Stock Market: सेंसेक्स 430 अंक गिरकर 83489 पर और निफ्टी 26000 से नीचे

0
18

नई दिल्ली। Stock Market Updates 9:50 Am: तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 0.51 प्रतिशत या फिर 430.24 अंक की गिरावट के साथ 83,489.47 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.54 प्रतिशत या फिर 139.70 अंक की गिरावट के साथ 25,660.90 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 84,626.35 अंक पर खुला। कुछ देर के बाद घरेलू शेयर बाजार आज 0.83 प्रतिशत या फिर 698.27 अंक की तेजी के साथ 84617.98 अंक पर पहुंच गया था।

वहीं, निफ्टी का बात करें तो यह 25,929.15 अंक पर खुला है। निफ्टी 0.27 प्रतिशत या फिर 70.85 अंक की तेजी के साथ 25874.40 अंक पर कारोबार कर रहा था। बता दें, शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। तब सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली थी।

सेंसेक्स में आज टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति, इंफोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। आईटी सेक्टर की कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। रिलायंस, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, एसबीआई महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उछाल दर्ज की गई है।दूसरी तरफ आज के तेजी के माहौल में भी टाटा स्टील, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

शेयर बाजार कल बंद रहेंगे

शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए नवंबर के आखिरी हफ्ते में एक अहम अपडेट है। मंगलवार 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती के मौके पर देश के प्रमुख शेयर बाजार NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा। ऐसे में इस दिन न तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में ट्रेडिंग होगी और न ही इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में खरीद-बिक्री की जा सकेगी। हालांकि, कमोडिटी मार्केट में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए कुछ राहत रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का कारोबार बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी। यानी सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में शाम को कारोबार का मौका मिलेगा।