विदेशी बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स 200 अंक उछलकर 52,682 पर खुला

0
479

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में लगभग आधा पर्सेंट का उछाल है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स लगभग 0.40% ऊपर है। स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 0.6% का उछाल है।

निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। सबसे ज्यादा उछाल निफ्टी रियल्टी में है। उसमें लगभग एक पर्सेंट की मजबूती है। बाजार को आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और TCS में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। डॉ रेड्डीज, JSW स्टील, HDFC लाइफ, सिप्ला, टेक महिंद्रा में बिकवाली हो रही है।

विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 200 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,682 पर खुला। एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी में 71 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,793 पर कारोबार की शुरुआत हुई।

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार कारोबार के आखिरी एक घंटे में हुई खरीदारी से मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 166 पॉइंट (0.32%) बढ़कर 52,484 पर बंद हुआ था। निफ्टी 42 पॉइंट यानी 0.27% की मजबूती के साथ 15,722 पर रहा था। बाजार को ICICI बैंक (1.53%) और RIL (1.50%) में खरीदारी का बड़ा सपोर्ट मिला था।

पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 5.84% की गिरावट आई थी। वोलैटिलिटी इंडेक्स में कमजोरी बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना बढ़ सकता है। इंडिया VIX में निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।