Market: हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 75 हजार के पार और निफ्टी 23489 पर

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Update 9:15 AM: वॉल स्ट्रीट की तेजी और एशियाई बाजारों में रौनक के बाद दलाल स्ट्रीट भी तेजी के ट्रैक पर है। बाजार खुलने के पहले मिनट के अंदर की सेंसेक्स तेजी का शतक लगाकर 75000 के पार पहुंच गया, जबकि, निफ्टी 23,489 पर ट्रैंड करता दिखा।

बता दें आज बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 42 अंक ऊपर 74901 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी ने मंगलवार के कारोबार की शुरुआत 39 अंकों की बढ़त के साथ 23454 के लेवल से की।

कल सेंसेक्स 564 अंक चढ़कर बंद हुआ था
सोमवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 564 अंक यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 74,987 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा। वहीं निफ्टी 82अंक यानी करीब 0.35% की बढ़त के साथ 23,429 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स एवं निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियाई बाजार: दक्षिण कोरिया का कोस्पी मंगलवार की शुरुआत में 2.2% तक चढ़ गया। टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी और नैस्डैक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने से बाजार की धारणा मजबूत रही।
  • जापान शेयर बाजार : 21 से 23 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद है और वहां कारोबार 24 सितंबर को फिर शुरू होगा। ताइवान का TAIEX भी मंगलवार को करीब 1.60% की बढ़त के साथ 48,472 के आसपास कारोबार कर रहा था।
  • वॉल स्ट्रीट : सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। डॉऊ जोन्स करीब 370 अंक चढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 में 1.5% की तेजी रही। नैस्डैक कंपोजिट 2.2% उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
  • क्रूड ऑयल : कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़ीं। ब्रेंट क्रूड 0.22% बढ़कर 100.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि WTI क्रूड 95.80 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।