कोटा। Talent Search Exam: कोटा के विद्यार्थियों के लिए मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई-कोटा 2026) ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में विद्यार्थियों को फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय, फाउंडेशन डिवीजन के सीनियर फैकल्टी सदस्यों और प्रबंधन की ओर से परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा।
निशुल्क पंजीयन, ऑनलाइन आवेदन
एमटीएसई के लिए विद्यार्थी मोशन एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर निशुल्क पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर उसका सत्यापन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरकर परीक्षा की तारीख और केंद्र का चयन करना होगा। पंजीयन पूरा होने पर पुष्टि संबंधी जानकारी ईमेल और एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा
परीक्षा 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक मोशन एजुकेशन के विभिन्न कैंपस में आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विद्यार्थी पंजीयन के दौरान अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा की तारीख और केंद्र चुन सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा और सवाल विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। विद्यार्थियों की तैयारी के लिए कक्षावार मॉक टेस्ट पेपर भी उपलब्ध हैं। इनकी मदद से विद्यार्थी परीक्षा के प्रारूप को समझ सकते हैं। परीक्षा का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे। इस चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद अंतिम स्कॉलरशिप निर्धारित की जाएगी। विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट और मेमेंटो भी दिए जाएंगे।
नितिन विजय ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर पहचानना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। स्कूली शिक्षा के दौरान मजबूत आधार तैयार होने से विद्यार्थियों को आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोशन एजुकेशन की ओर से मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई-कोटा 2026) आयोजित किया जा रहा है।

