त्योहारी सीजन में NCDEX पर सोने और चांदी की कीमतों में नरमी, जानिए आज के भाव

0
2

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : त्योहारी सीजन में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव करीब 1310 रुपये और चांदी की कीमत 2150 रुपये गिर गए हैं। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में दोनों के भाव स्थिर हैं। फिलहाल नजर फेड अधिकारियों की कमेंट्री पर है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1312 रुपये की कमजोरी के साथ 153069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी का दिसंबर वायदा भी 2148 रुपये की गिरावट के साथ 239455 रुपये प्रति किलोग्रम पर फिसल गई।

पीएल कैपिटल के कमोडिटी प्रमुख आशीष राजोदिया के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की गिरावट के पीछे इंटरनेशनल मार्केट की कमजोरी है। वहीं, डॉलर इंडेक्स 100 के ऊपर बना हुआ है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पिछले हफ्ते 3 साल में पहली बार ब्याज दर बढ़ाकर 3.75 से 4 फीसदी कर दी थी। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के सख्त रुख से डॉलर को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का काफी असर बाजार भाव में पहले ही शामिल हो चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव
इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका ने सोने पर दबाव बनाया है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर है। इनसे आने वाले महीनों की ब्याज दरों को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 4,344.29 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 4,381.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा। चांदी की कीमत भी 67 डॉलर प्रति ऑन्स के पास है।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल
राजोदिया ने बताया कि भारतीय बाजारों में सोने के लिए 1,51,800 रुपये और 1,49,000 रुपये के लेवल पर सपोर्ट है। वहीं 1,54,800 रुपये और 1,56,000 रुपये पर रुकावट रह सकती है। उनका मानना है कि सोने का बड़ा रुझान अभी मजबूत है। जब तक भाव 1,49,000 रुपये के ऊपर बना रहता है, गिरावट पर खरीदारी का मौका मिल सकता है। भाव इसके नीचे जाने पर नजरिया सावधानी वाला हो सकता है।