किसानों के लिए हर जिले में हेल्प डेस्क बनाने बनाई जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज जैसी संस्थाओं को भी शामिल करें। इस योजना के तहत हर किसान को तीन किश्तों में एक साल में 2-2 हजार रुपए मिलाकर कुल छह हजार रुपए मिलते हैं।

पीएम किसान सम्मान समृद्धि योजना में पहले सीमांत एवं लघु किसान ही पात्र थे लेकिन केंद्र सरकार की संशोधित गाइड लाइन के अनुसार सीमांत एवं लघु किसानों के साथ बड़े किसानों को भी शामिल कर लिया गया है। राज्य के लगभग 55 लाख किसान पीएम किसान योजना के लिए पात्र है, जिसमें से 38.10 लाख किसानों के आवेदन प्राप्त हो गए है‌ं।

गुप्ता ने कहा कि 34.50 लाख किसानों के आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं, जिसमें से 19.34 लाख आवेदनों का पटवारियों द्वारा सत्यापन कर लिया गया है। केन्द्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना के लिए राजस्थान द्वारा अपनाए गए मॉडल की प्रशंसा की गई है तथा अन्य राज्यों को भी राजस्थान द्वारा अपनाए गए पोर्टल के मॉडल को लागू करने का सुझाव केन्द्र ने दिया है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर स्व घोषणा पत्र के आधार पर जमाबंदी से अपना पंजीकरण करा सकता है।

आईएमए का देशव्यापी बंद, शाम को निकाला कैंडल मार्च, बंद रही सेवाएं

कोटा। बंगाल में डाॅक्टर्स पर हो रहे सुनियोजित हमलों के विरोध में आईएमए के देशव्यापी सांकेतिक बन्द के आह्वान पर कोटा एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार को प्रातः 6 बजे से 24 घण्टे का बंद आयोजित किया गया। जिसमें शहर और आसपास के सभी निजी और सरकारी चिकित्सालय में आपीडी सेवाएं बंद रखी गईं।

हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को बंद से अलग रखा गया था। इस दौरान कोटा के एमबीएस, जेके लोन, मेडिकल काॅलेज अस्पताल, रामपुरा जिला अस्पताल समेत 40 निजी चिकित्सालयों में आऊटडोर सेवाओं को बंद रखा गया था। वहीं सीएचसी, पीएचसी पर भी मरीज नहीं देखें गए।

आईएमए की ओर से आयोजित बंद को आईएमए की महिला विंग, सेवारत चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, कोटा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी, कोटा ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी, इण्डियन डेंटल एसोसिएशन काॅग्स, मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन, इन्टर्न एसोसिएशन, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन किया था।

आईएमए से जुड़े चिकित्सक आईएमए हाॅल नयापुरा में इकठ्ठे हुए। जहां चिकित्सकों की टोलियां बनाई गईं और शहर भर में घूमकर चिकित्सालयों में ओपीड़ी की जांच की गई। आईएमए के सचिव डाॅ. केके डंग ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से सरकार से सख्त सुरक्षा कानून की मांग की गई है। वहीं, निजी स्तर पर भी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में भी चर्चा की गईं है।

चिकित्सकों का एक दल ने सिटी एसपी से मिलकर सुरक्षा के उपायों के बारे में चर्चा की। आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एस सान्याल ने कहा कि राजस्थान अधिनियम 2008 की धारा 3 में चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा और अभद्रता और संस्थान में तोड़फोड को गैर जमानती बताया गया है।

उन्होंने एसपीसे मिलकर इस कानून की कड़ाई से पालना कराने के लिए आग्रह किया। जिस पर शहर पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालयों में पुलिस की ओर से नीली और लाल रंग में सद्भाव बनाए रखने तथा अभद्रता और तोड़फोड पर गैर जमानती धारा में मामला दर्ज होने की बात का उल्लेख करने संबंधी बैनर लगाने की बात कही।

शाम को आईएमए की ओर से काॅमर्स काॅलेज तलवंडी से कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें चिकित्सकों ने हाथों में मोमबत्ती और मोबाइल लेकर हिंसा का विरोध किया। चिकित्सक हाथों में सुरक्षा देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। वहीं हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। कैंडल मार्च परशुराम सर्किल तलवंडी पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

इस दौरान अध्यक्ष डाॅ. एस सान्याल, सचिव डाॅ. केके डंग, मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. गिरीश वर्मा, डाॅ. रत्ना जैन, डाॅ. आरके अग्रवाल, डाॅ. जिन्दल, डाॅ. अंशुल सरदाना, डाॅ. एसएन गौतम, डाॅ. आरके मीणा, डाॅ. अशोक तिवारी, डाॅ. मनीषा मिततल, डाॅ. पाटीदार, डाॅ. ज्योति डंग, डाॅ. अशोक जैन समेत कईं चिकित्सक मौजूद रहे।

कोटा मंडी : कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये और चना 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर 35,000 बोरी का कारोबार हुआ ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1775 गेहूं मिल 1775 से 1800 एवरेज 1850से 1900 लोकवान 1905 से 1900 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 1920 मक्का 1900 से 2000 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3000 पूसा 1 2500 से 3001 पूसा 4 (1121) 3600 से 4000 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3400 से 3840 सरसों 3400 से 3701अलसी 4000 से 4501तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4250 कलौजी 8500 से 10500 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1800 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5100 से 6150 उड़द 2000 से 4100 चना 3600 से 4125 चना कांटिया 4000 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4100 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

अग्रवाल समाज ने प्रतिभाओं को नवाजा, सम्मान पाकर चेहरे खिले

कोटा। महाराजा श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह रामपुरा स्थित ब्रज गोपालजी के मंदिर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल थे। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष टीसी गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गिरधर गोपाल गोयल रहे।

संस्था के सम्भागीय अध्यक्ष संजय गोयल व महामंत्री परमानंद गर्ग ने बताया कि समारोह में 35 छात्र- छात्राओं का सम्मान किया गया। जिनमें 10वीं, 12वीं उत्तीण तथा सीए, नीट, आईआईटी में छात्रों का सलेक्शन होने पर सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द नारायण अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभाएं समाज की धरोहर हैं। इनका सम्मान करना जरूरी है। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना गर्व की बात है। अध्यक्षता कर रहे टीसी गुप्ता ने कहा कि बच्चे अपनी क्षमता पहचान कर लक्ष्य निर्धारित करें तो सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने कहा कि सोश्यल मीडिया से दूर रहे व माता पिता, गुरुजनों का सम्मान करें। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष महेंद्र गर्ग, महामंत्री प्रमोद मित्तल नमक वाले, उपाध्यक्ष ललित ऐरन, सपना गोयल, राजकुमार गोयल, कमलेश गोयल, मीनाक्षी, अंशु गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, नवीन अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, राजेश गोयल, ऐशु गर्ग सहित समाज बन्धु उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज ने किया फ़िल्म आर्टिकल-15 का विरोध

कोटा। ब्राह्मण समाज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में सर्किट हाऊस पर एकत्रित हुआ, जहां से कलेक्ट्री तक विशाल रैली निकाल कर उग्र प्रदर्शन कर ब्राह्मण समाज ने प्रशासन को ज्ञापन दिया। समाज के प्रमुख नेताओं ने कहा की किसी भी समाज की छवि बिगाड़ने वाली फिल्में नहीं बनाई जाए। फ़िल्में मनोरंजन व भाई चारे को बढ़ाने वाली होती है न कि भाईचारे को बिगाड़ने वाली ।

उक्त फ़िल्म उत्तर प्रदेश 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समय हुए कांड पर फिल्माई गई है, जिसमे ब्राह्मण समाज का कोई अभियुक्त नही था ; जो थे वो भी सब बरी हो चुके है ! किंतु फ़िल्म निर्माता ने फ़िल्म को दुर्भावना वश ब्राह्मण समाज पर मिथ्या फिल्मांकन कर समाज को तोड़ने का अपराध किया है ! सरकार फ़िल्म को अविलंब रोके !