जेईई मेन 22 पेपर एनालिसिस: मैथ्स कठिन, फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान

0
158

कोटा। बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2022 का शनिवार को भी दो पारियों में कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर पेपर हुआ। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक व सीसैट पर प्राप्त रिस्पॉन्सेज के आधार पर पेपर का एनालिसिस किया गया है।

विद्यार्थियों के अनुसार सुबह की पारी का पेपर आसान रहा। मैथ्स का पेपर तुलनात्मक रूप से कठिन रहा और स्टूडेंट्स को कैलकुलेशन में समय भी अधिक लगा। फिजिक्स व कैमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। पेपर का पैटर्न पिछले साल जैसा रहा। सभी विषयों में जेईई मेन के विशेष टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे।

फिजिक्स: सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर आसान था। लगभग सभी टॉपिक्स को कवर किया गया था। इसके अलावा वह टॉपिक्स जो सिर्फ जेईई मेन में है, उनसे भी प्रश्न पूछे गए थे। सेमीकंडक्टर, ईएम वेव, कम्यूनिकेशन डिफरेक्शन व ट्रांसफॉर्मर से एक-एक प्रश्न आया। एक प्रश्न मैच द कॉलम था। जिसके एक भाग में ट्रांसफॉर्मर था। शाम की पारी में भी पेपर तुलनात्मक रूप से कैमिस्ट्री व मैथ्स से आसान था। प्रश्नों को हन करने में ज्यादा समय नहीं लगा। सभी उपविषयों के प्रश्नों के साथ जेईई मेन आधारित विशेष टॉपिक जैसे पोलराइजेशन, कम्यूनिकेशन, ईएम वेव व सेमीकंडक्टर से भी एक-एक प्रश्न आए।

कैमिस्ट्री: सुबह की पारी में कैमिस्ट्री का पेपर मध्यम दर्जे का रहा। जिसमें अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित पूछे गए थे। इसके अलावा इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री व आईयूपीएससी से दो-दो एवं दो प्रश्नों में रिएक्शन इंटरमीडिएट के बारे में पूछा गया था। एक प्रश्न एक्सपीरिमेन्टल टेक्निक मैथड से पूछा गया। लगभग सभी चैप्टर्स से प्रश्न कवर किए गए थे। न्यूमेरिकल टाइप प्रश्न डाटा कैलकुलेशन के हिसाब से कठिन थे। वहीं शाम की पारी में भी पेपर मध्यम दर्जे का रहा। अधिकतम प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित थे। करीब 3-4 प्रश्न असरशन रीजन टाइप थे। एक प्रश्न प्रेक्टिकल कैमिस्ट्री से था। इसके अलावा मेटलर्जी, पी ब्लॉक, बॉयोमोलीक्यूल, कैमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ, केमिकल काइनेटिक, पॉलीमर, थर्मोडाइनेमिक्स, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री व सरफेस कैमिस्ट्री से एक-एक प्रश्न पूछा गया।

मैथ्स: सुबह की पारी में मैथ्स के पेपर में कैलकुलस और थ्री डी वेक्टर का वेटेज ज्यादा था। कैलकुलस आसान था लेकिन थ्री डी के सवालों को हल करने में समय ज्यादा लगा। कॉर्डिनेट ज्योमेट्री से सर्किल अधिक पूछा गया। सुबह की पारी में पेपर को हन करने में करीब 70 से 80 मिनट का समय खर्च हुआ। जबकि शाम की पारी में भी पेपर कठिन था और हल करने में समय लगा। सबसे ज्यादा समय वेक्अर थ्री डी के प्रश्नों को करने में लगा। लगभग सभी चैप्टर्स को कवर किया गया था। शाम की पारी में भी पेपर को हल करने में करीब 80-90 मिनट का समय लगा।