Exit Poll Results: लोकसभा चुनाव के Exit Poll में NDA की लहर, अबकी बार 400 पार

0
5

Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ रहे हैं। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के द्वारा चुनाव के दौरान किए गए सर्वे में 20 लाख से अधिक लोगों को शामिल गया है। हर लोकसभा से कम से कम 3000 लोगों से उनके मत के बारे में जानने की कोशिश की गई है।

एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो बीजेपी ने 2019 की तुलना में अपने वोट शेयर और सीटों की संख्या में इजाफा करती दिख रही है। इतना ही नहीं, अगर एग्जिट पोल के परिणाम फाइनल नतीजे में बदलते हैं तो एनडीए इस चुनाव में पीएम मोदी के द्वारा दिए गए नारे ‘अबकी बार 400 पार’ के लक्ष्य को हासिल करता दिख रहा है।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी की अगुवाई में एनडीए के खाते में 49.3 प्रतिशत मत जाते दिख रहे हैं। वहां, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन 38.4 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे नंबर है। अन्य के खाते में 12.3 प्रतिशत वोट जा रहा है।

अगर गठबंधन की बात करें तो एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। एनडीए के खाते में 367-403 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 129-161 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में महज 7-18 सीटें जा रही हैं।

किस दल को कितनी सीटें
एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के मुताबिक, बीजेपी को अकेले 318-342 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस को 53-66 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ रही टीएमसी को 19-23 सीटें मिल रही हैं। डीएमके का भी कुछ ऐसा ही हाल है। उसे 18-22 सीटें मिलने की संभावना है। टीडीपी के हिस्से 13-16 सीटें जाती दिख रही हैं।

दिल्ली में आप साफ
एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए के खाते में 58-66 सीटें जा रही हैं। यहां इंडिया को सिर्फ 14-22 सीटों पर ही रुकना होगा। दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी की जीत दिख रही है। वहीं, हरियाणा में बीजेपी को 8-9 सीटें मिल सकती हैं। यहां इंडिया गठबंधन को सिर्फ 1-2 सीटें मिलने की संभावना है।

बिहार-बंगाल
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, भगवा पार्टी पिछली बार की तरह ही इस चुनाव में भी प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उसे 19-23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टीएमसी का भी यहां ऐसा ही हाल है। बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन 2019 का प्रदर्शन दोहराता दिख रहा है। उसके हिस्से में 37-39 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, राजद की अगुवाई में इंडिया गठबंधन को यहां 0-3 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

महाराष्ट्र-गुजरात
महाराष्ट्र में एनडीए 31-35 सीटें जीतती नजर आ रही है। यहां इंडिया गठबंधन को 12-16 सीटें पर ही संतोष करना पड़ सकता है। गुजरात में बीजेपी 2019 की तरफ फिर कमाल करती नजर आ रही है। 26 की 26 सीटों पर जीत का अनुमान है। राजस्थान की बात करें तो यहां बीजेपी के खाते में 23-25 सीटें जाती दिख रही हैं। छत्तीसगढ़ में 10-11 बीजेपी के खाते में जाने की संभावना है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 28-29 सीटें मिल सकती हैं। यहां इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस को 0-1 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।