सेंसेक्स 135 अंक ऊपर खुला, PNB हाउसिंग के शेयर में 10% का उछाल

0
440

मुंबई। इस हफ्ते के आखिरी भी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 135.09 अंक और निफ्टी 22.15 पॉइंट ऊपर खुला। PNB हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में आज भी 10% का उछाल है। इस सप्ताह इसके शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 31 मई को इसका शेयर 450 रुपए पर था, जो अब बढ़कर 838 रुपए तक पहुंच गया है। यानी इसमें 388 रुपए का उछाल आया है।

इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी बढ़त साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 382.95 पॉइंट नीचे 52,232.43 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, निफ्टी 114.15 अंक की बढ़त के साथ 15,690.35 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.07% की गिरावट के साथ 23.34 अंक नीचे 34,577.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.03% की गिरावट के साथ 141.82 अंक नीचे 13,614.50 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 15.27 पॉइंट नीचे 4,192.85 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस का बाजार गिरावट और जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 154 पॉइंट नीचे 28,904 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 5 अंक की गिरावट के साथ 3,578 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 59 पॉइंट नीचे 28,882 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 16 अंकों की गिरावट के साथ 3,230 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 13 पॉइंट ऊपर 7,524 पर पहुंच गया है।