BYD की नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, 10 मिनट की चार्जिंग में दौड़ेगी 173Km

59

नई दिल्ली। चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने PHEV सिब्लिंग को पेश किया है। इसमें टैंग DM-i और Tang DM-p शामिल हैं। ये भी मौजूदा मॉडलों की तुलना में लगभग 10% सस्ते हैं। कंपनी कम कीमत के साथ इन इलेक्ट्रिक SUV की पहुंच ग्राहकों तक आसान बनाना चाहती है।

कंपनी ने इस कार में मुख्य डिजाइन थीम को बरकरार रखा है। 2023 BYD टैंग EV में नए 20-इंच के डुअल-टोन फिनिश एलॉय व्हील मिलते हैं। DiSus-C इंटेलिजेंट डंपिंग बॉडी कंट्रोल सिस्टम के साथ पैसेंजर सेफ्टी में सुधार किया गया है। इसकी कीमत 250k युआन (करीब 28 लाख रुपए) है। वहीं, इसकी सिगंल चार्ज पर रेंज 730 Km है।

डायमेंशनली BYD Tang EV में बेहतर स्पेस मिलता है। जिसकी लंबाई 4,900 mm, चौड़ाई 1,950 mm और ऊंचाई 1,725 mm है। इसका व्हीलबेस 2,820 mm है। इसमें बूट स्पेस भी काफी बड़ा मिलता है। BYD Tang EV को 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीद पाएंगे। इसके तीन वैरिएंट आते हैं जिनका वजन 2.36 टन, 2.44 टन और 2.56 टन है।

BYD टैंग EV की रेंज: BYD टैंग EV अलग-अलग रेंज के साथ आती है। बेस मॉडल फ्रंट सिंगल मोटर से लैस है जो 225 hp की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह 600 Km की रेंज देती है। लंबी दूरी का वैरिएंट फुल चार्ज पर 730 Km की दूरी तय करता है। सिंगल फ्रंट मोटर 241 hp और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। टॉप-स्पेक वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसके फ्रंट और रियर मोटर 510 hp और 700 Nm का आउटपुट देते हैं। इसकी रेंज 635 Km है। 4WD वैरिएंट के साथ 0 से 100 Km प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.4 सेकेड में पकड़ लेती है।

BYD टैंग EV की बैटरी: BYD टैंग के सभी वैरिएंट में ब्लेड LFP बैटरी का उपयोग किया गया है। ये अपने बेहतर प्रदर्शन और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। तीनों ही वैरिएंट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 30% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये 173 Km की दूरी तय कर सकते हैं।

BYD टैंग EV की कीमतें:इसकी कीमतों की बात करें तो 600 Km रेंज वाले वर्जन की कीमत 249,800 युआन (करीब 28.41 लाख रुपए) है। यह 2022 मॉडल से 11.7% सस्ता है। 730 Km वैरिएंट की कीमत 269,800 युआन (करीब 30.68 लाख रुपए) है। इसकी कीमत में 13.7% कटौती की गई है। 4-व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 299,800 युआन (करीब 34.09 लाख रुपए) है। यह 2022 वैरिएंट की तुलना में 12.5% सस्ता है।