Stock Market: सेंसेक्स 122 अंक टूटकर 77988 पर, निफ्टी 24200 के नीचे बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन लाल निशान पर क्लोजिंग हुई। शुरुआती बढ़त गंवाकर 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स 122.56 (-0.16%) अंकों की गिरावट के साथ 77,988.68 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 34.55 (-0.14%) अंक टूटकर 24,196.75 के स्तर पर बंद हुआ।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 24,385 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,400.95 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,196 पर बंद हुआ।

अमेरिका और ईरान में बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद में शेयर बाजार में आज तेजी के साथ खुला था। बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक की तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स में 150 अंक उछला।

लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह निगेटिव हो गया। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण सेंसेक्स आखिरकार 122.56 अंक यानी 0.16% गिरावट के साथ 77,988.68 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.14% की गिरावट के साथ 24,196.75 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेंट, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और बजाज फिनसर्व में तेजी रही।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट रही। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सबसे ज्यादा गिरावट रही।