सेंसेक्स 514 अंक उछल कर 57,852 पर बंद, निफ्टी नए शिखर पर

275

मुंबई। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 17,245 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़कर 57,852 पर और निफ्टी 158 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,234 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 57,423 पर और निफ्टी 17,095 पर खुला था।

कारोबार के दौरान बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 8 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें TCS के शेयर 3.34% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं M&M के शेयर में 2.29% की गिरावट रही।

BSE का मार्केट कैप 252 लाख करोड़ के पार
BSE पर 3,340 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,983 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,206 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 252.68 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 214 पॉइंट गिरकर 57,338 पर और निफ्टी 56 पॉइंट फिसलकर 17,076 पर बंद हुआ था।

BSE पर 362 शेयर्स में अपर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 224 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 21 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 362 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 183 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा।

श्रीसीमेंट निफ्टी का टॉप गेनर बना
बाजार को FMCG और IT शेयर्स का सपोर्ट मिला। NSE पर FMCG इंजेक्स 1.64% की तेजी के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में VBL के शेयर 3.93% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं IT इंडेक्स में 1.67% की तेजी रही। इंडेक्स में माइंडट्री के शेयर 3.85% की तेजी के साथ बंद हुए। श्रीसीमेंट निफ्टी का टॉप गेनर बना।