Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4631

4,000mAh बैटरी के साथ सेमसंग गैलेक्सी A50s, गैलेक्सी A30s लॉन्च

नई दिल्ली।सैमसंग के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस ( Samsung Galaxy A30s) और गैलेक्सी ए50 एस (Galaxy A50s) के बारे में काफी समय से लीक सामने आ रहे थे। कंपनी ने इन दोनों फोन ऑफिशली पेश कर दिया है। दोनों फोन चार कलर ऑप्शन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश वाइट, प्रिज्म क्रश ग्रीन और प्रिज्म क्रश वॉइलेट में उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन्स की घोषणा की है। इनकी उपलब्धता और कीमत में के बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। गैलेक्सी A50s की कीमत A50 से कम हो सकती है।

गैलेक्सी A50s स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगा। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 4GB और 6GB रैम के ऑप्शंस मिलेंगे। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्लस का डेफ्थ सेंसर मौजूद होगा। फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 4000mAh बैटरी मौजूद है जो 15W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है। फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का वजन 169 ग्राम है।

गैलेक्सी A30s स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.4 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है पर इसका रिजॉलूशन 720X1560 पिक्सल है जो A50s से कम है। फोन में V नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में भी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन 3GB और 4GB रैम ऑप्शन में मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 32GB, 64GB और 128GB ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन में 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फोन को 4000mAh की बैटरी से पावर मिलती है। इस फोन का वजन 166 ग्राम है।

आयकर रिटर्न नहीं भरा तो लगेगा 31 अगस्त के बाद इतना जुर्माना

0

नई दिल्ली।आपको इनकम टैक्स रिटर्न ( ITR) हमेशा निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर देना चाहिए। इस साल रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। कई बार परिस्थितियां अलग होती हैं। अगर आप समय पर रिटर्न नहीं भर पाते हैं तो आप निर्धारित तिथि के बाद भी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है। आइए, जानते हैं इससे जुड़े नियम और कितना लग सकता है जुर्माना।

देर से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना
समय-सीमा के बाद आईटीआर फाइल करने पर जुर्माने का ऐलान बजट 2017 में किया गया था, जो आकलन वर्ष 2018-19 से लागू हो गया, जिसमें वित्त वर्ष 2017-18 का आईटीआर फाइल किया गया था। उससे पहले संबंधित आकलन वर्ष की समय-सीमा पार करने के बाद जुर्माना लादने का पूरा अधिकार असेसिंग ऑफिसर के पास होता था। अब इनकम टैक्स ऐक्ट में सेक्शन 234एफ डाल दिया गया जिसके तहत लेट फाइलिंग पर जुर्माना तय कर दिया है।

कब, कितना देना होगा जुर्माना

ITR फाइलिंग की तारीखजुर्माने की रकम
31 अगस्त, 2019 के बाद, लेकिन 31 दिसंबर, 2019 से पहलेपांच हजार रुपये
1 जनवरी से 31 मार्च, 2020 तक10 हजार रुपये

सालाना 5 लाख रुपये तक की कुल आमदनी वाले छोटे करदाताओं से ज्यादा-से-ज्यादा 1 हजार रुपये ही वसूले जा सकते हैं। यानी, ऐसे टैक्सपेयर्स 31 अगस्त, 2019 के बाद और 31 मार्च, 2020 के तक जब भी आईटीआईर फाइल करेंगे, उन्हें लेट फाइन के तौर पर 1 हजार रुपये ही लगेंगे।

ध्यान रहे कि अगर किसी इंडिविजुअल की ग्रॉस टोटल इनकम, टैक्स छूट की सीमा को पार नहीं करती है तो उसे 31 अगस्त, 2019 के बाद और 31 मार्च, 2020 तक आईटीआर फाइल करने पर भी लेट फाइन नहीं देना होगा। मौजूदा आयकर कानून के तहत टैक्स छूट की सीमा में आने वाली सालाना आय इस प्रकार है

रेजिडेंट इंडिविजुअल की उम्रबेसिक इग्जेंप्शन लिमिट (रुपये में)
60 वर्ष से नीचे – ढाई लाख रुपयेढाई लाख रुपये
60 वर्ष से 80 वर्ष तक (वरिष्ठ नागरिक)तीन लाख रुपये
80 वर्ष से ऊपर (अति वरिष्ठ नागरिक)पांच लाख रुपये

इस मामले में लेट फाइलिंग में एक झोल है। अगर भारत में रह रहे इंडिविजुअल को विदेशी की संपत्तियों से आमदनी हो रही हो और वह देर से आईटीआर फाइल कर रहा हो तो उसे लेट फाइलिंग फीस देनी होगी, भले ही उसकी आमदनी टैक्स छूट के दायरे में ही हो।

दाम बढ़ाकर ग्राहकों को डिस्काउंट नहीं दे पाएंगी कंपनियां, सरकार कसेगी लगाम

0

नई दिल्ली। उत्पादों पर दाम बढ़ाकर डिस्काउंट देने वाली कंपनियां अब ग्राहकों को गुमराह नहीं कर पाएंगी। सरकार ने ऐसा करने वाली कंपनियों की लगाम कसने की तैयारी कर ली है। यदि कोई कंपनी ऐसी गतिविधियों में शामिल पाई जाती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान का कहना है कि मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पहले कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करती हैं। इसके बाद भारी डिस्काउंट देकर ग्राहकों को गुमराह किया जाता है। पासवान का कहना है कि ऐसी कंपनियों पर शिकंजा कसने और उनकी निगरानी करने के लिए ज्यादा इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

कंपनियों को पैकेट पर देनी होगी हर जरूरी जानकारी
मंत्रालय का कहना है कि कई कंपनियां पैकेज उत्पादों पर मेन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिखने में भी गड़बड़ करती हैं। यदि कोई कंपनी ऐसा करती पाई जाती हैं उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब कंपनियों को अपने उत्पादों के पैकेटों पर हर जरूरी जानकारी जैसे मेन्युफैक्चरिंग, एक्सपायरी डेट, एमआर, कंपनी का पता, कस्टमर केयर नंबर अनिवार्य रूप से लिखने होंगे।

भारी गिरावट के साथ लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों में मंदी और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 214 अंकों की गिरावट के साथ 36,258 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 62 अंकों की गिरावट के साथ 10,678 अंकों पर खुले। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 238 अंकों की गिरावट के साथ 36,238 अंकों पर और निफ्टी 64 अंकों की गिरावट के साथ 10,676 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा इलैक्सी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, केईआई, हेरीटेज फूड्स के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में टाटा मोटर्स, यस बैंक, विप्रो, कोल इंडिया, भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में एचडीआईएल, सीजी पावर, एडिलवेसिस, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, केईसी के शेयरो में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में मंदी का माहौल है।

स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस Vivo iQoo Pro 5G Edition लॉन्च

नई दिल्ली।चीन की कंपनी वीवो ने गुरुवार को एक प्रेस इवेंट में अपने नए Vivo iQoo Pro 5G Edition से पर्दा उठाया। खास बात यह है कि वीवो iQoo प्रो स्मार्टफोन 4G वेरियंट में भी उपलब्ध होगा।

चीन में लॉन्च किए गए iQoo सीरीज के इस नए फोन में 6.41 इंच डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल, क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 4500mAh बैटरी जैसी कई खूबियां मौजूद हैं। जानें फोन के सारे फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में…

कीमत:चीन में वीवो iQoo प्रो 4G वेरियंट की कीमत 3,198 युआन (करीब 32,300 रुपये) रखी गई है, यह कीमत इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं, इसके 12GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,498 युआन (करीब 35,300 रुपये) है।

बात की जाए Vivo iQoo Pro 5G Edition की तो यह 3,798 युआन (करीब 38,400 रुपये) में उपलब्ध होगा। यह कीमत इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं, इसके 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 3,998 युआन (करीब 40,400 रुपये) और 12GB + 128GB वेरियंट की कीमत 4,098 युआन (करीब 41,400 रुपये) रखी गई है।

फोन की उपलब्धता
फोन के 4G वर्जन की बिक्री 29 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, इसका 5G एडिशन 2 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत समेत दुनिया के बाकी देशों में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स: ड्यूल सिम वाले वीवो iQoo Pro 5G Edition के एक स्लॉट में 5जी कनेक्टिविटी दी गई है, वहीं दूसरे स्लॉट में 4G LTE है। खास बात यह है कि इसका 4G वेरियंट दोनों ही स्लॉट में 4जी कनेक्टिविटी सपॉर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के अलावा दोनों मॉडल के सारे फीचर्स एक जैसे हैं। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड फनटचओएस 9 पर चलने वाले इस फोन में 6.41 इंच का फुल एचडीप्लस सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 है।

फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। बात की जाए कैमरे की तो नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें AI पावर्ड 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 12 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अगला ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q नहीं बल्कि, ऐंड्रॉयड 10 होगा

0

नई दिल्ली।Google ने ऐलान किया है कि उसके नेक्स्ट जेनरेशन के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम Android Q नहीं, बल्कि Android 10 होगा।ऐंड्रॉयड प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेजिडेंट समीर सामत ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘एक ग्लोबल ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर ये नाम कुछ ऐसे होने चाहिए जो स्पष्ट हों और दुनिया में हर कोई इससे रिलेट कर सके।

ऐसे में ऐंड्रॉयड के अगले वर्जन के लिए साधारण तौर पर नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा और इसे ऐंड्रॉयड 10 के नाम से जाना जाएगा। हम ऐसी उम्मीद करते हैं कि इस बदलाव से हमारे ग्लोबल कम्युनिटी को आसान नाम रिलीज करने में मदद मिलेगी।’

ऐंड्रॉयड का लोगो भी होगा अपडेट
नए आइडिया के तहत दिग्गज कंपनी गूगल इसके साथ ही ऐंड्रॉयड लोगो को भी अपडेट करने वाली है। यह लोगो पहले से ज्यादा मॉर्डन और ऐक्सेसिबल लुक में होगा। नया सॉफ्टवेयर कब तक उपलब्ध होगा, फिलहाल इसकी कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्ट के मुताबिक इसे आने वाले हफ्तों में ऐंड्रॉयड 10 के फाइनल रिलीज के साथ जारी कर दिया जाएगा।

हर बार स्वीट यानी मीठे से जुड़ा नाम रखने का ट्रेडिशन
गूगल अब तक अपने ऐंड्रॉयड के हर नए वर्जन को अल्फाबेटिकली ऑर्डर के साथ नया नाम देता आया है। इन नामों की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह किसी न किसी स्वीट यानी मीठे से जुड़े होते थे, उदाहरण के लिए पुराना ऐंड्रॉयड वर्जन P से शुरू हुआ था और उसका नाम Pie रखा गया था। वहीं इससे पहले वाले वर्जन का नाम ओ से शुरू हुआ था और उसका नाम ओरियो रखा गया था जो मार्केट में मिलने वाली कूकीज का प्रकार है। ऐसे ही इसके पहले नॉगट और मार्शमैलो जैसे नाम भी देखने को मिले थे, लेकिन अब गूगल ने इस ट्रेडिशन को छोड़ते हुए नंबर में नाम रखने का फैसला किया है।

ऐंड्रॉयड 10 में मिलने वाले हैं कई खास फीचर्स
बता दें कि गूगल ने अपने सॉफ्टवेयर का पहला प्रिव्यू वर्जन मार्च में रिलीज किया था और मई में आयोजित I/O 2019 डिवेलपर कॉफ्रेंस में इसके कई फीचर्स के डेमो भी दिए गए थे। इनमें से ऐंड्रॉयड 10 के सबसे खास फीचर के तौर पर पर्सनल इंफॉर्मेशन को प्राइवेट रखने वाला फीचर सामने आया था। जी हां, ऐंड्रॉयड 10 के नए प्रिवेसी फीचर्स लोकेशन कंट्रोल और डेडिटेड प्रिवेसी सेटिंग के साथ आएंगे। इसके साथ ही ऐंड्रॉयड 10 फोल्डेबल स्क्रीन, फास्टर ऐप लॉन्च और फुल-ऑन गेस्चर नेविगेशन को सपॉर्ट करेगा। इतना ही नहीं, नए ऑपरेटिंग सिस्टम में आपको बबल नोटिफिकेशन और स्लाइट लाइन कैप्शन फीचर भी मिलने वाले हैं।

कई कंपनियां गूगल के साथ कर रही हैं काम
नए अपडेट के हिसाब से अपने डिवाइस तैयार करने के लिए कई कंपनियां गूगल के साथ बीटा प्रोसेस पर काम कर रही हैं। इन कंपनियों में हुवावे और वनप्लस के नाम भी शामिल हैं जिनके नए डिवाइस पहले से ही 10 बीटा प्रोग्राम के लिए सर्टिफाइड हैं। हालांकि, गूगल ने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं दी है लेकिन नोकिया 2019 की चौथी तिमाही में अपने Nokia 7.1, 8.1 और 9 प्योरव्यू फोन को अपडेट करने की तैयारी कर रही है।

पी. चिदंबरम 5 दिनों के लिए CBI रिमांड पर

नई दिल्ली। पी. चिदंबरम को 5 दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजने का फैसला देते हुए कोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां भी की हैं। पूर्व वित्त और गृह मंत्री रहे चिदंबरम की रिमांड पर फैसला देते हुए कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और उनकी गहराई से जांच की जरूरत है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री को रिमांड के लिए भेजने का फैसला देते हुए विशेष सीबीआई जज अजय कुमार ने कहा, ‘जांच को तार्किक अंत तक पहुंचाना जरूरी होता है और इसके लिए कई बार हिरासत में लेकर पूछताछ करना उपयोगी और फायदेमंद साबित होता है।’

कोर्ट ने कहा कि यह मामला मनी ट्रेल का है, जिसके बारे में पूरी जानकारी जुटाना जरूरी है। जज ने कहा कि यह केस पूरी तरह से डॉक्युमेंट्री एविडेंस यानी दस्तावेजी सबूतों पर आधारित है और उनकी प्रामाणिकता के लिए पूरी पड़ताल होनी चाहिए। यही नहीं कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया केस में हुए करप्शन में पी. चिदंबरम की कथित संलिप्तता को लेकर भी बेहद अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, ‘चिदंबरम को 2007-08 और 2008-09 में पेमेंट किए जाने की बात एकदम स्पष्ट और वर्गीकृत है।’

‘यही नहीं कोर्ट ने पी. चिदंबरम पर लगे आरोपों को गंभीर प्रकृति का बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है।हालांकि जज ने पी. चिदंबरम को थोड़ी राहत देते हुए हर दिन 30 मिनट के लिए वकीलों और परिजनों से मुलाकात की भी छूट दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई यह सुनिश्चित करे कि चिदंबरम की व्यक्तिगत गरिमा का किसी भी तरीके से हनन नहीं हो।

कोर्ट में बोले चिदंबरम, हर सवाल का दिया जवाब
अदालत में सुनवाई के दौरान पी. चिदंबरम के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उन्हें बोलने देने की मांग की। एसजी तुषार मेहता के विरोध के बाद भी उन्हें बोलने का मौका मिला। चिदंबरम ने कहा कि कृपया आप सवालों और जवाबों को देखिए। ऐसा कोई सवाल नहीं है, जिसका मैंने जवाब न दिया हो। आप ट्रांस्क्रिप्ट पढ़िए। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरा बाहर कहीं कोई खाता है, मैंने कहा नहीं। उन्होंने पूछा कि क्या मेरे बेटे का विदेश में कोई खाता है, मैंने कहा, हां।

जियो की चाल सबसे धीमी, एयरटेल सबसे तेज नेटवर्क: ओकला

0

नई दिल्ली। ब्रॉडबैंड की रफ्तार मापने वाली कंपनी ओकला ने कहा है कि जुलाई महीने में भारती एयरटेल सबसे तेज मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क रहा है, जबकि रिलायंस जियो के नेटवर्क की गति इस दौरान सबसे धीमी रही है। यह रिपोर्ट ओकला द्वारा अगस्त, 2018 से जुलाई, 2019 तक जुटाए गए स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा पर आधारित है। इसके अनुसार वोडाफोन आइडिया की रफ्तार में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गति परीक्षण के नतीजों से पता चलता है कि अगस्त, 2018 से जुलाई, 2019 के दौरान औसत आधार पर देश में सभी मोबाइल आपरेटरो की डाउनलोड स्पीड में सुधार हुआ है। इस 12 माह की अवधि में एयरटेल सबसे तेज मोबाइल आपरेटर रही है।

यह रिपोर्ट भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों से बिल्कुल उलट है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसाल पूरे साल के दौरान मोबाइल ब्रॉडबैंड रफ्तार के मामले में रिलायंस जियो लगातार आगे बनी रही और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी की तुलना में उसके नेटवर्क की रफ्तार लगभग दोगुना थी।

ओकला ने अध्ययन में भारती एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया सेल्युलर और रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड प्रदर्शन का आकलन किया है। स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा के मुताबिक एयरटेल और जियो दोनों के मामले में मोबाइल डाउनलोड गति मई 2019 के बाद कम हुई है और जुलाई 2019 में भी यह कम होती रही। इस बीच वोडाफोन की मोबाइल स्पीड में नवंबर 2018 से लेकर जनवरी 2019 तक गिरावट आई जबकि उसके बाद उसमें सुधार देखा गया।

दयाहीन मनुष्य तिरस्कार के पात्र: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा।महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर गुरुवार को माताजी के सान्निध्य में अभिषेक, पूजा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्ति मंगल पाठ तथा परमर्षि स्वस्ति मंगल पाठ, नवदेवता पूजन के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि प्राणीमात्र के प्रति दया और लक्षणा का बर्ताव रखना ही धर्मात्मा जीवों की पहचान है। धर्म की जड़ दया ही है। इसलिए जीव दया का पालन करना सर्वोच्च धर्म है। माताजी ने कहा कि दया जीवन में महानता लाती है, सम्मान दिलाती है, प्रेम और वात्सल्य का पात्र बनाती है। दयाहीन मनुष्य इस संसार में भी तिरस्कार के पात्र होते हैं और दुर्गति के साथ दुखों को प्राप्त होते हैं।

संसार में दूसरों पर दया करने वाले जीव बहुत बिरले हैं, दूसरों को सताने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। सताने की प्रवृत्ति तो पूर्व के संस्कार से स्वयं आ जाती है पर प्रेम, दया और वात्सल्य की प्रवृत्ति के लिए संतों को उपदेश देना पड़ता है। जब स्वयं की पीड़ा की तरह हमें अन्य जीवों की पीड़ा महसूस होने लगती है, तब अंतरंग में दया का भाव पैदा होता है। जैसा व्यवहार या बर्ताव हम अपने साथ चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार आप दूसरों के साथ करना सीख लो तो आप एक अच्छे इंसान बन जाएंगे।

आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी पावन वर्षायोग समिति के अध्यक्ष नवीन जैन दौराया तथा मंत्री पारस जैन लूंग्या ने बताया कि सुधासागर महाराज और आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी की प्रेरणा से महावीर नगर विस्तार योजना दिगम्बर जैन समाज के द्वारा 25 हजार रूप्ए की राशि सांगली महाराष्ट्र में बाढ राहत के लिए भेजे गए हैं।

490 मेडिकल छात्रों को मिली दीक्षान्त समारोह में डिग्री

कोटा। मेडिकल काॅलेज कोटा 2016 और 2017 बैच का द्वितीय संस्थानिक दीक्षान्त समारोह गुरुवार को काॅलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस, एमडी, एमएस तथा पैरामेडिकल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई। कॉलेज सभागार में तालियों की गडगड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि कोटा विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह ने डिग्रियां प्रदान की।

मेडिकल कॉलेज कोटा को सतरंगी रंगोली से सजाया गया था। जहां एक ओर मुख्य द्वार व दीवारों पर सजे पुष्पहारों की सुंगध से कॉलेज परिसर महक रहा था। वर्षों तक जिस डिग्री के इंतजार में छात्र-छात्राओं ने अथक मेहनत की थी, उनके चेहरों पर डिग्री पाने की खुशी साफ झलक रही थी। छात्र सफेद कुर्ता पायजामा और लाल दुपट्टा पहने थे, वहीं छात्राएं क्रीम कलर की लाल बॉर्डर की साड़ी और लालरंग का शॉल ओढ़े नजर आईं। शिक्षक सफेद कुर्ता पायजामा और पीला दुपट्टा तथा शिक्षिकाएं क्रीम कलर की लालरंग के बॉर्डर की साड़ी पर पीला दुपट्टा ओढ़े नजर आई।

कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह ने संस्कृत श्लोक ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनः…’’ का उल्लेख करते हुए कहा कि डिग्री लेने के बाद समाज को रोगमुक्त और निरामय बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। चिकित्सक को मेडिसिन और मानवता के प्रति समान रुप से लगाव प्रदर्शित करना होगा। बिना मानवता के चिकित्सा का क्षैत्र अधूरा ही है। आज मेडिकल काॅलेज नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है। काॅलेज की सिल्वर जुबली से पूर्व ही यहां सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रारंभ हो गईं। वहीं, अब मल्टी सुपर स्पेशियलिटी यूनिट भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि आज रोगी और चिकित्सक के बीच परस्पर समझ में कमी आई है। जिसके कारण से कुछ समस्याओं का जन्म भी हुआ है। चिकित्सक को रोगी की मनोदशा को समझते हुए उसका उपचार करने की कला भी विकसित करनी होगी। देश में शिक्षा का बहुत विकास हुआ है, लेकिन उसके साथ गुणवत्ता का उतना विकास नहीं हुआ है ।

इसीलिए हमें शिक्षा में गुणवत्ता बहाल के लिए प्रयास करना चाहिए। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन चिकित्सा शिक्षा को लेकर कार्य कर रही है। मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इण्डिया भी वैश्विक बदलावों के अनुसार पाठ्यक्रम में परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि सीखना कभी बंद मत करना, प्रश्न पूछना कभी बंद मत करना।

प्राचार्य डाॅ. सरदाना ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में जितनी तेजी से बदलाव आ रहा है, प्रगति हो रही, वह हमारे सामने है। अब मेडिकल शिक्षा में भी मेडिकल कौंसिल की ओर से अहम बदलाव किए हैं। हमें इन बदलावों के साथ चलना चाहिए। मेडिकल शिक्षा का उद्देश्य महज विज्ञान व तकनीक को उच्चतम स्तर पर ले जाना ही नहीं, वरन ज्ञान व विज्ञान की प्रगति के साथ उसके उपयोग का एक संवेदनशील वातावरण बनाना होता है।

पाठ्यक्रमों व शोध कार्यों की गुणवत्ता के स्तर पर कार्य करने के लिए हम सभी को ही आगे आना होगा। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डाॅ. गिरीश वर्मा, डाॅ. एसएन सोनी, डाॅ. आरपी मीना, डाॅ. प्रतिमा जायसवाल समेत संकाय सदस्य, टीचर्स, डाॅक्टर्स और अभिभावक उपस्थित रहे।

490 को मिली डिग्री
प्राचार्य डाॅ. विजय सरदाना ने बताया कि समारोह के दौरान सत्र 2016 और 2017 बैच में एमबीबीएस के 287, एमडी एमएस के 137 तथा पैरामेडिकल के 66 छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं न्यूरोलाॅजी के डीएम एमसीएच के 4 स्टूडेंट्स को जयपुर के दीक्षान्त समारोह में डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान स्टूडेंट्स के साथ उनके अभिभावक और बहिन भाई भी डिग्री लेने के लिए ऑडिटोरियम मे मौजूद रहे। छात्र छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर एक एक कर अपनी डिग्री प्राप्त की।

सेल्फी ली, पुरानी यादें ताजा कीं
डिग्री लेने के दौरान छात्र चिकित्सकों ने सफेद कुर्ते पायजामा तथा छात्राओं ने सफेद लाल साड़ी पहन रखी थीं। छात्र छात्राएं डिग्री पाकर खुशी का प्रकटीकरण कर रहे थे। इस दौरान 490 में से करीबन 290 स्टूडेंट्स दीक्षान्त समारोह का हिस्सा बनने के लिए उपस्थित हुए। पुराने साथियों से मिलकर सभी खुश हो रहे थे तो कुछ ने कैम्पस में घूमकर अपनी पुरानी यादें भी ताजा कीं। उन्होंने आपस में मिलकर सेल्फी ली तो कुछ स्टूडेंट्स फेकल्टी के साथ भी फोटो खिचवाते रहे।