CBSE 10th का फाइनल रिजल्ट, 93.70% स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल

0
9

नई दिल्ली। CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा दसवीं (सेकेंडरी) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। क्लास 10th का रिजल्ट इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर दर्ज हुआ और कुल 93.70% स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

इसी में से दिल्ली की हितिशा सोगानी ने भी 10th क्लास में 98.4% अंक पाकर राजधानी में टॉप किया है। टॉपर की मार्कशीट अब वायरल हो रही है जिसमें उनके द्वारा किये गए शानदार प्रदर्शन का नजारा देखने को मिल रहा है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( सीबीएसई ) के 10वीं के पहले बोर्ड एग्जामिनेशन में 55368 स्टूडेंट्स ने 95% और इससे ऊपर का स्कोर पाया है। ये स्टूडेंट्स टॉप 2.24% में शामिल हैं, पिछले साल यह आंकड़ा 45516 (1.92%) था यानी .32% का इजाफा हुआ है।

वहीं, 221574 स्टूडेंट्स (8.96%) को 90% और इससे ऊपर का स्कोर मिला, जो कि पिछले साल 199944 था (8.43%)। वहीं, 10वीं में सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के 96.02% स्टूडेंट्स पास हुए, पिछले साल आंकड़ा 93.45% था।

इस साल 9248 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, 9160 ने एग्जाम दिया और 8795 पास हुए। इनमें 452 बच्चों को 90% और इससे ऊपर अंक (पिछले साल 411) और 91 स्टूडेंट्स को 95% और इसके ऊपर स्कोर मिला है, पिछले साल ऐसे 66 स्टूडेंट्स थे। इस साल 9443 में से 9088 स्टूडेंट्स (96.24%) पास हुए हैं, पिछले साल यह आंकड़ा 96.02% था।

CBSE 10th फाइनल रिजल्ट
सीबीएसई ने बुधवार को पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है और कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड ने कहा कि टॉप 0.1 प्रतिशत स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो उनके DigiLocker से मिलेगा। सीबीएसई ने बताया कि क्लास 10 का फाइनल रिजल्ट, दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा और ग्रेडिंग मेन और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के जॉइंट परफॉर्मेंस के आधार पर होगी। स्टूडेंट्स को स्कूलों के जरिए प्रिंटेड सीबीसीएसई 10वीं मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट भी बाद में दी जाएंगी।

दसवीं के दूसरे एग्जाम कब
‘दो बोर्ड एग्जाम’ पॉलिसी स्टूडेंट फ्रेंडली कदम है ताकि उन्हें परीक्षा में और लचीलापन मिले और उनका तनाव भी घटे। बोर्ड ने कहा कि जो स्टूडेंट अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, वे आंसरकॉपी की स्कैन कॉपी भी पा सकता है, साथ ही अंकों का वेरिफिकेशन और रिवैल्यूशन भी करवा सकता है। ये सभी सुविधाएं केवल ऑनलाइन होंगी और दूसरे बोर्ड परीक्षा के बाद ही शुरू की जाएंगी।