Rain Alert: मॉनसून फिर एक्टिव, राजस्थान समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश

0
13

नई दिल्ली। Rain Alert: अगले सात दिनों तक उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में मॉनसून एक्टिव रहने वाला है। इसकी वजह से मूसलाधार बारिश होगी। 19 जुलाई को मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 19 और 20 जुलाई को उत्तराखंड, 20-22 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, 20-21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। अगले सात दिनों के दौरान पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 19-25 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होगी। 20-23 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 19-24 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 23-25 जुलाई के दौरान पू्र्वी राजस्थान में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने वाली है। 19 जुलाई और 24-25 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 25 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 19-25 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 19-22 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। 19-23 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर-लद्दाख में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20-25 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में और 19-25 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने वाली है।

मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19-21 जुलाई के दौरान, विदर्भ में 20-21 जुलाई और 25 जुलाई को कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22-25 जुलाई के दौरान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-25 जुलाई के दौरान, विदर्भ में 19 जुलाई और 22-24 जुलाई के दौरान काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश की संभावना है।

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19-23 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 जुलाई और 22-23 जुलाई के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-23 जुलाई के दौरान, विदर्भ में 19 जुलाई और 22-23 जुलाई के दौरान, छत्तीसगढ़ में 20-23 जुलाई के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई को कहीं कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।

19-25 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में और 22-25 जुलाई के दौरान बिहार में कहीं कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 19-25 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 19-21 जुलाई के दौरान बिहार में काफी ज्यादा या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में सात दिनों तक बारिश
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 19-25 जुलाई (7 दिनों) के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। 19-20 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 19-21 जुलाई के दौरान असम, मेघालय में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 20 जुलाई और 24-25 जुलाई के दौरान, असम, मेघालय में 19 जुलाई और 21-25 जुलाई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20-25 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 19 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, नागलैंड ,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में और 20 जुलाई को असम, मेघालय में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होने वाली है।

केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो 19-25 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, 21-23 जुलाई के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप में, 20-25 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 19-20 जुलाई और 24-25 जुलाई के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, 19-25 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक में, 19 जुलाई और 24-25 जुलाई के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में, 19-25 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक में, 19 जुलाई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी भारी बारिश होने वाली है।