Stock Market: सेंसेक्स 318 अंक गिरकर 81592 पर, निफ्टी 25150 के नीचे बंद

0
19

नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 318.56 अंक या फिर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,592.45 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.70 प्रतिशत या फिर 176.75 अंक की गिरावट के साथ 25122.50 अंक पर बंद हुआ है।

हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस के शेयरों में आज मार्केट में जारी गिरावट के बीच भी तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। 30 में से 23 कंपनियों के शेयर आज लुढ़क गए।

बाजार में गिरावट का कारण
शुक्रवार को शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। खुदरा महंगाई अक्तूबर में 6.09 फीसदी बढ़ने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अगले माह नीतिगत दरें बढ़ाने की आशंका है। इसी वजह से बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। यह इस माह दोनों प्रमुख सूचकांकों के लिए पहली बड़ी गिरावट है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 81,592.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 622.26 अंक या 0.75 फीसदी टूटकर 81,288.75 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 155.05 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 25,144.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहे।

महंगाई ने बढ़ाई चिंता
अक्तूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक की ऊपरी सहिष्णुता सीमा को दो साल में पहली बार पार कर गई। अर्थशास्त्रियों को अगले महीने केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत दरें बढ़ाने की आशंका है। सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई 5.54 फीसदी थी। खाद्य और पेय पदार्थों, रेस्तरां सेवाओं और परिवहन महंगाई ने अक्तूबर के आंकड़े को बढ़ाया। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई अक्तूबर में 8.94 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले महीने 7.74 फीसदी थी।