कोटा। Allen Advertisment: नेक्स्ट-जेनरेशन लीडरशिप की दिशा में बदलाव को आगे बढ़ाते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड ने अमन माहेश्वरी को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स (निदेशक मंडल) में नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। इस नियुक्ति के साथ एलन के सभी चारों फाउंडर्स ने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह बदलाव एलन के अगले 100 वर्षों के भविष्य के लिए तैयार दीर्घकालिक विजन को दर्शाता है।
अमन माहेश्वरी निदेशक मंडल में नेक्स्ट-जेनरेशन के साथी डायरेक्टर्स अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी के साथ शामिल हुए हैं। वे एलन के ग्लोबल स्टडीज डिवीजन का नेतृत्व करने के अनुभव के साथ-साथ भारत, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में शिक्षा एवं प्रोफेशनल अनुभव से विकसित अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण लेकर आए हैं।
सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि ग्लोबल स्टडीज डिवीजन का नेतृत्व करते हुए वर्षों में अमन ने जो विश्वास अर्जित किया है, उसके आधार पर उनका बोर्ड में शामिल होना एक स्वाभाविक प्रगति है। लीडरशिप टीम के रूप में हम एलन के सेंचुरी विजन की दिशा में काम करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन की उम्मीद करते हैं।
अमन माहेश्वरी एलन के ग्लोबल स्टडीज डिवीजन के प्रमुख हैं। जनवरी 2020 में एलन से जुड़ने के बाद से उन्होंने इंटरनेशनल अंडरग्रेजुएट एजुकेशन के लिए की गई पहल का नेतृत्व किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटीज में शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराने में मदद की गई है, जिसमें हार्वर्ड, एमआईटी, ऑक्सफोर्ड और अन्य क्यूएस टॉप-200 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।
उनके कार्यक्षेत्र में इंटरनेशनल एडमिशन स्ट्रेटेजी, स्टूडेंट काउंसलिंग, स्टैंडड्राइज्ड टेस्ट प्रिपरेशन, प्रोफाइल बिल्डिंग और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक मार्ग विकसित करना शामिल है।
सेकंड-जेनरेशन बिजनेस लीडर के रूप में कई देशों में उनकी शिक्षा और प्रोफेशनल एक्सपीरियंस ने शिक्षा, उद्यमिता और युवा विकास के प्रति उनके वैश्विक दृष्टिकोण को आकार दिया है। अमन यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन, यूके से एमबीए हैं और उन्होंने बिट्स पिलानी, दुबई कैंपस से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

