iPhone जैसा दिखने वाला Spark Go 2024 स्मार्टफोन 8,000 रुपये से कम में लॉन्च

112

नई दिल्ली। टेक्नो कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Spark Go 2024 लॉन्च किया था। उस समय, ब्रांड ने केवल बेस 3GB + 64GB में फोन को पेश किया था। अब Tecno ने देश में Spark Go 2024 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब कंपनी ने फोन को 4GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है। यानी फोन की स्टोरेज क्षमता अब डबल हो गई है।

कीमत: Tecno Spark Go 2024 को अब 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया है। नए फोन को स्पेशल कीमत पर लॉन्च किया गया है इसकी कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। Tecno Spark Go 2024 को 9 फरवरी से अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसे मिस्टिक व्हाइट और ग्रेविटी ब्लैक रंगों में पेश किया गया है।

फीचर्स: बढ़ी हुई स्टोरेज के अलावा, Tecno Spark Go 2024 के बाकी स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं। इसमें सेंटर में पंच-होल कटआउट डिस्प्ले है। स्क्रीन का साइज 6.56-इंच है जिसमें HD+ रिज़ॉल्यूशन है। स्मार्टफोन के पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है।

कैमरा: टेक्नो स्पार्क गो 2024 में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एआई लेंस के साथ 13MP का प्राथमिक कैमरा है। इसमें 8MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर है।

प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर T606 प्रोसेसर के साथ आता है।

बैटरी: यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 13.0 पर काम करता है। इसमें 10W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी यूनिट है।