नई दिल्ली। Stock Market Closed Today: दिवाली-बलिप्रतिपदा घरेलू शेयर मार्केट बंद रहेगा। NSE और BSE पर ट्रेडिंग आज 10 नवंबर को ट्रेडिंग नहीं होगी। उधर, एशियन मार्केट में ‘दिवाली’ है।
दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी सुबह 4 प्रतिशत उछलकर 5222 के लेवल पर पहुंच गया था। यह शुरुआती कारोबार में ही 5 प्रतिशत तक उछला था। वहीं, जापान के निक्केई 200 में 2.71 प्रतिशत की तेजी दिख रही है।
अब कब है अगली छुट्टी
आज एनएसई और बीएसई पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं कैपिटल मार्केट, डेरिवेटिव मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीदें (EGR) और डेट मार्केट में भी ट्रेडिंग आज बंद रहेगी। नवंबर में स्टॉक मार्केट हॉलिडे दिवाली-बलिप्रतिपदा स्टॉक मार्केट हॉलिडे के अलावा, NSE और BSE नवंबर में एक और दिन (वीकेंड के अलावा) के लिए बंद रहेंगे।
यह प्रकाश गुरुपुर श्री गुरु नानक देव के लिए नवंबर 24 को स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। इक्विटी, कमोडिटी और विभिन्न प्रकार के सेगमेंट में ट्रेडिंग नवंबर 24 को बंद रहेगी। नवंबर में दो शेड्यूल स्टॉक मार्केट हॉलिडे के अलावा, NSE और BSE क्रिसमस के कारण दिसंबर 25 को बंद रहेंगे।
एशियाई शेयरों में तेजी
एशियाई शेयरों में तेजी की वजह वॉल स्ट्रीट में टेक्नोलॉजी शेयरों में उछाल और तेल कीमतों में गिरावट है।पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड करीब 6% लुढ़ककर 93 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बंद हुआ था।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर और हमले करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अमेरिका अब भी “पूरी तरह तैयार” है। यह संकेत है कि वे संघर्ष को धीमा करने की ओर बढ़ रहे हैं।
एसएंडपी सबसे बड़ी तेजी
सोमवार को एसएंडपी 500 में 8 अप्रैल के बाद सबसे बड़ी तेजी आई। चिप बनाने वाली कंपनियों का इंडेक्स लगभग 7% उछला, जबकि नैस्डैक 100 3.4% ऊपर बंद हुआ। यह तेजी तब आई जब एनवीडिया कॉर्प के शेयर 4.3% गिर गए।
दरअसल, कंपनी के सीईओ जेन्सन हुआंग के खिलाफ जांच चल रही है, क्योंकि उन्होंने एक महिला के साथ अपने संबंध स्वीकार किए थे, जिसे कई रिपोर्टों में संदिग्ध चीनी जासूस बताया गया है।
कच्चे तेल की कीमतें गिरीं
कच्चे तेल के दाम धड़ाम होते ही सोना और चमकने लगा। इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 4,130 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को इसमें 1.7% और पिछले हफ्ते 5% की बढ़त हुई थी। इस तेजी को ब्रेंट क्रूड के करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक गिरने का सपोरट मिला है।

