कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को मिलर्स की लिवाली से गेहूं 25 रुपये, सोयाबीन 100 रुपये, सरसों और उड़द 200-200 रुपये तेज बिकी। कमजोर उठाव से चना 50 रुपये और धान 100 रुपये मंदा रहा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने तीन लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक हुई। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2800 से 2900, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2900 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2870, जौ 2600 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) गीला 3400 से 4000, सूखा 4100 से 4451, धान (1847) 3800 से 4250, धान (1718) 4400 से 4801, धान सुगन्धा 3700 से 4141, धान (पूसा-1) 4200 से 4600, धान (1401) 4300 से 4601 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7451, सरसो 8500 से 9781, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 5500 से 8300, चना देशी 6700 से 6900, चना मौसमी नया 6600 से 6901, चना पेप्सी 6600 से 6901, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5400 से 20000, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14700, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

