यामाहा कंपनी की नई बाइक E20 फ्यूल और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ होगी लॉन्च

266

नई दिल्ली। यामाहा कंपनी (Yamaha Motor India) भारत में उसकी पूरी मोटरसाइकिल रेंज इस साल के अंत तक ई20 ईंधन से चलने लगेगी। कंपनी ने इस बात की घोषणा 2023 यामाहा FZ-X, R15 V4 और MT-15 V2 के लॉन्च के दौरान की थी।

यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने कहा कि हम ग्राहको के लिए जल्द ही इस पर काम करेगें। इस दिशा में पहले कदम पर काम करते हुए FZS-Fi V4 डीलक्स और E20 ईंधन के साथ FZ-X मॉडल को लॉन्च किया है और इस साल के अंत तक हम अपने सभी मोटरसाइकिल मॉडलों को E20 ईंधन के अनुकूल बनाने की योजना बना रहे हैं।

149cc-155 cc बाइक रेंज: वाहन निर्माता कंपनी देश में 149cc-155 cc बाइक रेंज अब मानक विशेषता के रूप में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ आएगा। यामाहा TCS के साथ केवल R15M और R15V4 पेश करता था और अब FZS-Fi V4 डीलक्स, FZ-X और MT-15 V2 डीलक्स भी तकनीक के साथ आएंगे। अपडेटेड रेंज की कीमतें FZS-Fi V4 के लिए 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

इथेनॉल: E20 ईंधन ईंधन का मिश्रण है E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने के साथ-साथ चावल और अन्य खाद्यान्नों से निकाला जाता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इसको लेकर काफी एक्टिव है, इसपर उनका मानना है कि इथेनॉल ईंधन से ईंधन की कीमत में काफी कमी आ सकती है।