महिंद्रा की गाड़ियां 40 हजार रुपए तक महंगी, पुराने ग्राहकों पर भी नई कीमतें लागू

0
554

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सभी प्राइवेट और कमर्शियल व्हीकल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कीमतों में 1.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ग्राहकों को अब कंपनी की गाड़ी खरीदने के लिए 4500 से 40000 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। सभी कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। थार की पुरानी बुकिंग पर भी नई कीमतें लागू होंगी।

कंपनी ने बताया कि 1 दिसंबर, 2020 से 7 जनवरी, 2021 के बीच की गई बुकिंग पर नई कीमतें लागू होगीं। 8 जनवरी, 2021 से नई थार की सभी ताजा बुकिंग पर डिलीवरी के समय की नई कीमत लागू होगीं।

कंपनी के ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ, वीजय नाकरा ने कहा कि पिछले कई महीनों से कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य लागतों के बढ़ने से कीमतें बढ़ाना जरूरी था। हमने अपनी लागत को कम करने के लिए सभी प्रयास किए हैं। काफी समय तक कीमतों में बढ़ोतरी को टाला। अब कच्चे माल की लागत बढ़ने से नई कीमतें 8 जनवरी, 2021 से लागू कर रहे हैं।

महिंद्रा व्हीकल की एक्स-शोरूम नई कीमतें (लाख रुपए में)

व्हीकलबेस वैरिएंटहाईएंड वैरिएंट
थार11.9013.75
XUV3007.9512.30
अल्टुरस28.7331.73
XUV50013.5219.23
स्कॉर्पियो11.9715.76
बोलेरो7.798.81
मराजो11.2513.59
KUV100 NXT5.637.32