Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4635

माधुरी दीक्षित को इस रूप में देख आपका दिल भी करने लगेगा धक-धक

मुंबई। बॉलिवुड की यंग ऐक्ट्रेसेस को भी खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देने वाली ब्यूटी माधुरी दीक्षित का एक बार फिर ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। डांस रिऐल्टी शो ‘डांस दीवाने’ में एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई देने वाली माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ नया फोटो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स क्रेजी हो गए।

शेयर की गई तस्वीर में माधुरी लाल रंग की शिमरी साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं, जिसका परफेक्ट फॉल और ड्रैपिंग ऐक्ट्रेस के फिगर को खूबसूरती के साथ हाइलाइट करते दिखे। वहीं साड़ी का लाल रंग उनके ग्लो को और बढ़ाता नजर आया।

फोटो को देख यह अंदाजा लगाना आसान है कि यह शो ‘डांस दीवाने 2’ के सेट पर लिया गया है जिसमें माधुरी बतौर जज शरीक हो रही हैं। इसके पहले सीजन में भी माधुरी जज थीं।

माधुरी दीक्षित का लेटेस्ट लुक और स्टाइल फैन्स को कितना पसंद आया इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शेयर होने के महज चार घंटे के अंदर ही ऐक्ट्रेस के फोटो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे। इतना ही नहीं लोगों ने कॉमेंट के जरिए माधुरी की खूबसूरती की तारीफ की और उनके लिए अपनी दीवानगी को जाहिर किया।

शेयर-बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 37,350 के आसपास

नई दिल्ली।बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई। बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स 29 अंकों की गिरावट के साथ 37,298 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 0.03% नीचे 11,018.15 पर खुला। शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्सेस कभी हरे तो कभी लाल निशान पर दिखाई दिए।

सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (1.25%) , मारुति (1.20%), हीरो मोटोकॉर्प (1.11%), इन्फोसिस (1.05%) और बजाज ऑटो टॉप (0.73%) गेनर्स रहे। वहीं लूजर्स की सूची में टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, यस बैंक, वेदांता लिमिटेड और टाटा स्टील शामिल रहे।

निफ्टी पर आयशर मोटर्स, मारुति, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, वहीं टाटा मोटर्स, यसबैंक, हिंडल कॉर्पोरेशन, वेदांता लिमिटेड ने इंडेक्स में गिरावट के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की।

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37,328 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 11,017 पॉइंट्स पर बंद हुआ था।

पॉर्न साइट देखी तो लीक हो सकता है आपका डाटा

0

नई दिल्ली। दुनियाभर में यूजर्स के पर्सनल डेटा में सेंध लगने और डेटा चोरी के बढ़ते मामलों को लेकर न सिर्फ सरकारें बल्कि प्राइवेट एजेंसियां भी चिंतित हैं। डेटा सिक्यॉरिटी पर उठते सवालों के बीच बीते दिनों लाखों यूजर्स के फिंगरप्रिंट्स लीक हो गए थे और अब एक पॉप्युलर पॉर्न साइट ने इसके यूजर्स का पर्सनल डेटा शेयर कर दिया है।

The Next Web की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉर्न साइट Luscious में हाल ही में एक बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। यह साइट यूजर्स की पहचान छुपाकर उन्हें पॉर्न फोटोज और एनिमेशन अपलोड करने का विकल्प देती है।

साइट की खामी का पता vpnMentor के रिसर्चर्स ने लगाया। रिसर्चर इस खामी की मदद से साइट पर अडल्ट कंटेंट अपलोड कर रहे या इसे देख रहे लाखों यूजर्स से जुड़ी पर्सनल जानकारी जुटाने में सफल रहे। इस लीक के बारे में बताते हुए vpnMentor ने कहा कि गड़बड़ी के चलते लीक हुए डेटा में साइट यूजर्स के ईमेल्स, उनके जेंडर और वे किन देशों में रहते हैं, इससे जुड़े डीटेल्स शामिल हैं।

इतना ही नहीं, साइट पर यूजर्स की ऐक्टिविटी जैसे- कॉमेंट्स, लाइक्स, अपलोड्स और ब्लॉग पोस्ट भी आसानी से ऐक्सेस कर लिए गए क्योंकि यह डेटा अनसिक्योर्ड और अनएनक्रिप्टेड फॉरमेट में था। डेटा से जुड़ी इस खामी का पता लगाने वाली फर्म vpnMentor ने कहा कि यह जानकारी साइट के यूजर्स के लिए बड़ा सिक्यॉरिटी रिस्क हो सकती है।

फर्म ने कहा कि यूजर्स के ईमेल और देश जानने के बाद उन्हें फिशिंग, डॉक्सिंग या वसूली जैसे स्कैम्स का शिकार बनाया जा सकता है। वहीं, यूजर्स की ऑन-साइट ऐक्टिविटी की मदद से उन्हें धमकाया जा सकता है क्योंकि थर्ड पार्टी पता कर सकती थी कि वे किस तरह का कंटेंट लाइक या अपलोड कर रहे हैं। कुछ ईमेल अड्रेसेज में तो यूजर्स के पूरे नाम तक सामने आ गए हैं।

ठीक कर ली गई गड़बड़ी
सामने आई गड़बड़ी जहां यूजर्स के लिए बड़ा रिस्क थी, रिसर्चर्स का कहना है कि अब इसे ठीक कर लिया गया है। Luscious की टीम को इस बग का पता चलने के एक दिन बाद ही इस बारे में जानकारी दे दी गई और फौरन इसपर काम करते हुए पैच रिलीज किया है।

आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई फीस, महंगे सितारों की लिस्ट में शामिल

मुंबई। आयुष्मान खुराना उन सितारों में से हैं जिन्होंने अपने बूते पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। अब तो उन्होंने अपनी शानदारा अदाकारी के लिए नैशनल अवॉर्ड तक जीत लिया है। ऐसे में उनकी पॉप्युलैरिटी और बढ़ना जायज है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टारडम बढ़ने पर ऐक्टर ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, आयुष्मान विज्ञापन करने के लिए जो फीस लिया करते थे उसे उन्होंने तीन गुना बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के लिए अपनी फीस को भी बढ़ाया है, जिसके बाद वह भी महंगे सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

वैसे इसमें कोई दो राय नहीं कि आज के दौर में आयुष्मान न सिर्फ हिट बल्कि अच्छे बिजनस की भी गैरन्टी बन गए हैं। यही वजह है कि उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं है। खास बात यह है कि आयुष्मान की ऐक्टिंग में भी हर फिल्म के साथ और निखार आता दिखता है जो दर्शकों में उनकी गहरी पैठ बनाने की वजह है। ऐसे में अगर उन्होंने फीस बढ़ाई भी है तो वह इसे पूरी तरह डिजर्व करते हैं।

बात करें लेटेस्ट फिल्म की तो आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही इसके दो गाने भी रिलीज किए गए हैं। इन सभी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

64MP क्वॉड कैमरे के साथ आएगा Realme XT फोन

नई दिल्ली। रियलमी के 64MP क्वॉड-कैमरे वाले फोन का नाम Realme XT होगा। इस बात की जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने मंगलवार को रियलमी 5 सीरीज के लॉन्च इवेंट में दी। उन्होंने संकेत दिए हैं कि इस फोन को इसी साल सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि Realme XT की कैमरा टेक्नॉलजी को 8 अगस्त को आयोजित स्पेशल इवेंट में शोकेस किया गया था, लेकिन तब तक इस फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। Realme XT के बैक में 4 कैमरे होंगे, जिसमें 64 MP का प्राइमरी कैमरा ISOCELL ब्राइट GW1 सेंसर से लैस होगा।

सैमसंग के मुताबिक, यह सेंसर 4 पिक्सल को एक में मर्ज करके हाई-क्वॉलिटी की तस्वीरें देने में सक्षम है। इस 64 मेगापिक्सल कैमरे से 16 मेगापिक्सल के डिफॉल्ट मोड में शूटिंग की जा सकेगी। ऐसे में जो लोग 64 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल करना चाहते हैं वे मेन्यू में जाकर इसे ऐक्सेस कर सकेंगे।

आपको मालूम ही होगा कि रियलमी के अलावा शाओमी ने भी सैमसंग के ISOCELL GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल वाला फोन लाने का ऐलान किया है। इसे 2019 की चौथी तिमाही तक भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस बीच सैमसंग भी गैलेक्सी ए-सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें अपने खुद के ISOCELL GW1 सेंसर इस्तेमाल कर सकती है।

बताते चलें कि रियलमी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 5 Pro और Realme 5 से पर्दा उठाया है। ये दोनों ही फोन 4 रियर कैमरे से लैस हैं। Realme 5 Pro के पीछे 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगा है। Realme 5 Pro की शुरुआती कीमत जहां 13,999 रुपये है, वहीं Realme 5 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।

इस इवेंट में कंपनी ने दो नए फोन के अलावा Realme Buds 2, आइकॉनिक केस और Realme Tote Bag भी लॉन्च किए हैं। भारत में इस इयर बड्स की कीमत 599 रुपये और केस की कीमत 399 रुपये रखी गई है। वहीं, नया बैग 1,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

घर-घर PNG पहुंचाने में गेल इंडिया करेगी 45,000 करोड़ का निवेश

0

नई दिल्ली। सरकारी कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड नेशनल गैस ग्रिड और सिटी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करने के लिए अगले पांच साल में 45,000 करोड़ से अधिक का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन आशुतोष कर्नाटक ने मंगलवार को यह बात कही।

उन्होंने कंपनी के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक में कहा कि अभी आपकी कंपनी प्रमुख परियोजनाओं में 5,700 किलोमीटर से अधिक का काम कर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। गेल फिलहाल 11,000 किलोमीटर के पाइपलाइन नेटवर्क का संचालन करती है और देश में बिकने वाली संपूर्ण प्राकृतिक गैस में दो-तिहाई का योगदान करती है।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ साल में 45,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना है। यह निवेश देशभर में पाइपलाइन परियोजनाओं में होगा। इनमें ऊर्जा गंगा परियोजना, कोच-कूटानंद-बेंगलुरु-मैंगलोर, इंद्रधनुष नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड और अन्य महत्वपूर्ण पाइपलाइन शामिल हैं, जो नेशनल गैस ग्रिड के तहत आपूर्ति और मांग के महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ती हैं।

उन्होंने कहा कि यह निवेश अगले पांच साल में किया जाएगा। इनमें से 32,000 करोड़ रुपये पाइपलाइन बिछाने में और अन्य 12,000 करोड़ रुपये सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क पर खर्च होंगे, जिसका उपयोग वाहनों को सीएनजी और घरों में पीएनजी पहुंचाने में होगा। इसके अलावा पेट्रोकमिकल प्लांट्स के विस्तार में भी कुछ निवेश होगा।

तीन से पांच साल में 10 लाख पीएनजी कनेक्शन देगी कंपनी
कंपनी तीन से पांच साल में 400 सीएनजी स्टेशन स्थापित करना चाहती है। इसके अलावा वह इस दौरान घरों में रिकॉर्ड 10 लाख पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देना चाहती है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने की सरकार की कोशिशों में मदद करने के लिए कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। सरकार ऊर्जा बास्केट में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को वर्तमान 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 2030 तक 15 फीसदी तक पहुंचाना चाहती है।

व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों ने शहर को स्वच्छ, हरियाली युक्त बनाने की शपथ ली

कोटा। व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों ने मंगलवार को शहर को स्वच्छ, हरियाली युक्त एवं आवारा मवेशियों से मुक्त बनाने की शपथ ली। कोटा व्यापार महासंघ की ओर से शहर के व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के साथ भामाशाह मण्डी मैन व्यापार संघ के साथ एक सघन पौधरोपण एवं स्वच्छता का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सम्पूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता प्रदान की गई। साथ ही भामाशाह मण्डी मेन रोड स्थित डिवाइडरों पर करीब 50 पोधे रोपे गये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम की उपमहापौर सुनीता व्यास ने कहा कि व्यापार महासंघ द्वारा कोटा को हराभरा बनाने, स्वच्छता एवं आवारा मवेशियों से मुक्त बनाने के लिये चलाया जा रहा यह अभियान शहर के लिये अति आवश्यक है।

इसके लिये सभी अधिकारी नगर निगम, रीको, व्यापार महासंघ, व्यापारिक संस्थायें एवं आमजनता संयुक्त रूप से प्रयास करे, जिससे इन समस्याओं से निजात मिल सके। उन्होने उद्यमियों की इस मांग का समर्थन किया और कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक शोचालय के निर्माण के लिये हम तैयार हैं। रीको जमीन दे दे।

कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि गांव-गांव मे शोचालयो की स्थापना की जा रही है, जबकि इतने बडे़ औद्योगिक क्षेत्र में एक भी सुलभ शोचालय नहीं है। जबकि यहां पर हजारों की तादाद् में किसान, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमी आते हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र सात रोड में फैला हुआ है। हर रोड़ पर एक सुलभ शोचालय की स्थापना की जानी चाहिए।

माहेश्वरी ने कहा कि पिछले दिनों इस क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का व्यापक असर पड़ा है, जिससेअब यह क्षेत्र स्वच्छ नजर आता है। यहां सघन वृक्षा रोपण के दौरान करीब 1000 वृक्ष लगाये जाएंगे।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने कहा कि हमारी संस्थाओं को स्वच्छता के साथ-साथ सघन पौधरोपण के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। जिसका रखरखाव क्षेत्र के व्यापारिक संगठनो को सौपा गया है। आवारा मवेशियों के रोड से हटाये जाने के लिये जो भी संयुक्त प्रयास किया जायेगा, महासंघ उसका पूर्ण सहयोग करेगा।

भामाशाह मण्डी मेंन रोड़, व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपेश जैन, सचिव मूलचन्द गुप्ता ने बताया कि आज हमारे संघ द्वारा पौधरोपण अभियान के तहत इस क्षेत्र में भामाशाह मण्डी मेन रोड़, के डिवाइडर पर करीब 100 वृक्ष लगाये गये, जिनका रख-रखाव हमारे संघ द्वारा किया जायेगा।

कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव एम. एल. जाटव ने कहा कि कृषि उपज मण्डी परिसर में हमारे द्वारा संघन वृक्षारोपण निरंतर किया जा रहा है, जिसका रख-रखाव भी मण्डी समिति स्वंय करती है। मण्डी समिति द्वारा मण्डी के बाहर का अतिक्रमण हटाकर उस जगह हो हरियाली युक्त बना दिया गया है।

हथौड़े की मार सहकर ही पत्थर भगवान बन पुजाता है: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर मंगलवार को माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि जो तूफानों में भी अपनी धर्मरूपी नाव पर अडिग रहता है, वही संसार रूपी समुद्र को पार कर सकता है।

जैसे एक ही खदान से निकले एक पत्थर पर लोग चलते हैं और उसी खदान से निकले दूसरे पत्थर के सामने सारा संसार नतमस्तक होता है। अंतर बस इतना है कि जो पत्थर भगवान बन जाता है वह पत्थर उस लोहे के हथोड़े की ठोकर को सहर्ष स्वीकार कर लेता है। बार -बार ठोकर सहते-सहते एक दिन वह भगवान बन जाता है, जबकि दूसरा पत्थर हथौड़े की कुछ ही ठोकरों में टूट जाता है और उसे उठा कर अलग कर दिया जाता है।

माताजी ने कहा कि पत्थरों, अग्नि का प्रहार भी पारसनाथ की तपस्या को डिगा नहीं पाया। भगवान पारसनाथ के ऊपर खूब अग्नि, पानी, पत्थर बरसाए गए, लेकिन वह कमठ भी प्रभु को रंच मात्र अपने ध्यान से अडिग नहीं कर पाया और प्रभु को मोक्ष की प्राप्ति हुई । आज हम सब मिल कर भगवान का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। हम दूसरों के दोष देखते हैं, बुराई देखते हैं और अच्छे की अपेक्षा रखते हैं।

उन्होंने कहा दूसरों के दोष छुपाना सीखें, छापना नहीं। सही सम्पत्व जिसको प्राप्त होगा, वह दूसरों के दोष छिपाएगा। इस दौरान आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी के सान्निध्य में अभिषेक, पूजा, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्ति मंगल पाठ तथा परमर्षि स्वस्ति मंगल पाठ, नवदेवता पूजन के बारे में जानकारी दी गई।

फसल खराबे का तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा जारी करे बीमा कंपनी: भाकिसं

0

कोटा। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से फसल खराबे का तुरंत सर्वे कराकर बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने की अपील की है। इस मामले में किसान संघ ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

भारतीय किसान संघ के संभागीय मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने बताया कि कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड की सभी तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिवृष्टि के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की गई है।

कोटा महानगर और लाड़पुरा तहसील की ओर से जिला कलैक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं कोटा जिले में दीगोद, पीपल्दा, रामगंजमंडी और सांगोद में भी ज्ञापन दिए गए। इसके अलावा बारां जिले में अन्ता, अटरू, बारां नगर, छबड़ा, छीपाबड़ौद, किशनगंज, मांगरोल और शाहाबाद में एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन दिए गए।

झालावाड़ में भी अकलेरा, गंगधार, झालरापाटन, खानपुर, मनोहरथाना, पचपहाड़ और पिड़ावा तथा बूंदी जिले में नगर, हिण्डोली, इन्द्रगढ, केशवरायपाटन, नैनवां में ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। ज्ञापन देने गए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि हाड़ौती में हुई भारी बरसात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की फसलों का अतिवृष्टि से नुकसान के साथ खेतों में मिट्टी के कटाव के साथ फसलों का नामोनिशान खत्म हो गया है।

अतिवृष्टि से 60 से 70 प्रतिशत फसलें खत्म
प्रान्तीय मंत्री जगदीश शर्मा कलमण्डा तथा जिलाध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान संघ की टीम ने कोटा जिले का ग्राम स्तर पर सर्वे किया है। जिसमें किसानों की 60 से 70 प्रतिशत फसलें खत्म हो चुकी हैं। मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने कहा कि संभाग भर में हुए खराबे का तुरंत सर्वे कराकर बीमा कंपनी से भुगतान की व्यवस्था की जानी चाहिए। यदि समय रहते फसल खराबे का आंकलन कर मुआवजे के भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई तो किसान चुप्पी साधे नहीं बैठेंगे।

मंहगे बीज और खाद का खर्च से ऋणी होकर सदमें में आदोलनात्मक कार्यवाही के लिए मजबूर होगा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरिराज चौधरी के नैतृत्व में एडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र फसल खराबे के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष महावीर नागर, मंत्री नन्द गौड़, जिला प्रचार प्रमुख रूपनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष देवीशंकर गुर्जर उपस्थित रहे ।

Hyundai Grand i10 NIOS भारत में लॉन्च, कीमत 5 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली। Hyundai Grand i10 NIOS आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 5 लाख रुपये है। Grand i10 Nios को 4 वेरियंट लेवल में बाजार में उतारा गया है। नई कार ह्यूंदै के i10 ब्रैंड की थर्ड जनरेशन कार है। इसका लुक ग्रैंड आई10 के वर्तमान मॉडल से अलग, स्पोर्टी और बोल्ड है। यह कार 8 कलर्स में उपलब्ध है। मार्केट में इसकी टक्कर मारुति स्विफ्ट और फॉर्ड फिगो जैसी कारों से होगी।

ग्रैंड आई10 नियोस में दिए गए शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल, नई केसकेडिंग ग्रिल, बोनट पर अग्रेसिव लाइन्स और नए फॉग लैम्प्स इसके लुक को शानदार बनाते हैं। कार में पीछे की तरफ रैपअराउंड टेललाइट्स, रियर बंपर में इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर्स, बूट के सेंटर में ह्यूंदै का बड़ा लोगो और उसके नीचे NIOS लिखा हुआ है। नीचे लंबी क्रोम पट्टी और दाहिनी तरफ वेरियंट का बैज है। नंबर प्लेट लगाने की जगह बंपर में है। X-शेप वाले C-पिलर के ऊपर ‘G i10’ लिखा है। साइड में दी गई लाइन्स कार के साइड लुक को अट्रैक्टिव बनाती हैं।

इंटीरियर
ग्रैंड आई10 नियोस का इंटीरियर को वाइट-ब्लैक ड्यूल टोन ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें आपको ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट-की जैसे फीचर्स मिलेंगे।

सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इस कार में रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन (पैदल यात्री सुरक्षा) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
ह्यूंदै ने इस नई कार को 4 वेरियंट लेवल (Era, Magna, Sportz, Asta) में पेश किया है। मैन्युअल ट्रांसमिशन, एएमटी और ड्यूल टोन समेत ग्रैंड आई10 नियोस कुल 8 ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 499,990 रुपये से शुरू होकर 7,99,450 तक है।

इंजन
ग्रैंड आई10 नियोस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 114 Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन भी 1.2-लीटर का है, जो 74 bhp का पावर और 190 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) के ऑप्शन उपलब्ध हैं। पेट्रोल इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं।

माइलेज
पेट्रोल इंजन का माइलेज मैन्युअल ट्रांसमिशन में 20.7 किलोमीटर और एएमटी में 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल इंजन का माइलेज मैन्युअल और एएमटी में 26.2 किलोमीटर प्रति लीटर है।