नई दिल्ली। Redmi का नया 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Redmi 17 5G की। लॉन्च से पहले फोन की माइक्रोसाइट ई-कमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ इसके कुछ खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर
फोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने फोन की लॉन्च डेटा का ऐलान कर दिया है। यह फोन भारतीय बाजार में 3 सितंबर को डेब्यू करेगा।
कलर्स ऑप्शन
फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, इन कलर ऑप्शन्स के नाम Eternal Orange, Absolute Black और Endless Blue हैं।
डिजाइन
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के पूरे डिजाइन का खुलासा कर दिया है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा और इसेक किनारे राउंड होंगे। ब्लैक और ब्लू कलर वाले मॉडल में बॉडी कलर का ही कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। ऑरेंज कलर वेरिएंट में गोल्डन कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल सबसे ऊपर लेफ्ट साइड में है, जिससे अंदर कैमरा रिंग और एलईडी फ्लैश लगे हैं। इस पर 50 मेगापिक्सेल AI कैमरा लिखा हुआ है।
बैटरी
अमेजन लिस्टिंग से फोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल भी सामने आ गई है। यह फोन 7900mAh बैटरी के साथ आएगा और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। इसके अलावा, इस फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
प्रोसेसर
अमेजन लिस्टिंग से कंपनी ने फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का भी खुलासा कर दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट से लैस होगा। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन में रैम और स्टोरेज कितना होगा।

