Samsung देगा मार्केट को फोल्डेबल लैपटॉप का तोहफा

0
255

नई दिल्ली। स्मार्टफोन के बाद अब एक ऐसे लैपटॉप पर काम कर रही है जिसकी स्क्रीन को फोल्ड किया जा सकेगा। इसका नाम Galaxy Book Fold 17 हो सकता है। इस बात की जानकारी एक टिप्सटर ने दी है। कंपनी ने हाल ही में Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी अपने पैर लैपटॉप सेगमेंट में भी पसार रही है जिसके तहत फोल्डेबल स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि Samsung Galaxy Book Fold 17 में 17 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है।

इस डिवाइस का कॉन्सेटप्स SID 2021 में शोकेस किया गया था। हालांकि, शोकेस किए गए प्रोडक्ट से जो लॉन्च किया जाएगा वो कुछ अलग हो सकता है। कॉन्सेप्ट को शोकेस के समय कम बेजल्स और अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ दिखाया गया था। वैसे तो अभी यह कंफर्म नहीं है कि यह फीचर्स इस फोल्डेबल लैपटॉप में दिए जाएंगे या नहीं। लेकिन यह कॉन्सेप्ट लैपटॉप मार्केट में क्रांति ला सकता है। वहीं, फिलहाल इसका नाम भी केवल एक लीक पर आधारित है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस लैपटॉप की ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

फोल्डेबल पीसी की बात करें तो Lenovo ने Samsung को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि वो इसे पहले ही लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने ThinkPad X1 Fold फोल्ड पीसी इस साल लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 3,29,000 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह फोल्डेबल ग्रेफाइट लेयर के साथ आता है। यह कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है और ओवरहीटिंग को खत्म करता है।

ThinkPad X1 Fold के फीचर्स की बात करें तो इसमें 13.3 इंच का 2K OLED 4:3 डिस्प्ले दिया गया है जो 2048 x 1536 पिक्सल के साथ आता है। इसमें DCI-P3 95% टचस्क्रीन दी गई है। इसे बीच से फोल्ड किया जा सकता है। यह इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 8 जीबी रैम और 1 टीबी की PCIe-NVMe M.2 2242 SSD के साथ आता है जिसका वजन 999 ग्राम है।