हरे निशान पर खुले बाजार, बिकवाली के दबाव में फिर लाल निशान पर

0
280

मुंबई। सकारात्मक एशियाई बाजारों के बीच भारतीय शेयर बाजार बीते दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए खुला। बाजार के दोनों इंडेक्स ने हरे निशान पर शुरुआत की। लेकिन बिकवाली के दबाव में फिर सेंसेक्स लाल निशान पर आ गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 269 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 57,436 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 93 अंक या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 17,266 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही दोनों सूचकांक अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 44.03 अंक गिरकर 57,122.71 पर, और निफ्टी 12.05 अंकों की गिरावट के साथ 17,161.60 अंक पर था।

बाजार की शुरुआत के साथ लगभग 1687 शेयरों में तेजी आई है, 328 शेयरों में गिरावट आई है और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया और मेटल में है। सेंसेक्स में अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर में तेजी है।

मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस और JSW एनर्जी में तेजी है। जबकि AB कैपिटल, लोढ़ा, RBL बैंक, माइंड ट्री में गिरावट है। स्मॉल कैप में ऊषा मार्ट, जीनस पावर, टाइम टेक्नो में बढ़त है।

सेक्टोरल के 7 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 4 इंडेक्स में गिरावट और 7 में बढ़त है। इसमें फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी सेक्टर में गिरावट है। जबकि मेटल में सबसे ज्यादा बढ़त है। साथ ही मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, FMCG और ऑटो में भी बढ़त है।

कल भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में बड़ा भूचाल आया था और दोनों सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1172 अंक या 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 57,166 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 292 अंक या 1.67 फीसदी फिसलकर 17,184 के स्तर पर बंद हुआ था।