बाजार में हाहाकार; सेंसेक्स 1313 अंक टूटकर बंद, 6 लाख करोड़ स्वाहा

0
7

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार आज यानी सोमवार 11 मई 2026 को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।  इस बीच भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 95.31 के रेकॉर्ड लो पर बंद हुआ। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये गिरकर 467 लाख करोड़ रुपये रह गया।

30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 1.70 प्रतिशत या फिर 1312 अंक की गिरावट के साथ 76015.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 360.30 अंक की गिरावट के बाद 23815.85 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सनफार्मा, हिदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ टाइटन के शेयरों का सबसे अधिक खराब स्थिति रही। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 7 प्रतिशत लुढ़क गया है।

निफ्टी50 में टाइटन कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे बड़े नुकसान वाले शेयर रहे। वहीं, बड़े बाजार के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.05% गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.13% नीचे बंद हुआ।

सेक्टरवार प्रदर्शन
सेक्टरों की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में करीब 4% की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह सबसे कमजोर सेक्टर रहा। इसके अलावा रियल्टी, PSU बैंक और मीडिया सेक्टर भी कमजोर रहे। वहीं दूसरी ओर FMCG, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया और बाजार को कुछ सपोर्ट दिया।